लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र

सूची न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र

क्षेत्र न्यूज़ीलैण्ड की स्थानीय सरकार का सबसे उच्च स्तर है। देश में कुल 16 क्षेत्र हैं। इनमें से 11 को निर्वाचित क्षेत्रीय परिषद द्वारा संचालित किया जाता है तथा बाकि के पाँच को प्रादेशिक प्राधिकरण संचालित करते हैं, जो स्थानीय सरकार का दूसरा उच्च स्तर है। ये भी क्षेत्रीय परिषद की तरह कार्य करते हैं इसलिए इन्हें एकात्मक प्राधिकरण के नाम से भी जाना जाता है। .

36 संबंधों: टैसमन क्षेत्र, डुनेडिन, तारानाकी क्षेत्र, दक्षिण द्वीप, न्यूज़ीलैण्ड, न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्रीय प्राधीकरण, नेपियर, नेल्सन क्षेत्र, नेल्सन, न्यूज़ीलैण्ड, नॉर्थलैण्ड क्षेत्र, पाल्मरस्टन नॉर्थ, ब्लेनिम, बे ऑफ़ प्लेन्टी क्षेत्र, मानावातू-वांगानूई क्षेत्र, मार्लबरो क्षेत्र, रिचमंड, न्यूज़ीलैण्ड, साउथलैण्ड क्षेत्र, स्ट्रैटफ़र्ड, न्यूज़ीलैण्ड, हैमिल्टन, न्यूज़ीलैण्ड, हॉक्स बे क्षेत्र, वाइकाटो क्षेत्र, व्हांगारेइ, व्हाकातानी, वेलिंग्टन, वेलिंग्टन क्षेत्र, वेस्ट कोस्ट क्षेत्र, गिस्बॉर्न, गिस्बॉर्न क्षेत्र, ग्रेमाउथ, ऑक्लैण्ड, ऑक्लैण्ड क्षेत्र, ओटागो क्षेत्र, इन्वरकार्गिल, क्राइस्टचर्च, कैंटरबरी, न्यूज़ीलैण्ड, उत्तर द्वीप

टैसमन क्षेत्र

टैसमन क्षेत्र (Tasman Region) न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिण द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और टैसमन क्षेत्र · और देखें »

डुनेडिन

डुनेडिन (Ōtepoti) न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप का दूसरा सबसे बड़ा शहर और ओटागो क्षेत्र का प्रमुख शहर है। न्यूज़ीलैंड देश का प्रमुख नगर.

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और डुनेडिन · और देखें »

तारानाकी क्षेत्र

तारानाकी क्षेत्र (Taranaki Region) न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और तारानाकी क्षेत्र · और देखें »

दक्षिण द्वीप

दक्षिण द्वीप न्यूज़ीलैण्ड के दो मुख्य द्वीपो में से एक है, दूसरा द्वीप उत्तर द्वीप है जो अधिक घनी आबादी वाला है। उत्तर में इसकी सीमा कुक जलसन्धि से लगती है, पश्चिम में टैस्मान सागर से और दक्षिण व पूर्व में प्रशांत महासागर के साथ। दक्षिण द्वीप का कुल क्षेत्रफल 150,437 वर्ग किलोमीटर (58,084 वर्ग मील) है तथा समशीतोष्ण जलवायु से प्रभावित है। दक्षिण द्वीप को कभी-कभी "मुख्यभूमि" (अंग्रेज़ी: मेनलैण्ड) के नाम से भी संदर्भित किया जाता है। हालांकि इसका भूभाग उत्तर द्वीप से 33% बड़ा है परन्तु यहाँ न्यूजीलैण्ड की 4.4 मिलियन (44 लाख) आबादी का केवल 23% हिस्सा रहता है। न्यूज़ीलैंड के यूरोपीय उपनिवेशण के शुरूआती चरणों में ज्यादार यूरोपियाई आबादी दक्षिण द्वीप में रहती थी तथा स्वर्ण होड़ के कारण यह काफ़ी समृद्ध भाग था। बीसवी सदी के शुरुआती वर्षो में उत्तर द्वीप की आबादी ने दक्षिण द्वीप की आबादी को पीछे छोड़ दिया, जिसमें 1911 तक देश की 56% आबादी उत्तर में निवास करती थी, तथा इस पूरी शताब्दी में लोगो और व्यापार का बहाव उत्तर की तरफ़ जारी रहा। श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के द्वीप.

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और दक्षिण द्वीप · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्रीय प्राधीकरण

क्षेत्रीय प्राधीकरण (Territorial authorities) न्यूज़ीलैण्ड की द्वितीय स्तर के स्थानीय प्रशासनिक इकाईयाँ होती हैं। हर प्रशासनिक क्षेत्र में कई क्षेत्रीय प्राधीकरण होते हैं जिनकी तुलना भारत के ज़िलो से की जा सकती है। न्यूज़ीलैण्ड में ६७ क्षेत्रीय प्राधीकरण हैं, जिनमें १२ नगरीय परिषद, ५३ ज़िला परिषद, ऑक्लैण्ड परिषद और चैठम द्वीपसमूह परिषद शामिल हैं। ध्यान दें कि जबकि भारत का एक ज़िला पूरा-का-पूरा एक ही राज्य में हो सकता है, इसके विपरीत न्यूज़ीलैण्ड का एक क्षेत्रीय प्राधीकरण दो अलग-अलग प्रशासनिक क्षेत्रों में बंटा हुआ हो सकता है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्रीय प्राधीकरण · और देखें »

नेपियर

नेपियर (जिसे माओरी भाषा में अहुरिरी कहा जाता है) न्यूजीलैंड का एक शहर है जहाँ उत्तरी द्वीप के पूर्वी तट पर होक्स बे में एक समुद्रतटीय बंदरगाह स्थित है। नेपियर की जनसंख्या लगभग है। नेपियर से तकरीबन 18 किलोमीटर दक्षिण हेस्टिंग्स का अंतर्देशीय शहर बसा है। इन दो पड़ोसी शहरों को अक्सर न्यूजीलैंड का "जुड़वां शहर (द ट्विन सिटीज)" या "खाड़ी शहर (द बे सिटीज)" कहा जाता है। नेपियर और हेस्टिंग्स के महानगरीय क्षेत्र की कुल आबादी लगभग 122,600 लोगों की है जो नेपियर-हेस्टिंग्स को न्यूजीलैंड का पाँचवां सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र बनाता है जिसके काफी करीब तौरंगा (आबादी 116,000) और डुनेडिन (आबादी 115,000) है और अनुगामी हैमिल्टन (आबादी 169,000) शहर है। नेपियर न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन से लगभग 320 किलोमीटर उत्तर-पूर्व की ओर स्थित है। नेपियर की आबादी हेस्टिंग्स की तुलना में कम है लेकिन इसके समुद्रतटीय बंदरगाह और हवाई अड्डे के कारण इसे मुख्य केंद्र के रूप में देखा जाता है, हालांकि हेस्टिंग्स में भी एक छोटा हवाई अड्डा मौजूद है। नेपियर दक्षिणी गोलार्द्ध के सबसे बड़े ऊन केंद्र का संपर्क सूत्र है और इसके पास पूर्वोत्तर न्यूजीलैंड के लिए एक मुख्य समुद्रतटीय निर्यात संबंधी बंदरगाह है - जो न्यूजीलैंड में सेब, नाशपाती और स्टोन फ्रूट का सबसे बड़ा उत्पादक है। नेपियर एक महत्वपूर्ण अंगूर और शराब उत्पादन का क्षेत्र भी बन गया है जहाँ अंगूर की खेती ज्यादातर हेस्टिंग्स के आसपास होती है जिन्हें निर्यात के लिए नेपियर के बंदरगाह से होकर भेजा जाता है। भेड़ के ऊन, फ्रोजन मांस, लकड़ी के लुगदी और लकडियाँ काफी मात्रा में स्टीमर जहाज़ों के जरिये निर्यात के लिए हर साल नेपियर से होकर गुजरती हैं। बेशक, इन सामग्रियों को छोटी मात्राओं में लॉरी और रेलवे के जरिये स्वयं न्यूजीलैंड के बड़े महानगरीय क्षेत्रों जैसे कि ऑकलैंड, वेलिंगटन और हैमिल्टन में भेजा जाता है। नेपियर एक लोकप्रिय पर्यटन संबंधी शहर है जहाँ 1930 के दशक की आर्ट डेको वास्तुकला का अनूठा संग्रह मौजूद है। तस्वीरों में सबसे अधिक प्रयोग किये गए देश के आकर्षक पर्यटन केन्द्रों में से एक यहाँ मौजूद है, मरीन परेड पर स्थित इस प्रतिमा को पैनिया ऑफ द रीफ कहा जाता है। हर साल फरवरी के महीने में हजारों लोग आर्ट डेको सप्ताहांत आयोजन के लिए नेपियर में जमा होते हैं, जो इसकी आर्ट डेको विरासत और इतिहास का एक भव्य समारोह है। मेहमानों को आकर्षित करने वाले अन्य उल्लेखनीय पर्यटन संबंधी आयोजनों में इस क्षेत्र का वाइन एंड फ़ूड फेस्टिवल (जिसका नाम हार्वेस्ट होक्स बे है) और नजदीकी टाउनशिप टाराडेल में मिशन एस्टेट वाइनरी में आयोजित होने वाला मिशन कॉन्सर्ट शामिल है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और नेपियर · और देखें »

नेल्सन क्षेत्र

नेल्सन क्षेत्र (Nelson Region) न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिण द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। क्षेत्रफल के अनुसार यह देश का सबसे छोटा प्रशासनिक क्षेत्र है .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और नेल्सन क्षेत्र · और देखें »

नेल्सन, न्यूज़ीलैण्ड

नेल्सन एक शहर है जो तस्मान की खाड़ी के पूर्वी छोर पर स्थित है, और यह नेल्सन क्षेत्र का आर्थिक और सांस्कृतिक केन्द्र है। 1841 में स्थापित यह शहर न्यूजीलैंड का दूसरा सबसे पुराना शहर है और इसे रॉयल कार्टर द्वारा शहर घोषित किया गया। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और नेल्सन, न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

नॉर्थलैण्ड क्षेत्र

नॉर्थलैण्ड क्षेत्र (Northland Region) न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के सर्वोत्तरी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और नॉर्थलैण्ड क्षेत्र · और देखें »

पाल्मरस्टन नॉर्थ

पाल्मरस्टन नॉर्थ (Palmerston North), जो आमतौर पर पामरस्टन नॉर्थ उच्चारित करा जाता है, न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप पर स्थित एक शहर है। प्रशासनिक रूप से यह मानावातू-वांगानूई क्षेत्र का भाग है और उस प्रशासनिक क्षेत्र की राजधानी है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और पाल्मरस्टन नॉर्थ · और देखें »

ब्लेनिम

ब्लेनिम (Blenheim) न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिण द्वीप पर स्थित एक शहर है। प्रशासनिक रूप से यह मार्लबरो क्षेत्र का भाग है और उस प्रशासनिक क्षेत्र की राजधानी है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और ब्लेनिम · और देखें »

बे ऑफ़ प्लेन्टी क्षेत्र

बे ऑफ़ प्लेन्टी क्षेत्र (Bay of Plenty Region) न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और बे ऑफ़ प्लेन्टी क्षेत्र · और देखें »

मानावातू-वांगानूई क्षेत्र

मानावातू-वांगानूई क्षेत्र (Manawatu-Wanganui Region) न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और मानावातू-वांगानूई क्षेत्र · और देखें »

मार्लबरो क्षेत्र

मार्लबरो क्षेत्र (Marlborough Region) न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिण द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और मार्लबरो क्षेत्र · और देखें »

रिचमंड, न्यूज़ीलैण्ड

रिचमंड (Richmond) न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिण द्वीप पर स्थित एक शहर है। प्रशासनिक रूप से यह टैसमन क्षेत्र का भाग है और उस प्रशासनिक क्षेत्र की राजधानी है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और रिचमंड, न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

साउथलैण्ड क्षेत्र

साउथलैण्ड क्षेत्र (Southland Region) न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिण द्वीप के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। यह देश का दक्षिणतम प्रशासनिक क्षेत्र है और इसमें स्ट्यूवर्ट द्वीप (Stewart Island) शामिल है। अपने अत्यंत दक्षिणी स्थान के कारण साउथलैण्ड क्षेत्र के अंदरूनी भाग में शीतऋतु में बहुत सर्दी व बर्फ़बारी होती है और −18 °सेंटीग्रेड तक का तापमान मापा गया है, हालांकि तट पर सर्दी कुछ कम होती है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और साउथलैण्ड क्षेत्र · और देखें »

स्ट्रैटफ़र्ड, न्यूज़ीलैण्ड

स्ट्रैटफ़र्ड (Stratford) न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप पर स्थित एक शहर है। प्रशासनिक रूप से यह तारानाकी क्षेत्र का भाग है और उस प्रशासनिक क्षेत्र की राजधानी है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और स्ट्रैटफ़र्ड, न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

हैमिल्टन, न्यूज़ीलैण्ड

हैमिल्टन न्यूज़ीलैण्ड के चौथे सबसे बड़े नगरीय क्षेत्र हैमिल्टन नगरीय क्षेत्र के केंद्र में स्थित है। हैमिल्टन शहर देश का चौथा सबसे बड़ा प्रादेशिक प्राधिकरण है। यह उत्तर द्वीप के वाइकाटो क्षेत्र में है, ऑक्लैण्ड से लगभग 130 किलोमीटर (80 मील) दक्षिण में। शुरुआत में यह कृषि सेवा केन्द्र था, परन्तु अब इसकी विविध और बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और यह सम्पूर्ण न्यूज़ीलैण्ड में दूसरा सबसे तेजी से उन्नति करता नगरीय क्षेत्र है। शिक्षा और अनुसंधान एवं विकास हैमिल्टन की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और हैमिल्टन, न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

हॉक्स बे क्षेत्र

हॉक्स बे क्षेत्र (Hawke's Bay Region) न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के मध्य-पूर्व भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में माओरी समुदाय की आबादी २४% से भी अधिक है। इस क्षेत्र का नाम इसके पूर्वी छोर से सटी हुई हॉक खाड़ी के नाम पर पड़ा हुआ है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और हॉक्स बे क्षेत्र · और देखें »

वाइकाटो क्षेत्र

वाइकाटो क्षेत्र (Waikato Region) न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। यह वायकाटो नदी के जलसम्भर पर विस्तृत है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और वाइकाटो क्षेत्र · और देखें »

व्हांगारेइ

व्हांगारेइ (Whangarei), जो आमतौर पर फ़ांगारेइ उच्चारित करा जाता है, न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप पर स्थित एक शहर है। प्रशासनिक रूप से यह नॉर्थलैण्ड क्षेत्र का भाग है और उस प्रशासनिक क्षेत्र की राजधानी है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और व्हांगारेइ · और देखें »

व्हाकातानी

व्हाकातानी (Whakatane), जो आमतौर पर फ़ाकातानी उच्चारित करा जाता है, न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप पर स्थित एक शहर है। प्रशासनिक रूप से यह बे ऑफ़ प्लेन्टी क्षेत्र का भाग है और उस प्रशासनिक क्षेत्र की राजधानी है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और व्हाकातानी · और देखें »

वेलिंग्टन

वेलिंग्टन न्यूज़ीलैंड की राजधानी है। वेलिंगटन को इस देश का दूसरा सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र माना जाता है। लगभग १८ लाख की जनसंख्या वाले इस नगर की स्‍थापना १८३९ ईसवी में हुई थी और १८६५ ईसवी में इसे यहां का राजधानी घोषित किया गया। पर्यटन की दृष्टि से यहां वेलिंगटन म्‍यूजियम, सिटी गैलरी, फैंक किटस पार्क, माउन्‍ट विक्‍टोरिया, माउन्‍ट कोकोउ, मैसी मे‍मोरियल, कारोरी वाइल्‍डलाइफ सैंचुरी, लीमर्स आर्क, पार्लियामेंट बिल्‍डिंग, नेशनल लाईब्रेरी, टर्नबुल हाउस, सेन्‍ट्रल लाईब्रेरी, बोटेनिक गार्डेन जैसे जगहों को घूमा जा सकता है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और वेलिंग्टन · और देखें »

वेलिंग्टन क्षेत्र

वेलिंग्टन क्षेत्र (Wellington Region) न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के दक्षिणतम भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। इसका नाम वेलिंग्टन शहर पर रखा गया है जो न्यूज़ीलैण्ड का सबसे बड़ा नगर और देश की राजधानी है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और वेलिंग्टन क्षेत्र · और देखें »

वेस्ट कोस्ट क्षेत्र

वेस्ट कोस्ट क्षेत्र (West Coast Region) न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिण द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और वेस्ट कोस्ट क्षेत्र · और देखें »

गिस्बॉर्न

गिस्बॉर्न न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर-पूर्व में स्थित एक शहर है। यह गिस्बॉर्न क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है। इसकी आबादी 34,400 है। शहर को अपना यह नाम औपनिवेशिक सचिव विलियम गिस्बॉर्न के नाम से मिला है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और गिस्बॉर्न · और देखें »

गिस्बॉर्न क्षेत्र

गिस्बॉर्न क्षेत्र (Gisborne Region) न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और गिस्बॉर्न क्षेत्र · और देखें »

ग्रेमाउथ

ग्रेमाउथ (Greymouth) न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिण द्वीप पर स्थित एक शहर है। प्रशासनिक रूप से यह वेस्ट कोस्ट क्षेत्र का भाग है और उस प्रशासनिक क्षेत्र की राजधानी है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और ग्रेमाउथ · और देखें »

ऑक्लैण्ड

आकलैंड की स्थिति आकलैंड, न्यूज़ीलैंड का सबसे बड़ा नगर है। यह प्रायद्वीप के बहुत संकरे भाग में स्थित हैं। इस कारण दोनों तटों पर इसका अधिकार हैं परंतु उत्तम बंदरगाह पूर्वी तट पर है। आस्ट्रेलिया से अमरीका जानेवाले जहाज, विशेषकर सिडनी से वैंकूवर जानेवाले, यहाँ ठहरते हैं। यह आधुनिक बंदरगाह है। यहाँ पर विश्वविद्यालय, कलाभवन तथा एक नि:शुल्क पुस्तकालय है जो सुंदर चित्रों से सजा है। इस नगर के आस पास न्यूटन, पार्नेल, न्यू मार्केट तथा नौर्थकोट उपनगर बसे हैं। आकलैंड की आबादी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण दुग्ध उद्योग तथा अन्य धंधे हैं। आकलैंड जहाज द्वारा आस्ट्रेलिया, प्रशांतद्वीप, दक्षिणी अ्फ्रीका, ग्रेट ब्रिटेन तथा संयुक्त राज्य अमरीका से संबद्ध है और रेलों द्वारा न्यूज़ीलैंड के दूसरे भागों से। यहाँ का मुख्य उद्योग जहाज बनाना, चीनी साफ करना तथा युद्धसामग्री बनाना हे। इसके सिवाय यहाँ लकड़ी तथा भोजनसामग्री इत्यादि का कारबार भी होता है। यहाँ से लकड़ी, दूध के बने सामान, ऊन, चमड़ा, सोना और फल बाहर भेजा जाता है। आकलैंड का विहंगम दृष्य श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के आबाद स्थान श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड में बंदरगाह नगर श्रेणी:ऑक्लैण्ड क्षेत्र.

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और ऑक्लैण्ड · और देखें »

ऑक्लैण्ड क्षेत्र

ऑक्लैण्ड क्षेत्र (Auckland Region) न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। इसमें न्यूज़ीलैण्ड के किसी भी अन्य प्रशासनिक क्षेत्र से अधिक आबादी है और जून २०१६ में पूरे देश के लगभग ३४% लोग इस एक क्षेत्र में बसे हुए थे। इस क्षेत्र का नाम ऑक्लैण्ड के शहर पर पड़ा है जो न्यूज़ीलैण्ड का सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर भी है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और ऑक्लैण्ड क्षेत्र · और देखें »

ओटागो क्षेत्र

ओटागो क्षेत्र (Otago Region) न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिण द्वीप के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और ओटागो क्षेत्र · और देखें »

इन्वरकार्गिल

इन्वरकार्गिल (Invercargill) न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिण द्वीप पर स्थित एक शहर है। प्रशासनिक रूप से यह साउथलैण्ड क्षेत्र का भाग है और उस प्रशासनिक क्षेत्र की राजधानी है। यह विश्व के सबसे दक्षिणी शहरों में से एक है और न्यूज़ीलैण्ड के सबसे दक्षिणी व सबसे पश्चिमी भागों में बसा हुआ है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और इन्वरकार्गिल · और देखें »

क्राइस्टचर्च

क्राइस्टचर्च न्यूज़ीलैंड के दक्षिण द्वीप का सबसे बड़ा शहर है तथा देश का तीसरा सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र। यह दक्षिण द्वीप के पूर्वी तट पर स्थित है। शहर को अपना यह नाम कैंटरबरी एसोसिएशन द्वारा मिला था, जिसने प्रतिवेशी कैंटरबरी प्रांत को बसाया था। क्राइस्टचर्च नाम पर संघ की 27 मार्च 1848 के दिन आयोजित हुई पहली मिटींग में ही सहमति बन गई थी। इस नाम का सुझाव जॉन रॉबर्ट गोडली ने दिया था जिन्होंने क्राइस्ट चर्च, ओक्सफोर्ड, कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की थी। क्राइस्टचर्च 31 जुलाई 1856 के दिन रॉयल चार्टर द्वारा शहर घोषित हुआ था, तथा इस प्रकार यह न्यूज़ीलैंड का सबसे पुराना स्थापित शहर है। श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के आबाद स्थान श्रेणी:कैंटरबरी क्षेत्र.

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और क्राइस्टचर्च · और देखें »

कैंटरबरी, न्यूज़ीलैण्ड

कैंटरबरी क्षेत्र (Canterbury Region) न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिण द्वीप के मध्य-पूर्व भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और कैंटरबरी, न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

उत्तर द्वीप

उत्तर द्वीप न्यूज़ीलैंड के दो मुख्य द्वीपो में से एक है। यह कुक जलसन्धि द्वारा दक्षिण द्वीप से अलग होता है, जो आकार में इससे थोड़ा बड़ा परन्तु आबादी में काफ़ी कम है। उत्तर द्वीप का कुल क्षेत्रफल 113,729 वर्ग किलोमीटर (43,911 वर्ग मील) है, जो इसे विश्व का 14वा सबसे बड़ा द्वीप बनाता है। जून 2012 के आकलन के अनुसार इसकी कुल आबादी 3,393,900 है। देश की राजधानी वेलिंग्टन द्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित है। न्यूज़ीलैंड की लगभग 77% आबादी उत्तर द्वीप में रहती है। श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के द्वीप.

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र और उत्तर द्वीप · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »