लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रामचिरैया

सूची रामचिरैया

रामचिरैया (Kingfisher) एक छोटे से मध्य आकार की रंग-बिरंगी पक्षी जातियों का समूह है। यह नाम कभी तो एक ही कुल ऐल्सेनिनिडाए (Alcedinidae) के लिए और कभी तीन कुलों को सम्मिलित करने वाले ऐल्सेडिनीस (Alcedines) नामक उपगण के लिए प्रयोगित है। रामचिरैया की लगभग ९० जातियाँ ज्ञात हैं। सभी जातियों के बड़े सिर, लम्बी व नोकीली चोंच, छोटी टांग और छोटी दुम हैं। नर और मादा में रंग लगभग एक समान ही होता है। .

12 संबंधों: चोंच, टाँग, पक्षी, प्राणी, पूँछ, ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस, रज्जुकी, सिर, जाति (जीवविज्ञान), गण (जीवविज्ञान), कुल (जीवविज्ञान), कोरैसीफ़ोर्मीस

चोंच

चोंच (bill) पक्षियों के मुख का एक शारीरिक अंग होता है जिसे रक्षा व आक्रमण करने, वस्तुओं व ग्रास को पकड़ने, स्वयं को स्वच्छ रखने, शिशुओं को खाना देने, चीज़ें टटोलने और प्रणय-क्रियाओं के लिए प्रयोग किया जाता है। यह लगभग उसी स्थान पर होता है जहाँ कुछ अन्य प्राणियों का थूथन होता है। अलग-अलग जातियों की चोंचों में आकार, रंग व ढांचे का बहुत अंतर होता है लेकिन उनकी मूल संरचना एक समान होती है। एक हड्डीदार ऊपरी और एक निचला हिस्सा होता है जिसपर त्वचा की एक केराटिन-युक्त परत होती है - जीववैज्ञानिक इस परत को "राम्पोथेका" (Rhamphotheca) कहते हैं। अधिकतर जातियों में चोंच पर सांस लेने के लिए दो छिद्र भी होते हैं। .

नई!!: रामचिरैया और चोंच · और देखें »

टाँग

मानव शरीर का निचला लिंब टाँग होता है। इसके प्रमुख अंग हैं: पैर, जांघ, घुटना, नितंब एवं उंगलियां। .

नई!!: रामचिरैया और टाँग · और देखें »

पक्षी

pages.

नई!!: रामचिरैया और पक्षी · और देखें »

प्राणी

प्राणी या जंतु या जानवर 'ऐनिमेलिया' (Animalia) या मेटाज़ोआ (Metazoa) जगत के बहुकोशिकीय और सुकेंद्रिक जीवों का एक मुख्य समूह है। पैदा होने के बाद जैसे-जैसे कोई प्राणी बड़ा होता है उसकी शारीरिक योजना निर्धारित रूप से विकसित होती जाती है, हालांकि कुछ प्राणी जीवन में आगे जाकर कायान्तरण (metamorphosis) की प्रकिया से गुज़रते हैं। अधिकांश जंतु गतिशील होते हैं, अर्थात अपने आप और स्वतंत्र रूप से गति कर सकते हैं। ज्यादातर जंतु परपोषी भी होते हैं, अर्थात वे जीने के लिए दूसरे जंतु पर निर्भर रहते हैं। अधिकतम ज्ञात जंतु संघ 542 करोड़ साल पहले कैम्ब्रियन विस्फोट के दौरान जीवाश्म रिकॉर्ड में समुद्री प्रजातियों के रूप में प्रकट हुए। .

नई!!: रामचिरैया और प्राणी · और देखें »

पूँछ

पूँछ एक जानवर के शरीर के पृष्ठ भाग का उप-भाग होती है। साधारणत: इसका अर्थ होता है धड़ के पीछे एक लचीला उपांग। यह शरीर का वह अंग होता है जो कि स्तनपायी, सरीसृप तथा पक्षियों में लगभग कूल्हे से निकलता है। हालाँकि पूँछ रज्जुकी में पायी जाती है, लेकिन कुछ अरज्जुकी प्राणी जैसे कि बिच्छू, घोंघा इत्यादि की भी पूँछ-समान उपांग होते हैं जिनको पूँछ कहा जाता है। श्रेणी:प्राणी विज्ञान.

नई!!: रामचिरैया और पूँछ · और देखें »

ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस

ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस (Bucerotiformes) पक्षियों का एक जीववैज्ञानिक गण है जिसमें धनेश, हूपू और काठ हूपू (wood hoopoe) सम्मिलित हैं। इन्हें कभी-कभी कोरैसीफ़ोर्मीस गण का भाग समझा जाता है लेकिन समय के साथ-साथ ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस के एक अलग गण होने के प्रमाण बढ़ते गए हैं। .

नई!!: रामचिरैया और ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस · और देखें »

रज्जुकी

रज्जुकी (संघ कॉर्डेटा) जीवों का एक समूह है जिसमें कशेरुकी (वर्टिब्रेट) और कई निकट रूप से संबंधित अकशेरुकी (इनवर्टिब्रेट) शामिल हैं। इनका इस संघ मे शामित होना इस आधार पर सिद्ध होता है कि यह जीवन चक्र मे कभी न कभी निम्न संरचनाओं को धारण करते हैं जो हैं, एक पृष्ठ‍रज्जु (नोटोकॉर्ड), एक खोखला पृष्ठीय तंत्रिका कॉर्ड, फैरेंजियल स्लिट एक एंडोस्टाइल और एक पोस्ट-एनल पूंछ। संघ कॉर्डेटा तीन उपसंघों मे विभाजित है: यूरोकॉर्डेटा, जिसका प्रतिनिधित्व ट्युनिकेट्स द्वारा किया जाता है; सेफालोकॉर्डेटा, जिसका प्रतिनिधित्व लैंसलेट्स द्वारा किया जाता है और क्रेनिएटा, जिसमे वर्टिब्रेटा शामिल हैं। हेमीकॉर्डेटा को चौथे उपसंघ के रूप मे प्रस्तुत किया जाता है पर अब इसे आम तौर पर एक अलग संघ के रूप में जाना जाता है। यूरोकॉर्डेट के लार्वा में एक नोटॉकॉर्ड और एक तंत्रिका कॉर्ड पायी जाती है पर वयस्क होने पर यह लुप्त हो जातीं हैं। सेफालोकॉर्डेट एक नोटॉकॉर्ड और एक तंत्रिका कॉर्ड पायी जाती है लेकिन कोई मस्तिष्क या विशेष संवेदना अंग नहीं होता और इनका एक बहुत ही सरल परिसंचरण तंत्र होता है। क्रेनिएट ही वह उपसंघ है जिसके सदस्यों में खोपड़ी मिलती है। इनमे वास्तविक देहगुहा पाई जाती है। इनमे जनन स्तर सदैव त्री स्तरीय पाया जाता है। सामान्यत लैंगिक जनन पाया जाता है। सामान्यत प्रत्यक्ष विकास होता है। इनमे RBC उपस्थित होती है। इनमे द्वीपार्शविय सममिती पाई जाती है। इसके जंतु अधिक विकसित होते है। श्रेणी:जीव विज्ञान *.

नई!!: रामचिरैया और रज्जुकी · और देखें »

सिर

एक चीता का सिर प्राणियों के शरीर के सबसे शीर्ष भाग को आमतौर पर सिर कहते हैं, इसमें नाक, कान, आँख इत्यादि ज्ञानेन्द्रियाँ स्थित होती हैं। .

नई!!: रामचिरैया और सिर · और देखें »

जाति (जीवविज्ञान)

जाति (स्पीशीज़) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण की सबसे बुनियादी और निचली श्रेणी है जाति (अंग्रेज़ी: species, स्पीशीज़) जीवों के जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में सबसे बुनियादी और निचली श्रेणी होती है। जीववैज्ञानिक नज़रिए से ऐसे जीवों के समूह को एक जाति बुलाया जाता है जो एक दुसरे के साथ संतान उत्पन्न करने की क्षमता रखते हो और जिनकी संतान स्वयं आगे संतान जनने की क्षमता रखती हो। उदाहरण के लिए एक भेड़िया और शेर आपस में बच्चा पैदा नहीं कर सकते इसलिए वे अलग जातियों के माने जाते हैं। एक घोड़ा और गधा आपस में बच्चा पैदा कर सकते हैं (जिसे खच्चर बुलाया जाता है), लेकिन क्योंकि खच्चर आगे बच्चा जनने में असमर्थ होते हैं, इसलिए घोड़े और गधे भी अलग जातियों के माने जाते हैं। इसके विपरीत कुत्ते बहुत अलग आकारों में मिलते हैं लेकिन किसी भी नर कुत्ते और मादा कुत्ते के आपस में बच्चे हो सकते हैं जो स्वयं आगे संतान पैदा करने में सक्षम हैं। इसलिए सभी कुत्ते, चाहे वे किसी नसल के ही क्यों न हों, जीववैज्ञानिक दृष्टि से एक ही जाति के सदस्य समझे जाते हैं।, Sahotra Sarkar, Anya Plutynski, John Wiley & Sons, 2010, ISBN 978-1-4443-3785-3,...

नई!!: रामचिरैया और जाति (जीवविज्ञान) · और देखें »

गण (जीवविज्ञान)

कुल आते हैं गण (अंग्रेज़ी: order, ऑर्डर; लातिनी: ordo, ओर्दो) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में जीवों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। एक गण में एक-दुसरे से समानताएँ रखने वाले कई सारे जीवों के कुल आते हैं। ध्यान दें कि हर जीववैज्ञानिक कुल में बहुत सी भिन्न जीवों की जातियाँ-प्रजातियाँ सम्मिलित होती हैं।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

नई!!: रामचिरैया और गण (जीवविज्ञान) · और देखें »

कुल (जीवविज्ञान)

वंश आते हैं कुल (अंग्रेज़ी: family, फ़ैमिली; लातिनी: familia, फ़ामिलिया) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में प्राणियों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। एक कुल में एक-दुसरे से समानताएँ रखने वाले कई सारे जीवों के वंश आते हैं। ध्यान दें कि हर प्राणी वंश में बहुत-सी भिन्न प्राणियों की जातियाँ सम्मिलित होती हैं।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

नई!!: रामचिरैया और कुल (जीवविज्ञान) · और देखें »

कोरैसीफ़ोर्मीस

कोरैसीफ़ोर्मीस (Coraciiformes) पक्षियों का एक जीववैज्ञानिक गण है जिसमें रामचिरैया (किंगफ़िशर), पतेना (बी-ईटर) और कोरैसीडाए (उदाहरण नीलकंठ पक्षी) शामिल हैं। .

नई!!: रामचिरैया और कोरैसीफ़ोर्मीस · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऐल्सेनिनिडाए

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »