लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सूरीनाम के जिले

सूची सूरीनाम के जिले

सूरीनाम दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर में स्थित एक राष्ट्र है। देश में जिले सबसे ऊंचे स्तर के प्रशासनिक विभाग हैं। राष्ट्र को कुल दस जिलों में विभाजित किया गया है। .

10 संबंधों: दक्षिण अमेरिका, निकेरी जिला, पारा जिला, पारामरिबो, पारामारिबो जिला, ब्रोकोपोंडो जिला, सरमक्का जिला, सिपेलिविनी जिला, वानिका जिला, कौमवेना जिला

दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका (स्पेनी: América del Sur; पुर्तगाली: América do Sul) उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है। दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३० उत्तरी अक्षांश (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६० दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५० पश्चिमी देशान्तर (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१० पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है। इसके उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं मकर रेखा मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग ७,२०० किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई ५,१२० किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग ६ गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है। किंतु पनामा देश उत्तरी अमरीका में आता है। ३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी एण्डीज पर्वतमाला एवं सबसे ऊँची टीटीकाका झील हैं। भूमध्यरेखा के समीप पेरू देश में चिम्बोरेजो तथा कोटोपैक्सी नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। अमेजन, ओरीनिको, रियो डि ला प्लाटा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलम्बिया की मैगडालेना तथा अर्जेण्टाइना की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और फ़ाकलैंड द्वीप-समूह आदि देश हैं। .

नई!!: सूरीनाम के जिले और दक्षिण अमेरिका · और देखें »

निकेरी जिला

निकेरी सूरीनाम का जिला है, यह देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसकी उत्तरी सीमा अटलांटिक महासागर, पूर्वी सीमा कोर्निये, दक्षिणी सीमा सिपेलिविनी तथा पश्चिमी सीमा गयाना के साथ लगती है। जिले की राजधानी नियूव-निकेरी है जो देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सूरीनाम और पड़ोसी राष्ट्र गयाना के सम्बंध हमेशा से ही तनावपूर्ण रहें हैं। निकेरी से गयाना की लगती सीमा पर दोनों देशो के बीच कभी-कभी छिटपुट लड़ाईयां भी हो जाती हैं। निकेरी की आबादी में हिंदुस्तानी, जावा, क्रियोल, चीनी और पुर्तगाली मूल के लोग शामिल हैं। 2004 में जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 36,611 है। इसका कुल क्षेत्रफल 5,353 वर्ग किलोमीटर तथा घनत्व 6.8 प्रति वर्ग किलोमीटर है। आबादी के मामले में यह देश का तीसरा सबसे बड़ा तथा क्षेत्रफल अनुसार चौथा सबसे बड़ा जिला है। निकेरी में पाँच रिसॉर्ट हैं। श्रेणी:सूरीनाम के जिले.

नई!!: सूरीनाम के जिले और निकेरी जिला · और देखें »

पारा जिला

पारा सूरीनाम का जिला है, यह देश के उत्तर में स्थित है। इसकी उत्तरी सीमा अटलांटिक महासागर के साथ लगती है। 2004 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 18,958 है। इसका क्षेत्रफल 5,393 वर्ग किलोमीटर तथा घनत्व 3.5 प्रति वर्ग किलोमीटर है। जिले में पाँच रिसॉर्ट हैं। जिला सूरीनाम में होने वाले खनिकर्म और वानिकी का केंद्र है। यहाँ बड़ी मात्रा में बॉक्साइट का खनन होता है। श्रेणी:सूरीनाम के जिले.

नई!!: सूरीनाम के जिले और पारा जिला · और देखें »

पारामरिबो

पारामरिबो सूरीनाम की राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है। यह सूरीनाम नदी के तट पर पारामारिबो जिले में स्थित है। शहर की आबादी लगभग 250,000 है, जो कि देश की कुल आबादी का पचास प्रतिशत से भी अधिक है। श्रेणी:सूरीनाम के शहर श्रेणी:दक्षिण अमेरिका में राजधानियाँ.

नई!!: सूरीनाम के जिले और पारामरिबो · और देखें »

पारामारिबो जिला

पारामारिबो सूरीनाम का जिला है। जिले में पारामारिबो शहर और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। 2004 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 243,640 है और इसका क्षेत्रफल 183 वर्ग किलोमीटर है। आबादी और सघनता के अनुसार यह सूरीनाम का सबसे बड़ा जिला है। .

नई!!: सूरीनाम के जिले और पारामारिबो जिला · और देखें »

ब्रोकोपोंडो जिला

ब्रोकोपोंडो सूरीनाम का जिला है। इसकी राजधानी ब्रोकोपोंडो है तथा अन्य मुख्य नगरों में ब्राउन्सवीज और क्वाकोएग्रोन शामिल हैं। 2004 में हुई जनगणना के अनुसार जिले की कुल आबादी 13,299 है और इसका क्षेत्रफल 7,364 है तथा घनत्व 1.8 प्रति वर्ग किलोमीटर है। ब्रोकोपोंडो जिले में विशाल ब्रोकोपोंडो जलाशय है जिसका निर्माण 1961 से 1964 के बीच हुआ था। इस जलाशय द्वारा पनबिजली बनाई जाती है, जो घरेलू बिजली की जरूरत का लगभग आधा प्रदान करती है। जिले में कई जलप्रपात हैं जिनमें शामिल आइरीन और लियो जलप्रपात भी शामिल हैं। इस का वर्षावन विविध प्रकार के वन्यजीवों का घर है। जिले में सोने की खानें भी हैं।, Conrad Friederich Albert Bruijning, Jan Voorhoeve, W. Gordijn, pp.

नई!!: सूरीनाम के जिले और ब्रोकोपोंडो जिला · और देखें »

सरमक्का जिला

सरमक्का सूरीनाम का जिला है, यह देश के उत्तर में स्थित है। जिले की राजधानी ग्रोनिंजन है। 2004 में हुई राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 16,135 है। इसका कुल क्षेत्रफल 3,636 वर्ग किलोमीटर है तथा घनत्व 4.4 प्रति वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या के अनुसार यह देश का आठवाँ सबसे बड़ा जिला है तथा क्षेत्रफल अनुसार सातवाँ सबसे बड़ा। जिले में छह रिसॉर्ट हैं। पारम्परिक तौर पर यहाँ पर छोटे-छोटे खेत होते हैं। हालांकि अब यहाँ बड़ी कृषि परियोजनाएँ भी खुलने लगी हैं, जो मुख्य रूप से केले और चावल का उत्पादन करती हैं। श्रेणी:सूरीनाम के जिले.

नई!!: सूरीनाम के जिले और सरमक्का जिला · और देखें »

सिपेलिविनी जिला

सिपेलिविनी सूरीनाम का जिला है, दक्षिण में स्थित यह क्षेत्रफल में देश का सबसे बड़ा जिला है। सिपेलिविनी की अपनी कोई प्रादेशिक राजधानी नहीं है क्योंकि इसे सीधे तौर पर पारामारिबो में से राष्ट्रीय सरकार द्वारा प्रशासित किया जाता है। 2004 में हुई जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 28,202 है। इसका कुल क्षेत्रफल 130,567 वर्ग किलोमीटर तथा घनत्व 0.2 प्रति वर्ग किलोमीटर है। आबादी के मामले में यह देश का चौथा सबसे बड़ा तथा क्षेत्रफल अनुसार सबसे बड़ा जिला है। इसका क्षेत्रफल बाकि के नौ जिलों के कुल क्षेत्रफल से भी बहुत ज्यादा है। हालांकि उत्तर और पश्चिम को छोड़ कर मुख्यतः सिपेलिविनी अप्रयुक्त है। इस में छह रिसॉर्ट हैं। औपनिवेशिक काल के दौरान क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा खाली और अकेला छोड़ा हुआ था, चूँकि डच, जिनका सूरीनाम पर शासन था, दक्षिण में ब्राजील के पुर्तगालियों से खतरा मह्सूस करते थे। बीसवी सदी से यहाँ विकास कार्यो की शुरुआत की गई। दक्षिण-पश्चिम में गयाना के साथ सूरीनाम के सीमा विवाद के कारण सिपेलिविनी के सीमा वाले इलाको में कभी-कभी दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। श्रेणी:सूरीनाम के जिले.

नई!!: सूरीनाम के जिले और सिपेलिविनी जिला · और देखें »

वानिका जिला

वानिका सूरीनाम का जिला है, यह देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसकी राजधानी लैलीडोर्प है। 2004 में हुई जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 86,072 है। इसका कुल क्षेत्रफल 442 वर्ग किलोमीटर तथा घनत्व 194.7 प्रति वर्ग किलोमीटर है। आबादी के मामले में यह देश का तीसरा सबसे बड़ा तथा क्षेत्रफल अनुसार नौवा सबसे बड़ा जिला है। जिले में सात रिसॉर्ट हैं। वानिका सूरीनाम के सबसे घनी आबादी वाले तथा सर्वाधिक शहरीकृत जिलों में से एक है। पपीता और गेहूँ यहाँ की मुख्य फसल हैं। यहाँ ताम्बे की भी खाने हैं। श्रेणी:सूरीनाम के जिले.

नई!!: सूरीनाम के जिले और वानिका जिला · और देखें »

कौमवेना जिला

कौमवेना सूरीनाम का जिला है, जो देश के उत्तर में स्थित है। यह सूरीनाम नदी के दाहिने किनारे पर है। नियूव-एम्स्टर्डम जिले की राजधानी है तथा एलायंस अन्य मुख्य शहर है। जिले की आबादी 25,200 है तथा इसका कुल क्षेत्रफल 2,353 वर्ग किलोमीटर है। इसमें छह रिसॉर्ट हैं। सूरीनाम के सबसे घनी आबादी वाले जिलों में से एक कौमवेना अपनी आय के लिए मुख्यतः कृषि पर निर्भर रहता है। यहाँ बाग़ान 17वी शताब्दी में प्रथम डच शासन के दौरान से ही लगाए जाते हैं। कई छोटे औपनिवेशिक किलों के साथ-साथ, नियूव-एम्स्टर्डम द्वितीय एंग्लो-डच युद्ध के दौरान कौमवेना क्षेत्र की रक्षा के लिए निर्मित बड़े किले का घर भी है। श्रेणी:सूरीनाम के जिले.

नई!!: सूरीनाम के जिले और कौमवेना जिला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सूरीनाम का जिला, सूरीनाम के जिलो

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »