लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र

सूची दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (Association of Southeast Asian Nations) दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का संगठन है जिसका लक्ष्य सदस्य राष्ट्रों के मध्य आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक विकास तथा क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देना है। आसियान के 10 सदस्य राष्ट्र, एक उम्मीद्वार राष्ट्र तथा एक पर्यवेक्षक राष्ट्र है। आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 में पाँच सदस्यों के साथ की गयी थी: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपीन्स, सिंगापुर तथा थाईलैंड। .

143 संबंधों: चीन, चीनी भाषा, टोक पिसिन, टोक्यो, एलिज़ाबेथ द्वितीय, एशिया-प्रशांत, डॉनल्ड ट्रम्प, ढाका, तमिल भाषा, तेतुम भाषा, थाई बाट, थाई भाषा, थाईलैण्ड, दिमित्री मेदवेदेव, दिली, दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन, दक्षिण कोरिया, दक्षिण कोरियाई वॉन, देवनागरी, नरेन्द्र मोदी, नाएप्यीडॉ, नामपेन्ह, नई दिल्ली, न्यूज़ीलैण्ड, न्यूज़ीलैण्ड डॉलर, न्यूज़ीलैण्ड हस्ताक्षर भाषा, पापुआ न्यू गिनी, पापुआ न्यू गिनीयाई किना, पाकिस्तान, पाकिस्तानी रुपया, पुर्तगाली भाषा, प्योंगयांग, प्रचलित मुद्राओं की सूची, पूर्व तिमोर, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, पोर्ट मोरेस्बी, फ़िलिपीनो भाषा, फ़िलीपीन्स, फ़िलीपीनी पेसो, फ़्रान्सीसी भाषा, बर्मी भाषा, बांग्लादेश, बांग्लादेशी टका, बाङ्ला भाषा, बंदर सेरी बेगावन, ब्रुनेई, ब्रुनेई डॉलर, ब्रुसेल्स, बैंकॉक, ..., बीजिंग, भारत, भारत की आधिकारिक भाषाएँ, भारतीय रुपया, मनीला, ममनून हुसैन, मलय भाषा, मलेशिया, मलेशियाई रिंग्गित, मानव विकास सूचकांक, मानव विकास सूचकांक के अनुसार देशों की सूची, मास्को, माओरी भाषा, मंगोल भाषा, मंगोलिया, मंगोलियाई तोगरोग, म्यान्मार, म्यान्मार क्यात, मैल्कम टर्नबुल, मून जे-इन, यूरो, यूरोपीय संघ, यूरोपीय संघ की मुद्राएँ, राम नाथ कोविन्द, रूस, रूसी भाषा, रूसी रूबल, रॅन्मिन्बी, रोड्रिगो दुतेर्ते, लाओ भाषा, लाओ किप, लाओस, ली सियन लूंग, ली कचियांग, शाहिद खाकन अब्बासी, शिंजो अबे, श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी, श्रीलंका, श्रीलंकाई रुपया, शेख हसीना, शी जिनपिंग, सियोल, सिंहली भाषा, सिंगापुर, सिंगापुर डॉलर, संयुक्त राज्य, सकल घरेलू उत्पाद, हनोई, हलीमा याकूब, हिन्दी, हिरी मोतू, जनसंख्या घनत्व, जस्टिन ट्रूडो, जापान, जापानी भाषा, जापानी येन, जकार्ता, जीडीपी (पीपीपी) के अनुसार देशों की सूची, विन मिन्त, वियतनाम, वियतनामी दोंग, वियतनामी भाषा, वजीरालोंगकोर्न, व्यिंचन, व्लादिमीर पुतिन, वेलिंग्टन, वॉशिंगटन, डी॰ सी॰, ख्मेर भाषा, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, ओटावा, आसियान शिखर सम्मेलन, आंग सान सू की, इण्डोनेशियाई रुपिया, इस्लामाबाद, इंडोनेशिया, इंडोनेशियाई भाषा, कनाडा, कम्बोडिया, कम्बोडियाई रिएल, किम जोंग उन, कुआलालम्पुर, कैनबरा, कैनिडियाई डॉलर, कोरियाई भाषा, कोलम्बो, अब्दुल हामिद (बांग्लादेशी राजनीतिज्ञ), अमेरिकी डॉलर, अंग्रेज़ी भाषा, उत्तर कोरिया, उत्तर कोरियाई वॉन, उर्दू भाषा, उलान बतोर सूचकांक विस्तार (93 अधिक) »

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और चीन · और देखें »

चीनी भाषा

चीनी भाषा (अंग्रेजी: Chinese; 汉语/漢語, पिनयिन: Hànyǔ; 华语/華語, Huáyǔ; या 中文 हुआ-यू, Zhōngwén श़ोंग-वॅन) चीन देश की मुख्य भाषा और राजभाषा है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। चीनी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है। मानकीकृत चीनी असल में एक 'मन्दारिन' नामक भाषा है। इसमें एकाक्षरी शब्द या शब्द भाग ही होते हैं और ये चीनी भावचित्र में लिखी जाती है (परम्परागत चीनी लिपि या सरलीकृत चीनी लिपि में)। चीनी एक सुरभेदी भाषा है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और चीनी भाषा · और देखें »

टोक पिसिन

टोक पिसिन (Tok Pisin) पापुआ न्यू गिनी में बोली जाने वाली एक क्रियोल भाषा है। यह पापुआ न्यू गिनी की कुछ स्थानीय भाषाओं और अंग्रेज़ी के मिश्रण से १९वीं सदी में विकसित हुई थी। हालांकि इसका नामक अंग्रेज़ी के 'टॉल्क पिजिन' (Talk Pidgin), यानि 'पिजिन बोली' का विकृत रूप है, यह भाषावैज्ञानिक दृष्टि से वास्तव में पिजिन नहीं बल्कि क्रियोल का दर्जा रखती है, अर्थात ज़्यादा स्थाई और विकसित है। टोक पिसिन को पापुआ न्यू गिनी में सरकारी मान्यता प्राप्त है और यह उस देश की एक राजभाषा है। यह पापुआ न्यू गिनी की सबसे अधिक प्रचलित भाषा भी है हालांकि इसे बोलने वाले अधिकतर पापुआ न्यू गिनी की किसी अन्य भाषा के मातृभाषी होते हैं।, Nina Schulte-Schmale, Maike Naujoks, pp.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और टोक पिसिन · और देखें »

टोक्यो

टोक्यो (जापानी: 東京, उच्चारणः तोउक्योउ) जापान की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह जापान के होन्शू द्वीप पर बसा हुआ है और इसकी जनसंख्या लगभग ८६ लाख है, जबकि टोक्यो क्षेत्र में १.२८ करोड़ और उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहाँ अनुमानित ३.७ करोड़ लोग रहते हैं जो इसे दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला महानगरीय क्षेत्र बनाता है। टोक्यो लगभग ८० किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है और यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भी विश्व का सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र है। टोक्यो को अक्सर एक शहर के रूप में जाना जाता हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर यह "महानगरीय प्रान्त" के रूप में जाना जाता हैं। टोक्यो महानगरीय प्रशासन, टोक्यो के 23 विशेष वार्डों (प्रत्येक वार्ड़ एक अलग शहर के रूप में शासित) का संचालन करती हैं। महानगरीय सरकार, प्रान्त के पश्चिमी भाग और दो बाहरी द्वीप श्रृंखलाएं के 39 नगरपालिका का भी प्रशासन करती हैं। विशेष वार्ड की आबादी 90 लाख मिलाकर, प्रान्त की कुल जनसंख्या 130 लाख से अधिक हैं। यह प्रान्त दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले महानगरीय क्षेत्र का हिस्सा है, जिसमें 37.8 मिलियन लोग और विश्व के सबसे बड़े शहरी ढांचे की अर्थव्यवस्था शामिल हैं। शहर की 51 कंपनी, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियों में आती हैं, जोकि दुनिया के किसी भी शहर की सबसे बड़ी संख्या हैं। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र विकास सूचकांक में टोक्यो का तीसरा स्थान हैं। यह शहर फ़ुजी टीवी, टोक्यो एमएक्स, टीवी टोक्यो, टीवी असाही, निप्पॉन टेलीविजन, एनएचके और टोक्यो ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम जैसे विभिन्न टेलीविजन नेटवर्कों का घर भी हैं। ग्लोबल इकनॉमिक पावर इंडेक्स में टोक्यो पहले स्थान पर और ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में चौथा स्थान पर हैं। जीएडब्ल्युसी की 2008 की सूची में इसे वैश्विक शहर बताया गया और 2014 में ट्रिपएडवियर्स के विश्व शहर सर्वेक्षण, टोक्यो को सबसे "सर्वश्रेष्ठ समग्र अनुभव" के रूप में सूचीबद्ध किया गया। मर्सर कंसल्टेंसी फर्म और अर्थशास्त्री इंटेलिजेंस यूनिट के क्रय शक्ति के आधार पर, 2015 में टोक्यो को 11वें सबसे महंगे शहर के रूप में स्थान दिया गया था। 2015 में, टोक्यो को मोनोकले पत्रिका द्वारा दुनिया में सर्वाधिक जीवंत शहर कहा गया।.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और टोक्यो · और देखें »

एलिज़ाबेथ द्वितीय

एलिज़ाबेथ द्वितीय (Elizabeth II) (एलिजाबेथ ऐलैग्ज़ैण्ड्रा मैरी, जन्म: २१ अप्रैल १९२६) यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह, तुवालू, सन्त लूसिया, सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज़, अण्टीगुआ और बारबूडा और सन्त किट्स और नेविस की महारानी हैं। इसके अतिरिक्त वह राष्ट्रमण्डल के ५४ राष्ट्रों और राज्यक्षेत्रों की प्रमुख हैं और ब्रिटिश साम्राज्ञी के रूप में, वह अंग्रेज़ी चर्च की सर्वोच्च राज्यपाल हैं और राष्ट्रमण्डल के सोलह स्वतन्त्र सम्प्रभु देशों की संवैधानिक महारानी हैं। एलिज़ाबेथ को निजी रूप से पर घर पर शिक्षित किया गया था। उनके पिता, जॉर्ज षष्ठम को १९३६ में ब्रिटेन और ब्रिटिश उपनिवेश भारत का सम्राट बनाया गया था। ६ फरवरी १९५२ को अपने राज्याभिषेक के बाद एलिज़ाबेथ राष्ट्रकुल की अध्यक्ष व साथ स्वतंत्र देशों यूनाइटेड किंगडम, पाकिस्तान अभिराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका व सिलोन की शासक रानी बन गयीं। उनका राज्याभिषेक समारोह अपने तरह का पहला ऐसा राज्याभिषेक था जिसका दूरदर्शन पर प्रसारण हुआ था। 1956 से 1992 के दौरान विभिन्न देशों को स्वतंत्रता मिलते रहने से उनकी रियासतों की संख्या कम होती गई। वह विश्व में सबसे वृद्ध शासक और ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली रानी है। ९ सितम्बर २०१५ को उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के कीर्तिमान को तोड़ दिया व ब्रिटेन पर सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली व साम्राज्ञी बन गयीं। एलिज़ाबेथ का जन्म लंदन में ड्यूक जॉर्ज़ षष्टम व राजमाता रानी एलिज़ाबेथ के यहाँ पैदा हुईं व उनकी पढाई घर में ही हुई। उनके पिता ने १९३६ में एडवर्ड ८ के राज-पाठ त्यागने के बाद राज ग्रहण किया। तब वह राज्य की उत्तराधिकारी हो गयी थीं। उन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जनसेवाओं में हिस्सा लेना शुरु किया व सहायक प्रादेशिक सेवा में हिस्सा लिया। १९४७ में उनका विवाह राजकुमार फिलिप से हुआ जिनसे उनके चार बच्चे, चार्ल्स, ऐने, राजकुमार एँड्रयू और राजकुमार एडवर्ड हैं। एलिज़ाबेथ के शासन के दौरान यूनाइटेड किंगडम में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए, जैसे अफ्रीका की ब्रिटिश उपनिवेशीकरण से स्वतंत्रता, यूके की संसद की शक्तियों का वेल्स, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड व आयरलैंड की संसदों में विभाजन इत्यादि। अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न युद्धों के दौरान अपने राज्य का नेतृत्व किया। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और एलिज़ाबेथ द्वितीय · और देखें »

एशिया-प्रशांत

एशिया-प्रशांत या एशिया प्रशांत (संक्षिप्त रूप में APAC, Asia-Pac, AsPac, APJ, JAPA or JAPAC) दुनिया का वह हिस्सा हैं जो पश्चिमी प्रशांत महासागर के पास या निकट हैं। इस क्षेत्र का आकार संदर्भ के अनुसार बदलता रहता हैं, लेकिन आम तौर पर इस में पूर्व एशिया, दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिआनिया के कई क्षेत्र शामिल होते हैं। इस शब्द में रूस (उत्तरी प्रशांत पर) और पूर्वी प्रशांत महासागर के तट पर स्थित महाअमेरिका के देश भी शामिल हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, में कनाडा, चिली, रूस, मेक्सिको, पेरू और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। वैकल्पिक रूप से, इस शब्द में कभी कभी पूर्ण एशिया और ऑस्ट्रेलेशिया के साथ साथ छोटे/मध्यम/बड़े प्रशांत द्वीप राष्ट्र (एशिया प्रशांत और ऑस्ट्रेलेशियाई महाद्वीप) भी शामिल होते हैं - उदाहरण के लिए, विभाजित जब दुनिया को में बड़े क्षेत्रों में वाणिज्यिक प्रयोजनों के लिए विभाजित किया जाता हैं (जैसे की, महाअमेरिका, EMEA और एशिया प्रशांत)। पूर्ण रूप से, ऐसा प्रतीत होता हैं कि "एशिया प्रशांत" की कोई स्पष्ट परिभाषा नहीं हैं और इस में क्षेत्रों का शामिल होना न होना संदर्भ पर आधारित हैं। त्रुटिपूर्ण के बावजूद, यह शब्द १९८० के अंत से वाणिज्य, वित्त और राजनीति में लोकप्रिय हो गया हैं।[प्रशस्ति पत्र की जरूरत] वास्तव में, क्षेत्रों की अर्थव्यवस्थाओं की विविधता के बावजूद, इस क्षेत्र के भीतर ज़्यादातर विशिष्ठ देश उभरते बाजार हैं जो तेज़ी से विकास का सामना कर रहे हैं। (अवधारणा/परिवर्णी शब्द APEJ या APeJ - एशिया-प्रशांत जापान को छोड़कर, तुलना करें।) .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और एशिया-प्रशांत · और देखें »

डॉनल्ड ट्रम्प

डॉनल्ड जॉन ट्रम्‍प (जन्म:14 जून 1946) 9 नवम्बर 2016 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 वें और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। वे रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार थे तथा इन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को पराजित कर विजय श्री प्राप्त की। इनका निवास स्थान ट्रम्प टॉवर, मैनहैटन है। इनकी कुल सम्पत्ति 400 करोड़ डॉलर है। - दैनिक जागरण - 28 अप्रैल 2016 एक अमेरिकी रिअल एस्‍टेट कारोबारी,अमेरिकी बिजनेसमैन, टीवी पर्सनालिटी, राजनेता, लेखक हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और डॉनल्ड ट्रम्प · और देखें »

ढाका

ढाका (बांग्ला: ঢাকা) बांग्लादेश की राजधानी है। बूढ़ी गंगा नदी के तट पर स्थित यह देश का सबसे बड़ा शहर है। राजधानी होने के अलावा यह बांग्लादेश का औद्यौगिक और प्रशासनिक केन्द्र भी है। यहाँ पर धान, गन्ना और चाय का व्यापार होता है। ढाका की जनसंख्या लगभग 1.1 करोड़ है (२००१ की जनसंख्या: ९,०००,०२)) जो इसे दुनिया के ग्यारहवें सबसे बड़ी जनसंख्या वाले शहर का दर्जा भी दिलाता है। ढाका का अपना इतिहास रहा है और इसे दुनिया में मस्जिदों के शहर के नाम से जाना जाता है। मुगल सल्तनत के दौरान इस शहर को १७ वीं सदी में जहांगीर नगर के नाम से भी जाना जाता था, यह न सिर्फ प्रादेशिक राजधानी हुआ करती थी बल्कि यहाँ पर निर्मित होने वाले मलमल के व्यापार में इस शहर का पूरी दुनिया में दबदबा था। आधुनिक ढाका का निर्माण एवं विकास ब्रिटिश शासन के दौरान उन्नीसवीं शताब्दी में हुआ और जल्द ही यह कोलकाता के बाद पूरे बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर बन गया। भारत विभाजन के बाद १९४७ में ढाका पूर्वी पाकिस्तान की प्रशासनिक राजधानी बना तथा १९७२ में बांग्लादेश के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आने पर यह राष्ट्रीय राजधानी घोषित हुआ। आधुनिक ढाका देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, एवं संस्कृति का मुख्य केन्द्र है। ढाका न सिर्फ देश का सबसे साक्षर (६३%) शहर है- - बल्कि बांग्लादेश के शहरों में सबसे ज्यादा विविधता वाला शहर भी है। हालांकि आधुनिक ढाका का शहरी आधारभूत ढांचा देश में सबसे ज्यादा विकसित है परंतु प्रदूषण, यातायात कुव्यवस्था, गरीबी, अपराध जैसी समस्यायें इस शहर के लिए बड़ी चुनौतियां हैं। सारे देश से लोगों का ढाका की ओर पलायन भी सरकार के लिए एक बड़ी समस्या का रूप लेता जा रहा है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और ढाका · और देखें »

तमिल भाषा

तमिल (தமிழ், उच्चारण:तमिऴ्) एक भाषा है जो मुख्यतः तमिलनाडु तथा श्रीलंका में बोली जाती है। तमिलनाडु तथा पुदुचेरी में यह राजभाषा है। यह श्रीलंका तथा सिंगापुर की कई राजभाषाओं में से एक है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और तमिल भाषा · और देखें »

तेतुम भाषा

तेतुम, जिसे तेतुन नाम से भी जानते हैं, एक ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा है जो कि तिमोर द्वीप पर बोली जाती है। यह इण्डोनेशिया के पश्चिम तिमोर के बेलु रीजेंसी में बोली जाती है तथा पूर्व तिमोर में बोली जाती है जहाँ यह दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यह पूर्व तिमोर में क्रियोल रूप तिमोर दिली के रूप में बोली जाती है।http://www.ethnologue.com/language/tet इसके क्रियोल रूप की व्याकरण सरल है तथा इसपर पुर्तगाली भाषा की छाप दिखती है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और तेतुम भाषा · और देखें »

थाई बाट

बात (चिह्न: ฿; कोड: THB) थाईलैंड की मुद्रा है। यह 100 सतांग () में विभाजित होता है। मुद्रा जारी करने की ज़िम्मेदारी थाईलैंड के बैंक की है। स्विफ्ट के अनुसार, अक्टूबर 2014 तक, थाई बात दुनिया का दसवाँ सबसे अधिक भुगतान में इस्तेमाल होने वाला मुद्रा है।  .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और थाई बाट · और देखें »

थाई भाषा

थाई भाषा (थाई: ภาษาไทย) थाईलैंड की मातृभाषा और राष्ट्रभाषा है और यहाँ के ९५% लोग यही भाषा बोलते हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और थाई भाषा · और देखें »

थाईलैण्ड

श्यामदेश (थाईलैण्ड) जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यानमार है। थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो ११ मई, १९४९ तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। थाई शब्द का अर्थ थाई भाषा में आज़ाद होता है। यह शब्द थाई नागरिको के सन्दर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहाँ बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और थाईलैण्ड · और देखें »

दिमित्री मेदवेदेव

दिमित्री मेदवेदेव (रूसी में Дмитрий Медведев) यह रूसी राजनीतिज्ञ है जो 2008-2012 में रूसी महासंघ का राष्ट्रपति था। 2012 से वह रूस का प्रधानमंत्री है। thumbnail मेदवेदेव का जन्म 1965 को लेनिनग्राद में हुआ था। वह लेनिनग्राद विश्वविद्यालय में न्यायशास्त्र पढ़ता था। 1988 से 1997 तक वह इस विश्वविद्यालय में व्यवहार विधि पढ़ाता था। उसी समय में वह व्लादिमीर पुतिन के साथ सेंट पीटर्सबर्ग की नगरपालिका में काम करता था। 2000 में वह पुतिन के चुनाव अभियान के लिए ज़िम्मेदार था। 2000 से 2008 तक वह गाज़प्रोम के मुख्य निर्देशक के रूप में काम करता था। 2004 से वह रूसी सुरक्षा परिषद् का सदस्य था। 2005 में पुतिन ने उसको उपप्रधान मंत्री के पद पर नियुक्त किया। 2008 में कई दलों के संघ ने (अखंड रूस, न्यायी रूस, खेतिहर दल) मेदवेदेव को राष्ट्रपति के पद के लिए सिफारिश किया था। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और दिमित्री मेदवेदेव · और देखें »

दिली

दिली (अंग्रेजी: Dili, पुर्तगाली: Díli), पूर्वी तिमोर की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह छोटे सुंदा द्वीप समूह के सबसे पूर्वी द्वीप, तिमोर, के उत्तरी तट पर स्थित है। दिली पूर्वी तिमोर का सबसे प्रमुख बंदरगाह और व्यावसायिक केंद्र है और लगभग 150,000 लोग यहां रहते हैं। इसके अलावा यहां कोमोरो में, प्रेसीदेंते निकोलाउ लोबाटो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जिसका नाम, स्वतंत्रता संग्राम के नेता निकोलाउ लोबाटो के नाम पर रखा है और इस हवाई अड्डे को वाणिज्यिक और सैन्य उड़ानों के लिए प्रयोग किया जाता है। श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ श्रेणी:पूर्व तिमोर.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और दिली · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (अंग्रेज़ी:एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस, लघु:आसियान) दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का समूह है, जो आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए भी कार्य करते हैं। इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है। आसियान की स्थापना ८ अगस्त, १९६७ को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी। इसके संस्थापक सदस्य थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर थे। ब्रूनेई इस संगठन में १९८४ में शामिल हुआ और १९९५ में वियतनाम। इनके बाद १९९७ में लाओस और बर्मा इसके सदस्य बने। १९७६ में आसियान की पहली बैठक में बंधुत्व और सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किए गए। १९९४ में आसियान ने एशियाई क्षेत्रीय फोरम (एशियन रीजनल फोरम) (एआरएफ) की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य सुरक्षा को बढ़ावा देना था। अमेरिका, रूस, भारत, चीन, जापान और उत्तरी कोरिया सहित एआरएफ के २३ सदस्य हैं। अपने चार्टर में आसियान के उद्देश्य के बारे में बताया गया है। पहला उद्देश्य सदस्य देशों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता को कायम रखा जाए, इसके साथ ही झगड़ों का शांतिपूर्ण निपटारा हो। सेक्रेट्री जनरल, आसियान द्वारा पारित किए प्रस्तावों को लागू करवाने और कार्य में सहयोग प्रदान करने का काम करता है। इसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। वर्तमान में थाईलैंड के सूरिन पिट्स्वान इसके सेक्रेट्री जनरल है। आसियान की निर्णायक बॉडी में राज्यों के प्रमुख होते हैं, इसकी वर्ष में एक बार बैठक होती है। भारत आसियान देशों से सहयोग करने और संपर्क रखने का सदा ही इच्छुक रहा है। हाल ही में १३ अगस्त,२००९को भारत ने आसियन के संग बैंगकॉक में सम्मेलन किया, जिसमें कई महत्त्वपूर्ण समझौते हुए थे। भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2008, नई दिल्ली में आसियान मुख्य केन्द्र बिन्दु रहा था। नई व्यापार ब्लॉक के तहत दस देशों की कंपनियों और कारोबारियों ने मेले में भाग लिया था। थाइलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, वियतनाम, फिलिपींस, ब्रुनेई, कंबोडिया और लाओस आसियान के सदस्य देश हैं, जिनके उत्पाद व्यापार मेले में खूब दिखे थे। आसियान भारत का चौथा सबसे बडा व्यापारिक भागीदार है। दोनों पक्षों के बीच २००८ में ४७ अरब डॉलर का व्यापार हुआ था। फिक्की के महासचिव अमित मित्रा के अनुसार भारत और आसियान के बीच हुआ समझौता दोनों पक्षों के लिए उत्तम होगा। समझौता जनवरी २००९ से लागू हुआ था। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन · और देखें »

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया (कोरियाई: 대한민국 (देहान् मिन्गुक), 大韩民国 (हंजा)), पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है। 'शान्त सुबह की भूमि' के रूप में ख्यात इस देश के पश्चिम में चीन, पूर्व में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित है। देश की राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है। यहां की आधिकारिक भाषा कोरियाई है जो हंगुल और हंजा दोनो लिपियों में लिखी जाती है। राष्ट्रीय मुद्रा वॉन है। उत्तर कोरिया, इस देश की सीमा से लगता एकमात्र देश है, जिसकी दक्षिण कोरिया के साथ २३८ किलिमीटर लम्बी सीमा है। दोनो कोरियाओं की सीमा विश्व की सबसे अधिक सैन्य जमावड़े वाली सीमा है। साथ ही दोनों देशों के बीच एक असैन्य क्षेत्र भी है। कोरियाई युद्ध की विभीषिका झेल चुका दक्षिण कोरिया वर्तमान में एक विकसित देश है और सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) के आधार पर विश्व की तेरहवीं और सकल घरेलू उत्पाद (संज्ञात्मक) के आधार पर पन्द्रहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।कोरिया मे १५ अंतराष्ट्रीय बिमानस्थल है और करीब ५०० विश्वविद्यालय है लोग बिदेशो यहा अध्ययन करने आते है। यहा औद्योगिक विकास बहुत हुऐ है और कोरिया मे चीन सहित १५ देशो के लोग रोजगार अनुमति प्रणाली(EPS) के माध्यम से यहा काम करते है। जिसमे दक्षिण एशिया के ४ देशो नेपाल बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और दक्षिण कोरिया · और देखें »

दक्षिण कोरियाई वॉन

वॉन (원) (चिह्न: ₩; कोड: KRW) दक्षिण कोरिया की मुद्रा है। एक वॉन सौ जीओन, एक मौद्रिक उप इकाई, में विभाज्य है, लेकिन रोजमर्रा के उपयोग में जीओन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, यह केवल विदेशी मुद्रा विनिमय में दिखाई पड़ता है। श्रेणी:मुद्रा.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और दक्षिण कोरियाई वॉन · और देखें »

देवनागरी

'''देवनागरी''' में लिखी ऋग्वेद की पाण्डुलिपि देवनागरी एक लिपि है जिसमें अनेक भारतीय भाषाएँ तथा कई विदेशी भाषाएं लिखीं जाती हैं। यह बायें से दायें लिखी जाती है। इसकी पहचान एक क्षैतिज रेखा से है जिसे 'शिरिरेखा' कहते हैं। संस्कृत, पालि, हिन्दी, मराठी, कोंकणी, सिन्धी, कश्मीरी, डोगरी, नेपाली, नेपाल भाषा (तथा अन्य नेपाली उपभाषाएँ), तामाङ भाषा, गढ़वाली, बोडो, अंगिका, मगही, भोजपुरी, मैथिली, संथाली आदि भाषाएँ देवनागरी में लिखी जाती हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थितियों में गुजराती, पंजाबी, बिष्णुपुरिया मणिपुरी, रोमानी और उर्दू भाषाएं भी देवनागरी में लिखी जाती हैं। देवनागरी विश्व में सर्वाधिक प्रयुक्त लिपियों में से एक है। मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की एक ट्राम पर देवनागरी लिपि .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और देवनागरी · और देखें »

नरेन्द्र मोदी

नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (નરેંદ્ર દામોદરદાસ મોદી Narendra Damodardas Modi; जन्म: 17 सितम्बर 1950) भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री हैं। भारत के राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमन्त्री पद की शपथ दिलायी। वे स्वतन्त्र भारत के 15वें प्रधानमन्त्री हैं तथा इस पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। वडनगर के एक गुजराती परिवार में पैदा हुए, मोदी ने अपने बचपन में चाय बेचने में अपने पिता की मदद की, और बाद में अपना खुद का स्टाल चलाया। आठ साल की उम्र में वे आरएसएस से  जुड़े, जिसके साथ एक लंबे समय तक सम्बंधित रहे । स्नातक होने के बाद उन्होंने अपने घर छोड़ दिया। मोदी ने दो साल तक भारत भर में यात्रा की, और कई धार्मिक केंद्रों का दौरा किया। गुजरात लौटने के बाद और 1969 या 1970 में अहमदाबाद चले गए। 1971 में वह आरएसएस के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। 1975  में देश भर में आपातकाल की स्थिति के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए छिपना पड़ा। 1985 में वे बीजेपी से जुड़े और 2001 तक पार्टी पदानुक्रम के भीतर कई पदों पर कार्य किया, जहाँ से वे धीरे धीरे वे सचिव के पद पर पहुंचे।   गुजरात भूकंप २००१, (भुज में भूकंप) के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के असफल स्वास्थ्य और ख़राब सार्वजनिक छवि के कारण नरेंद्र मोदी को 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। मोदी जल्द ही विधायी विधानसभा के लिए चुने गए। 2002 के गुजरात दंगों में उनके प्रशासन को कठोर माना गया है, की आलोचना भी हुई।  हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) को अभियोजन पक्ष की कार्यवाही शुरू करने के लिए कोई है। मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी नीतियों को आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए । उनके नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 282 सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। एक सांसद के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी एवं अपने गृहराज्य गुजरात के वडोदरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दोनों जगह से जीत दर्ज़ की। इससे पूर्व वे गुजरात राज्य के 14वें मुख्यमन्त्री रहे। उन्हें उनके काम के कारण गुजरात की जनता ने लगातार 4 बार (2001 से 2014 तक) मुख्यमन्त्री चुना। गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं।। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी वे सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले भारतीय नेता हैं। उन्हें 'नमो' नाम से भी जाना जाता है। टाइम पत्रिका ने मोदी को पर्सन ऑफ़ द ईयर 2013 के 42 उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है। अटल बिहारी वाजपेयी की तरह नरेन्द्र मोदी एक राजनेता और कवि हैं। वे गुजराती भाषा के अलावा हिन्दी में भी देशप्रेम से ओतप्रोत कविताएँ लिखते हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और नरेन्द्र मोदी · और देखें »

नाएप्यीडॉ

नाएप्यीडॉ (बर्मी: နေပြည်တော် अंग्रेजी Naypyidaw) म्यान्मार की नयी राजधानी है। नाएप्यीडॉ का अर्थ राजसी नगर होता है। इसका एक अनुवाद राजाओ का घर भी है। ६ नवम्बर २००५ को नाएप्यीडॉ को बर्मा की प्रशासनिक राजधानी घोषित किया गया। राजधानी का नाम २७ मार्च २००६ को म्यान्मार के सशस्त्र बल दिवस के दिन घोषित किया गया। यह नगर बर्मा की पुरानी राजधानी यांगून से उत्तर मे लगभग ३०० किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह यांगून और माण्डले के बाद म्यान्मार का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। सन २००९ में यहाँ की आबादी लगभग ९,२५,००० थी। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और नाएप्यीडॉ · और देखें »

नामपेन्ह

फ़्नोम पेन्ह,पूर्व नाम क्रोंग चक्तोमुक या क्रोंग चक्तोमुक सेरीमोंगकुल, दक्षिण पूर्व एशिया के देश कम्बोडिया की राजधानी एवं सर्वाधिक जनसंख्या वाली नगरी है। यह टोन्ले साप एवं मेकांग नदी के तट पर स्थित है। फ्नोम पेन्ह कम्बोडिया के फ़्रान्सीसी उपनिवेश का से ही यहां की राजधाणी बनी हुई है और राष्ट्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित हुआ है। कभी एशिया का मोती नाम से प्रसिद्ध, यह शहर १९२० में फ़्रान्सीसी निर्मित हिन्द-चीन के मोहकतम नगरों में गिना जाता था। सियाम रीप और सिहानुकविले के साथ साथ फ़्नोम पेन्ह कम्बोडिया के महत्त्वपूर्ण वैश्विक एवं अन्तर्देशीय पर्यटक गन्तव्यों में आता है। १४३४ में स्थापना किया गया यह नगर अपने सुन्दर एवं आकर्षक ऐतिहासिक स्थापत्य के लिये जाना जाता है। यहां ग्रैण्ड बुलिचर्ड के निकटस्थ बहुत सी फ़्रान्सीसी औपनिवेशीय इमारतें अभी भी दिखाई देती हैं। टोन्ले सैप, मीकांग नदी एवं बस्सक नदी के तट पर बसे फ़्नोम पेन्ह महानगरीय क्षेत्र की कुल जनसंख्या १५ लाख है। कम्बोडिया की कुल जनसंख्या १ करोड ४८ लाख है। बाएँ बाएँ श्रेणी:कम्बोडिया श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ श्रेणी:कम्बोडिया के प्रान्त श्रेणी:नोम पेन्ह श्रेणी:कम्बोडिया में नगर .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और नामपेन्ह · और देखें »

नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और नई दिल्ली · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड डॉलर

न्यूज़ीलैण्ड डॉलर (चिह्न: $; कूट: NZD) (Tāra o Aotearoa) न्यूज़ीलैण्ड, कुक द्वीपसमूह, निउए, रॉस अधीनक्षेत्र, टोकेलाउ तथा ब्रिटिश क्षेत्र पिटकेर्न द्वीपसमूह की वैध मुद्रा है। न्यूज़ीलैण्ड में इसे लगभग सदैव इसे डॉलर चिह्न $ चिह्न के साथ प्रदर्शित किया जाता है तथा कभी-कभी अन्य डॉलर मुद्राओं से विलग करने के लिये "NZ$" से भी प्रदर्शित किया जाता है। मुद्रा व्यापार के सन्दर्भ में कभी कभी अनौपचारिक रूप से इसे "किवी" भी कहा जाता है, क्योंकि न्यूज़ीलैण्ड की पहचान सामान्यतः वहाँ के स्वदेशी पक्षी किवी के साथ जुड़ी हुई है। १९६७ में प्रचलन में आई यह मुद्रा १०० सेण्ट में विभाजित है। इसमे पाँच मूल्यवर्ग हैं—जिसमे पाँच नोट तथा पाँच सिक्के हैं—जिसमे सबसे छोटा १० सेण्ट का सिक्का है। औपचारिक रूप से इससे छोटे भी मूल्यवर्ग हैं, परन्तु महंगाई व अत्यधिक उत्पादन मूल्य के कारण प्रचलन से बाहर हैं। न्यूज़ीलैण्ड डॉलर लगातार विश्व की १० सबसे अधिक मुद्रा व्यापार मुद्राओं में बना हुआ है, जिसका २०१३ के अनुसार वैश्विक विनिमय बाज़ार में लगभग २.०% दैनिक भाग है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और न्यूज़ीलैण्ड डॉलर · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड हस्ताक्षर भाषा

न्यूज़ीलैण्ड हस्ताक्षर भाषा (Te Reo Rotarota) न्यूज़ीलैण्ड के श्रवण बाधित लोगों की प्रमुख भाषा है। इसे अंग्रेजी तथा माओरी के साथ अप्रैल २००६ में आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता मिली। हालाँकि इस भाषा का प्रयोग न्यायालय की सुनवाई के दौरान नहीं होता है। न्यूज़ीलैण्ड हस्ताक्षर भाषा की जड़ें ब्रिटिश हस्ताक्षर भाषा (BSL) में हैं जो कि ब्रिटिश ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूज़ीलैण्ड हस्ताक्षर भाषा (BANZSL) की एक बोली के रूप में माना जा सकता है। ब्रिटिश हस्ताक्षर भाषा तथा न्यूज़ीलैण्ड हस्ताक्षर भाषा में ६२.५% समानता पाई जाती है तथा ३३% इसके चिह्न अमेरिकी हस्ताक्षर भाषा में पाए जाते है। अन्य हस्ताक्षर भाषाओँ की तरह यह भी श्रवण बाधित लोगों के लिये ही बनायी गयी है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और न्यूज़ीलैण्ड हस्ताक्षर भाषा · और देखें »

पापुआ न्यू गिनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और पापुआ न्यू गिनी · और देखें »

पापुआ न्यू गिनीयाई किना

किना (कूट: PGK) पापुआ न्यू गिनी की मुद्रा है। यह १०० टोएआ में विभाजित है। किना को ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के स्थान पर १९ अप्रैल १९७५ को पापुआ न्यू गिनी की मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया। किना शब्द तोलाई क्षेत्र की तोलाई भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ मोती के खोल से है जिसका देश के तटीय व मुख्यभूमि दोनों क्षेत्रों में व्यापक रूप से व्यापर किया जाता है।.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और पापुआ न्यू गिनीयाई किना · और देखें »

पाकिस्तान

इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान या पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र या सिर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। 20 करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा। क़बाइली इलाक़े और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर (तथाकथित आज़ाद कश्मीर) और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं हालाँकि भारत इन्हें अपना भाग मानता है। पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था। सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इक़बाल ने द्विराष्ट्र सिद्धान्त का ज़िक्र किया था। उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी। सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिन्ध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया। सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और पाकिस्तान · और देखें »

पाकिस्तानी रुपया

रुपया पाकिस्तान की मुद्रा है जो स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित एवं संचालित होता है। श्रेणी:पाकिस्तान श्रेणी:मुद्रा.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और पाकिस्तानी रुपया · और देखें »

पुर्तगाली भाषा

पुर्तगाली भाषा (पुर्तगाली: Língua Portuguesaपोर्तुगेस, पोर्तुगेश) एक यूरोपीय भाषा है। ये मूल रूप से पुर्तगाल की भाषा है और इसके कई भूतपूर्व उपनिवेशों में भी बहुमत भाषा है, जैसे ब्राज़ील। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसकी लिपि रोमन है। इस भाषा के प्रथम भाषी लगभग २० करोड़ हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और पुर्तगाली भाषा · और देखें »

प्योंगयांग

200px प्योंगयांग (평양, कोरियाई उच्चारण:,अर्थ: शांतिमय भूमि)उत्तर कोरिया की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और प्योंगयांग · और देखें »

प्रचलित मुद्राओं की सूची

यहाँ विभिन्न देशों में प्रचलित मुद्राओं की सूची दी गयी है। मुद्रा, विनिमय की इकाई है। यह एक तरह से धन है क्योंकि यह विनिमय का माध्यम भी है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और प्रचलित मुद्राओं की सूची · और देखें »

पूर्व तिमोर

पूर्वी तिमोर, आधिकारिक रूप से लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। डार्विन (ऑस्ट्रेलिया) के 640 किमी उत्तर पश्चिमी में स्थित इस देश का कुल क्षेत्रफल १५,४१० वर्ग किमी (५४०० वर्ग मील) है। यह तिमोर द्वीप के पूर्वी हिस्से, पास के अतौरो और जाको द्वीप और इंडोनेशियाई पश्चिम तिमोर के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में स्थित ओएचुस्सी-अम्बेनो से मिलकर बना है। पूर्वी तिमोर पुर्तगाल द्वारा 16 वीं सदी में उपनिवेश बनाया गया था और पुर्तगाल के हटने तक पुर्तगाली तिमोर के रूप में जाना जाता था। पूर्वी तिमोर ने १९७५ में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की लेकिन एक साल बाद इंडोनेशिया ने देश पर हमला कर कब्जा कर लिया और इसे अपना २७ वां प्रांत घोषित कर दिया। १९९९ में संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित आत्म-निर्णय कानून के बाद इंडोनेशिया ने क्षेत्र पर से अपना नियंत्रण हटा लिया और २० मई २००२ को पूर्वी तिमोर २१ वीं सदी का पहला संप्रभु राज्य बना। पूर्वी तिमोर एशिया के दो रोमन कैथोलिक बहुल देशों में से एक है, दूसरा देश फिलीपीन्स है। पूर्वी तिमोर एक निम्न-मध्यम-आय अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसे मानव विकास सूचकांक (HDI) के आधार पर १५८ स्थान पर रखा गया है, जो न केवल एशिया में बल्कि दुनिया भी न्यूनतम है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और पूर्व तिमोर · और देखें »

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन दक्षिणी एशिया और पूर्वी एशिया के कुछ देशों का मंच है। प्रारम्भ में इसमें १६ देश सम्मिलित हुए। वर्ष २०११ के छठे सम्मेलन में संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस भी सम्मिलित हो गए। इस प्रकार इस मंच में १८ देश सम्मिलित है। इस मंच की वार्षिक मीटिंग में सदस्य देशों के प्रमुख नेता सम्मिलित होते हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन · और देखें »

पोर्ट मोरेस्बी

पोर्ट मोरेस्बी अथवा पोर्ट मोर्सबी पापुआ न्यू गिनी का सबसे बड़ा नगर एवं राजधानी है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और पोर्ट मोरेस्बी · और देखें »

फ़िलिपीनो भाषा

फ़िलिपीनो फ़िलीपीन्स की राष्ट्रभाषा और राजभाषा है। श्रेणी:फ़िलिपीन्ज़ की भाषाएँ.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और फ़िलिपीनो भाषा · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और फ़िलीपीन्स · और देखें »

फ़िलीपीनी पेसो

फिलीपीनी पिसो, जिसे इसके पूर्व नाम पेसो (फ़िलिपीनी अंग्रेजी उच्चारण:/psoso /, / pisoʊ /; फिलिपिनो: पिसो या प्सो; साइन: ₱; कोड: PHP) द्वारा अंग्रेज़ी में संदर्भित किया जाता है,फिलीपींस की आधिकारिक मुद्रा है। इसे 100 सेन्टिमोस (फिलिपिनो: सेतीमो) में विभाजित किया गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका की एक पूर्व उपनिवेश के रूप में, देश ने अपनी मुद्रा पर अंग्रेजी का प्रयोग किया, साथ ही "पेसो" शब्द 1967 तक नोट्स और सिक्कों में प्रदर्शित रहा। फिलिपिनो भाषा को इसके नोटों और सिक्कों में अपनाने के बाद से "पिसो" शब्द का प्रयोग अब इस्तेमाल होता है। आईएसओ 4217 प्रति मानक अंतरराष्ट्रीय वर्तनी 2017 में उच्चारण "पिसो" में बदल दिया गया था। पिसो को आमतौर पर प्रतीक "₱" द्वारा चिह्नित किया जाता है। फिलीपीन पिसो चिन्ह को अंग्रेजी भाषा में लिखने के अन्य तरीके हैं "PHP", "PhP", "Php", फिलिपिन के सिक्कों और बैंक नोट्स को क्यूज़न सिटी में स्थित सेंट्रल बैंक (बैंगको सेंट्रल एनजी पिलीपिनस) के सुरक्षित परिसर में मुद्रित किया जाता है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और फ़िलीपीनी पेसो · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

बर्मी भाषा

बर्मी भाषा बोलने वाले क्षेत्र बर्मी भाषा (बर्मी भाषा में: မြန်မာဘာသာ / म्रन्माभासा), स्वतंत्र देश म्यांमार (बर्मा) की राजभाषा है। यह मुख्य रूप से ब्रह्मदेश (बर्मा का संस्कृत नाम) में बोली जाती है। म्यांमार की सीमा से सटे भारतीय राज्यों असम, मणिपुर एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ लोग इस भाषा का प्रयोग करते हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और बर्मी भाषा · और देखें »

बांग्लादेश

बांग्लादेश गणतन्त्र (बांग्ला) ("गणप्रजातन्त्री बांग्लादेश") दक्षिण जंबूद्वीप का एक राष्ट्र है। देश की उत्तर, पूर्व और पश्चिम सीमाएँ भारत और दक्षिणपूर्व सीमा म्यान्मार देशों से मिलती है; दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल एक बांग्लाभाषी अंचल, बंगाल हैं, जिसका ऐतिहासिक नाम “বঙ্গ” बंग या “বাংলা” बांग्ला है। इसकी सीमारेखा उस समय निर्धारित हुई जब 1947 में भारत के विभाजन के समय इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से पाकिस्तान का पूर्वी भाग घोषित किया गया। पूर्व और पश्चिम पाकिस्तान के मध्य लगभग 1600 किमी (1000 मील) की भौगोलिक दूरी थी। पाकिस्तान के दोनों भागों की जनता का धर्म (इस्लाम) एक था, पर उनके बीच जाति और भाषागत काफ़ी दूरियाँ थीं। पश्चिम पाकिस्तान की तत्कालीन सरकार के अन्याय के विरुद्ध 1971 में भारत के सहयोग से एक रक्तरंजित युद्ध के बाद स्वाधीन राष्ट्र बांग्लादेश का उदभव हुआ। स्वाधीनता के बाद बांग्लादेश के कुछ प्रारंभिक वर्ष राजनैतिक अस्थिरता से परिपूर्ण थे, देश में 13 राष्ट्रशासक बदले गए और 4 सैन्य बगावतें हुई। विश्व के सबसे जनबहुल देशों में बांग्लादेश का स्थान आठवां है। किन्तु क्षेत्रफल की दृष्टि से बांग्लादेश विश्व में 93वाँ है। फलस्वरूप बांग्लादेश विश्व की सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। मुसलमान- सघन जनसंख्या वाले देशों में बांग्लादेश का स्थान 4था है, जबकि बांग्लादेश के मुसलमानों की संख्या भारत के अल्पसंख्यक मुसलमानों की संख्या से कम है। गंगा-ब्रह्मपुत्र के मुहाने पर स्थित यह देश, प्रतिवर्ष मौसमी उत्पात का शिकार होता है और चक्रवात भी बहुत सामान्य हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशियाई आंचलिक सहयोग संस्था, सार्क और बिम्सटेक का प्रतिष्ठित सदस्य है। यह ओआइसी और डी-8 का भी सदस्य है।.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और बांग्लादेश · और देखें »

बांग्लादेशी टका

बांग्लादेशी टका (बंगाली: টাকা, प्रतीक: ৳ या Tk, मुद्रा कूट: BDT) बांग्लादेश गणतन्त्र की आधिकारिक मुद्रा है। ৳10 या इससे अधिक मूल्य के बैंक नोटों को बांग्लादेश बैंक द्वारा जारी और नियंत्रित किया जाता है जबकि ৳1, ৳2 और ৳5 के बैंक नोटों को जारी करने की जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार के वित्त मंत्रालय की है। ৳1 को 100 पोइशा (पैसा) में विभाजित किया गया है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और बांग्लादेशी टका · और देखें »

बाङ्ला भाषा

बाङ्ला भाषा अथवा बंगाली भाषा (बाङ्ला लिपि में: বাংলা ভাষা / बाङ्ला), बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा तथा असम राज्यों के कुछ प्रान्तों में बोली जानेवाली एक प्रमुख भाषा है। भाषाई परिवार की दृष्टि से यह हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार का सदस्य है। इस परिवार की अन्य प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, नेपाली, पंजाबी, गुजराती, असमिया, ओड़िया, मैथिली इत्यादी भाषाएँ हैं। बंगाली बोलने वालों की सँख्या लगभग २३ करोड़ है और यह विश्व की छठी सबसे बड़ी भाषा है। इसके बोलने वाले बांग्लादेश और भारत के अलावा विश्व के बहुत से अन्य देशों में भी फ़ैले हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और बाङ्ला भाषा · और देखें »

बंदर सेरी बेगावन

बंदर सेरी बेगावन (जावी: بندر سري بڬاوان) ब्रूनेई की राजधानी व सबसे बड़ा नगर है। पूर्व में इसे ब्रूनेई टाउन के नाम से जाना जाता था। बंदर सेरी बेगावन की अनुमानित जनसंख्या 100,700 है, जबकि सम्पूर्ण महानगरीय क्षेत्र को मिलाकर यह जनसंख्या 279,924 है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और बंदर सेरी बेगावन · और देखें »

ब्रुनेई

ब्रुनेई (मलय: برني دارالسلام नेगारा ब्रुनेई दारुस्सलाम) जंबुद्वीप में स्थित एक देश है। ये इंडोनेशिया के पास स्थित है। ये एक राजतन्त्र (सल्तनत) है। ब्रुनेई पूर्व में एक समृद्ध मुस्लिम सल्तनत थी, जिसका प्रभाव संपूर्ण बोर्नियो तथा फिलीपिन्स के कुछ भागों तक था। १८८८ में यह ब्रिटिश संरक्षण में आ गया। १९४१ में जापानियों ने यहां अधिकार कर लिया। १९४५ में ब्रिटेन ने इसे मुक्त करवाकर पुन: अपने संरक्षण में ले लिया। १९७१ में ब्रुनेई को आंतरिक स्वशासन का अधिकार मिला। १९८४ में इसे पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और ब्रुनेई · और देखें »

ब्रुनेई डॉलर

ब्रुनेई डॉलर (मलय: ringgit Brunei, मुद्रा कूट: BND), १९६७ से ब्रुनेई सल्तनत की मुद्रा है। इसे सामान्यतः डॉलर चिह्न $ या वैकल्पिक रूप से अन्य डॉलर मुद्राओं से अलग करने के लिये B$ के साथ दर्शाया जाता है। ब्रुनेई डॉलर अथॉरिटी मॉनेटरी ब्रुनेई दरुसल्लाम के द्वारा जारी किया जाता है। १९६७ के मुद्रा विनिमय अधिनियम के अन्तर्गत यह सिंगापुर डॉलर से बदला जा सकता है। जिस प्रकार से प्रथागत निविदा के लिये ब्रुनेई डॉलर सिंगापुर में मान्य है; उसी प्रकार सिंगापुर डॉलर ब्रुनेई में भी भुगतान के लिये मान्य है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और ब्रुनेई डॉलर · और देखें »

ब्रुसेल्स

ब्रसेल्स (Brussels, Bruxelles,; Brussel), जिसे अधिकृत तौर पर ब्रुसेल्स का क्षेत्र या ब्रुसेल्स-राजधानी क्षेत्र कहा जाता है (All text and all but one graphic show the English name as Brussels-Capital Region.), बेल्जियम देश की राजधानी, व यूरोपीय संघ की मानी हुई राजधानी है। यह १९ महानगर पालिकाओं के साथ बेल्जियम का सबसे बड़ा शहर है।It is the de facto EU capital as it hosts all major political institutions—though Parliament formally votes in Strasbourg, most political work is carried out in Brussels—and as such is considered the capital by definition.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और ब्रुसेल्स · और देखें »

बैंकॉक

बैंकाक दक्षिण पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड की राजधानी है। बैंकॉक थाइलैंड की राजधानी है। यहां ऐसी अनेक चीजें जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध हैं मरीन पार्क और सफारी। मरीन पार्क में प्रशिक्षित डॉल्फिन्स अपने करतब दिखाती हैं। यह कार्यक्रम बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब लुभाता है। सफारी वर्ल्‍ड विश्‍व का सबसे बड़ा खुला चिड़ियाघर है। यहां एशिया और अफ्रीका के लगभग सभी वन्य जीवों को देखा जा सकता है। यहां की यात्रा थकावट भरी लेकिन रोमांचक होती है। रास्ते में खानपान का इंतजाम भी है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और बैंकॉक · और देखें »

बीजिंग

बीजिंग (北京) (या पेय्चीङ) चीनी जनवादी गणराज्य, की राजधानी है। बीजिंग का अर्थ है "उत्तरी राजधानी", जबकि नान्जिंग का अर्थ है "दक्षिणी राजधानी"। बीजिंग १९४९ में साम्यवादी क्रान्ति के बाद से निरन्तर चीन की राजधानी है और उस समय तक यह विभिन्न कालों में अलग-अलग अवधियों तक चीन की राजधानी रहा है। बीजिंग, देश के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और चार नगरपालिकाओं में से एक है। इसका अर्थ है कि इन चारों नगरपालिकाओं को प्रान्तों के बराबर दर्जा प्राप्त है और यह उसी प्रकार का स्वशासन चलाते हैं जैसे कि कोई अन्य प्रान्त। १८२८ से पूर्व बीजिंग विश्व का सबसे बड़ा नगर था। मध्य बीजिंग में जनवरी २००७ में लगभग ७६ लाख लोग रह रहे थे। उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहां की कुल जनसंख्या १ करोड़ ७५ लाख के लगभग है, जिसमें से १ करोड़ २० लाख के लगभग स्थाई निवासियों के रूप में पंजीकृत हैं और शेष ५५ लाख लोग अस्थाई अप्रवासी निवासी हैं। बीजिंग और उपनगरीय क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल बेल्जियम का लगभग आधा है। बीजिंग, चीन का सांस्कृतिक और राजनैतिक केन्द्र है, जबकि चीन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर शंघाई देश का वित्तीय केन्द्र है और जो हांगकांग के साथ इस पदवी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में है। अपने पूरे दीर्घकालिक इतिहास के दौरान बीजिंग ने अपनी एक विविध और विशिष्ट विरासत का विकास किया है। एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका, बीजिंग को "विश्व के महानतम" नगरों में से एक मानता है। सबसे प्रसिद्ध है त्यानमन चौक, जहां से "निषिद्ध नगर", "शाही महल" और "निषिद्ध नगर के मन्दिर" का मार्ग जाता है, जो १९८७ से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यूनेस्कों सूची में "स्वर्ग का मन्दिर", "ग्रीष्मकालीन महल", "लामा मन्दिर" और "कन्फ़्यूशियस मन्दिर" भी हैं।.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और बीजिंग · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और भारत · और देखें »

भारत की आधिकारिक भाषाएँ

भारत की आधिकारिक भाषा, हिन्दी है और अंग्रेज़ी सहायक या गौण आधिकारिक भाषा है; भारत के राज्य अपनी आधिकारिक भाषा (एँ) विधिक रूप से घोषित कर सकते हैं। नाही भारतीय संविधान और ना कोई भारतीय कानून किसी राष्ट्रभाषा को परिभाषित करता है। जिस समय संविधान लागू किया जा रहा था, उस समय अंग्रेज़ी आधिकारिक रूप से केन्द्र और राज्य दोनो स्तरों पर उपयोग में थी। संविधान द्वारा यह परिकल्पित किया गया था कि अगले १५ वर्षों में अंग्रेज़ी को चरणबद्ध रूप से हटा कर विभिन्न भारतीय भाषाओं, विशेषकर हिन्दी, को उपयोग में लाया जाएगा, लेकिन तब भी संसद को यह अधिकार दिया गया था की वह विधिक रूप से उसके बाद भी अंग्रेज़ी का उपयोग हिन्दी के साथ केन्द्र स्तर पर और अन्य भाषाओं के साथ राज्य स्तर पर चालू रख सकती है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और भारत की आधिकारिक भाषाएँ · और देखें »

भारतीय रुपया

भारतीय रुपया (प्रतीक-चिह्न: 8px; कोड: INR) भारत की राष्ट्रीय मुद्रा है। इसका बाज़ार नियामक और जारीकर्ता भारतीय रिज़र्व बैंक है। नये प्रतीक चिह्न के आने से पहले रुपये को हिन्दी में दर्शाने के लिए 'रु' और अंग्रेजी में Re.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और भारतीय रुपया · और देखें »

मनीला

मनिला फ़िलीपीन्स की राजधानी है। मनिला का भौगोलिक क्षेत्रफल ३८.५५ वर्ग किलोमीटर है और १६ लाख की जनसँख्या के साथ ये फ़िलीपीन्स का दूसरा सबसे अधिक जनसँख्या वाला महानगर है। मनिला शहर मनिला खाड़ी के पूर्व मे अवस्थित हैं। 2010 के जनगणना अनुसार यहाँ की जनसंख्या 16,52,171 हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और मनीला · और देखें »

ममनून हुसैन

ममनून हुसैन (ممنون حسین (जन्म:2 मार्च 1940) एक पाकिस्तानी कपड़ा व्यापारी और राजनेता हैं, जिन्हें जुलाई 2013 में पाकिस्तान का राष्ट्रपति चुना गया। हुसैन 1999 में छोटे समय के लिए सिंध के राज्यपाल बने। राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल सैन्य तख्तापलट के कारण अक्टूबर 1999 तक ही सीमित रहा। 30 जुलाई 2013 को उन्हें पाकिस्तान के 12वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया, अथवा वह 8 सितम्बर 2013 को अपने पूर्ववर्ती आसिफ अली जरदारी को प्रतिस्थापित करते हुए शपथ ग्रहण करेंगे। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और ममनून हुसैन · और देखें »

मलय भाषा

मलय बोधगम्यता के प्रत्येक बिंदु के आधार पर पारस्परिक रूप से निकट भाषाओं का एक समूह है पर भाषाविद् इन सभी भाषाओं को अलग अलग मानते हैं। यह सभी भाषायें एक बड़े समूह जिसे "स्थानीय मलय" कहते है मे समूहीकृत किया गय है, इस बड़े समूह के एक भाग को ऑस्ट्रोनेशियाई भाषा परिवार की मलायो-पोलिनेशियाई शाखा के अन्तर्गत "मलायन" कहा जाता है। मलय भाषा विभिन्न रूपों में ब्रुनेई, इंडोनेशिया (जहाँ राष्ट्रीय भाषा, इन्डोनेशियाई, इसका एक रूप है), मलेशिया, सिंगापुर और दक्षिणी थाइलैंड में बोली जाती हैं। मलय ब्रुनेई और मलेशिया की आधिकारिक भाषा है, जबकि सिंगापुर में इसे एक आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला हुआ है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय भाषा इन्डोनेशियाई है, जिसे औपचारिक रूप से बहासा इन्डोनेशिया (बहासा हिन्दी शब्द भाषा का तद्भव रूप है) कहा जाता है और जिसका शाब्दिक अर्थ "इन्डोनेशियाई भाषा" है। इसे बहासा केबंगसान (राष्ट्रीय भाषा) और बहासा पर्सातुआन/ पेमेरसतु (जोड़ने वाली भाषा) भी कहा जाता है। इन्डोनेशियाई सैन्य कब्जे में 20 वर्ष से अधिक रहने के कारण इन्डोनेशियाई पूर्वी तिमोर में भी बोली जाती है। मलेशिया में इस भाषा को अब आधिकारिक रूप से बहासा मलेशिया ("मलेशियाई भाषा") पुकारा जाता है, यद्यपि संवैधानिक नाम बहासा मेलायु है। सिंगापुर, ब्रुनेई और दक्षिणी थाईलैंड में इसे बहासा मेलायु ("मलय भाषा") ही कहा जाता है। श्रेणी:मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ श्रेणी:ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ श्रेणी:भाषाएँ श्रेणी:मलेशिया की भाषाएँ.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और मलय भाषा · और देखें »

मलेशिया

मलेशिया अधिनियम 1963 (दस्तावेज़) अंग्रेजी ग्रंथों में मलेशिया से संबंधित समझौते (दस्तावेज़) मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है। मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और मलेशिया · और देखें »

मलेशियाई रिंग्गित

मलेशिया रिंग्गित (पूर्व में मलेशिया डॉलर) मलेशिया की मुद्रा है। यह 100 सेन (सेंट्स) में विभाजित है। इसका मुद्रा कोड MYR है। रिंग्गित बैंक नेगारा मलेशिया द्वारा जारी किया जाता है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और मलेशियाई रिंग्गित · और देखें »

मानव विकास सूचकांक

मानव विकास सूचकांक (HDI) एक सूचकांक है, जिसका उपयोग देशों को "मानव विकास" के आधार पर आंकने के लिए किया जाता है। इस सूचकांक से इस बात का पता चलता है कि कोई देश विकसित है, विकासशील है, अथवा अविकसित है। मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) जीवन प्रत्याशा, शिक्षा, और प्रति व्यक्ति आय संकेतकों का एक समग्र आंकड़ा है, जो मानव विकास के चार स्तरों पर देशों को श्रेणीगत करने में उपयोग किया जाता है। जिस देश की जीवन प्रत्याशा, शिक्षा स्तर एवं जीडीपी प्रति व्यक्ति अधिक होती है, उसे उच्च श्रेणी प्राप्त होती हैं। एचडीआई का विकास पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब उल हक द्वारा किया गया था। इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रकाशित किया जाता हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और मानव विकास सूचकांक · और देखें »

मानव विकास सूचकांक के अनुसार देशों की सूची

यह मानव विकास सूचकांक के अनुसार सभी देशों की एक सूची है जो संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के मानव विकास रिपोर्ट में शामिल है। नवीनतम रिपोर्ट को 21 मार्च 2017 को जारी किया गया था और 2015 के अनुमानों के आधार पर संकलित किया गया था। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और मानव विकास सूचकांक के अनुसार देशों की सूची · और देखें »

मास्को

thumb मास्को स्थित रेड स्केव्यर का एक दृश्य मास्को या मॉस्को (रूसी: Москва́ (मोस्कवा)), रूस की राजधानी एवं यूरोप का सबसे बडा शहर है, मॉस्को का शहरी क्षेत्र दुनिया के सबसे बडे शहरी क्षेत्रों में गिना जाता है। मास्को रूस की राजनैतिक, आर्थिक, धार्मिक, वित्तीय एवं शैक्षणिक गतिविधियों का केन्द्र माना जाता है। यह मोस्कवा नदी के तट पर बसा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से यह पुराने सोवियत संघ एवं प्राचीन रूसी साम्राज्य की राजधानी भी रही है। मास्को को दुनिया के अरबपतियों का शहर भी कहा जाता है जहां दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति बसते हैं। २००७ में मास्को को लगातार दूसरी बार दुनिया का सबसे महंगा शहर भी घोषित किया गया था। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और मास्को · और देखें »

माओरी भाषा

माओरी भाषा (अंग्रेज़ी: Māori language; माओरी: Te Reo, ते रेओ) न्यूज़ीलैण्ड में बोली जाने वाली एक पॉलिनीशियाई भाषा है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और माओरी भाषा · और देखें »

मंगोल भाषा

मंगोल भाषा बोलने वाले क्षेत्र मंगोल भाषा अलताइक भाषाकुल की तथा योगात्मक बनावट की भाषा है। यह मुख्यत: अनतंत्र मंगोल, भीतरी मंगोल के स्वतंत्र प्रदेश, बुरयात (Buriyad) मंगोल राज्य में बोली जाती है। इन क्षेत्रों के अरिरिक्त इसके बोलनेवाले मंचूरिया, चीन के कुछ क्षेत्र और तिब्बत तथा अफगानिस्तान आदि में भी पाए जाते हैं। अनुमान है कि इन सब क्षेत्रों में मंगोल भाषा बोलनेवालों की संख्या कोई 40 लाख होगी। इन विशाल क्षेत्रों में रहनेवाले मंगोल जाति के सब लोगों के द्वारा स्वीकृत कोई एक आदर्श भाषा नहीं है। परंतु तथाकथित मंगोलिया के अंदर जनतंत्र मंगोल की हलहा (Khalkha) बोली धीरे-धीरे आदर्श भाषा का पद ग्रहण कर रही है। स्वयं मंगोलिया के लोग भी इस हलहा बोली को परिष्कृत बोली मानते हैं और इसी बोली के निकट भविष्य में आदर्श भाषा बनने की संभावना है। प्राचीन काल में मंगोल लिपि में लिखी जानेवाली साहित्यिक मंगोल पढ़े-लिखे लोगों में आदर्श भाषा मानी जाती थी। परंतु अब यह मंगोल लिपि जनतंत्र मंगोलिया द्वारा त्याग दी गई है और इसकी जगह रूसी लिपि से बनाई गई नई मंगोल लिपि स्वीकार की गई है। इस प्रकार अब मंगोल लिपि में लिखी जानेवाली साहित्यिक भाषा कम और नव मंगोल लिपि में लिखी जानेवाली हलहा बोली अधिक मान्य समझी जाने लगी है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और मंगोल भाषा · और देखें »

मंगोलिया

मंगोलिया (मंगोलियन: Монгол улс) पूर्व और मध्य एशिया में एक भूमि से घिरा (लेंडलॉक) देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रूस, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी में चीन से मिलती हैं। हालांकि, मंगोलिया की सीमा कज़ाख़िस्तान से नहीं मिलती, लेकिन इसकी सबसे पश्चिमी छोर कज़ाख़िस्तान के पूर्वी सिरे से केवल 24 मील (38 किमी) दूर है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर उलान बाटोर है, जहां देश की लगभग 38% जनसंख्या निवास करती है। मंगोलिया में संसदीय गणतंत्र है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और मंगोलिया · और देखें »

मंगोलियाई तोगरोग

तोगरोग या तुगरिक (ᠲᠥᠭᠥᠷᠢᠭ, төгрөг, तोगरोग; चिह्न: ₮; कूट: MNT) मंगोलिया की आधिकारिक मुद्रा है। प्राचीन काल में यह १०० मोंगो (мөнгө) में विभाजित था। इस मुद्रा में सबसे कम मूल्य का १०-तोगरोग का तथा सबसे अधिक २०,००० तोगरोग का नोट है। यूनिकोड में मुद्रा का चिह्न U+20AE ₮ Tugrik sign है। २०१० में तोगरोग का मूल्य डॉलर के मुकाबले १५% तक बढ़ गया था, क्योंकि मंगोलिया में खनन उद्योगों में भारी बढ़ोत्तरी हुई थी। परन्तु विदेशी निवेश तथा खनन उद्योगों से प्राप्त राजस्व में गिरावट के कारण इसकी विनिमय दर २०१३ के पूर्वार्द्ध से जून २०१४ के मध्य २४% तक घट गयी। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और मंगोलियाई तोगरोग · और देखें »

म्यान्मार

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' (မြန်မာ .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और म्यान्मार · और देखें »

म्यान्मार क्यात

म्यान्मार क्यात म्यान्मार की मुद्रा का नाम है। इसे संक्षेप मे अंग्रेजी भाषा की लिपि रोमन के अक्षर "K" के माध्यम द्वारा लिखा जाता है, तथा इसे नोट के अंकीय मूल्य से पूर्व लिखा जाता है। उदाहरण के लिये ३५ क्यात को K ३५ से दर्शाया जाता है। श्रेणी:म्यान्मार.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और म्यान्मार क्यात · और देखें »

मैल्कम टर्नबुल

मैल्कम टर्नबुल ऑस्ट्रेलिया के 29वें प्रधान मंत्री हैं। यह टोनी एबॉट के स्थान पर प्रधान मंत्री बने हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और मैल्कम टर्नबुल · और देखें »

मून जे-इन

मून जे-इन (कोरियाई: 문재인; हंजा: 文在寅;; जन्म: 24 जनवरी 1953), दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति तथा डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया के नेता हैं। उन्होने 10 मई, 2017 को दक्षिण कोरिया के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। इस पद पर उन्होंने पार्क ग्युन हाय का स्थान लिया, जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में महाभियोग द्वारा पद से हटा दिया गया था। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और मून जे-इन · और देखें »

यूरो

यूरो (मुद्रा चिह्न €; बैंक कोड: EUR) यूरोपीय संघ के 28 में से 19 सदस्य की आधिकारिक मुद्रा है, जिन्हें सामूहिक रूप से यूरोजोन कहा जाता है। इसमें आस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लग्ज़म्बर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया और स्पेन (2014) शामिल हैं। इसके अलावा पांच अन्य यूरोपीय देशों में आधिकारिक सहमति या बिना सहमति के भी यह प्रचलन में है। अमेरिकी डॉलर के बाद यूरो दुनिया में दूसरी सबसे सुरक्षित रखने वाली और प्रचलन में रहने वाली मुद्रा है। यूरो नाम आधिकारिक रूप से 16 दिसम्बर 1995 को अपनाया गया। वैश्विक बाजार में इसे यूरोपियन करेंसी यूनिट के स्थान पर सम मूल्य पर 1 जनवरी 1999 को जारी किया गया। एक (1) यूरो का मूल्य सत्तर (70) रुपये हैं (सम्प्रति - सितंबर, 2009)। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और यूरो · और देखें »

यूरोपीय संघ

यूरोपियन संघ (यूरोपियन यूनियन) मुख्यत: यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रो पर लागू होती है। इसका अभ्युदय 1957 में रोम की संधि द्वारा यूरोपिय आर्थिक परिषद के माध्यम से छह यूरोपिय देशों की आर्थिक भागीदारी से हुआ था। तब से इसमें सदस्य देशों की संख्या में लगातार बढोत्तरी होती रही और इसकी नीतियों में बहुत से परिवर्तन भी शामिल किये गये। 1993 में मास्त्रिख संधि द्वारा इसके आधुनिक वैधानिक स्वरूप की नींव रखी गयी। दिसम्बर 2007 में लिस्बन समझौता जिसके द्वारा इसमें और व्यापक सुधारों की प्रक्रिया 1 जनवरी 2008 से शुरु की गयी है। यूरोपिय संघ सदस्य राष्ट्रों को एकल बाजार के रूप में मान्यता देता है एवं इसके कानून सभी सदस्य राष्ट्रों पर लागू होता है जो सदस्य राष्ट्र के नागरिकों की चार तरह की स्वतंत्रताएँ सुनिश्चित करता है:- लोगों, सामान, सेवाएँ एवं पूँजी का स्वतंत्र आदान-प्रदान.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और यूरोपीय संघ · और देखें »

यूरोपीय संघ की मुद्राएँ

, यूरोपीय संघ के सदस्य राष्ट्रों द्वारा आधिकारिक रूप से ग्यारह मुद्राएँ प्रयोग की जा रही हैं। अधिकांश सदस्य राष्ट्रों के लिये यूरो खाते हैं जबकि उनकी मौद्रिक नीतियाँ स्वतंत्र रूप से चलती हैं। जिन यूरोपीय संघ के राष्ट्रों ने इसे अपनाया है वे यूरोक्षेत्र कहलाते हैं, साथ ही उनका यूरोपीय केन्द्रीय बैंक (ईसीबी) में शेयर भी हैं। ईसीबी तथा यूरोपीय संघ के सभी राष्ट्रों के राष्ट्रीय बैंक यूरोपीय केन्द्रीय बैंक प्रणाली के भाग हैं, जिनमे वे राष्ट्र भी शामिल है जिनकी अपनी अलग मुद्राएँ हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और यूरोपीय संघ की मुद्राएँ · और देखें »

राम नाथ कोविन्द

रामनाथ कोविन्द (जन्म: १ अक्टूबर १९४५) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो २० जुलाई २०१७ को भारत के १४वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। २५ जुलाई २०१७ को उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जे एस खेहर ने भारत के राष्ट्रपति के पद की शपथ दिलायी।https://plus.google.com/107807291734419802285/posts/Vkif7q6AG7r वे राज्यसभा सदस्य तथा बिहार राज्य के राज्यपाल रह चुके हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और राम नाथ कोविन्द · और देखें »

रूस

रूस (रूसी: Росси́йская Федера́ция / रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, Росси́я / रोस्सिया) पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल १,७०,७५,४०० किमी२ के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है। रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया। रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना। वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और रूस · और देखें »

रूसी भाषा

विश्व में रूसी भाषा का प्रसार रूसी भाषा (русский язык,रूस्किय् यज़ीक्) - पूर्वी स्लाविक भाषाओं में सर्वाधिक प्रचलित भाषा है। रूसी यूरोप की एक प्रमुख भाषा तो है ही, विश्व की प्रमुख भाषाओं में भी इस का विशेष स्थान है, हालाँकि भौगोलिक दृष्टि से रूसी बोलने वालों की अधिकतर संख्या यूरोप की बजाय एशिया में निवास करती है। रूसी भाषा रूसी संघ की आधिकारिक भाषा है। इसके अतिरिक्त बेलारूस, कज़ाकिस्तान, क़िर्गिस्तान, उक्राइनी स्वायत्त जनतंत्र क्रीमिया, जॉर्जियाई अस्वीकृत जनतंत्र अब्ख़ाज़िया और दक्षिणी ओसेतिया, मल्दावियाई अस्वीकृत जनतंत्र ट्रांसनीस्ट्रिया (नीस्टर का क्षेत्र) और स्वायत्त जनतंत्र गगऊज़िया नामक देशों और जनतंत्रों में रूसी भाषा सहायक आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार की गई है। रूसी भूतपूर्व सोवियत संघ के सभी १५ सोवियत समाजवादी जनतंत्रों की राजकीय भाषा थी। सन् 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद भी इन सभी आधुनिक स्वतंत्र देशों में अपनी-अपनी राष्ट्रीय भाषाओं के साथ-साथ परस्पर आपसी व्यवहार के लिए सम्पर्क भाषा के रूप में रूसी भाषा का प्रयोग किया जाता है। इन १५ देशों में रहने वाले निवासियों में से भी अधिकांश की मातृभाषा रूसी ही है। विश्व के विभिन्न देशों में (इसराइल, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमरीका, कनाडा, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया इत्यादि) जहाँ कहीं भी भूतपूर्व सोवियत संघ या रूस के प्रवासी बसे हुए हैं, वहाँ कई जगहों पर रूसी पत्र-पत्रिकाएँ प्रकाशित होती हैं, रूसी भाषा में रेडियो और दूरदर्शन काम करते हैं तथा स्कूलों में रूसी सिखाई जाती है। कुछ वर्ष पहले तक पूर्वी यूरोपियाई देशों के स्कूलों में रूसी भाषा विदेशी भाषा के रूप में पढ़ाई जाती थी। कुल मिला कर विश्व में रूसी भाषा बोलने वालों की संख्या ३०-३५ करोड़ है, जिस में से 16 करोड़ लोग इसे अपनी मातृभाषा मानते हैं। इसके आधार पर रूसी संसार की भाषाओं में पाँचवे स्थान पर है और वह संयुक्त राष्ट्र (UN) की ५ आधिकारिक भाषाओं में से एक है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और रूसी भाषा · और देखें »

रूसी रूबल

रूबल (रूसी: рубль उच्चारण -, रूब्ल, बहुवचन рубли उच्चारण -, रूब्लि) (संकेत-लिपि: RUB) रूसी महासंघ और और दो अन्य आंशिक रूप से मान्यता प्राप्त गणराज्यों अबखाज़िया और दक्षिणी ओसेटा की मुद्रा है। यह एक व्यवस्थापत्र मुद्रा है। इससे पूर्व रूबल सोवियत संघ के विघटन से पहले और रूसी साम्राज्य की मुद्रा भी थी। श्रेणी:मुद्रा श्रेणी:रूस.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और रूसी रूबल · और देखें »

रॅन्मिन्बी

इस रॅन्मिन्बी (सरलीकृत चीनी:人民币; पारंपरिक चीनी:人民币; पिनयिन: rénmínbì; का शाब्दिक " लोगों की मुद्रा ") की मुद्रा में है जनवादी गणराज्य चीन (अधिरंग).

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और रॅन्मिन्बी · और देखें »

रोड्रिगो दुतेर्ते

रोड्रिगो दुतेर्ते रोड्रिगो दुतेर्ते (जन्म 1945) फ़िलीपीन्स का नवनिर्वाचित राष्ट्रपति है। श्रेणी:फ़िलिपीन्ज़ श्रेणी:1945 में जन्मे लोग.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और रोड्रिगो दुतेर्ते · और देखें »

लाओ भाषा

लाओ या लाओतियन ताई-कादाई भाषा-परिवार की भाषा है। यह लाओस की आधिकारिक भाषा है, इसके अलावा यह थाईलैंड के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बोली जाती है, जहां इसे इशान भाषा कहते हैं। लाओ भाषा अबुगिडा लिपि में लिखी जाती है। आधिकारिक मानक नहीं होने की वजह से वियतनामी बोली मानक बन गई है। श्रेणी:भाषाएँ श्रेणी:ताई-कादाई भाषाएँ श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं श्रेणी:ताई भाषाएँ.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और लाओ भाषा · और देखें »

लाओ किप

कीप (लाओ: ກີບ; कोड: LAK; चिह्न: ₭ या ₭N) 1952 से लाओस की मुद्रा है। एक कीप सौ अत् (ອັດ)। से विभाज्य है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और लाओ किप · और देखें »

लाओस

लाओस (आधिकारिक रूप से लाओस जनवादी लोकतान्त्रिक गणतन्त्र) दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर पश्चिम में म्यान्मार और चीन से, पूर्व में कंबोडिया, दक्षिण में वियतनाम और पश्चिम में थाईलैंड से मिलती है। इसे हजार हाथियो की भूमि भी कहा जाता है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और लाओस · और देखें »

ली सियन लूंग

ली सियन लूंग (李显龙,Lee Hsien Loong) सिंगापुर के प्रधानमंत्री 2004- श्रेणी:सिंगापुर के प्रधानमंत्री.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और ली सियन लूंग · और देखें »

ली कचियांग

ली कचीयांग चीन के प्रधानमंत्री हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और ली कचियांग · और देखें »

शाहिद खाकन अब्बासी

शाहिद खाकान अब्बासी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं। वे पाकिस्तान की राष्ट्रीय सभा में वह पाकिस्तानी पंजाब के NA-50 निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। - पाकिस्तान के राष्ट्रीय विधानसभा .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और शाहिद खाकन अब्बासी · और देखें »

शिंजो अबे

शिंजो अबे (安 倍 晋 三 आबे शिंजो), जन्म 21 सितंबर 1954) जापान के 57 वें प्रधानमंत्री और 2012 से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के प्रमुख नेता के रूप में सेवा करने वाला एक जापानी राजनीतिज्ञ है, और पूर्व में 2006 से 2007 तक। जापान के बाद के युद्ध में वे तीसरे सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री रहे हैं। आबे एक राजनीतिक रूप से प्रमुख परिवार से आते है और सितंबर 2006 में राष्ट्रीय संसद के एक विशेष सत्र के द्वारा चुने गए, 52 वर्ष की आयु में जापान के सबसे कम उम्र के युद्ध के बाद के प्रधान मंत्री बन गए और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार पैदा हुए थे। स्वास्थ्य कारणों से 12 सितंबर 2007 को आबे ने इस्तीफा दे दिया। उनका स्थान यासुओं फुकुद्दा, द्वारा स्थानांतरित किया गया था, जो सोलह महीने से अधिक समय तक कार्यालय बनाए रखने में विफल रहे पांच प्रधानमंत्रियों की एक श्रृंखला में पहले था। आबे ने एक राजनीतिक वापसी का मंचन किया, और 26 सितंबर 2012 को एलडीपी के राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व रक्षा मंत्री शिजु ईशबा को हराया। 2012 के आम चुनाव में एलडीपी की भारी जीत के बाद, वह 1948 में शेगेरू योशिदा के बाद से कार्यालय में वापस जाने के लिए पहले पूर्व प्रधान मंत्री बने। वह 2014 के आम चुनाव में फिर से निर्वाचित हुए, गठबंधन साथी कोमिटा के साथ अपने दो-तिहाई बहुमत को बरकरार रखते हुए, और फिर 2017 के आम चुनाव में। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और शिंजो अबे · और देखें »

श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी

श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी (सिंहल: ශ්‍රී ජයවර්ධනපුර කෝට්ටේ, तमिल भाषा: ஸ்ரீ ஜயவர்த்தனபுரம் கோட்டை), जिसे श्री जयवर्धनपुर के नाम से भी जाना जाता है, श्री लंका का प्रशासनीय​ केन्द्र है। वह वाणिज्यिक राजधानी कोलम्बो के पूर्वी इलाके में स्थित है जिस New Capital Territory बोला जाता है। पर्लिअमेंट ऑफ़ श्री लंका हिं पे २९ अप्रैल १९८२ से है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी · और देखें »

श्रीलंका

श्रीलंका (आधिकारिक नाम श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य) दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र ३१ किलोमीटर है। १९७२ तक इसका नाम सीलोन (अंग्रेजी:Ceylon) था, जिसे १९७२ में बदलकर लंका तथा १९७८ में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और श्रीलंका · और देखें »

श्रीलंकाई रुपया

रुपया (सिंहली: රුපියල්, तमिल: ரூபாய்), (प्रतीक: රු, Rs, SLRs / -; कोड: LKR), श्रीलंका की आधिकारिक मुद्रा है, जिसका विभाजन 100 सेंट में किया जाता है। श्रीलंकाई रुपये को श्रीलंका के केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किया जाता है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और श्रीलंकाई रुपया · और देखें »

शेख हसीना

शेख हसीना शेख हसीना (जन्म: २८ सितम्बर १९४७) बांगलादेश की वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वे बांलादेशे ९वीं राष्ट्रीय संसद के सरकारी पक्ष की प्रधान एवं बांग्लादेश अवामी लीग की नेत्री हैं। वे बांलादेश के महान स्वाधीनता संग्राम के प्रधान नेता तथा बांग्लादेश सरकार के प्रथम राष्ट्रपति राष्ट्रीय जनक बंगबन्धु शेख मुजीबुर्रहमान की पुत्री हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और शेख हसीना · और देखें »

शी जिनपिंग

ऒ शी जिनपिंग (习近平, Xi Jinping, जन्म 15 जून 1953) जनवादी गणतंत्र चीन के सर्वोच्च नेता हैं जो चीन के उपराष्ट्रपति, चीनी साम्यवादी पार्टी के महासचिव, केन्द्रीय सैनिक समिति के अध्यक्ष और केन्द्रीय पार्टी विद्यालय के अध्यक्ष हैं। उन्हें 15 नवम्बर 2012 में चीनी साम्यवादी (कोम्युनिस्ट) पार्टी का महासचिव घोषित किया गया।, Lindsey Hilsum, 15 नवम्बर 2012, PBS Newshour,...

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और शी जिनपिंग · और देखें »

सियोल

सियोल दक्षिण कोरिया की राजधानी है। यह शहर हान नदी के किनारे बसा है। सियोल दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और सियोल · और देखें »

सिंहली भाषा

सिंहली भाषा श्रीलंका में बोली जाने वाली सबसे बड़ी भाषा है। सिंहली के बाद श्रीलंका में सबसे ज्यादा बोली जानेवाली भाषा तमिल है। प्राय: ऐसा नहीं होता कि किसी देश का जो नाम हो, वही उस दश में बसने वाली जाति का भी हो और वही नाम उस जाति द्वारा व्यवहृत होने वाली भाषा का भी हो। सिंहल द्वीप की यह विशेषता है कि उसमें बसने वाली जाति भी "सिंहल" कहलाती चली आई है और उस जाति द्वारा व्यवहृत होने वाली भाषा भी "सिंहल"। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और सिंहली भाषा · और देखें »

सिंगापुर

सिंगापुर (अंग्रेज़ी: Singapore सिंगपोर, चीनी: 新加坡 शीन्जियापो, मलय: Singapura सिंगापुरा, Tamil: சிங்கப்பூர் चिंकाप्पूर) विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मुख्य रूप से यहाँ चीनी तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में बसने वाली करीब 35 लाख की आबादी में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और सिंगापुर · और देखें »

सिंगापुर डॉलर

सिंगापुर डॉलर (चिह्न: S$; कूट: SGD) सिंगापुर की आधिकारिक मुद्रा है। यह १०० सेण्ट में विभाजित है। इसे सामान्य रूप से $ चिह्न से अथवा अन्य डॉलर मुद्राओं से विभिन्नता दर्शाने के लिये S$ से प्रदर्शित किया जाता है। इसके नोट तथा सिक्के मॉनेटरी अथाॅरिटी ऑफ़ सिंगापुर द्वारा जारी किये जाते हैं। 2016 के अनुसार, सिंगापुर डॉलर विश्व की बारहवीं सबसे अधिक विनिमय होने वाली मुद्रा है। सिंगापुर डॉलर सिंगापुर के अलावा ब्रुनेई में भी प्रथागत निविदा के लिये मान्य है क्योंकि मॉनेटरी अथाॅरिटी ऑफ़ सिंगापुर तथा अथाॅरिटी मॉनेटरी ब्रुनेई दरुस्ल्लम के मध्य इस सम्बन्ध में मुद्रा विनिमय समझौता हुआ है। इसी प्रकार से ब्रुनेई डॉलर भी सिंगापुर में मुद्रा के रूप में मान्य है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और सिंगापुर डॉलर · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और संयुक्त राज्य · और देखें »

सकल घरेलू उत्पाद

सकल घरेलू उत्पाद (GDP) या जीडीपी या सकल घरेलू आय (GDI), एक अर्थव्यवस्था के आर्थिक प्रदर्शन का एक बुनियादी माप है, यह एक वर्ष में एक राष्ट्र की सीमा के भीतर सभी अंतिम माल और सेवाओ का बाजार मूल्य है। GDP (सकल घरेलू उत्पाद) को तीन प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है, जिनमें से सभी अवधारणात्मक रूप से समान हैं। पहला, यह एक निश्चित समय अवधि में (आम तौर पर 365 दिन का एक वर्ष) एक देश के भीतर उत्पादित सभी अंतिम माल और सेवाओ के लिए किये गए कुल व्यय के बराबर है। दूसरा, यह एक देश के भीतर एक अवधि में सभी उद्योगों के द्वारा उत्पादन की प्रत्येक अवस्था (मध्यवर्ती चरण) पर कुल वर्धित मूल्य और उत्पादों पर सब्सिडी रहित कर के योग के बराबर है। तीसरा, यह एक अवधि में देश में उत्पादन के द्वारा उत्पन्न आय के योग के बराबर है- अर्थात कर्मचारियों की क्षतिपूर्ति की राशि, उत्पादन पर कर औरसब्सिडी रहित आयात और सकल परिचालन अधिशेष (या लाभ) GDP (सकल घरेलू उत्पाद) के मापन और मात्र निर्धारण का सबसे आम तरीका है खर्च या व्यय विधि (expenditure method): "सकल" का अर्थ है सकल घरेलू उत्पाद में से पूंजी शेयर के मूल्यह्रास को घटाया नहीं गया है। यदि शुद्ध निवेश (जो सकल निवेश माइनस मूल्यह्रास है) को उपर्युक्त समीकरण में सकल निवेश के स्थान पर लगाया जाए, तो शुद्ध घरेलू उत्पाद का सूत्र प्राप्त होता है। इस समीकरण में उपभोग और निवेश अंतिम माल और सेवाओ पर किये जाने वाले व्यय हैं। समीकरण का निर्यात - आयात वाला भाग (जो अक्सर शुद्ध निर्यात कहलाता है), घरेलू रूप से उत्पन्न नहीं होने वाले व्यय के भाग को घटाकर (आयात) और इसे फिर से घरेलू क्षेत्र में जोड़ कर (निर्यात) समायोजित करता है। अर्थशास्त्री (कीनेज के बाद से) सामान्य उपभोग के पद को दो भागों में बाँटना पसंद करते हैं; निजी उपभोग और सार्वजनिक क्षेत्र का (या सरकारी) खर्च.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और सकल घरेलू उत्पाद · और देखें »

हनोई

हनोई (वियतनामी लिपि: Hà Nội; अंग्रेजी:Hanoi) वियतनाम की राजधानी है जो हाइफॉंग बंदरगाह से १२८ किमी उत्तर में लाल नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। यह रेलमार्ग द्वारा हाइफॉङ तथा दक्षिण-पश्चिमी चीन में कुंमिंग से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। हानोई की जलवायु उष्णकटिबंधी है। यहाँ फरवरी वर्ष का सबसे ठंढा तथा जून वर्ष का सबसे गरम महीना है। लाल नदी नगर के उत्तरी एवं पूर्वी भाग में बहती है तथा नगर के अन्य भागों में अनेक झीलें हैं। नगर १.६ किमी लंबी तथा ८०० मी चौड़ी झील से दो भागों में बँटा हुआ है। इस झील में दो द्वीप हैं, जिनमें से एक पर पगोडा तथा दूसरे पर महल बना है। यहाँ चौड़ी एवं स्वच्छ सड़कें तथा सुंदर इमारतें हैं जिनमें महल, प्रशासकीय भवन, विद्यालय, संग्रहालय तथा पेरिस के ढंग की दुकान एवं कैफे हैं। यहाँ का फूल बाजार प्रसिद्ध है। नगर का दूसरा भाग बड़ा घना बसा है और यहाँ अनेक संकीर्ण बाजार एवं सड़कें हैं, जहाँ पीतल एवं ताँबे के बरतन, कपड़े तथा जवाहरात बिकते हैं। हानोइ में सूत कातने, सूती वस्त्र बुनने, शराब चुआने, साबुन बनाने, कागज बनाने तथा सीमेंट निर्माण के कारखाने हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और हनोई · और देखें »

हलीमा याकूब

हलीमा बिंते याकूब (जन्म: 23 अगस्त 1954) सिंगापुर की एक मलय राजनीतिज्ञ और सिंगापुर की सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी की भारतीय मूल की सदस्या है। उन्हें 14 जनवरी, 2013 को सिंगापुर की संसद का अध्यक्ष चुना गया। सिंगापुर के गणतांत्रिक इतिहास में वह यह पद संभालने वाली वे प्रथम महिला हैं। हलीमा ने माइकल पाल्मर का स्थान लिया जिन्होने विवाहेत्तर सम्बन्धों के कारण 12 दिसंबर 2012 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पूर्व वे सामुदायिक विकास, युवा और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री रह चुकी हैं। वे 2001 के बाद से लगातार सिंगापुर के जुरोंग समूह के प्रतिनिधित्व निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और हलीमा याकूब · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और हिन्दी · और देखें »

हिरी मोतू

हिरी मोतू जो पुलिस मोतू, पिजिन मोतू या केवल हिरी के नाम से जानी जाती है, पापुआ न्यू गिनी की आधिकारिक भाषा है। यह ऑस्ट्रोनेशियन भाषा परिवार की मोतू भाषा का सरलीकृत संस्करण है। हालाँकि यह भाषा न तो पिजिन है न ही क्रियोल, बल्कि यह दोनों प्रकार की भाषाओँ के गुण रखती है। हिरी मोतू व मोतू दोनों के स्वर तथा व्याकरण में अन्तर है कि हिरी मोतू भाषा बोलने वाला समझ नहीं पता है। यही सामान समस्या मोतू भाषी को भी होती है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और हिरी मोतू · और देखें »

जनसंख्या घनत्व

जनसंख्या घनत्व (व्यक्ति प्रति कि.मी.2) देशवार, २००६ जनसंख्या घनत्व (व्यक्ति प्रति कि.मी.2) वीश्व का मानचित्र, १९९४ जनसंख्या घनत्व जनसंख्या प्रति इकाई क्षेत्रफ़ल या इकाई आयतन का माप होता है। यह जीवों पर प्रायं प्रयोग होता है। खासकर मानवों के लिए, भूगोल के क्षेत्र में। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और जनसंख्या घनत्व · और देखें »

जस्टिन ट्रूडो

जस्टिन ट्रूडो (Justin Pierre James Trudeau) (जन्म: २५ दिसम्बर, 1971) कनाडा के एक राजनेता, लिबरल पार्टी के नेता और कनाडा के प्रधानमंत्री हैं। जस्टिन कनाडा के पंद्रहवें प्रधानमंत्री पियर ट्रूडो और मार्गरेट ट्रूडो के ज्येष्ठ पुत्र हैं। वह पहली बार पैपिनेउ के चुनावी क्षेत्र से 2008 में और फिर 2011 और 2015 में दुबारा चुने गये। उन्होंने लिबरल पार्टी से आलोचक के तौर पर युवा व बहुसंस्कृतिवाद, नागरिकता और प्रवासी मामले, स्नातक शिक्षा और युवा व पेशेवर खेल मंत्रालयों के कार्यो की समीक्षा की। अप्रैल 14, 2013 को जस्टिन कनाडा की लिबरल पार्टी के नेता चुने गये। जस्टिन ट्रुडेउ अक्टूबर 19, 2015, के संघीय चुनावों में अपने दल को बहुमत की जीत दिलाने के बाद प्रधानमंत्री नामित हुए हैं। उन्होंने 4 नवंबर, 2015 को प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला। उसी समय उन्हें जीवन भर के लिये सम्मानसूचक नाम शैली द राइट ऑनरेबल से भी नवाजा गया। शपथ लेने पर वह कनाडा के प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे सबसे युवा व्यक्ति हो जायेंगे। सबसे युवा (जो क्लॉर्क) हैं। साथ ही वो पहले ऐसे व्यक्ति बन जायेंगे जिनके पिता भी कनाडा के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और जस्टिन ट्रूडो · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और जापान · और देखें »

जापानी भाषा

जापानी भाषा (जापानी: 日本語 नीहोंगो) जापान देश की मुख्यभाषा और राजभाषा है। द्वितीय महायुद्ध से पहले कोरिया, फार्मोसा और सखालीन में भी जापानी बोली जाती थी। अब भी कोरिया और फार्मोसा में जापानी जाननेवालों की संख्या पर्याप्त है, परंतु धीरे धीरे उनकी संख्या कम होती जा रही है। भाषाविद इसे 'अश्लिष्ट-योगात्मक भाषा' मानते हैं। जापानी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में नहीं आती। भाषाविद इसे ख़ुद की जापानी भाषा-परिवार में रखते हैं (कुछ इसे जापानी-कोरियाई भाषा-परिवार में मानते हैं)। ये दो लिपियों के मिश्रण में लिखी जाती हैं: कांजी लिपि (चीन की चित्र-लिपि) और काना लिपि (अक्षरी लिपि जो स्वयं चीनी लिपिपर आधारित है)। इस भाषा में आदर-सूचक शब्दों का एक बड़ा तंत्र है और बोलने में "पिच-सिस्टम" ज़रूरी होता है। इसमें कई शब्द चीनी भाषा से लिये गये हैं। जापानी भाषा किस भाषा कुल में सम्मिलित है इस संबंध में अब तक कोई निश्चित मत स्थापित नहीं हो सका है। परंतु यह स्पष्ट है कि जापानी और कोरियाई भाषाओं में घनिष्ठ संबंध है और आजकल अनेक विद्वानों का मत है कि कोरियाई भाषा अलटाइक भाषाकुल में संमिलित की जानी चाहिए। जापानी भाषा में भी उच्चारण और व्याकरण संबंधी अनेक विशेषताएँ है जो अन्य अलटाइ भाषाओं के समान हैं परंतु ये विशेषताएँ अब तक इतनी काफी नहीं समझी जाती रहीं जिनमें हम निश्चित रूप से कह सकें कि जापानी भाषा अलटाइक भाषाकुल में ऐ एक है। हाइकु इसकी प्रमुख काव्य विधा है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और जापानी भाषा · और देखें »

जापानी येन

येन (संकेत: ¥ कोड;: JPY) जापान की मुद्रा है। यह अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद विदेशी मुद्रा बाजार में तीसरी सबसे बड़ी कारोबारी मुद्रा है। यह आरक्षित मुद्रा के रूप में भी अमेरिकी डॉलर, यूरो और पाउंड स्टर्लिंग के बाद व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाती है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और जापानी येन · और देखें »

जकार्ता

जकार्ता इंडोनेशिया की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। जकार्ता जावा के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल ६६१कि.मी.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और जकार्ता · और देखें »

जीडीपी (पीपीपी) के अनुसार देशों की सूची

नीचे दी गयी देशों की सूची सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति समता के आधार पर) की गणना करती है, अर्थात दिये गये वर्ष में सम्बन्धित देश में सभी उत्पादित वस्तुओं व सेवाओं का अंतिम क्रय-शक्ति समता का मान यहाँ प्रदर्शित है। 2015 के अनुसार, सभी देशों की औसत प्रति व्यक्ति जीडीपी (पीपीपी) $15,800 है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और जीडीपी (पीपीपी) के अनुसार देशों की सूची · और देखें »

विन मिन्त

विन मिन्त (ဝင်းမြင့်; जन्म 8 नवम्बर 1951) एक बर्मी राजनेता तथा पूर्व राजनैतिक कैदी थे जो अब म्यांमार के दसवें राष्ट्रपति हैं। उन्होंने अपना कार्यभार 29 मार्च 2018 को संभाला। वे इससे पूर्व वे 2012 से 2018 के मध्य वे म्यान्मार संसद के सदस्य भी रह चुके हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और विन मिन्त · और देखें »

वियतनाम

वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। २००८ में ८ करोड़ ६१ लाख की जनसंख्या के साथ वियतनाम दुनिया में १३वाँ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है जो देश जनसंख्या का ८५% हिस्सा है। और बौद्ध जनसंख्या में ये दुनिया का तीसरा बड़ा देश है (चीन और जापान के बाद)। वियतनाम में आज करीब ७.५ करोड़ बौद्ध धर्म के अनुयायी है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और वियतनाम · और देखें »

वियतनामी दोंग

दोंग (वियतनामी: đồng ɗôŋm; चिह्न: ₫; कोड: VND) 3 मई, 1978 से वियतनाम का मुद्रा है।  इसे स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम जारी करता है और इसका चिह्न "₫" है। पहले इसे 10 हाओ में विभाजित किया जाता था, और 1 हाओ 10 सू के बराबर था, लेकिन आज हाओ और सू का इस्तेमाल नहीं किया जाता।  .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और वियतनामी दोंग · और देखें »

वियतनामी भाषा

मूलतः वियतनामी भाषा बोलने वाले क्षेत्र वियतनामी भाषा वियतनाम की राजभाषा है। जब वियतनाम फ्रांस का उपनिवेश था तब इसे अन्नामी (Annamese) कहा जाता था। वियतनाम के ८६% लोगों की यह मातृभाषा है तथा लगभग ३० लाख वियतनामी बोलने वाले यूएसए में रहते हैं। यह ऑस्ट्रो-एशियाई भाषा-परिवार की भाषा है। वियतनामी भाषा की अधिकांश शब्दराशि चीनी भाषा से ली गयी है। यह वैसे ही है जैसे यूरोपीय भाषाएं लैटिन एवं यूनानी भाषा से शब्द ग्रहण की हैं उसी प्रकार वियतनामी भाषा ने चीनी भाषा से मुख्यत: अमूर्त विचारों को व्यक्त करने वाले शब्द उधार लिये हैं। वियतनामी भाषा पहले चीनी लिपि में ही लिखी जाती थी (परिवर्धित रूप की चीनी लिपि में) किन्तु वर्तमान में वियतनामी लेखन पद्धति में लैटिन वर्णमाला को परिवर्तित (adapt) करके तथा कुछ डायाक्रिटिक्स (diacritics) का प्रयोग करके लिया जाता है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और वियतनामी भाषा · और देखें »

वजीरालोंगकोर्न

वजिरालंकरण 16 अक्टूबर 2016 को 64 वर्ष की आयु में थाईलैंड के राजा बने।लेकिन राजगद्दी पर अपने पिता के निधन के 50 दिवसीय शोक के पश्चात् दिसम्बर 01, 2016 को आसीन हुए। इन्हें राम दशम की उपाधि से अलंकृत किया गया।http://www.khaosodenglish.com/politics/2016/12/01/vajiralongkorn-ascends-throne-king-rama-x/ इन्हें महामहिम राजा महा वजीरालोंगकोर्न बोडिन्द्रदेबयवरंगकुन के रूप में आधिकारिक तौर पर जाना जाएगा। इसके पूर्व थाईलैंड की गद्दी पर इनके पिता भूमिबल अतुल्यतेज विराजमान थे। भूमिबल अतुल्यतेज का 13 अक्टूबर 2016 को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और वजीरालोंगकोर्न · और देखें »

व्यिंचन

व्यिंचन (लाओ: ວຽງຈັນ, अंग्रेज़ी: Vientiane) दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह देश के पश्चिमोत्तरी भाग में मीकोंग नदी के किनारे पर स्थित है जो इस स्थान पर लाओस की थाईलैण्ड के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी निर्धारित करती है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और व्यिंचन · और देखें »

व्लादिमीर पुतिन

व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन (जन्म: 7 अक्टूबर 1952) रूसी राजनीतिज्ञ हैं। वे 7 मई 2012 से रूस के राष्ट्रपति हैं तथा 2018 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 76% वोट हासिल करने के पश्चात अगले कार्यकाल के लिए भी निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले सन् 2000 से 2008 तक रूस के राष्ट्रपति तथा 1999 से 2000 एवं 2008 से 2012 तक रूस के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान वे रूस की संयुक्त रूस पार्टी के अध्यक्ष भी थे। पुतिन ने 16 साल तक सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था केजीबी में अधिकारी के रूप में सेवा की, जहाँ वे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद तक पदोन्नत हुए। 1991 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात उन्होंने अपने पैतृक शहर सेंट पीटर्सबर्ग से राजनीति में कदम रखा। 1996 में वह मास्को में राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के प्रशासन में शामिल हो गए, एवं येल्तसिन के अप्रत्याशित रूप से इस्तीफा दे देने के कारण 31 दिसम्बर 1999 को रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। तत्पश्चात, पुतिन ने वर्ष 2000 और फिर 2004 का राष्ट्रपति चुनाव जीता। रूसी संविधान के द्वारा तय किये गए कार्यकाल सीमा की वजह से वह 2008 में लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े होने के लिए अयोग्य थे। 2008 में दिमित्री मेदवेदेव ने राष्ट्रपति चुनाव जीता और प्रधानमंत्री के रूप में पुतिन को नियुक्त किया। सितंबर 2011 में, कानून में बदलाव के परिणामस्वरूप राष्ट्रपति पद के कार्यकाल की अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल हो गयी, एवं पुतिन ने 2012 में राष्ट्रपति पद के लिए एक तीसरे कार्यकाल की तलाश में चुनाव लड़ने करने की घोषणा की, जिसके चलते कई रूसी शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। मार्च 2012 में उन्होंने यह चुनाव जीता और वर्तमान में 6 वर्ष के कार्यकाल की पूर्ति कर रहे हैं। 2018 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 76% वोट हासिल करने के पश्चात वे अगले कार्यकाल के लिए भी निर्वाचित हुए हैं। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के रूप में पुतिन के पहले कार्यकाल (1999-2008) के दौरान, वास्तविक आय में 2.5 गुणा वृद्धि हुई, वास्तविक पारिश्रमिक में तीन गुणा से अधिक वृद्धि हुई; बेरोजगारी और गरीबी आधी से काम हो गयी, एवं रूसियों द्वारा आत्म-मूल्यांकित जीवन संतुष्टि में काफी बढ़ोतरी हुई। पुतिन के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल को आर्थिक वृद्धि के दौर के रूप में देखा जाता है: रूसी अर्थव्यवस्था में लगातार आठ साल तक संवृद्धि हुई, क्रय-शक्ति समता में 72% की वृद्धि एवं संज्ञात्मक सकल घरेलू उत्पाद में 6 गुणा वृद्धि देखने को मिली। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और व्लादिमीर पुतिन · और देखें »

वेलिंग्टन

वेलिंग्टन न्यूज़ीलैंड की राजधानी है। वेलिंगटन को इस देश का दूसरा सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र माना जाता है। लगभग १८ लाख की जनसंख्या वाले इस नगर की स्‍थापना १८३९ ईसवी में हुई थी और १८६५ ईसवी में इसे यहां का राजधानी घोषित किया गया। पर्यटन की दृष्टि से यहां वेलिंगटन म्‍यूजियम, सिटी गैलरी, फैंक किटस पार्क, माउन्‍ट विक्‍टोरिया, माउन्‍ट कोकोउ, मैसी मे‍मोरियल, कारोरी वाइल्‍डलाइफ सैंचुरी, लीमर्स आर्क, पार्लियामेंट बिल्‍डिंग, नेशनल लाईब्रेरी, टर्नबुल हाउस, सेन्‍ट्रल लाईब्रेरी, बोटेनिक गार्डेन जैसे जगहों को घूमा जा सकता है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और वेलिंग्टन · और देखें »

वॉशिंगटन, डी॰ सी॰

वाशिंगटन डी॰ सी॰ (अंग्रेजी: Washington D.C.) संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी है। १६ जुलाई १७९० पर अमेरिकी कांग्रेस ने उसका सृजन अनुमोदित किया था। यह कोई अमेरिकी राज्य का हिस्सा नहीं है। यह शहर मेरीलैंड राज्य से बनाया गया था। पहले यूरोपीयन लोग वहाँ १७वीं शताब्दी में आ गए। वाशिंगटन पोटोमैक नदी पर स्थित है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और वॉशिंगटन, डी॰ सी॰ · और देखें »

ख्मेर भाषा

ख्मेर (ភាសាខ្មែរ) या कम्बोडियाई भाषा, खमेर जाति की भाषा है। यह कम्बोडिया की अधिकारिक भाषा भी है। वियतनामी भाषा के बाद यह सर्वाधिक बोली जाने वाली ऑस्ट्रो-एशियाई भाषा (Austroasiatic language) है। हिन्दू और बौद्ध धर्म के के कारण खमेर भाषा पर संस्कृत और पालि का गहरा प्रभाव है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और ख्मेर भाषा · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया, सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है। 18वी सदी के आदिकाल में जब यूरोपियन अवस्थापन प्रारंभ हुआ था उसके भी लगभग 40 हज़ार वर्ष पहले, ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप और तस्मानिया की खोज अलग-अलग देशो के करीब 250 स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाईयो ने की थी। तत्कालिक उत्तर से मछुआरो के छिटपुट भ्रमण और होलैंडवासियो (Dutch) द्वारा 1606, में यूरोप की खोज के बाद,1770 में ऑस्ट्रेलिया के अर्द्वपूर्वी भाग पर अंग्रेजों (British) का कब्ज़ा हो गया और 26 जनवरी 1788 में इसका निपटारा "देश निकला" दण्डस्वरुप बने न्यू साउथ वेल्स नगर के रूप में हुआ। इन वर्षों में जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई और महाद्वीप का पता चला,19वी सदी के दौरान दूसरे पांच बड़े स्वयं-शासित शीर्ष नगर की स्थापना की गई। 1 जनवरी 1901 को, छ: नगर महासंघ हो गए और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल का गठन हुआ। महासंघ के समय से लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक स्थायी उदार प्रजातांत्रिक राजनैतिक व्यवस्था का निर्वहन किया और प्रभुता संपन्न राष्ट्र बना रहा। जनसंख्या 21.7मिलियन (दस लाख) से थोडा ही ऊपर है, साथ ही लगभग 60% जनसंख्या मुख्य राज्यों सिडनी,मेलबर्न,ब्रिस्बेन,पर्थ और एडिलेड में केन्द्रित है। राष्ट्र की राजधानी केनबर्रा है जो ऑस्ट्रेलियाई प्रधान प्रदेश (ACT) में अवस्थित है। प्रौद्योगिक रूप से उन्नत और औद्योगिक ऑस्ट्रेलिया एक समृद्ध बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इसका कई राष्ट्रों की तुलना में इन क्षत्रों में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है जैसे स्वास्थ्य, आयु संभाव्यता, जीवन-स्तर, मानव विकास, जन शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा और राजनैतिक अधिकार.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर

ऑस्ट्रेलियाई डालर ऑस्ट्रेलिया के अलावा क्रिसमस आईलैंड, कोकोस आईलैंड और नारफाल्क आईलैंड के अलावा स्वतंत्र पेसेफिक आईलैंड स्टेट्स ऑफ किरीबाती, नारु और तुवालू की आधिकारिक मुद्रा है। आस्ट्रेलियाई डालर वर्तमान में अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन, पाउंड स्टर्लिंग और स्विस फ्रांक के बाद विदेशी विनियम बाजार में छठवीं सर्वाधिक प्रचलित मुद्रा है। ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा ब्याज दर, विदेशी विनियम बाजार में सरकार का हस्ताक्षेप कम होने, ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था के कमोबेश स्थिर होने और अन्य मुद्राओं की तुलना में विविधता की चाह रखने की वजह से यह मुद्रा करेंसी ट्रेडर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर · और देखें »

ओटावा

ऊपर से: कनाडा की संसद, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, कनाडा की राष्टीय गैलरी, रिडो नहर ओटावा (Ottawa) कनाडा की राजधानी है। यह नगर कैनाडा में ओण्टेरियो प्रांत के कार्लटन प्रदेश में ओटावा नदी के दाहिने किनारे पर शोडयेर जलप्रपात के पास स्थित है। यह नगर माँट्रील से १५० किमी पश्चिम और टोरेंटो से ३२५ किमी उत्तर-पूर्व की ओर है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और ओटावा · और देखें »

आसियान शिखर सम्मेलन

आसियान शिखर सम्मेलन दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन द्वारा आयोजित की जाने वाली एक अर्द्धवार्षिक बैठक है जिसमे दक्षिण पूर्व एशिया देशों के आर्थिक, राजनैतिक, सुरक्षा तथा सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा होती है। इसके अतिरिक्त, इससे संबंधित सम्मेलनों को मिला लें तो यह एक मुख्य क्षेत्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन है जहाँ विभिन्न समस्याओं तथा अन्तरराष्ट्रीय मुद्दों, सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु व निर्णय लेनें पर चर्चा होती है। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर परिणाम देनें की क्षमता के कारण सम्मेलन की वैश्विक नेताओं द्वारा प्रशंसा भी की गयी है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और आसियान शिखर सम्मेलन · और देखें »

आंग सान सू की

आंग सान सू की (जन्म: 19 जून, 1945) म्यांमार (बर्मा) की एक राजनेता, राजनयिक तथा लेखक हैं। वे बर्मा के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं जिनकी १९४७ में राजनीतिक हत्या कर दी गयी थी। सू की ने बर्मा में लोकतन्त्र की स्थापना के लिए लम्बा संघर्ष किया। १९ जून १९४५ को रंगून में जन्मी आंग सान लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई प्रधानमंत्री, प्रमुख विपक्षी नेता और म्यांमार की नेशनल लीग फार डेमोक्रेसी की नेता हैं। आंग सान को १९९० में राफ्तो पुरस्कार व विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार से और १९९१ में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है। १९९२ में इन्हें अंतर्राष्ट्रीय सामंजस्य के लिए भारत सरकार द्वारा जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लोकतंत्र के लिए आंग सान के संघर्ष का प्रतीक बर्मा में पिछले २० वर्ष में कैद में बिताए गए १४ साल गवाह हैं। बर्मा की सैनिक सरकार ने उन्हें पिछले कई वर्षों से घर पर नजरबंद रखा हुआ था। इन्हें १३ नवम्बर २०१० को रिहा किया गया है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और आंग सान सू की · और देखें »

इण्डोनेशियाई रुपिया

रुपिया (Rp) इण्डोनेशिया की आधिकारिक मुद्रा है। इसका आईएसओ ४२१७ कोड IDR है तथा इसे बैंक इण्डोनेशिया द्वारा जारी किया जाता है। रुपिया एक शब्द भारतीय शब्द है जो कि संस्कृत भाषा के रूप्यकम् शब्द से लिया गया है। इण्डोनेशियाई लोग अनौपचारिक रूप से रुपिया के लिये "पेराक" शब्द का भी उपयोग करते हैं, जिसका अर्थ इण्डोनेशियाई भाषा में चांदी होता है। एक इण्डोनेशियाई रुपिया १०० सेन में विभाजित होता है, मगर महंगाई बढ़ने के कारण बैंक इण्डोनेशिया ने सारे सेन के नोट व सिक्के बंद कर दिये हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और इण्डोनेशियाई रुपिया · और देखें »

इस्लामाबाद

इस्लामाबाद की फैज़ल मस्जिद इस्लामाबाद पाकिस्तान की राजधानी है। भारत विभाजन के पश्चात पाकिस्तान को एक राजधानी नगर की आवश्यकता थी। ना तो लाहौर और न ही कराची जैसे नगर इस हेतु सही पाए गए अंतः एक नए नगर की स्थापना का निर्णय लिया गया जो पूरी तरह से नियोजित हो। इस कार्य हेतु फ़्रांसीसी नगर नियोजक तथा वास्तुकार ली कार्बूजियर की सेवा ली गई। इन्हीं महोदय ने भारत में चंडीगढ़ की स्थापना की योजना बनाई थी। इस कारण ये दोनों नगर देखने में एक जैसे लगते हैं। २००९ के अनुमान अनुसार इस नगर की जनसंख्या ६,७३,७६६ है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और इस्लामाबाद · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और इंडोनेशिया · और देखें »

इंडोनेशियाई भाषा

इंडोनेशियाई (इंडोनेशियाई भाषा: Bahasa Indonesia, बहासा इंदोनेसिया) इंडोनेशिया की एकमात्र आधिकारिक और राष्ट्रीय भाषा है। यह मलय भाषा की एक मानक प्रयुक्ति पर आधारित है। मलय एक ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा है जो बहुभाषीय इंडोनेशियाई द्वीपसमूह पर सम्पर्क भाषा के रूप में शताब्दियों से विस्तृत रही है। इंडोनेशिया विश्व का चौथी सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है और इस कारण से इंडोनेशियाई विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसे बोलने वाले अधिकांश लोग इसके साथ-साथ अक्सर एक क्षेत्रीय भाषा या स्थानीय उपभाषा सतति भी बोलते हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और इंडोनेशियाई भाषा · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और कनाडा · और देखें »

कम्बोडिया

कंबोडिया जिसे पहले कंपूचिया के नाम से जाना जाता था दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश है जिसकी आबादी १,४२,४१,६४० (एक करोड़ बयालीस लाख, इकतालीस हज़ार छे सौ चालीस) है। नामपेन्ह इस राजतंत्रीय देश का सबसे बड़ा शहर एवं इसकी राजधानी है। कंबोडिया का आविर्भाव एक समय बहुत शक्तिशाली रहे हिंदू एवं बौद्ध खमेर साम्राज्य से हुआ जिसने ग्यारहवीं से चौदहवीं सदी के बीच पूरे हिन्द चीन (इंडोचायना) क्षेत्र पर शासन किया था। कंबोडिया की सीमाएँ पश्चिम एवं पश्चिमोत्तर में थाईलैंड, पूर्व एवं उत्तरपूर्व में लाओस तथा वियतनाम एवं दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी से लगती हैं। मेकोंग नदी यहाँ बहने वाली प्रमुख जलधारा है। कंबोडिया की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वस्त्र उद्योग, पर्यटन एवं निर्माण उद्योग पर आधारित है। २००७ में यहाँ केवल अंकोरवाट मंदिर आनेवाले विदेशी पर्यटकों की संख्या ४० लाख से भी ज्यादा थी। सन २००७ में कंबोडिया के समुद्र तटीय क्षेत्रों में तेल एवं गैस के विशाल भंडार की खोज हुई, जिसका व्यापारिक उत्पादन सन २०११ से होने की उम्मीद है जिससे इस देश की अर्थव्यवस्था में काफी परिवर्तन होने की अपेक्षा की जा रही है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और कम्बोडिया · और देखें »

कम्बोडियाई रिएल

रिएल (ख्मेर: រៀល; चिह्न: ៛; कूट: KHR) कम्बोडिया देश की मुद्रा है। अभी तक दो प्रकार की विभिन्न रिएल जारी हुई है, जिनमे पहली १९५३ से १९७५ के मध्य जारी हुई। १९७५ से १९८० के मध्य देश में कोई मौद्रिक नीति नहीं थी। वर्तमान रिएल २० मई १९८० को जारी हुई जो अब भी प्रचलन में है। इसके मुद्रा के बारे में यह मान्यता है कि इसका नाम मीकांग नदी की मछली रिएल (ख्मेर में "छोटी मछली") के नाम पर पड़ा है। हालाँकि अधिक मान्य मान्यता यह है कि इसका नाम का उद्भव मध्य १९वीं शताब्दी में मलय, भारतीय तथा चीनी व्यापारियों द्वारा उपयोग की जाने वाली उच्च मात्रा की मेक्सिकन रिएल मुद्रा से हुआ है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और कम्बोडियाई रिएल · और देखें »

किम जोंग उन

किम जोंग उन (कोरियाई उच्चारण:; जन्म 8 जनवरी 1983) उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता हैं। वे किम जोंग इल (1941–2011) के पुत्र हैं। और किम सुंग (1912–1994) का पोता है। इसने 28 दिसम्बर 2011 को अपने आपको तानाशाह बना लिया और उसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और किम जोंग उन · और देखें »

कुआलालम्पुर

कुआला लम्पुर, जिसे संक्षेप में "के एल" भी कहा जाता है, मलेशिया की संघीय राजधानी व सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर है। इस नगर का क्षेत्रफल है तथा 2012 की अनुमानित जनसँख्या 16 लाख है। वृहत्तर कुआला लम्पुर, जिसे क्लाँग घाटी के नाम से भी जाना जाता है, में आसपास के शहरी समुदाय भी सम्मिलित किए जाते हैं, जिन्हें मिलाकर इस क्षेत्र की कुल अनुमानित जनसँख्या 57 लाख (2010 में) है। जनसँख्या व अर्थव्यवस्था के हिसाब से यह इस देश का सर्वाधिक तीव्रगति से वृद्धिरत क्षेत्र है। मलेशिया की ही नई दूसरी राजधानी पुत्रजय भी है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और कुआलालम्पुर · और देखें »

कैनबरा

आस्ट्रेलिया की राजधानी कैनेबरा काफी सुनियोजित ढंग से बसाया गया खूबसूरत शहर है। भव्य इमारतें, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, 300 से अधिक रेस्तरां हैं। सिडनी से कैनबरा तक जलमार्ग, सड़क मार्ग और वायु मार्ग द्वारा भ्रमण कर सकते हैं। शहर में घूमने के लिए बस ट्राम की सुविधा है। कैनेबरा में अनेक दर्शनीय स्थलों में से प्रमुख हैं- ब्लैक माउंटेन, आस्ट्रेलिया वार मैमोरियल, नेशनल फिल्म एंड साउंड आर्काइव्स, नेशनल गैलरी ऑफ आस्ट्रेलिया, संसद भवन। कैनेबरा का प्रमुख बाजार है सिटी सेंटर। यहां की स्‍थानीय भाषा में कैन‍बरा का अर्थ है मिटिंग प्‍लेस। इसकी स्‍थापना 12 मार्च 1913 ईसवी को हुई थी। कैन‍बरा आस्‍ट्रेलिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ यहां की राजधानी भी है। लगभग 34 लाख जनसंख्‍या वाले इस शहर में पर्यटन की दृष्टि से आस्‍ट्रेलियन वार मेमोरियल, पार्लियामेन्‍ट, ओल्‍ड पार्लियामेन्‍ट हाउस, नेशनल म्‍यूजियम, नेशनल लाइब्रेरी, राष्‍ट्रीय विज्ञान केन्‍द्र, नेशनल बोटेनिकल गार्डेन, टेल्‍सट्रा टावर जैसे जगह घूमा जा सकता है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और कैनबरा · और देखें »

कैनिडियाई डॉलर

कैनिडियाई डॉलर (चिह्न: $; कूट: CAD; dollar canadien) कनाडा की मुद्रा है। इसे सामान्यतः डॉलर चिह्न $ से अथवा कभी-कभी अन्य डॉलर मुद्राओं से विलग दिखाने के लिये Can$ या C$ से भी प्रदर्शित किया जाता है। यह १०० सेण्ट में विभाजित है। एक डॉलर के सिक्के पर लून (जल पक्षी) का चित्र होने के कारण इसे कभी-कभी विदेशी मुद्रा व्यापारियों तथा समीक्षकों द्वारा लूनी भी कहा जाता है। कनाडा के लोग सामान्यतः इसे हुआर्ड कहते हैं। वैश्विक भण्डार में लगभग २% हिस्सेदारी के साथ कैनिडियाई डॉलर अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन तथा पाउण्ड स्टर्लिंग के बाद विश्व की पाँचवी सबसे अधिक भण्डारित मुद्रा है। कैनिडियाई डॉलर केन्द्रीय बैंकों में लोकप्रिय है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और कैनिडियाई डॉलर · और देखें »

कोरियाई भाषा

कोरियाई भाषा दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया की आधिकारिक भाषा है और इसे बोलने वालों की संख्या लगभग ८ करोड़ है। इस भाषा का विकास १४४३ ई० में किंगसेजोंग के शासनकाल में हुआ। इस भाषा की लिपि हंगुल (Hangul 한글) है। कोरियन में 한 (हान/Haan) का अर्थ है - कोरिया अथवा महान और 글/गुल/geul का अर्थ है - लिपि। इस प्रकार हंगुल का अर्थ हुआ - "महान लिपि" अथवा "कोरियन लिपि"। कोरियायी भाषा अल्टाइक कुल की भाषा है जो चीनी की भाँति संसार की प्राचीन भाषाओं में गिनी जाती है। चीनी की भाँति यह भी दाए से बाई ओर लिखी जाती है। इसका इतिहास कोरिया के इतिहास की तरह ही 4000 वर्ष प्राचीन है। प्राचीन काल में चीनी लोग कोरिया में जाकर बस गए थे, इसलिये वहाँ की भाषा भी चीनी भाषा से काफी प्रभावित है। चीनी और कोरियायी के अनेक शब्द मिलते जुलते हैं: उस समय कोरिया के विद्वानों की बोलचाल की भाषा तो कोरियायी थी लेकिन वे चीनी में लिखते थे। चीनी लिपि में लिखी जानेवाली कोरियायी भाषा की लिपि हानमून/hanmun कही जाती थी। जबतक कोई विद्वान प्राचीन चीनी का ज्ञाता न हो तब तक वह पूर्ण विद्वान नहीं माना जाता था। कोरियायी भाषा अपनी शिष्टता और विनम्रता के लिये प्रसिद्ध है। शिष्टता और विनम्रतासूचक कितने ही शब्द इस भाषा में पाए जाते हैं। कोरिया के लोग अभिवादन के समय "आप शांतिपूर्वक आएँ", "आप शांतिपूर्वक सोएँ" जैसे आदरसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और कोरियाई भाषा · और देखें »

कोलम्बो

श्रीलंका का जिला है। । । श्रेणी:श्रीलंका के शहर.

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और कोलम्बो · और देखें »

अब्दुल हामिद (बांग्लादेशी राजनीतिज्ञ)

अब्दुल हमीद(আব্দুল হামিদ) (जन्म:1 जनवरी 1944) एक बांग्लादेशी राजनेता हैं। वे अवामी लीग से संबंधित हैं। हामिद, किशोरगंज जिले के मीठामोनी में पैदा हुए थे। वह पेशे से वकील है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन शुरू किया था जब वह किशोरगंज में एक छात्र था। वे गुरुदयाल गवर्नमेंट कॉलेज के उपाध्यक्ष थे। बाद में वे किशोरगंज जज कोर्ट में एक वकील बन गये। वह किशोरगंज बार एसोसिएशन में कई बार अध्यक्ष रह चुके हैं। 1970 से 2009 तक, वह एक सांसद के रूप में 7 बार बांग्लादेशी संसद में निर्वाचित हो चुके है। 25 जनवरी 2009 को, वह बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद के अध्यक्ष बए। वर्तमान में वह बांग्लादेश के 20 वें बांग्लादेश के राष्ट्रपति हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और अब्दुल हामिद (बांग्लादेशी राजनीतिज्ञ) · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया, आधिकारिक रूप से कोरिया जनवादी लोकतांत्रिक गणराज्य (हंगुल: 조선 민주주의 인민 공화국, हांजा:朝鲜民主主义人民共和国) पूर्वी एशिया में कोरिया प्रायद्वीप के उत्तर में बसा हुआ देश है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर प्योंगयांग है। कोरिया प्रायद्वीप के 38वें समानांतर पर बनाया गया कोरियाई सैन्यविहीन क्षेत्र उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच विभाजन रेखा के रूप में कार्य करता है। अमनोक नदी और तुमेन नदी उत्तर कोरिया और चीन के बीच सीमा का निर्धारण करती है, वहीं धुर उत्तर-पूर्वी छोर पर तुमेन नदी की एक शाखा रूस के साथ सीमा बनाती है। 1910 में, कोरिया साम्राज्य पर जापान के द्वारा कब्जा कर लिया गया था। 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में जापानी आत्मसमर्पण के बाद, कोरिया को संयुक्त राज्य और सोवियत संघ द्वारा दो क्षेत्रों में विभाजित किया कर दिया गया, जहाँ इसके उत्तरी क्षेत्र पर सोवियत संघ तथा दक्षिण क्षेत्र पर अमेरिका द्वारा कब्ज़ा कर लिया गया। इसके एकीकरण पर बातचीत विफल रही, और 1948 में, दोनों क्षेत्रो पर अलग-अलग देश और सरकारें: उत्तर में सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पीपुल रिपब्लिक ऑफ कोरिया, और दक्षिण में पूंजीवादी गणराज्य कोरिया बन गईं। दोनों देश के बीच एक यूद्ध (1950-1953) भी लड़ा जा चुका हैं। कोरियाई युद्धविधि समझौते से युद्धविराम तो हुआ, लेकिन दोनों देश के बीच शांति समझौते हस्ताक्षर नहीं किए गए। उत्तर कोरिया आधिकारिक तौर पर खुद को आत्मनिर्भर समाजवादी राज्य के रूप में बताता है। और औपचारिक रूप से चुनाव भी किया जाता है। हालांकि आलोचक इसे अधिनायकवादी तानाशाही का रूप मानते है, क्योंकि यहाँ की सत्ता पर किम इल-सुंग और उसके परिवार के लोगो का अधिपत्य हैं। कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अनुसार उत्तर कोरिया में मानवाधिकार उल्लंघन का समकालीन दुनिया में कोई समानांतर नहीं है। सत्तारूढ़ परिवार के सदस्य की अगुवाई में कोरिया की श्रमिक पार्टी (डब्ल्यूपीके), देश की सत्ता चलती है और दोनों देशो के पुनर्मिलन के लिए डेमोक्रेटिक फ्रंट का नेतृत्व करता है जिसमें सभी राजनीतिक अधिकारियों के सदस्य होने की आवश्यकता होती है। राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता की विचारधारा "जुचे", 1972 में "मार्क्सवादी-लेनीनवादी के रचनात्मक प्रयोग" के रूप में संविधान में पेश की गई। राज्य के उद्यमों और सामूहिक कृषि के माध्यम से कृषि उत्पादन पर राज्य का स्वामित्व होता हैं। स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, आवास और खाद्य उत्पादन जैसी अधिकांश सेवाएं सब्सिडी वाली या राज्य-वित्त पोषित हैं। 1994 से 1998 तक, उत्तर कोरिया में अकाल पड़ा था, जिसके परिणामस्वरूप 0.24 से 0.42मिलियन लोगों की मौत हुई और देश अब भी खाद्य उत्पादन में संघर्ष कर रहा है। उत्तर कोरिया सोंगुन या "सैन्य-पहले" नीति का पालन करता है। 1.21 मिलियन की इसकी सक्रिय सेना, चीन, अमेरिका और भारत के बाद दुनिया में चौथी सबसे बड़ी है। नार्थ कोरिया एक परमाणु हथियार संपन्न देश हैं।. उत्तर कोरिया अपने आप को एक नास्तिक देश मानता है यहाँ पर कोई आधिकारिक धर्म भी नहीं है साथ ही सार्वजनिक रूप से धर्म को एक हासिए पे ही रखा जाता हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और उत्तर कोरिया · और देखें »

उत्तर कोरियाई वॉन

उत्तर कोरियाई वॉन (संकेत: ₩ कोड;: KPW) उत्तर कोरिया की मुद्रा है। यह 100 चोन में समविभाजित है। वॉन कोरिया लोकतांत्रिक जनवादी गणराज्य के केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किए जाते हैं। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और उत्तर कोरियाई वॉन · और देखें »

उर्दू भाषा

उर्दू भाषा हिन्द आर्य भाषा है। उर्दू भाषा हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप मानी जाती है। उर्दू में संस्कृत के तत्सम शब्द न्यून हैं और अरबी-फ़ारसी और संस्कृत से तद्भव शब्द अधिक हैं। ये मुख्यतः दक्षिण एशिया में बोली जाती है। यह भारत की शासकीय भाषाओं में से एक है, तथा पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा है। इस के अतिरिक्त भारत के राज्य तेलंगाना, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त शासकीय भाषा है। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और उर्दू भाषा · और देखें »

उलान बतोर

उलान बतोर का विहंगम दृश्य, २००९ में उलान बतोर या उलान बातार (Ulan Bator) मंगोलिया का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। यह शहर किसी राज्य या प्रान्त का हिस्सा ना हो कर एक स्वतंत्र नगरपालिका है। उलान बतोर उत्तरी-मध्य मंगोलिया में एक घाटी में तूल नदी के किनारे स्थित है। यह देश का आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक केंद्र है। यह मंगोलिया के सड़क जाल का केंद्र है और पार-साइबेरियाई रेलमार्ग एवं चीनी रेल प्रणाली से भी जुड़ा है। इस शहर की स्थापना १६३९ में बौद्ध मठ केन्द्र के रूप में हुई और १७७८ में यह अपने वर्तमान स्थान पर स्थापित हो गया। .

नई!!: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र और उलान बतोर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »