लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्रुनेई डॉलर

सूची ब्रुनेई डॉलर

ब्रुनेई डॉलर (मलय: ringgit Brunei, मुद्रा कूट: BND), १९६७ से ब्रुनेई सल्तनत की मुद्रा है। इसे सामान्यतः डॉलर चिह्न $ या वैकल्पिक रूप से अन्य डॉलर मुद्राओं से अलग करने के लिये B$ के साथ दर्शाया जाता है। ब्रुनेई डॉलर अथॉरिटी मॉनेटरी ब्रुनेई दरुसल्लाम के द्वारा जारी किया जाता है। १९६७ के मुद्रा विनिमय अधिनियम के अन्तर्गत यह सिंगापुर डॉलर से बदला जा सकता है। जिस प्रकार से प्रथागत निविदा के लिये ब्रुनेई डॉलर सिंगापुर में मान्य है; उसी प्रकार सिंगापुर डॉलर ब्रुनेई में भी भुगतान के लिये मान्य है। .

6 संबंधों: ब्रुनेई, मलय भाषा, सिंगापुर, सिंगापुर डॉलर, सेण्ट (मुद्रा), अमेरिकी डॉलर

ब्रुनेई

ब्रुनेई (मलय: برني دارالسلام नेगारा ब्रुनेई दारुस्सलाम) जंबुद्वीप में स्थित एक देश है। ये इंडोनेशिया के पास स्थित है। ये एक राजतन्त्र (सल्तनत) है। ब्रुनेई पूर्व में एक समृद्ध मुस्लिम सल्तनत थी, जिसका प्रभाव संपूर्ण बोर्नियो तथा फिलीपिन्स के कुछ भागों तक था। १८८८ में यह ब्रिटिश संरक्षण में आ गया। १९४१ में जापानियों ने यहां अधिकार कर लिया। १९४५ में ब्रिटेन ने इसे मुक्त करवाकर पुन: अपने संरक्षण में ले लिया। १९७१ में ब्रुनेई को आंतरिक स्वशासन का अधिकार मिला। १९८४ में इसे पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई। .

नई!!: ब्रुनेई डॉलर और ब्रुनेई · और देखें »

मलय भाषा

मलय बोधगम्यता के प्रत्येक बिंदु के आधार पर पारस्परिक रूप से निकट भाषाओं का एक समूह है पर भाषाविद् इन सभी भाषाओं को अलग अलग मानते हैं। यह सभी भाषायें एक बड़े समूह जिसे "स्थानीय मलय" कहते है मे समूहीकृत किया गय है, इस बड़े समूह के एक भाग को ऑस्ट्रोनेशियाई भाषा परिवार की मलायो-पोलिनेशियाई शाखा के अन्तर्गत "मलायन" कहा जाता है। मलय भाषा विभिन्न रूपों में ब्रुनेई, इंडोनेशिया (जहाँ राष्ट्रीय भाषा, इन्डोनेशियाई, इसका एक रूप है), मलेशिया, सिंगापुर और दक्षिणी थाइलैंड में बोली जाती हैं। मलय ब्रुनेई और मलेशिया की आधिकारिक भाषा है, जबकि सिंगापुर में इसे एक आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला हुआ है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय भाषा इन्डोनेशियाई है, जिसे औपचारिक रूप से बहासा इन्डोनेशिया (बहासा हिन्दी शब्द भाषा का तद्भव रूप है) कहा जाता है और जिसका शाब्दिक अर्थ "इन्डोनेशियाई भाषा" है। इसे बहासा केबंगसान (राष्ट्रीय भाषा) और बहासा पर्सातुआन/ पेमेरसतु (जोड़ने वाली भाषा) भी कहा जाता है। इन्डोनेशियाई सैन्य कब्जे में 20 वर्ष से अधिक रहने के कारण इन्डोनेशियाई पूर्वी तिमोर में भी बोली जाती है। मलेशिया में इस भाषा को अब आधिकारिक रूप से बहासा मलेशिया ("मलेशियाई भाषा") पुकारा जाता है, यद्यपि संवैधानिक नाम बहासा मेलायु है। सिंगापुर, ब्रुनेई और दक्षिणी थाईलैंड में इसे बहासा मेलायु ("मलय भाषा") ही कहा जाता है। श्रेणी:मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ श्रेणी:ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ श्रेणी:भाषाएँ श्रेणी:मलेशिया की भाषाएँ.

नई!!: ब्रुनेई डॉलर और मलय भाषा · और देखें »

सिंगापुर

सिंगापुर (अंग्रेज़ी: Singapore सिंगपोर, चीनी: 新加坡 शीन्जियापो, मलय: Singapura सिंगापुरा, Tamil: சிங்கப்பூர் चिंकाप्पूर) विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मुख्य रूप से यहाँ चीनी तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में बसने वाली करीब 35 लाख की आबादी में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं। .

नई!!: ब्रुनेई डॉलर और सिंगापुर · और देखें »

सिंगापुर डॉलर

सिंगापुर डॉलर (चिह्न: S$; कूट: SGD) सिंगापुर की आधिकारिक मुद्रा है। यह १०० सेण्ट में विभाजित है। इसे सामान्य रूप से $ चिह्न से अथवा अन्य डॉलर मुद्राओं से विभिन्नता दर्शाने के लिये S$ से प्रदर्शित किया जाता है। इसके नोट तथा सिक्के मॉनेटरी अथाॅरिटी ऑफ़ सिंगापुर द्वारा जारी किये जाते हैं। 2016 के अनुसार, सिंगापुर डॉलर विश्व की बारहवीं सबसे अधिक विनिमय होने वाली मुद्रा है। सिंगापुर डॉलर सिंगापुर के अलावा ब्रुनेई में भी प्रथागत निविदा के लिये मान्य है क्योंकि मॉनेटरी अथाॅरिटी ऑफ़ सिंगापुर तथा अथाॅरिटी मॉनेटरी ब्रुनेई दरुस्ल्लम के मध्य इस सम्बन्ध में मुद्रा विनिमय समझौता हुआ है। इसी प्रकार से ब्रुनेई डॉलर भी सिंगापुर में मुद्रा के रूप में मान्य है। .

नई!!: ब्रुनेई डॉलर और सिंगापुर डॉलर · और देखें »

सेण्ट (मुद्रा)

बहुत से देशों की राष्ट्रीय मुद्राओं की सेण्ट उप-इकाई है जो कि मूलभूत इकाई के १⁄१०० भाग के बराबर होती है। इसे सामान्य रूप से इसे तिरक्षे कटे हुये अंग्रेजी अक्षर "c" से (¢) से अथवा सामान्य "c" से प्रदर्शित किया जाता है। इस शब्द की उत्पत्ति लातिन भाषा के शब्द "सेण्टम" से हुई है, जिसका अर्थ सौ होता है। एक सेण्ट के सिक्के को भी सेण्ट कहते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में १¢ के सिक्के को सामान्य रूप से पेनी कहते हैं। कनाडा में २०१२ से १¢ के सिक्के मुद्रित नहीं हो रहे। श्रेणी:मुद्रा चिह्न.

नई!!: ब्रुनेई डॉलर और सेण्ट (मुद्रा) · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: ब्रुनेई डॉलर और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »