लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वानिका जिला

सूची वानिका जिला

वानिका सूरीनाम का जिला है, यह देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसकी राजधानी लैलीडोर्प है। 2004 में हुई जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 86,072 है। इसका कुल क्षेत्रफल 442 वर्ग किलोमीटर तथा घनत्व 194.7 प्रति वर्ग किलोमीटर है। आबादी के मामले में यह देश का तीसरा सबसे बड़ा तथा क्षेत्रफल अनुसार नौवा सबसे बड़ा जिला है। जिले में सात रिसॉर्ट हैं। वानिका सूरीनाम के सबसे घनी आबादी वाले तथा सर्वाधिक शहरीकृत जिलों में से एक है। पपीता और गेहूँ यहाँ की मुख्य फसल हैं। यहाँ ताम्बे की भी खाने हैं। श्रेणी:सूरीनाम के जिले.

5 संबंधों: ताम्र, पपीता, शहरीकरण, सूरीनाम के जिले, गेहूँ

ताम्र

तांबा (ताम्र) एक भौतिक तत्त्व है। इसका संकेत Cu (अंग्रेज़ी - Copper) है। इसकी परमाणु संख्या 29 और परमाणु भार 63.5 है। यह एक तन्य धातु है जिसका प्रयोग विद्युत के चालक के रूप में प्रधानता से किया जाता है। मानव सभ्यता के इतिहास में तांबे का एक प्रमुख स्थान है क्योंकि प्राचीन काल में मानव द्वारा सबसे पहले प्रयुक्त धातुओं और मिश्रधातुओं में तांबा और कांसे (जो कि तांबे और टिन से मिलकर बनता है) का नाम आता है। .

नई!!: वानिका जिला और ताम्र · और देखें »

पपीता

पपीते के पके फल अन्य पौधों के साथ पपीते का फल लगा पेड़ पपीता एक फल है। कच्ची अवस्था में यह हरे रंग का होता है और पकने पर पीले रंग का हो जाता है। इसके कच्चे और पके फल दोनों ही उपयोग में आते हैं। कच्चे फलों की सब्जी बनती है। इन कारणों से घर के पास लगाने के लिये यह बहुत उत्तम फल है। इसके कच्चे फलों से दूध भी निकाला जाता है, जिससे पपेइन तैयार किया जाता है। पपेइन से पाचन संबंधी औषधियाँ बनाई जाती हैं पपीता पाचन शक्ति को बढ़ाता है। अत: इसके पक्के फल का सेवन उदरविकार में लाभदायक होता है। पपीता सभी उष्ण समशीतोष्ण जलवायु वाले प्रदेशों में होता है। .

नई!!: वानिका जिला और पपीता · और देखें »

शहरीकरण

शहरी क्षेत्रों के भौतिक विस्तार (क्षेत्रफल, जनसंख्या आदि का विस्तार) शहरीकरण (urbanization) कहलाता है। यह एक वैश्विक परिवर्तन है। संयुक्त राष्ट्र संघ की परिभाषा के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का शहरों में जाकर रहना और काम करना भी 'शहरीकरण' है। .

नई!!: वानिका जिला और शहरीकरण · और देखें »

सूरीनाम के जिले

सूरीनाम दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर में स्थित एक राष्ट्र है। देश में जिले सबसे ऊंचे स्तर के प्रशासनिक विभाग हैं। राष्ट्र को कुल दस जिलों में विभाजित किया गया है। .

नई!!: वानिका जिला और सूरीनाम के जिले · और देखें »

गेहूँ

गेहूँ गेहूं (Wheat; वैज्ञानिक नाम: Triticum spp.),Belderok, Bob & Hans Mesdag & Dingena A. Donner.

नई!!: वानिका जिला और गेहूँ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »