लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़िजी में स्थानीय सरकार

सूची फ़िजी में स्थानीय सरकार

फ़िजी, जो प्रशांत महासागर के दक्षिणी हिस्से में स्थित द्वीपों से बना एक देश है, प्रशासनिक रूप से चार विभागों (divisions, डिविझ़न) में बांटा गया है। इन विभागों को स्वयं आगे प्रान्तों (provinces, प्रॉविन्स) में बांटा जाता है और देश में कुल मिलकर चौदह प्रान्त हैं। फ़िजी में रोतुमा नामक स्वशासित द्वीप भी शामिल है, जो इन चार विभागों से बाहर है। .

28 संबंधों: ताइलेवु प्रान्त, थकाउन्द्रोवे प्रान्त, द्वीप, नमोसी प्रान्त, नान्द्रोगा-नावोसा प्रान्त, नाइतासीरी प्रान्त, पश्चिमी विभाग, फ़िजी, प्रशान्त महासागर, पूर्वी विभाग, फ़िजी, फ़िजी, बा प्रान्त, बुआ प्रान्त, मध्य विभाग, फ़िजी, माथउआता प्रान्त, रा प्रान्त, रेवा प्रान्त, रोतुमा, लम्बासा, लाउ प्रान्त, लउतोका, लेवुका, लोमइवीती प्रान्त, सूवा, सेरुआ प्रान्त, वानुआ लेवु, विति लेवु, कन्दावु प्रान्त, उत्तरी विभाग, फ़िजी

ताइलेवु प्रान्त

ताइलेवु (Tailevu) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के मध्य विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के पूर्वी भाग में विस्तृत है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और ताइलेवु प्रान्त · और देखें »

थकाउन्द्रोवे प्रान्त

थकाउन्द्रोवे (Cakaudrove) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के उत्तरी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह वानुआ लेवु द्वीप के दक्षिणपूर्वी कोने में विस्तृत है। थकाउन्द्रोवे प्रान्त देश की छठी सर्वाधिक जनसंख्या वाला प्रान्त है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह फ़िजी का सबसे बड़ा प्रान्त है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और थकाउन्द्रोवे प्रान्त · और देखें »

द्वीप

फीजी का एक लघु द्वीप एड्रियाटिक सागर का एक द्वीप समुई द्वीप, थाईलैंड संयुक्त राज्य के निचले सैरैनैक झील में एक द्वीप द्वीप स्थलखण्ड के एसे भाग होतें हैं, जिनके चारों ओर जल का विस्तार पाया जाता हैं। आकार में द्वीप छोटे भी हो सकते हैं तथा बड़े भी। इनका आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर ह्ज़ारों वर्ग किलोमीटर तक पाया जाता हैं। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और द्वीप · और देखें »

नमोसी प्रान्त

नमोसी (Namosi) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के मध्य विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के दक्षिणपूर्वी भाग में विस्तृत है। इसकी जनसंख्या सन २००७ में केवल ६,८९८ आंकी गई थी जो किसी भी अन्य फ़िजीयाई प्रान्त से कम है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और नमोसी प्रान्त · और देखें »

नान्द्रोगा-नावोसा प्रान्त

नान्द्रोगा-नावोसा (Nadroga-Navosa) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पश्चिमी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के दक्षिणपश्चिमी और मध्य भाग में विस्तृत है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और नान्द्रोगा-नावोसा प्रान्त · और देखें »

नाइतासीरी प्रान्त

नाइतासीरी (Naitasiri) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के मध्य विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के मध्य-पूर्वी भाग में विस्तृत है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और नाइतासीरी प्रान्त · और देखें »

पश्चिमी विभाग, फ़िजी

पश्चिमी विभाग (Western Division) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश के चार प्रशासनिक विभागों में से एक है। इस विभाग में फ़िजी के सबसे बड़े द्वीप, विति लेवु का पश्चिमी और उत्तरी भाग और उस से पश्चिम में स्थित कुछ अन्य छोटे द्वीप सम्मिलित हैं। इसमें देश के तीन प्रान्त - बा, रा और नान्द्रोगा-नावोसा - शामिल हैं। लाउतोका इस विभाग की राजधानी है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और पश्चिमी विभाग, फ़िजी · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और प्रशान्त महासागर · और देखें »

पूर्वी विभाग, फ़िजी

पूर्वी विभाग (Eastern Division) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश के चार प्रशासनिक विभागों में से एक है। इस विभाग में फ़िजी के पूर्वी भाग में स्थित कई छोटे द्वीप व द्वीपसमूह सम्मिलित हैं। पूर्वी विभाग में समुद्री क्षेत्रफल बहुत लेकिन भूमीय क्षेत्रफल कम है। इसमें देश के तीन प्रान्त - कन्दावु, लाउ और लोमइवीती - शामिल हैं। लेवुका इस विभाग की राजधानी है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और पूर्वी विभाग, फ़िजी · और देखें »

फ़िजी

फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य (फ़िजीयाई: Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti) के नाम से जाना जाता है, दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है। यह न्यू ज़ीलैण्ड के नॉर्थ आईलैण्ड से करीब २००० किमी उत्तर-पूर्व मे स्थित है। इसके समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों मे पश्चिम की ओर वनुआतु, पूर्व में टोंगा और उत्तर मे तुवालु हैं। १७वीं और १८वीं शताब्दी के दौरान डच एवं अंग्रेजी खोजकर्तओं ने फ़िजी की खोज की थी। १९७० तक फ़िजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था। प्रचुर मात्रा मे वन, खनिज एवं जलीय स्रोतों के कारण फ़िजी प्रशान्त महासागर के द्वीपों मे सबसे उन्नत राष्ट्र है। वर्तमान मे पर्यटन एवं चीनी का निर्यात इसके विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यहाँ की मुद्रा फ़िजी डॉलर है। फ़िजी के अधिकांश द्वीप १५ करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ हुए ज्वालामुखीय गतिविधियों से गठित हुए। इस देश के द्वीपसमूह में कुल ३२२ द्वीप हैं, जिनमें से १०६ स्थायी रूप से बसे हुए हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ लगभग ५०० क्षुद्र द्वीप हैं जो कुल मिला कर १८,३०० वर्ग किमी के क्षेत्रफल का निर्माण करते हैं। द्वीपसमूह के दो प्रमुख द्वीप विती लेवु और वनुआ लेवु हैं जिन पर देश की लगभग ८,५०,००० आबादी का ८७% निवास करती है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और फ़िजी · और देखें »

बा प्रान्त

बा (Ba) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पश्चिमी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के पश्चिमोत्तरी कोने में विस्तृत है। बा प्रान्त देश की सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रान्त है और इसमें फ़िजी के एक-चौथाई से ज़्यादा लोग रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह थकाउन्द्रोवे प्रान्त के बाद फ़िजी का दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और बा प्रान्त · और देखें »

बुआ प्रान्त

बुआ (Bua), जिसे फ़िजीयाई लहजे में म्बुआ उच्चारित करते हैं, प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के उत्तरी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह वानुआ लेवु द्वीप के पश्चिमी भाग में विस्तृत है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और बुआ प्रान्त · और देखें »

मध्य विभाग, फ़िजी

मध्य विभाग (Central Division) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश के चार प्रशासनिक विभागों में से एक है। यह विभाग फ़िजी से सबसे बड़े द्वीप, विति लेवु, के पूर्वी भाग, पास के बेंगा द्वीप और कुछ अन्य छोटे द्वीपों पर विस्तृत है। इसमें देश के पाँच प्रान्त - नाइतासीरी, नमोसी, रेवा, सेरुआ और ताइलेवु - शामिल हैं। राष्ट्रीय राजधानी सूवा इस विभाग की राजधानी भी है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और मध्य विभाग, फ़िजी · और देखें »

माथउआता प्रान्त

माथउआता (Macuata) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के उत्तरी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह वानुआ लेवु द्वीप के उत्तर में विस्तृत है। प्रान्त की एक-चौथाई आबादी लम्बासा शहर में बसी हुई है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और माथउआता प्रान्त · और देखें »

रा प्रान्त

रा (Ra) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पश्चिमी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के उत्तरी भाग में विस्तृत है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और रा प्रान्त · और देखें »

रेवा प्रान्त

रेवा (Rewa) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के मध्य विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के दक्षिणपूर्वी भाग में विस्तृत है और राष्ट्रीय राजधानी सूवा इसी प्रान्त में सम्मिलित है। क्षेत्रफल के अनुसार यह केवल २७२ वर्ग किमी है जो किसी भी अन्य फ़िजीयाई प्रान्त से कम है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और रेवा प्रान्त · और देखें »

रोतुमा

रोतुमा (Rotuma) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी का एक अधीन क्षेत्र है। इसमें रोतुमा द्वीप और उसके कुछ पड़ोसी छोटे द्वीप शामिल हैं। इन द्वीपों पर रोतुमाई समुदाय के लोग रहते हैं जो फ़िजी के मुख्य द्वीपों में बसने वाले फ़िजीयाई समुदाय से भिन्न हैं। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और रोतुमा · और देखें »

लम्बासा

लम्बासा (Labasa) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का एक नगर है। यह वानुआ लेवु द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है और उस द्वीप का सबसे बड़ा नगर है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के उत्तरी विभाग के माथउआता प्रान्त का भाग है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और लम्बासा · और देखें »

लाउ प्रान्त

लाउ (Lau) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पूर्वी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से इसमें लाउ द्वीपसमूह सम्मिलित है, जिसमें 60 से अधिक द्वीप आते हैं। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और लाउ प्रान्त · और देखें »

लउतोका

लउतोका (Lautoka) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह विति लेवु द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में और नान्दी से 24 किलोमीटर उत्तर में स्थित है और फ़िजी में प्रवेश के लिए सुवा के बाद दूसरा बंदरगाह है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के पश्चिमी विभाग के बा प्रान्त का भाग है। यह फ़िजी के गन्ना उपज क्षेत्र के मध्य में स्थित है इसलिए इसे अक्सर शुगर सिटी के नाम से भी पुकारा जाता है। 2007 की जनगणना के अनुसार, 16 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले इस शहर की जनसंख्या 52,220 है। लउतोका में भारतीय मूल के लोगों की भारी संख्या है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और लउतोका · और देखें »

लेवुका

लेवुका (Levuka) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का एक नगर है। यह वानुआ लेवु द्वीप से पूर्व में स्थित ओवालाउ द्वीप के पूर्वी तट पर बसा हुआ है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के पूर्वी विभाग के लोमइवीती प्रान्त का भाग है। यह फ़िजी का सबसे पहला आधुनिक नगर था और सन् 1871 -1877 काल में देश की राजधानी भी रहा। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और लेवुका · और देखें »

लोमइवीती प्रान्त

लोमइवीती (Lomaiviti) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पूर्वी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से इसमें लोमाइवीती द्वीपसमूह सम्मिलित है जिसमें 7 मुख्य और कई अन्य छोटे द्वीप आते हैं। प्रान्तीय राजधानी लेवुका है, जो फ़िजी का सबसे पहला आधुनिक नगर था और सन् 1871 -1877 काल में देश की राजधानी भी रहा। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और लोमइवीती प्रान्त · और देखें »

सूवा

फिजी का मानचित्र सूवा फ़िजी की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह शहर विती लेवु द्वीप के दक्षिण पूर्व में स्थित है। सूवा, सूवा जिला और केन्द्रीय प्रभाग का प्रशासनिक केन्द्र भी है। 1882 में फिजी की राजधानी को लौतोका से बदलकर सूवा कर दिया गया था। सूवा की जनसंख्या 77,366 है (1996 जनगणना) जबकि ग्रेटर सुवा शहरी क्षेत्र की जनसंख्या 167,975 है।.

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और सूवा · और देखें »

सेरुआ प्रान्त

सेरुआ (Serua) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के मध्य विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के दक्षिणी भाग में विस्तृत है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और सेरुआ प्रान्त · और देखें »

वानुआ लेवु

वानुआ लेवु प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। इसका क्षेत्रफल 5,587.1 वर्ग किमी है, जो भारत के गोवा और सिक्किम राज्यों के लगभग बीच का आंकड़ा है। यह देश के सबसे बड़े द्वीप, विति लेवु, से लगभग 64 किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और वानुआ लेवु · और देखें »

विति लेवु

विति लेवु (Viti Levu), जिसका स्थानीय उच्चारण विचि लेवु (ˈβitʃi ˈleβu) है, दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश व द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप है। फ़िजी की अधिकांश जनसंख्या (लगभग ७०%) इसी द्वीप पर रहती है और उस देश की राजधानी सूवा भी यहीं स्थित है। अधिकतर लोग तटवर्ती क्षेत्रों पर रहते हैं जबकि द्वीप के अंदरूनी इलाक़ों में जन-घनत्व कम है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और विति लेवु · और देखें »

कन्दावु प्रान्त

कन्दावु (Kadavu) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पूर्वी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से इसमें कन्दावु द्वीप, ओनो द्वीप, गालोआ द्वीप, न्द्रावुनी द्वीप, मातानुकु द्वीप, बुलिया द्वीप, नागिगिआ द्वीप और कुछ अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और कन्दावु प्रान्त · और देखें »

उत्तरी विभाग, फ़िजी

उत्तरी विभाग (Northern Division) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश के चार प्रशासनिक विभागों में से एक है। इस विभाग में फ़िजी का दूसरा सबसे बड़े द्वीप, वानुआ लेवु का पूर्ण भाग और कुछ अन्य छोटे द्वीप सम्मिलित हैं। इसमें देश के तीन प्रान्त - बुआ, थकाउन्द्रोवे और माथउआता - शामिल हैं। लम्बासा इस विभाग की राजधानी है। .

नई!!: फ़िजी में स्थानीय सरकार और उत्तरी विभाग, फ़िजी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »