लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टोक पिसिन

सूची टोक पिसिन

टोक पिसिन (Tok Pisin) पापुआ न्यू गिनी में बोली जाने वाली एक क्रियोल भाषा है। यह पापुआ न्यू गिनी की कुछ स्थानीय भाषाओं और अंग्रेज़ी के मिश्रण से १९वीं सदी में विकसित हुई थी। हालांकि इसका नामक अंग्रेज़ी के 'टॉल्क पिजिन' (Talk Pidgin), यानि 'पिजिन बोली' का विकृत रूप है, यह भाषावैज्ञानिक दृष्टि से वास्तव में पिजिन नहीं बल्कि क्रियोल का दर्जा रखती है, अर्थात ज़्यादा स्थाई और विकसित है। टोक पिसिन को पापुआ न्यू गिनी में सरकारी मान्यता प्राप्त है और यह उस देश की एक राजभाषा है। यह पापुआ न्यू गिनी की सबसे अधिक प्रचलित भाषा भी है हालांकि इसे बोलने वाले अधिकतर पापुआ न्यू गिनी की किसी अन्य भाषा के मातृभाषी होते हैं।, Nina Schulte-Schmale, Maike Naujoks, pp.

5 संबंधों: पापुआ न्यू गिनी, पिजिन, भाषाविज्ञान, क्रियोल भाषा, अंग्रेज़ी भाषा

पापुआ न्यू गिनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: टोक पिसिन और पापुआ न्यू गिनी · और देखें »

पिजिन

पिजिन (Pidgin) एक ऐसी सरल मिश्रित भाषा है, जो ऐसे दो या अधिक समूहों के बीच संचार के साधन के रूप में विकसित होती है जिनके बीच कोई आम भाषा न हो.

नई!!: टोक पिसिन और पिजिन · और देखें »

भाषाविज्ञान

भाषाविज्ञान भाषा के अध्ययन की वह शाखा है जिसमें भाषा की उत्पत्ति, स्वरूप, विकास आदि का वैज्ञानिक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन किया जाता है। भाषा विज्ञान के अध्ययेता 'भाषाविज्ञानी' कहलाते हैं। भाषाविज्ञान, व्याकरण से भिन्न है। व्याकरण में किसी भाषा का कार्यात्मक अध्ययन (functional description) किया जाता है जबकि भाषाविज्ञानी इसके आगे जाकर भाषा का अत्यन्त व्यापक अध्ययन करता है। अध्ययन के अनेक विषयों में से आजकल भाषा-विज्ञान को विशेष महत्त्व दिया जा रहा है। .

नई!!: टोक पिसिन और भाषाविज्ञान · और देखें »

क्रियोल भाषा

क्रियोल भाषा या सिर्फ़ क्रियोल (Creole language) ऐसी स्थाई भाषा को कहते हैं जो दो या दो से अधिक भाषाओं के मिश्रण से पैदा हुई हो। इस कारण से इन्हें कभी-कभी खिचड़ी भाषाएँ भी कह दिया जाता है, हालाँकि यह किसी आम मिश्रण से बनी बोली से भिन्न होती हैं क्योंकि क्रियोलों के बोलने वाले इन्हें अपनी मातृभाषा के रूप में अपना लेते हैं और इनमें प्राकृतिक भाषाओं के लक्षण उपस्थित होते हैं। यह पिजिन से अलग होती हैं क्योंकि पिजिन बोलियाँ कई भाषा-समुदायों के एक साथ सम्पर्क होने पर भाषा-मिश्रण से अपसी तालमेल में प्रयोग होने लगती हैं उन्हें कोई भी समुदाय अपनी मातृभाषा के लिये प्रयोग नहीं करता। क्रियोल भाषाओं के शब्द उनकी जननी भाषाओं से आते हैं, जिनमें अक्सर एक या दो प्रमुख होती हैं, मसलन मॉरीशस में बोली जाने वाली क्रीयोल में अधिकतर फ़्रान्सीसी और भोजपुरी के शब्द हैं। देखा गया है कि बहुत से शब्दों के उच्चारण व अर्थ मूल भाषाओं से बदल जाते हैं। इसी तरह क्रियोल भाषाओं के व्याकरण में भी अक्सर कई नवीनताएँ होती हैं जो जननी भाषाओं से अलग होती हैं। .

नई!!: टोक पिसिन और क्रियोल भाषा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: टोक पिसिन और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »