लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लाओस के प्रान्त

सूची लाओस के प्रान्त

दक्षिणपूर्वी एशिया का लाओस देश कई प्रान्तों में विभाजित है जो ख्वेंग या खुएंग (लाओ: ແຂວງ, अंग्रेज़ी: khoeng) कहलाते हैं। इनके अलावा देश में एक कम्फेंग नखोन (नगरपालिका) है। .

30 संबंधों: चन्दन, चम्पासक प्रान्त, थाई भाषा, थाईलैण्ड के प्रान्त, दक्षिण पूर्व एशिया, फ़्रान्सीसी भाषा, फोंगसाली प्रान्त, बोलिखमसाइ प्रान्त, बोकैओ प्रान्त, रोमन लिपि, लाओ भाषा, लाओस, लुअंग नम्था प्रान्त, लुअंग प्रबांग प्रान्त, सलावान प्रान्त, साइसोम्बून प्रान्त, सिएंगखुअंग प्रान्त, सवन्नाखेत प्रान्त, संस्कृत भाषा, सैंयाबुली प्रान्त, सेकोंग प्रान्त, हुआफान्ह प्रान्त, व्यिंचन, व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र, व्यिंचन प्रान्त, खम्मुआन प्रान्त, अत्ताप्यु प्रान्त, अंग्रेज़ी भाषा, उडोमसाए प्रान्त, उपनिवेश

चन्दन

चन्दन का वृक्ष (हैदराबाद) भारतीय चंदन (Santalum album) का संसार में सर्वोच्च स्थान है। इसका आर्थिक महत्व भी है। यह पेड़ मुख्यत: कर्नाटक के जंगलों में मिलता है तथा भारत के अन्य भागों में भी कहीं-कहीं पाया जाता है। भारत के 600 से लेकर 900 मीटर तक कुछ ऊँचे स्थल और मलयद्वीप इसके मूल स्थान हैं। इस पेड़ की ऊँचाई 18 से लेकर 20 मीटर तक होती है। यह परोपजीवी पेड़, सैंटेलेसी कुल का सैंटेलम ऐल्बम लिन्न (Santalum album linn.) है। वृक्ष की आयुवृद्धि के साथ ही साथ उसके तनों और जड़ों की लकड़ी में सौगंधिक तेल का अंश भी बढ़ने लगता है। इसकी पूर्ण परिपक्वता में 8 से लेकर 12वर्ष तक का समय लगता है। इसके लिये ढालवाँ जमीन, जल सोखनेवाली उपजाऊ चिकली मिट्टी तथा 500 से लेकर 625 मिमी.

नई!!: लाओस के प्रान्त और चन्दन · और देखें »

चम्पासक प्रान्त

चम्पासक दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणी भाग में स्थित है और पश्चिम में थाईलैण्ड के उबोन रात्चाथानी प्रान्त तथा दक्षिण में कम्बोडिया से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और चम्पासक प्रान्त · और देखें »

थाई भाषा

थाई भाषा (थाई: ภาษาไทย) थाईलैंड की मातृभाषा और राष्ट्रभाषा है और यहाँ के ९५% लोग यही भाषा बोलते हैं। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और थाई भाषा · और देखें »

थाईलैण्ड के प्रान्त

थाईलैण्ड एक एकात्मक राज्य है जो प्रशासनिक रूप से ७६ प्रान्तों में बांटा गया है। थाई भाषा में यह "चंगवत" (थाई: จังหวัด, changwat) कहलाते हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय राजधानी बैंकॉक को एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और थाईलैण्ड के प्रान्त · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: लाओस के प्रान्त और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

फोंगसाली प्रान्त

फोंगसाली दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश का उत्तरतम है और पूर्व में वियतनाम तथा उत्तर व पश्चिम में चीन के युन्नान प्रान्त से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और फोंगसाली प्रान्त · और देखें »

बोलिखमसाइ प्रान्त

बोलिखमसाइ दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम तथा दक्षिण व दक्षिणपश्चिम में थाईलैण्ड के बुएंग कान व नोंग खाइ प्रान्तों से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और बोलिखमसाइ प्रान्त · और देखें »

बोकैओ प्रान्त

बोकैओ दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित है और दक्षिणपश्चिम में थाईलैण्ड के चिअंग राई प्रान्त तथा पश्चिम व पश्चिमोत्तर में बर्मा के शान राज्य से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। क्षेत्रफल के अनुसार यह लाओस का सबसे छोटा प्रान्त है और आबादी के हिसाब से दूसरा सबसे छोटा। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और बोकैओ प्रान्त · और देखें »

रोमन लिपि

रोमन लिपि लिखावट का वो तरीका है जिसमें अंग्रेज़ी सहित पश्चिमी और मध्य यूरोप की सारी भाषाएँ लिखी जाती हैं, जैसे जर्मन, फ़्रांसिसी, स्पैनिश, पुर्तगाली, इतालवी, डच, नॉर्वेजियन, स्वीडिश, रोमानियाई, इत्यादि। ये बायें से दायें लिखी और पढ़ी जाती है। अंग्रेज़ी के अलावा लगभग सारी यूरोपीय भाषाएँ रोमन लिपि के कुछ अक्षरों पर अतिरिक्त चिन्ह भी प्रयुक्त करते हैं। रोमन लिपि के कुछ अक्शर। रोमन लिपि के कुछ अक्शर .

नई!!: लाओस के प्रान्त और रोमन लिपि · और देखें »

लाओ भाषा

लाओ या लाओतियन ताई-कादाई भाषा-परिवार की भाषा है। यह लाओस की आधिकारिक भाषा है, इसके अलावा यह थाईलैंड के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बोली जाती है, जहां इसे इशान भाषा कहते हैं। लाओ भाषा अबुगिडा लिपि में लिखी जाती है। आधिकारिक मानक नहीं होने की वजह से वियतनामी बोली मानक बन गई है। श्रेणी:भाषाएँ श्रेणी:ताई-कादाई भाषाएँ श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं श्रेणी:ताई भाषाएँ.

नई!!: लाओस के प्रान्त और लाओ भाषा · और देखें »

लाओस

लाओस (आधिकारिक रूप से लाओस जनवादी लोकतान्त्रिक गणतन्त्र) दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर पश्चिम में म्यान्मार और चीन से, पूर्व में कंबोडिया, दक्षिण में वियतनाम और पश्चिम में थाईलैंड से मिलती है। इसे हजार हाथियो की भूमि भी कहा जाता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और लाओस · और देखें »

लुअंग नम्था प्रान्त

लुअंग नम्था दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित है और पश्चिम में बर्मा के शान राज्य तथा उत्तर में चीन के युन्नान प्रान्त से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और लुअंग नम्था प्रान्त · और देखें »

लुअंग प्रबांग प्रान्त

लुअंग प्रबांग दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के उत्तरी भाग में स्थित है और पूर्वोत्तर में वियतनाम से अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और लुअंग प्रबांग प्रान्त · और देखें »

सलावान प्रान्त

सलावान या सरावान दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणी भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम तथा पश्चिम में थाईलैण्ड के उबोन रात्चाथानी प्रान्त से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और सलावान प्रान्त · और देखें »

साइसोम्बून प्रान्त

साइसोम्बून दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। पहाड़ी भूगोल रखने वाला यह प्रान्त देश के उत्तर-मध्य भाग में स्थित है और किसी भी अन्य देश से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ नहीं रखता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और साइसोम्बून प्रान्त · और देखें »

सिएंगखुअंग प्रान्त

सिएंगखुअंग दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम से अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखता है। प्रान्त के अधिकतर भूभाग पर अन्नामी पहाड़ियाँ विस्तृत हैं और लाओस का सबसे ऊँचा पर्वत फू बिया भी इसी प्रान्त में खड़ा है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और सिएंगखुअंग प्रान्त · और देखें »

सवन्नाखेत प्रान्त

सवन्नाखेत दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणी-मध्य भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम तथा पश्चिम में थाईलैण्ड के नखोन फनोम, मुकदाहान, अम्नत चारोएन व उबोन रात्चाथानी प्रान्तों से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और सवन्नाखेत प्रान्त · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और संस्कृत भाषा · और देखें »

सैंयाबुली प्रान्त

सैंयाबुली दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित है और पश्चिम में थाईलैण्ड के लोइ, फित्सनुलोक, उत्तरादित, नान व फयओ प्रान्तों से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और सैंयाबुली प्रान्त · और देखें »

सेकोंग प्रान्त

सेकोंग दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम से अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और सेकोंग प्रान्त · और देखें »

हुआफान्ह प्रान्त

हुआफान्ह दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है और पूर्व, उत्तर व दक्षिणपूर्व में वियतनाम से अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और हुआफान्ह प्रान्त · और देखें »

व्यिंचन

व्यिंचन (लाओ: ວຽງຈັນ, अंग्रेज़ी: Vientiane) दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह देश के पश्चिमोत्तरी भाग में मीकोंग नदी के किनारे पर स्थित है जो इस स्थान पर लाओस की थाईलैण्ड के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी निर्धारित करती है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और व्यिंचन · और देखें »

व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र

व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र (लाओ: ນະຄອນຫຼວງ ວຽງຈັນ, अंग्रेज़ी: Vientiane Prefecture) दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रशासनिक क्षेत्र है जिसमें लाओ की राजधानी, व्यिंचन स्थित है। यह देश के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित है।इसके दक्षिण में मीकोंग नदी स्थित है जो इसकी थाईलैण्ड के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी निर्धारित करती है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र · और देखें »

व्यिंचन प्रान्त

व्यिंचन दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है और इसकी दक्षिणी सीमा का एक अंश थाईलैण्ड के लोइ प्रान्त से सटा हुआ है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और व्यिंचन प्रान्त · और देखें »

खम्मुआन प्रान्त

खम्मुआन दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम तथा पश्चिम में थाईलैण्ड के नखोन फनोम प्रान्त से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और खम्मुआन प्रान्त · और देखें »

अत्ताप्यु प्रान्त

अत्ताप्यु दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम तथा दक्षिण में कम्बोडिया से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और अत्ताप्यु प्रान्त · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उडोमसाए प्रान्त

उडोमसाए दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के उत्तरी भाग में स्थित है और उत्तर में चीन के युन्नान प्रान्त से एक छोटी-सी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखता है। .

नई!!: लाओस के प्रान्त और उडोमसाए प्रान्त · और देखें »

उपनिवेश

उपनिवेश (कालोनी) किसी राज्य के बाहर की उस दूरस्थ बस्ती को कहते हैं जहाँ उस राज्य की जनता निवास करती है। किसी पूर्ण प्रभुसत्ता संपन्न राज्य (सावरेन स्टेट) के लोगों के अन्य देश की सीमा में जाकर बसने के स्थान के लिए भी इस शब्द का प्रयोग होता है। इस अर्थ में अधिकतर यूरोपीय देशों के "उपनिवेश" लंदन में स्थित हैं। परंतु साधारणत: अधिक संकुचित अर्थ में ही इस शब्द का प्रयोग होता है, विशेषकर निम्नलिखित दशाओं में: (क) एक राज्य के निवासियों की अपने राज्य को भौगोलिक सीमाओं के बाहर अन्य स्थान पर बसी बस्ती को तब तक उपनिवेश कहते हैं, जब तक वह स्थान उस राज्य के ही प्रशासकीय क्षेत्र में आता हो, अथवा (ख) कोई स्वतंत्र राष्ट्र, जो किसी अन्य (प्रधान) राष्ट्र की राष्ट्रीयता, प्रशासन, तथा आर्थिक एकता से घनिष्ट संबंध रखता हो। उदाहरणार्थ, प्रथम श्रेणी के अंतर्गत त्यूतनिक उपनिवेश हैं जो बाल्टिक प्रांतों में स्थित हैं तथा इसी प्रकार के उपनिवेश बालकन प्रायद्वीप में भी हैं। दूसरी श्रेणी के उपनिवेश-और यही अधिक प्रचलित प्रयोग है-अफ्रीका अथवा आस्ट्रेलिया में अंग्रेजों के हैं। सन १९४५ में उपनिवेश .

नई!!: लाओस के प्रान्त और उपनिवेश · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »