लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दिली

सूची दिली

दिली (अंग्रेजी: Dili, पुर्तगाली: Díli), पूर्वी तिमोर की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह छोटे सुंदा द्वीप समूह के सबसे पूर्वी द्वीप, तिमोर, के उत्तरी तट पर स्थित है। दिली पूर्वी तिमोर का सबसे प्रमुख बंदरगाह और व्यावसायिक केंद्र है और लगभग 150,000 लोग यहां रहते हैं। इसके अलावा यहां कोमोरो में, प्रेसीदेंते निकोलाउ लोबाटो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जिसका नाम, स्वतंत्रता संग्राम के नेता निकोलाउ लोबाटो के नाम पर रखा है और इस हवाई अड्डे को वाणिज्यिक और सैन्य उड़ानों के लिए प्रयोग किया जाता है। श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ श्रेणी:पूर्व तिमोर.

6 संबंधों: तिमोर द्वीप, निकोलाउ डॉस रीस लोबाटो, पुर्तगाली भाषा, पूर्व तिमोर, लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह, अंग्रेज़ी भाषा

तिमोर द्वीप

तिमोर, दक्षिण पूर्व एशिया के समुद्री छोर के दक्षिणी सिरे पर और तिमोर सागर के उत्तर में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप स्वतंत्र राष्ट्र पूर्वी तिमोर और इंडोनेशियाई प्रांत पूर्वी नुसा तेंगारा के एक भाग पश्चिमी तिमोर के बीच विभाजित है। द्वीप का भूक्षेत्र 30777 वर्ग किलोमीटर है। तिमोर शब्द मलय भाषा के शब्द तिमूर पर आधारित है जिसका अर्थ मलय भाषा में "पूर्व" (दिशा) होता है, ऐसा इसे इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह द्वीपों की श्रृंखला के पूर्वी छोर पर स्थित है। .

नई!!: दिली और तिमोर द्वीप · और देखें »

निकोलाउ डॉस रीस लोबाटो

निकोलाउ डॉस रीस लोबाटो या निकोलाउ डॉस रीस लोबैटो (जन्म; 1946; 31 दिसम्बर 1978), पूर्वी तिमोर के एक राजनीतिज्ञ और राष्ट्रीय नायक थे। 7 दिसम्बर 1952 को पुर्तगाली तिमोर के बज़ारतेते में जन्मे लोबाटो, 28 नवम्बर से लेकर 7 दिसम्बर 1975 तक पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री भी थे। इन्डोनेशियाई सेना के पूर्वी तिमोर में घुस आने के बाद लोबाटो, फ्रेटिलिन के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ, तिमोर के दूरदराज के इलाकों में भाग गए ताकि वो इन्डोनेशियाई बलों के खिलाफ लड़ने की तैयारी कर सकें। 31 दिसम्बर 1978 को लेफ्टिनेंट प्राबोवो सुबिआंतो (जो बाद में राष्ट्रपति सुहार्तो के दामाद बने) के नेतृत्व में इन्डोनेशियाई सेना के विशेष बल द्वारा की गयी कार्यवाही में लोबाटो को मार दिया गया। लोबाटो की मौत पेट में गोली लगने के कारण हुई। लोबाटो के शव को दिली ले जाया गया ताकि उसे इन्डोनेशियाई प्रेस को दिखाया जा सके। निकोलाउ लोबाटो इस प्रकार पूर्वी तिमोर के राष्ट्रीय नायक बन गये। पूर्वी तिमोर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम उनके सम्मान में प्रेसीदेंते निकोलाउ लोबाटो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया है। .

नई!!: दिली और निकोलाउ डॉस रीस लोबाटो · और देखें »

पुर्तगाली भाषा

पुर्तगाली भाषा (पुर्तगाली: Língua Portuguesaपोर्तुगेस, पोर्तुगेश) एक यूरोपीय भाषा है। ये मूल रूप से पुर्तगाल की भाषा है और इसके कई भूतपूर्व उपनिवेशों में भी बहुमत भाषा है, जैसे ब्राज़ील। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसकी लिपि रोमन है। इस भाषा के प्रथम भाषी लगभग २० करोड़ हैं। .

नई!!: दिली और पुर्तगाली भाषा · और देखें »

पूर्व तिमोर

पूर्वी तिमोर, आधिकारिक रूप से लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। डार्विन (ऑस्ट्रेलिया) के 640 किमी उत्तर पश्चिमी में स्थित इस देश का कुल क्षेत्रफल १५,४१० वर्ग किमी (५४०० वर्ग मील) है। यह तिमोर द्वीप के पूर्वी हिस्से, पास के अतौरो और जाको द्वीप और इंडोनेशियाई पश्चिम तिमोर के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में स्थित ओएचुस्सी-अम्बेनो से मिलकर बना है। पूर्वी तिमोर पुर्तगाल द्वारा 16 वीं सदी में उपनिवेश बनाया गया था और पुर्तगाल के हटने तक पुर्तगाली तिमोर के रूप में जाना जाता था। पूर्वी तिमोर ने १९७५ में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की लेकिन एक साल बाद इंडोनेशिया ने देश पर हमला कर कब्जा कर लिया और इसे अपना २७ वां प्रांत घोषित कर दिया। १९९९ में संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित आत्म-निर्णय कानून के बाद इंडोनेशिया ने क्षेत्र पर से अपना नियंत्रण हटा लिया और २० मई २००२ को पूर्वी तिमोर २१ वीं सदी का पहला संप्रभु राज्य बना। पूर्वी तिमोर एशिया के दो रोमन कैथोलिक बहुल देशों में से एक है, दूसरा देश फिलीपीन्स है। पूर्वी तिमोर एक निम्न-मध्यम-आय अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसे मानव विकास सूचकांक (HDI) के आधार पर १५८ स्थान पर रखा गया है, जो न केवल एशिया में बल्कि दुनिया भी न्यूनतम है। .

नई!!: दिली और पूर्व तिमोर · और देखें »

लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह

लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह (Lesser Sunda Islands) दक्षिणपूर्व एशिया में ऑस्ट्रेलिया से उत्तर में स्थित द्वीपों का एक समूह है। बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह के साथ यह सुन्दा द्वीपसमूह बनाते हैं। लघुतर सुन्दा द्वीप सुन्दा चाप नामक एक ज्वालामुखीय चाप का भाग हैं जो जावा सागर में एक भौगोलिक तख़्ते के दूसरे के नीचे निम्नस्खलन (सबडक्शन) द्वारा बना है। .

नई!!: दिली और लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: दिली और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »