लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ली कचियांग

सूची ली कचियांग

ली कचीयांग चीन के प्रधानमंत्री हैं। .

5 संबंधों: चीन, बीबीसी हिन्दी, शी जिनपिंग, वेन जियाबाओ, अनहुइ

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: ली कचियांग और चीन · और देखें »

बीबीसी हिन्दी

बीबीसी हिन्दी एक अन्तरराष्ट्रीय समाचार सेवा है। इसका आरम्भ ११ मई १९४० को हुआ। प्रारम्भ में यह सेवा रेडियो के माध्यम से संचालित होती थी। वर्तमान में ये सेवा रेडियो के साथ-साथ वेबसाइट एवं सामाजिक जालस्थलों पर भी संचालित हो रही है। .

नई!!: ली कचियांग और बीबीसी हिन्दी · और देखें »

शी जिनपिंग

ऒ शी जिनपिंग (习近平, Xi Jinping, जन्म 15 जून 1953) जनवादी गणतंत्र चीन के सर्वोच्च नेता हैं जो चीन के उपराष्ट्रपति, चीनी साम्यवादी पार्टी के महासचिव, केन्द्रीय सैनिक समिति के अध्यक्ष और केन्द्रीय पार्टी विद्यालय के अध्यक्ष हैं। उन्हें 15 नवम्बर 2012 में चीनी साम्यवादी (कोम्युनिस्ट) पार्टी का महासचिव घोषित किया गया।, Lindsey Hilsum, 15 नवम्बर 2012, PBS Newshour,...

नई!!: ली कचियांग और शी जिनपिंग · और देखें »

वेन जियाबाओ

वेन जियाबाओ चीन के पूर्व प्रधानमन्त्री है। उनके पश्चात शी जिनपिंग प्रधानमंत्री बने। इसी पद पर वर्तमान में ली कचियांग आसीन हैं।.

नई!!: ली कचियांग और वेन जियाबाओ · और देखें »

अनहुइ

अनहुइ (安徽, Anhui) जनवादी गणराज्य चीन का एक प्रांत है। यह पूर्वी चीन में यांग्त्से नदी और हुअई नदी के पार स्थित है। इसकी राजधानी हेफ़ेई शहर है। ऐतिहासिक रूप से यहाँ एक 'वान' (皖, Wan) नामक राज्य हुआ करता था। इस प्रान्त का उत्तरी हिस्सा उत्तरी चीनी मैदान का भाग है जबकि मध्य-उत्तरी हिस्सा हुअई हे नदी के जलसम्भर में आता है। दक्षिण में दाबिए पर्वतों की मौजूदगी से इलाक़ा बहुत पहाड़ी है। प्रान्त के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम और अर्थव्यवस्था में बहुत अंतर है। उत्तर में गेंहू और शकरकंदी उगाई जाती है जबकि दक्षिण में चावल। अपने पूर्वी पड़ौसी राज्यों - झेजियांग और जिआंग्सू - के मुक़ाबले में अनहुइ एक पिछड़ा हुआ प्रांत माना जाता है। यहाँ पर बसने वाले अधिकतर लोग हान चीनी जाति के हैं।, Wanshu Zhu, Yaxing.

नई!!: ली कचियांग और अनहुइ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »