लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ताजिकिस्तान के प्रान्त

सूची ताजिकिस्तान के प्रान्त

ताजिकिस्तान के चार प्रान्त (संख्यांक तालिका से मिलाएँ) ताजिकिस्तान में चार प्रान्त हैं। राजधानी क्षेत्र के अलावा, यह तीन प्रकार के हैं.

12 संबंधों: ताजिकिस्तान, ताजिकी भाषा, दुशान्बे, रायोन, सुग़्द प्रान्त, विलायत (प्रशासनिक विभाग), ख़तलोन प्रान्त, ख़ुजन्द, ख़ोरूग़​, गणतंत्र-अधीन ज़िले, क़ुरग़ोनतेप्पा, कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त

ताजिकिस्तान

अंतरिक्ष से ताजिकिस्तान का मंज़र ताज़िकिस्तान (ताजिक: Тоҷикистон,, तोजिकिस्तोन) मध्य एशिया मे स्थित एक देश है जो चारों ओर से ज़मीन से घिरा (स्थलवेष्ठित) है। यह पहले सोवियत संघ का हिस्सा था और उस देश के विघटन के बाद सन् १९९१ में एक स्वतंत्र देश बना। १९९२-९७ के काल में गृहयुद्धों की मार झेल चुके इस देश की कूटनीतिक-भौगोलिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। यह उज़बेकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, किर्गिज़स्तान तथा चीन के मध्य स्थित है। इसके अलावा पाकिस्तान के उत्तरी इलाके से इसे केवल अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त का पतला-सा वाख़ान गलियारा ही अलग करता है। ताजिकिस्तान की राजधानी दुशानबे शहर है और यहाँ की भाषा को ताजिक कहा जाता है जो फ़ारसी भाषा का एक रूप माना जाता है। इस भाषा को सीरीलिक अक्षरों में लिखा जाता है जिसमें रूसी तथा कुछ अन्य भाषाएँ भी लिखी जाती हैं। .

नई!!: ताजिकिस्तान के प्रान्त और ताजिकिस्तान · और देखें »

ताजिकी भाषा

द्वार पर ताजिकी में सिरिलिक लिपि में लिखा है 'बाग़-ए उस्तोद रुदाकी' (उस्ताद रुदाकी का बाग़) ताजिकी या ताजिकी फ़ारसी (тоҷикӣ,, तोजिकी) मध्य एशिया में बोली जाने वाली आधुनिक फ़ारसी भाषा का एक रूप है। ताजिकी बोलने वाले ज़्यादातर ताजिकिस्तान और उज़बेकिस्तान में रहते हैं, हालांकि ताजिकी मातृभाषियों के कुछ समुदाय अफ़्ग़ानिस्तान, रूस और चीन के शिनजियांग प्रान्त में भी मिलते हैं। अनुमानित किया गया है कि कुल मिलकर सन् १९९१ में ताजिकी बोलने वालों की संख्या ४४.६ लाख थी। वैसे तो ताजिकी ईरान में बोली जाने वाली फ़ारसी से काफ़ी मिलती है लेकिन ईरानी फ़ारसी में अरबी भाषा का प्रभाव अधिक है जबकि ताजिकी में तुर्की भाषाओँ और कुछ हद तक उज़बेक भाषा का असर ज़्यादा दिखता है।, Raymond Hickey, John Wiley and Sons, 2010, ISBN 978-1-4051-7580-7,...

नई!!: ताजिकिस्तान के प्रान्त और ताजिकी भाषा · और देखें »

दुशान्बे

दुशान्बे दुशान्बे चिकित्सा-विज्ञान विश्वविद्यालय (दोनिशगोही दवलती तिब्बी तोजिकिस्तोन) दुशान्बे (ताजिकी: Душанбе,, Dushanbe) मध्य एशिया के देश ताजिकिस्तान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इसकी आबादी वर्ष २००८ में ६,७९,४०० अनुमानित की गई थी। शहर को १९२९ तक द्युशान्बे (Dyushanbe) के नाम से जाना जाता था और १९२९ से १९६१ तक इसका नाम स्तालिनाबाद (Сталинабад, Stalinabad) रहा। .

नई!!: ताजिकिस्तान के प्रान्त और दुशान्बे · और देखें »

रायोन

रायोन (रूसी: райо́н) पुराने सोवियत संघ के देशों के एक प्रशासनिक विभाग को कहते हैं जो लगभग ज़िले के बराबर होते हैं। सोवियत संघ के ख़ात्मे के बाद रायोन रोमानिया, अज़रबैजान, बेलारूस, लातविया, मोल्दोवा, रूस, यूक्रेन और ट्रांसनिस्त्रिया के ज़िलों को "रायोन" कहा जाता है। .

नई!!: ताजिकिस्तान के प्रान्त और रायोन · और देखें »

सुग़्द प्रान्त

सुग़्द प्रान्त (ख़ाक़ी रंग में) ताजिकिस्तान के उत्तर में स्थित है ख़ुजन्द में स्थित सुग़्द ऐतिहासिक संग्राहलय सुग़्द (ताजिकी: Суғд) या विलोयत-इ-सुग़्द ताजिकिस्तान की एक विलायत (प्रान्त) है। यह मध्य एशिया के प्राचीन सोग़दा क्षेत्र में स्थित है जिस से इस प्रान्त का नाम भी पड़ा है। सुग़्द प्रान्त ताजिकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल २५,४०० वर्ग किमी है और सन् २००८ में इसकी आबादी १८.७ लाख अनुमानित कि गई थी। ताजिकिस्तान के ३०% लोग इस प्रान्त में रहते हैं। सुग़्द प्रान्त की राजधानी ख़ुजन्द शहर है।, Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-148-8 .

नई!!: ताजिकिस्तान के प्रान्त और सुग़्द प्रान्त · और देखें »

विलायत (प्रशासनिक विभाग)

ولایت यानि प्रान्त) विलायत (फ़ारसी), विलायाह (अरबी) या विलोयती (उज़बेक: вилояти) अरब और मध्य एशिया के देशों में प्रान्त या ज़िले के स्तर के प्रशासनिक विभाग को कहते हैं। यह अरबी भाषा के 'वली' शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है 'देखरेख या प्रशासन करने वाला'।, Miangul Jahanzeb, Fredrik Barth, Columbia University Press, 1985, ISBN 978-0-231-06162-9,...

नई!!: ताजिकिस्तान के प्रान्त और विलायत (प्रशासनिक विभाग) · और देखें »

ख़तलोन प्रान्त

ताजिकी में लिखा है 'ख़ुश-ओमादीद' (हिन्दी के 'ख़ुशआमदीद' के बराबर) ख़तलोन (ताजिकी: Хатлон) या विलोयत-इ-ख़तलोन ताजिकिस्तान की एक विलायत (प्रान्त) है। यह ताजिकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल २४,८०० वर्ग किमी है और सन् २००८ में इसकी आबादी २५.८ लाख अनुमानित की गई थी। ख़तलोन प्रान्त की राजधानी क़ुरग़ोनतेप्पा शहर है जिसका पुराना नाम कुर्गान-त्युबे था।, Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-148-8 .

नई!!: ताजिकिस्तान के प्रान्त और ख़तलोन प्रान्त · और देखें »

ख़ुजन्द

ख़ुजन्द में स्थित सुग़्द ऐतिहासिक संग्राहलय ख़ुजन्द चौक ख़ुजन्द (ताजिकी: Хуҷанд,, ख़ुजन्द; रूसी: Худжанд, ख़ुदझ़न्द), जो १९३६ तक ख़ोदजेंद के नाम से और १९९१ तक लेनिनाबाद (Ленинобод) के नाम से भी जाना जाता था, मध्य एशिया के ताजिकिस्तान देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर और उस राष्ट्र के सुग़्द प्रान्त की राजधानी है। यह नगर सिर दरिया के किनारे फ़रग़ना वादी के मुख पर स्थित है। ख़ुजन्द की आबादी १९८९ की जनगणना में १.६ लाख थी लेकिन २०१० में घटकर १.४९ लाख हो गई। यहाँ के अधितर लोग ताजिक समुदाय से हैं और ताजिकी फ़ारसी बोलते हैं। .

नई!!: ताजिकिस्तान के प्रान्त और ख़ुजन्द · और देखें »

ख़ोरूग़​

ख़ोरूग़​ (ताजिक: Хоруғ,, Khorugh) मध्य एशिया के ताजिकिस्तान देश के कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त की राजधानी है। यह उस प्रान्त के शुग़नोन​ ज़िले की प्रशासनिक राजधानी भी है। पामीर पर्वतों में २,२०० मीटर की ऊँचाई पर पंज नदी और ग़ुन्द​ नदी के संगम-स्थल पर स्थित यह शहर अपने मनोहर पर्वतीय वातावरण के लिए जाना जाता है। .

नई!!: ताजिकिस्तान के प्रान्त और ख़ोरूग़​ · और देखें »

गणतंत्र-अधीन ज़िले

ताजिकिस्तान के गणतंत्र-अधीन ज़िले (ख़ाक़ी रंग में) देश के मध्य में स्थित है गणतंत्र-अधीन ज़िले (ताजिकी: Ноҳияҳои тобеи ҷумҳурӣ,, नोहियाहो-इ तोबे-इ जुम्हूरी) ताजिकिस्तान का एक प्रशासनिक विभाग है। देश के मध्य भाग में स्थित यह १३ ज़िलें हैं जो किसी ताजिक प्रान्त का भाग नहीं हैं बल्कि जिनपर ताजिकी केन्द्रीय सरकार सीधा शासन करती है।, Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-148-8 .

नई!!: ताजिकिस्तान के प्रान्त और गणतंत्र-अधीन ज़िले · और देखें »

क़ुरग़ोनतेप्पा

क़ुरग़ोनतेप्पा (ताजिक: Қурғонтеппа,, Qurghonteppa), जिसे सोवियत संघ के ज़माने में कुर्गान-त्युबे (ताजिक: Курган-Тюбе, Kurgan-Tyube) कहा जाता था, दक्षिणपश्चिमी ताजिकिस्तान में स्थित एक शहर है जो उस देश के ख़तलोन प्रान्त की राजधानी भी है। यह ताजिकिस्तान की राष्ट्रीय राजधानी दूशान्बे से १०० किमी दूर वख़्श नदी के किनारे बसा हुआ है। क़ुरग़ोनतेप्पा ताजिकिस्तान का चौथा सबसे बड़ा नगर है और एक आधुनिक ओद्योगिक केन्द्र है।, Rafis Abazov, pp.

नई!!: ताजिकिस्तान के प्रान्त और क़ुरग़ोनतेप्पा · और देखें »

कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त

कूहिस्तोनी-बदख़्शान की राजधानी ख़ोरूग़ से एक नज़ारा कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त (ताजिकी: Кӯҳистони Бадахшон) या विलोयत-इ मुख़्तोर-इ कूहिस्तोनी-बदख़्शान ताजिकिस्तान की एक स्वशासित (ऑटोनोमस) विलायत (प्रान्त) है। यह प्रान्त ताजिकिस्तान के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल ६४,२०० वर्ग किमी है और सन् २००८ में इसकी आबादी २.१८ लाख अनुमानित कि गई थी। कूहिस्तोनी-बदख़्शान की राजधानी ख़ोरूग़ शहर है। इस प्रान्त का पुराना नाम गोर्नो-बदख़्शान हुआ करता था।, Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-148-8 .

नई!!: ताजिकिस्तान के प्रान्त और कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »