लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द्ज़ोंग्खग

सूची द्ज़ोंग्खग

द्ज़ोंग्खग या द्ज़ोंग्खक (द्ज़ोंगखा: རྫོང་ཁག, dzongkhag) भूटान के प्रशासनिक व न्यायिक ज़िले को कहते हैं। इसका मूल "द्ज़ोंग" शब्द है, जिसका अर्थ "दुर्ग" होता है। भूटान के २० द्ज़ोंग्खगों को आगे २०५ गेओग या गेओक (རྒེད་འོག, gewog) में विभाजित करा गया है। कुछ बड़े ज़िलों में दुंग्खग (उपज़िला, དྲུང་ཁག་, dungkhag) नामक बीच का विभाजन भी है। .

3 संबंधों: द्ज़ोंग, भूटान, जोङखा

द्ज़ोंग

द्ज़ोंग (तिब्बती भाषा: རྫོང་, अंग्रेज़ी: dzong या jong) तिब्बत, भूटान और इनके कुछ पड़ोसी इलाक़ों में मिलने वाले तिब्बती शैली के क़िलों को कहा जाता है। इस शैली में ऊँची बाहरी दीवारों के भीतर मंदिर, कार्यकक्ष, भिक्षुओं के निवासकक्ष, खुले आंगन, इत्यादी बने होते हैं। ऐतिहासिक रूप से अक्सर किसी क्षेत्र का द्ज़ोंग ही उस इलाक़े का सांस्कृतिक, धार्मिक और प्रशासनिक केन्द्र होता था।, pp.

नई!!: द्ज़ोंग्खग और द्ज़ोंग · और देखें »

भूटान

भूटान का राजतंत्र (भोटान्त) हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा और महत्वपूर्ण देश है। यह चीन (तिब्बत) और भारत के बीच स्थित भूमि आबद्ध(Land Lock)देश है। इस देश का स्थानीय नाम ड्रुग युल है, जिसका अर्थ होता है अझ़दहा का देश। यह देश मुख्यतः पहाड़ी है और केवल दक्षिणी भाग में थोड़ी सी समतल भूमि है। यह सांस्कृतिक और धार्मिक तौर से तिब्बत से जुड़ा है, लेकिन भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर वर्तमान में यह देश भारत के करीब है। .

नई!!: द्ज़ोंग्खग और भूटान · और देखें »

जोङखा

जोङखा (तिब्बती लिपि: རྫོང་ཁ།, अंग्रेज़ी: Dzongkha, Wylie: rdzong kha) भूटान में बोली जाने वाली राष्ट्रीय भाषा है। इसका नाम "जोङ" शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ "जिला" होता है, और "जोङखा" का मतलब "जिला की मुख्यालय में बोली जाने वाली भाषा" है। सन् २०१३ में इसे कुल मिलाकर लगभग साढ़े-छह लाख लोग बोलते थे। भारत के पश्चिम बंगाल के कालिंपोंग शहर में भी इसे बोलने वाले कुछ लोग हैं। जोङखा को तिब्बती लिपि में लिखा जाता है। .

नई!!: द्ज़ोंग्खग और जोङखा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »