लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर

सूची ऑस्ट्रेलियाई डॉलर

ऑस्ट्रेलियाई डालर ऑस्ट्रेलिया के अलावा क्रिसमस आईलैंड, कोकोस आईलैंड और नारफाल्क आईलैंड के अलावा स्वतंत्र पेसेफिक आईलैंड स्टेट्स ऑफ किरीबाती, नारु और तुवालू की आधिकारिक मुद्रा है। आस्ट्रेलियाई डालर वर्तमान में अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन, पाउंड स्टर्लिंग और स्विस फ्रांक के बाद विदेशी विनियम बाजार में छठवीं सर्वाधिक प्रचलित मुद्रा है। ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा ब्याज दर, विदेशी विनियम बाजार में सरकार का हस्ताक्षेप कम होने, ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था के कमोबेश स्थिर होने और अन्य मुद्राओं की तुलना में विविधता की चाह रखने की वजह से यह मुद्रा करेंसी ट्रेडर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। .

8 संबंधों: तवालुयाई डॉलर, पाउण्ड स्टर्लिंग, यूरो, स्विस फ़्रैंक, जापानी येन, ऑस्ट्रेलिया, क्रिसमस द्वीप, अमेरिकी डॉलर

तवालुयाई डॉलर

डालर तुवालू की मुद्रा है। 1966 से 1976 तक तुवालू में आस्ट्रेलियाई डालर का इस्तेमाल किया जाता था। 1976 में तुवालू आस्ट्रेलियाई सिक्कों के साथ स्वयं की मुद्रा जारी करने लगा लेकिन आस्ट्रेलियाई बैंकनोट का इस्तेमाल जारी रहा। फरोसे क्रोना के डेनिश क्रोन के साथ संबंध की तरह तुवालूयाई डालर भी स्वतंत्र मुद्रा नहीं है, लेकिन आईएसओ मुद्रा कोड जारी किया गया है, हालांकि यह आस्ट्रेलियाई डालर के बराबर आंका जाता है। श्रेणी:मुद्रा.

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और तवालुयाई डॉलर · और देखें »

पाउण्ड स्टर्लिंग

पाउंड स्टर्लिंग (प्रतीक: £, आईएसओ कोड: GBP), सामान्य तौर पर पाउंड, संयुक्त राजशाही (यूनाइटेड किंगडम), उस पर निर्भर किरीटाधीन क्षेत्र (आइल ऑफ मान और चैनल द्वीप समूह) और ब्रिटेन प्रवासी क्षेत्र दक्षिण जॉर्जिया, दक्षिण सैंडविच द्वीप और ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र की मुद्रा है। यह 100 पेंस (एकवचनःपेनी) में समविभाजित की जाती है। जिब्राल्टर पाउंड, फ़ॉकलैंड द्वीप पाउंड और सेंट हेलेना पाउंड अलग मुद्राएं हैं, जो पाउंड स्टर्लिंग से बराबर हैं। अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद स्टर्लिंग दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आरक्षित मुद्रा है। पाउंड स्टर्लिंग विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर, यूरो और जापानी येन के बाद चौथी सबसे ज्यादा प्रचलित मुद्रा है। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और पाउण्ड स्टर्लिंग · और देखें »

यूरो

यूरो (मुद्रा चिह्न €; बैंक कोड: EUR) यूरोपीय संघ के 28 में से 19 सदस्य की आधिकारिक मुद्रा है, जिन्हें सामूहिक रूप से यूरोजोन कहा जाता है। इसमें आस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लग्ज़म्बर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया और स्पेन (2014) शामिल हैं। इसके अलावा पांच अन्य यूरोपीय देशों में आधिकारिक सहमति या बिना सहमति के भी यह प्रचलन में है। अमेरिकी डॉलर के बाद यूरो दुनिया में दूसरी सबसे सुरक्षित रखने वाली और प्रचलन में रहने वाली मुद्रा है। यूरो नाम आधिकारिक रूप से 16 दिसम्बर 1995 को अपनाया गया। वैश्विक बाजार में इसे यूरोपियन करेंसी यूनिट के स्थान पर सम मूल्य पर 1 जनवरी 1999 को जारी किया गया। एक (1) यूरो का मूल्य सत्तर (70) रुपये हैं (सम्प्रति - सितंबर, 2009)। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और यूरो · और देखें »

स्विस फ़्रैंक

फ्रांक (जर्मन: Franken, फ्रांसीसी और रोमांस: franc, इटालियन: franco; कोड: CHF) स्विट्जरलैंड और लीख़्टेनश्टाइन की मुद्रा और वैध निविदा है; यह इटली के बर्हिप्रदेश केम्पियोन द'इटालिया की भी वैध निविदा है। हालांकि यह जर्मन बर्हिप्रदेश बुशिंजेन की वैध निविधा नहीं है, लेकिन दैनदिनी में इस्तेमाल की जाती है। स्विस नेशनल बैंक बैंकनोट और संघीय स्विस टकसाल सिक्के जारी करती है। स्विस फ्रांक यूरोप में जारी किया जाने वाला इकलौता फ्रांक है। इसके सौंवे हिस्से को जर्मन में रापेन (Rp.), फ्रांसीसी में सेंटाइम (c.), इटालवी में सेटीसीमो (ct.) और रोमांस में रेप (rp.) कहते हैं। बैंक और वित्तीय संस्थाओं द्वारा कोड के रूप में CHF इस्तेमाल किया जाता है, हालांकि अधिकांश व्यवसायी और विज्ञापनदाता "Fr." का और कुछ SFr.

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और स्विस फ़्रैंक · और देखें »

जापानी येन

येन (संकेत: ¥ कोड;: JPY) जापान की मुद्रा है। यह अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद विदेशी मुद्रा बाजार में तीसरी सबसे बड़ी कारोबारी मुद्रा है। यह आरक्षित मुद्रा के रूप में भी अमेरिकी डॉलर, यूरो और पाउंड स्टर्लिंग के बाद व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाती है। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और जापानी येन · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया, सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है। 18वी सदी के आदिकाल में जब यूरोपियन अवस्थापन प्रारंभ हुआ था उसके भी लगभग 40 हज़ार वर्ष पहले, ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप और तस्मानिया की खोज अलग-अलग देशो के करीब 250 स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाईयो ने की थी। तत्कालिक उत्तर से मछुआरो के छिटपुट भ्रमण और होलैंडवासियो (Dutch) द्वारा 1606, में यूरोप की खोज के बाद,1770 में ऑस्ट्रेलिया के अर्द्वपूर्वी भाग पर अंग्रेजों (British) का कब्ज़ा हो गया और 26 जनवरी 1788 में इसका निपटारा "देश निकला" दण्डस्वरुप बने न्यू साउथ वेल्स नगर के रूप में हुआ। इन वर्षों में जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई और महाद्वीप का पता चला,19वी सदी के दौरान दूसरे पांच बड़े स्वयं-शासित शीर्ष नगर की स्थापना की गई। 1 जनवरी 1901 को, छ: नगर महासंघ हो गए और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल का गठन हुआ। महासंघ के समय से लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक स्थायी उदार प्रजातांत्रिक राजनैतिक व्यवस्था का निर्वहन किया और प्रभुता संपन्न राष्ट्र बना रहा। जनसंख्या 21.7मिलियन (दस लाख) से थोडा ही ऊपर है, साथ ही लगभग 60% जनसंख्या मुख्य राज्यों सिडनी,मेलबर्न,ब्रिस्बेन,पर्थ और एडिलेड में केन्द्रित है। राष्ट्र की राजधानी केनबर्रा है जो ऑस्ट्रेलियाई प्रधान प्रदेश (ACT) में अवस्थित है। प्रौद्योगिक रूप से उन्नत और औद्योगिक ऑस्ट्रेलिया एक समृद्ध बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इसका कई राष्ट्रों की तुलना में इन क्षत्रों में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है जैसे स्वास्थ्य, आयु संभाव्यता, जीवन-स्तर, मानव विकास, जन शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा और राजनैतिक अधिकार.

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

क्रिसमस द्वीप

SUBPAGENAME का ध्वज क्रिसमस आईलैंड क्रिसमस आईलैंड हिंद महासागर में स्थित आस्ट्रेलिया के क्षेत्राधिकार में आने वाला महज 134 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला एक द्वीप है। इस देश की जनसंख्या करीबन 2,072 है, जो द्वीप के रिहायशी उत्तरी छोर पर रहते हैं। द्वीप की भौगोलिक रूप से अलग होने और मानवीय हस्ताक्षेप कम होने की वजह से यहां उच्च स्तरीय पेड़-पौधों में विविधता मिलती है, जो पर्यावरणविद् और वैज्ञानिकों के लिए बहुत काम की है। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और क्रिसमस द्वीप · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऑस्ट्रेलियाई डालर, आस्ट्रेलियाई डालर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »