लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चोंच

सूची चोंच

चोंच (bill) पक्षियों के मुख का एक शारीरिक अंग होता है जिसे रक्षा व आक्रमण करने, वस्तुओं व ग्रास को पकड़ने, स्वयं को स्वच्छ रखने, शिशुओं को खाना देने, चीज़ें टटोलने और प्रणय-क्रियाओं के लिए प्रयोग किया जाता है। यह लगभग उसी स्थान पर होता है जहाँ कुछ अन्य प्राणियों का थूथन होता है। अलग-अलग जातियों की चोंचों में आकार, रंग व ढांचे का बहुत अंतर होता है लेकिन उनकी मूल संरचना एक समान होती है। एक हड्डीदार ऊपरी और एक निचला हिस्सा होता है जिसपर त्वचा की एक केराटिन-युक्त परत होती है - जीववैज्ञानिक इस परत को "राम्पोथेका" (Rhamphotheca) कहते हैं। अधिकतर जातियों में चोंच पर सांस लेने के लिए दो छिद्र भी होते हैं। .

8 संबंधों: थूथन, पक्षी, प्राणी, शिशु, जाति (जीवविज्ञान), जीव विज्ञान, कॅरटन, अंग (शारीरिकी)

थूथन

थूथन (snout) किसी जानवर के मूँह का आगे निकला हुआ हिस्सा होता है। यह अक्सर कुछ हद तक नोकीला होता है, मसलन घोड़ा, कुत्ता, भेड़िया, चींटीख़ोर, इत्यादि के उभरे हुए नोकीले-से थूथन होते हैं। आमतौर पर किसी थूथन-वाले प्राणी की श्वास लेने वाली नासिकाएँ थूथन के अंत में होती हैं। .

नई!!: चोंच और थूथन · और देखें »

पक्षी

pages.

नई!!: चोंच और पक्षी · और देखें »

प्राणी

प्राणी या जंतु या जानवर 'ऐनिमेलिया' (Animalia) या मेटाज़ोआ (Metazoa) जगत के बहुकोशिकीय और सुकेंद्रिक जीवों का एक मुख्य समूह है। पैदा होने के बाद जैसे-जैसे कोई प्राणी बड़ा होता है उसकी शारीरिक योजना निर्धारित रूप से विकसित होती जाती है, हालांकि कुछ प्राणी जीवन में आगे जाकर कायान्तरण (metamorphosis) की प्रकिया से गुज़रते हैं। अधिकांश जंतु गतिशील होते हैं, अर्थात अपने आप और स्वतंत्र रूप से गति कर सकते हैं। ज्यादातर जंतु परपोषी भी होते हैं, अर्थात वे जीने के लिए दूसरे जंतु पर निर्भर रहते हैं। अधिकतम ज्ञात जंतु संघ 542 करोड़ साल पहले कैम्ब्रियन विस्फोट के दौरान जीवाश्म रिकॉर्ड में समुद्री प्रजातियों के रूप में प्रकट हुए। .

नई!!: चोंच और प्राणी · और देखें »

शिशु

एक रोता हुआ नवजात शिशु शिशु पृथ्वी पर किसी भी मानव (प्राणी) की सबसे पहली अवस्था है। जन्म से एक मास तक की आयु का शिशु नवजात (नया जन्मा) कहलाता है जबकि एक महीने से तीन साल तक के बच्चे को सिर्फ शिशु कहते हैं। आम बोल चाल की भाषा मे नवजात और शिशु दोनो को ही बच्चा कहते हैं। एक दूसरी परिभाषा के अनुसार जबतक बालक या बालिका आठ वर्ष के नहीं हो जाते तब तक वे शिशु कहलाते हैं। .

नई!!: चोंच और शिशु · और देखें »

जाति (जीवविज्ञान)

जाति (स्पीशीज़) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण की सबसे बुनियादी और निचली श्रेणी है जाति (अंग्रेज़ी: species, स्पीशीज़) जीवों के जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में सबसे बुनियादी और निचली श्रेणी होती है। जीववैज्ञानिक नज़रिए से ऐसे जीवों के समूह को एक जाति बुलाया जाता है जो एक दुसरे के साथ संतान उत्पन्न करने की क्षमता रखते हो और जिनकी संतान स्वयं आगे संतान जनने की क्षमता रखती हो। उदाहरण के लिए एक भेड़िया और शेर आपस में बच्चा पैदा नहीं कर सकते इसलिए वे अलग जातियों के माने जाते हैं। एक घोड़ा और गधा आपस में बच्चा पैदा कर सकते हैं (जिसे खच्चर बुलाया जाता है), लेकिन क्योंकि खच्चर आगे बच्चा जनने में असमर्थ होते हैं, इसलिए घोड़े और गधे भी अलग जातियों के माने जाते हैं। इसके विपरीत कुत्ते बहुत अलग आकारों में मिलते हैं लेकिन किसी भी नर कुत्ते और मादा कुत्ते के आपस में बच्चे हो सकते हैं जो स्वयं आगे संतान पैदा करने में सक्षम हैं। इसलिए सभी कुत्ते, चाहे वे किसी नसल के ही क्यों न हों, जीववैज्ञानिक दृष्टि से एक ही जाति के सदस्य समझे जाते हैं।, Sahotra Sarkar, Anya Plutynski, John Wiley & Sons, 2010, ISBN 978-1-4443-3785-3,...

नई!!: चोंच और जाति (जीवविज्ञान) · और देखें »

जीव विज्ञान

जीवविज्ञान भांति-भांति के जीवों का अध्ययन करता है। जीवविज्ञान प्राकृतिक विज्ञान की तीन विशाल शाखाओं में से एक है। यह विज्ञान जीव, जीवन और जीवन के प्रक्रियाओं के अध्ययन से सम्बन्धित है। इस विज्ञान में हम जीवों की संरचना, कार्यों, विकास, उद्भव, पहचान, वितरण एवं उनके वर्गीकरण के बारे में पढ़ते हैं। आधुनिक जीव विज्ञान एक बहुत विस्तृत विज्ञान है, जिसकी कई शाखाएँ हैं। 'बायलोजी' (जीवविज्ञान) शब्द का प्रयोग सबसे पहले लैमार्क और ट्रविरेनस नाम के वैज्ञानिको ने १८०२ ई० में किया। जिन वस्तुओं की उत्पत्ति किसी विशेष अकृत्रिम जातीय प्रक्रिया के फलस्वरूप होती है, जीव कहलाती हैं। इनका एक परिमित जीवनचक्र होता है। हम सभी जीव हैं। जीवों में कुछ मौलिक प्रक्रियाऐं होती हैं.

नई!!: चोंच और जीव विज्ञान · और देखें »

कॅरटन

कॅरटन एक तंतुमय संरचनात्मक प्रोटीन का कुल है। यह मानव त्वचा की बाहरी परत बनाने की महत्वपूर्ण संरचनात्मक सामग्री है। यह बाल और नाखून का भी महत्वपूर्ण संरचनात्मक घटक है। केराटिन.

नई!!: चोंच और कॅरटन · और देखें »

अंग (शारीरिकी)

जीवविज्ञान (biology) की दृष्टि से एक विशिष्ट कार्य करने वाले उत्तकों के समूह को अंग (organ) कहते हैं। .

नई!!: चोंच और अंग (शारीरिकी) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »