लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तेतुम भाषा

सूची तेतुम भाषा

तेतुम, जिसे तेतुन नाम से भी जानते हैं, एक ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा है जो कि तिमोर द्वीप पर बोली जाती है। यह इण्डोनेशिया के पश्चिम तिमोर के बेलु रीजेंसी में बोली जाती है तथा पूर्व तिमोर में बोली जाती है जहाँ यह दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यह पूर्व तिमोर में क्रियोल रूप तिमोर दिली के रूप में बोली जाती है।http://www.ethnologue.com/language/tet इसके क्रियोल रूप की व्याकरण सरल है तथा इसपर पुर्तगाली भाषा की छाप दिखती है। .

7 संबंधों: तिमोर द्वीप, पुर्तगाली भाषा, पूर्व तिमोर, पूर्वी नुसा तेंगारा, रोमन लिपि, ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ, क्रियोल भाषा

तिमोर द्वीप

तिमोर, दक्षिण पूर्व एशिया के समुद्री छोर के दक्षिणी सिरे पर और तिमोर सागर के उत्तर में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप स्वतंत्र राष्ट्र पूर्वी तिमोर और इंडोनेशियाई प्रांत पूर्वी नुसा तेंगारा के एक भाग पश्चिमी तिमोर के बीच विभाजित है। द्वीप का भूक्षेत्र 30777 वर्ग किलोमीटर है। तिमोर शब्द मलय भाषा के शब्द तिमूर पर आधारित है जिसका अर्थ मलय भाषा में "पूर्व" (दिशा) होता है, ऐसा इसे इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह द्वीपों की श्रृंखला के पूर्वी छोर पर स्थित है। .

नई!!: तेतुम भाषा और तिमोर द्वीप · और देखें »

पुर्तगाली भाषा

पुर्तगाली भाषा (पुर्तगाली: Língua Portuguesaपोर्तुगेस, पोर्तुगेश) एक यूरोपीय भाषा है। ये मूल रूप से पुर्तगाल की भाषा है और इसके कई भूतपूर्व उपनिवेशों में भी बहुमत भाषा है, जैसे ब्राज़ील। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसकी लिपि रोमन है। इस भाषा के प्रथम भाषी लगभग २० करोड़ हैं। .

नई!!: तेतुम भाषा और पुर्तगाली भाषा · और देखें »

पूर्व तिमोर

पूर्वी तिमोर, आधिकारिक रूप से लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। डार्विन (ऑस्ट्रेलिया) के 640 किमी उत्तर पश्चिमी में स्थित इस देश का कुल क्षेत्रफल १५,४१० वर्ग किमी (५४०० वर्ग मील) है। यह तिमोर द्वीप के पूर्वी हिस्से, पास के अतौरो और जाको द्वीप और इंडोनेशियाई पश्चिम तिमोर के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में स्थित ओएचुस्सी-अम्बेनो से मिलकर बना है। पूर्वी तिमोर पुर्तगाल द्वारा 16 वीं सदी में उपनिवेश बनाया गया था और पुर्तगाल के हटने तक पुर्तगाली तिमोर के रूप में जाना जाता था। पूर्वी तिमोर ने १९७५ में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की लेकिन एक साल बाद इंडोनेशिया ने देश पर हमला कर कब्जा कर लिया और इसे अपना २७ वां प्रांत घोषित कर दिया। १९९९ में संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित आत्म-निर्णय कानून के बाद इंडोनेशिया ने क्षेत्र पर से अपना नियंत्रण हटा लिया और २० मई २००२ को पूर्वी तिमोर २१ वीं सदी का पहला संप्रभु राज्य बना। पूर्वी तिमोर एशिया के दो रोमन कैथोलिक बहुल देशों में से एक है, दूसरा देश फिलीपीन्स है। पूर्वी तिमोर एक निम्न-मध्यम-आय अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसे मानव विकास सूचकांक (HDI) के आधार पर १५८ स्थान पर रखा गया है, जो न केवल एशिया में बल्कि दुनिया भी न्यूनतम है। .

नई!!: तेतुम भाषा और पूर्व तिमोर · और देखें »

पूर्वी नुसा तेंगारा

पूर्वी नुसा तेंगारा (इंडोनेशियाई:Nusa Tenggara Timur; नुसा तेंगारा तैमूर) इंडोनेशिया का एक प्रांत है जो, छोटा सुन्दा द्वीप समूह के पूर्वी भाग में स्थित है और तिमोर द्वीप का पश्चिमी भाग, पश्चिमी तिमोर इसका एक हिस्सा है। प्रांत की राजधानी पश्चिमी तिमोर पर स्थित शहर कुपांग है। प्रांत का सबसे ऊँचा स्थल तिमोर तेंगाह सेलातन का मुटिस पर्वत है, जिसकी ऊँचाई समुद्र तल से 2427 मीटर है। प्रांत 550 द्वीपों से मिलकर बना है, लेकिन फ्लोरेस, सुंबा और पश्चिमी तिमोर (तिमोर द्वीप का पश्चिमी भाग) नामक तीन द्वीप ही प्रमुख हैं। अन्य द्वीपों में अदोनारा, अलोर, कोमोडो, लेम्बाटा, मेनिपो, रायजुआ, रिंकाह, रोटे द्वीप (इंडोनेशिया का सबसे दक्षिणी द्वीप), सावु, सेमाउ और सोलोर शामिल हैं। .

नई!!: तेतुम भाषा और पूर्वी नुसा तेंगारा · और देखें »

रोमन लिपि

रोमन लिपि लिखावट का वो तरीका है जिसमें अंग्रेज़ी सहित पश्चिमी और मध्य यूरोप की सारी भाषाएँ लिखी जाती हैं, जैसे जर्मन, फ़्रांसिसी, स्पैनिश, पुर्तगाली, इतालवी, डच, नॉर्वेजियन, स्वीडिश, रोमानियाई, इत्यादि। ये बायें से दायें लिखी और पढ़ी जाती है। अंग्रेज़ी के अलावा लगभग सारी यूरोपीय भाषाएँ रोमन लिपि के कुछ अक्षरों पर अतिरिक्त चिन्ह भी प्रयुक्त करते हैं। रोमन लिपि के कुछ अक्शर। रोमन लिपि के कुछ अक्शर .

नई!!: तेतुम भाषा और रोमन लिपि · और देखें »

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं का ताइवान में ३००० ईपू में जन्मने के बाद फैलाव; संख्याएँ साल बताती हैं (– का अर्थ ईसापूर्व है और + का अर्थ ईसवी है) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ (Austronesian languages) एक भाषा परिवार है जिसकी सदस्य भाषाएँ दक्षिण-पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर के बहुत से द्वीपों पर विस्तृत हैं। एशिया के महाद्वीप की मुख्यभूमि के भी कुछ क्षेत्रों में यह बोली जाती हैं। कुल मिलकर ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलने वालों की जनसँख्या ३८.६ करोड़ अनुमानित की गई है। सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा मलय भाषा है, जिसे लगभग १८ करोड़ लोग बोलते हैं और जो विश्व की ८वीं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। कई ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को १ करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं हालांकि ऐसी भी कुछ भाषाएँ है जो गिनती के लोग ही बोलते हैं। लगभग २० ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को अपने देशों की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। यह भाषाएँ सुदूर पश्चिम में अफ़्रीका के तट के क़रीब स्थित माडागैस्कर से लेकर सुदूर पूर्व में हवाई द्वीपों तक बोली जाती हैं। .

नई!!: तेतुम भाषा और ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ · और देखें »

क्रियोल भाषा

क्रियोल भाषा या सिर्फ़ क्रियोल (Creole language) ऐसी स्थाई भाषा को कहते हैं जो दो या दो से अधिक भाषाओं के मिश्रण से पैदा हुई हो। इस कारण से इन्हें कभी-कभी खिचड़ी भाषाएँ भी कह दिया जाता है, हालाँकि यह किसी आम मिश्रण से बनी बोली से भिन्न होती हैं क्योंकि क्रियोलों के बोलने वाले इन्हें अपनी मातृभाषा के रूप में अपना लेते हैं और इनमें प्राकृतिक भाषाओं के लक्षण उपस्थित होते हैं। यह पिजिन से अलग होती हैं क्योंकि पिजिन बोलियाँ कई भाषा-समुदायों के एक साथ सम्पर्क होने पर भाषा-मिश्रण से अपसी तालमेल में प्रयोग होने लगती हैं उन्हें कोई भी समुदाय अपनी मातृभाषा के लिये प्रयोग नहीं करता। क्रियोल भाषाओं के शब्द उनकी जननी भाषाओं से आते हैं, जिनमें अक्सर एक या दो प्रमुख होती हैं, मसलन मॉरीशस में बोली जाने वाली क्रीयोल में अधिकतर फ़्रान्सीसी और भोजपुरी के शब्द हैं। देखा गया है कि बहुत से शब्दों के उच्चारण व अर्थ मूल भाषाओं से बदल जाते हैं। इसी तरह क्रियोल भाषाओं के व्याकरण में भी अक्सर कई नवीनताएँ होती हैं जो जननी भाषाओं से अलग होती हैं। .

नई!!: तेतुम भाषा और क्रियोल भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »