लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बड़ी दुधी

सूची बड़ी दुधी

बड़ी दुधी बड़ी दुधी (वानस्पतिक नाम:Euphorbia hirta) एक खरपतवार है। बडी दुद्धी एकवर्षीय खरपतवार है। यह ऊँची भूमि में उगता है। वर्षा ऋतु में अधिक वृद्धि होती है। पत्तियां व तना तोड़ने पर दूध के रंग जैसा तरल पदार्थ निकलता हैं। जडें मूसला होती हैं लेकिन अधिक गहराई तक भूमि में नहीं जाती हैं। तना कमजोर होता है जो भूमि पर फैलकर बढता है तथा तने पर छोटे-छोटे बाल होते हैं। पत्तियां दीर्घायत (ओबलांग), लाल रंग लिए हुए तथा सिरा नुकीला होता है। फूल कम्पोजिट, फल कैप्सूल बाल युक्त, ०.१२५ सेमी लम्बे होते हैं। .

5 संबंधों: पुष्प, फल, वानस्पतिक नाम, खरपतवार, छोटी दुद्धी

पुष्प

flower bouquet) पर चित्रकारी रेशम पर स्याही और रंग, १२ वीं शताब्दी की अंत-अंत में और १३ वीं शताब्दी के प्रारम्भ में. पुष्प, अथवा फूल, जनन संरचना है जो पौधों में पाए जाते हैं। ये (मेग्नोलियोफाईटा प्रकार के पौधों में पाए जाते हैं, जिसे एग्नियो शुक्राणु भी कहा जाता है। एक फूल की जैविक क्रिया यह है कि वह पुरूष शुक्राणु और मादा बीजाणु के संघ के लिए मध्यस्तता करे। प्रक्रिया परागन से शुरू होती है, जिसका अनुसरण गर्भधारण से होता है, जो की बीज के निर्माण और विखराव/ विसर्जन में ख़त्म होता है। बड़े पौधों के लिए, बीज अगली पुश्त के मूल रूप में सेवा करते हैं, जिनसे एक प्रकार की विशेष प्रजाति दुसरे भूभागों में विसर्जित होती हैं। एक पौधे पर फूलों के जमाव को पुष्पण (inflorescence) कहा जाता है। फूल-पौधों के प्रजनन अवयव के साथ-साथ, फूलों को इंसानों/मनुष्यों ने सराहा है और इस्तेमाल भी किया है, खासकर अपने माहोल को सजाने के लिए और खाद्य के स्रोत के रूप में भी। .

नई!!: बड़ी दुधी और पुष्प · और देखें »

फल

फल और सब्ज़ियाँ निषेचित, परिवर्तित एवं परिपक्व अंडाशय को फल कहते हैं। साधारणतः फल का निर्माण फूल के द्वारा होता है। फूल का स्त्री जननकोष अंडाशय निषेचन की प्रक्रिया द्वारा रूपान्तरित होकर फल का निर्माण करता है। कई पादप प्रजातियों में, फल के अंतर्गत पक्व अंडाशय के अतिरिक्त आसपास के ऊतक भी आते है। फल वह माध्यम है जिसके द्वारा पुष्पीय पादप अपने बीजों का प्रसार करते हैं, हालांकि सभी बीज फलों से नहीं आते। किसी एक परिभाषा द्वारा पादपों के फलों के बीच में पायी जाने वाली भारी विविधता की व्याख्या नहीं की जा सकती है। छद्मफल (झूठा फल, सहायक फल) जैसा शब्द, अंजीर जैसे फलों या उन पादप संरचनाओं के लिए प्रयुक्त होता है जो फल जैसे दिखते तो है पर मूलत: उनकी उत्पप्ति किसी पुष्प या पुष्पों से नहीं होती। कुछ अनावृतबीजी, जैसे कि यूउ के मांसल बीजचोल फल सदृश होते है जबकि कुछ जुनिपरों के मांसल शंकु बेरी जैसे दिखते है। फल शब्द गलत रूप से कई शंकुधारी वृक्षों के बीज-युक्त मादा शंकुओं के लिए भी होता है। .

नई!!: बड़ी दुधी और फल · और देखें »

वानस्पतिक नाम

वानस्पतिक नाम (botanical names) वानस्पतिक नामकरण के लिए अन्तरराष्ट्रीय कोड (International Code of Botanical Nomenclature (ICBN)) का पालन करते हुए पेड़-पौधों के वैज्ञानिक नाम को कहते हैं। इस प्रकार के नामकरण का उद्देश्य यह है कि पौधों के लिए एक ऐसा नाम हो जो विश्व भर में उस पौधे के संदर्भ में प्रयुक्त हो। .

नई!!: बड़ी दुधी और वानस्पतिक नाम · और देखें »

खरपतवार

गेहूँ के खेत में खरपतवार (फूल लगे हुए) ऐसे पौधों एवं वनस्पतियों को खरपतवार (weed) कहा जाता है जो किसी संदर्भ में अवांछित होते हैं। ये फसलों में, घास के मैदान (लान) में, बागों में हो सकते हैं। प्रायः निराई करके इन्हें निकाल दिया जाता है। खरपतवार फसलों से तीव्र प्रतिस्पर्धा करके भूमि में निहित नमी एवं पोषक तत्वों के अधिकांश भाग को शोषित कर लेते हैं, फलस्वरूप फसल की विकास गति धीमी पड़ जाती है तथा पैदावार कम हो जाती है। खरपतवारों की रोकथाम से न केवल फसलों की पैदावार बढ़ाई जा सकती है, बल्कि उसमें निहित प्रोटीन, तेल की मात्रा एवं फसलों की गुणवत्ता में वृद्धि की जा सकती है। .

नई!!: बड़ी दुधी और खरपतवार · और देखें »

छोटी दुद्धी

छोटी दुद्धी (वानस्पतिक नाम: यूफोरबिया मैक्रोफाइली (Euphorbia macrophyllae)) एक खरपतवार है। .

नई!!: बड़ी दुधी और छोटी दुद्धी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बड़ी दुद्धी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »