लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोरैसीफ़ोर्मीस

सूची कोरैसीफ़ोर्मीस

कोरैसीफ़ोर्मीस (Coraciiformes) पक्षियों का एक जीववैज्ञानिक गण है जिसमें रामचिरैया (किंगफ़िशर), पतेना (बी-ईटर) और कोरैसीडाए (उदाहरण नीलकंठ पक्षी) शामिल हैं। .

11 संबंधों: नीलकंठ पक्षी, पतेना, पक्षी, प्राणी, ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस, रामचिरैया, रज्जुकी, गण (जीवविज्ञान), कुल (जीवविज्ञान), कोरैसीडाए, कोरैसीफ़ोर्मीस

नीलकंठ पक्षी

left left left नीलकंठ (कोरेशियस बेन्गालेन्सिस), जिसे इंडियन रोलर बर्ड या ब्लू जे कहते थे, एक भारतीय पक्षी है। यह उष्णकटिबन्धीय दक्षिणी एशिया में ईराक से थाइलैंड तक पाया जाता है। .

नई!!: कोरैसीफ़ोर्मीस और नीलकंठ पक्षी · और देखें »

पतेना

पतेना (Bee-eater) पक्षियों के कोरैसीफ़ोर्मीस जीववैज्ञानिक गण का एक कुल है, जिसे जीववैज्ञानिक रूप से मेरोपिडाए (Meropidae) कहा जाता है। इस कुल में तीन वंश सम्मिलित हैं जिनमें मिलाकर २७ ज्ञात जातियाँ हैं। यह अपने रंग-बिरंगे पतले शरीरों और लम्बी दुमों से पहचानी जाती हैं। इस कुल की अधिकांश जातियाँ अफ़्रीका और एशिया में पाई जाती हैं, लेकिन कुछ दक्षिणी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी में भी रहती हैं। .

नई!!: कोरैसीफ़ोर्मीस और पतेना · और देखें »

पक्षी

pages.

नई!!: कोरैसीफ़ोर्मीस और पक्षी · और देखें »

प्राणी

प्राणी या जंतु या जानवर 'ऐनिमेलिया' (Animalia) या मेटाज़ोआ (Metazoa) जगत के बहुकोशिकीय और सुकेंद्रिक जीवों का एक मुख्य समूह है। पैदा होने के बाद जैसे-जैसे कोई प्राणी बड़ा होता है उसकी शारीरिक योजना निर्धारित रूप से विकसित होती जाती है, हालांकि कुछ प्राणी जीवन में आगे जाकर कायान्तरण (metamorphosis) की प्रकिया से गुज़रते हैं। अधिकांश जंतु गतिशील होते हैं, अर्थात अपने आप और स्वतंत्र रूप से गति कर सकते हैं। ज्यादातर जंतु परपोषी भी होते हैं, अर्थात वे जीने के लिए दूसरे जंतु पर निर्भर रहते हैं। अधिकतम ज्ञात जंतु संघ 542 करोड़ साल पहले कैम्ब्रियन विस्फोट के दौरान जीवाश्म रिकॉर्ड में समुद्री प्रजातियों के रूप में प्रकट हुए। .

नई!!: कोरैसीफ़ोर्मीस और प्राणी · और देखें »

ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस

ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस (Bucerotiformes) पक्षियों का एक जीववैज्ञानिक गण है जिसमें धनेश, हूपू और काठ हूपू (wood hoopoe) सम्मिलित हैं। इन्हें कभी-कभी कोरैसीफ़ोर्मीस गण का भाग समझा जाता है लेकिन समय के साथ-साथ ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस के एक अलग गण होने के प्रमाण बढ़ते गए हैं। .

नई!!: कोरैसीफ़ोर्मीस और ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस · और देखें »

रामचिरैया

रामचिरैया (Kingfisher) एक छोटे से मध्य आकार की रंग-बिरंगी पक्षी जातियों का समूह है। यह नाम कभी तो एक ही कुल ऐल्सेनिनिडाए (Alcedinidae) के लिए और कभी तीन कुलों को सम्मिलित करने वाले ऐल्सेडिनीस (Alcedines) नामक उपगण के लिए प्रयोगित है। रामचिरैया की लगभग ९० जातियाँ ज्ञात हैं। सभी जातियों के बड़े सिर, लम्बी व नोकीली चोंच, छोटी टांग और छोटी दुम हैं। नर और मादा में रंग लगभग एक समान ही होता है। .

नई!!: कोरैसीफ़ोर्मीस और रामचिरैया · और देखें »

रज्जुकी

रज्जुकी (संघ कॉर्डेटा) जीवों का एक समूह है जिसमें कशेरुकी (वर्टिब्रेट) और कई निकट रूप से संबंधित अकशेरुकी (इनवर्टिब्रेट) शामिल हैं। इनका इस संघ मे शामित होना इस आधार पर सिद्ध होता है कि यह जीवन चक्र मे कभी न कभी निम्न संरचनाओं को धारण करते हैं जो हैं, एक पृष्ठ‍रज्जु (नोटोकॉर्ड), एक खोखला पृष्ठीय तंत्रिका कॉर्ड, फैरेंजियल स्लिट एक एंडोस्टाइल और एक पोस्ट-एनल पूंछ। संघ कॉर्डेटा तीन उपसंघों मे विभाजित है: यूरोकॉर्डेटा, जिसका प्रतिनिधित्व ट्युनिकेट्स द्वारा किया जाता है; सेफालोकॉर्डेटा, जिसका प्रतिनिधित्व लैंसलेट्स द्वारा किया जाता है और क्रेनिएटा, जिसमे वर्टिब्रेटा शामिल हैं। हेमीकॉर्डेटा को चौथे उपसंघ के रूप मे प्रस्तुत किया जाता है पर अब इसे आम तौर पर एक अलग संघ के रूप में जाना जाता है। यूरोकॉर्डेट के लार्वा में एक नोटॉकॉर्ड और एक तंत्रिका कॉर्ड पायी जाती है पर वयस्क होने पर यह लुप्त हो जातीं हैं। सेफालोकॉर्डेट एक नोटॉकॉर्ड और एक तंत्रिका कॉर्ड पायी जाती है लेकिन कोई मस्तिष्क या विशेष संवेदना अंग नहीं होता और इनका एक बहुत ही सरल परिसंचरण तंत्र होता है। क्रेनिएट ही वह उपसंघ है जिसके सदस्यों में खोपड़ी मिलती है। इनमे वास्तविक देहगुहा पाई जाती है। इनमे जनन स्तर सदैव त्री स्तरीय पाया जाता है। सामान्यत लैंगिक जनन पाया जाता है। सामान्यत प्रत्यक्ष विकास होता है। इनमे RBC उपस्थित होती है। इनमे द्वीपार्शविय सममिती पाई जाती है। इसके जंतु अधिक विकसित होते है। श्रेणी:जीव विज्ञान *.

नई!!: कोरैसीफ़ोर्मीस और रज्जुकी · और देखें »

गण (जीवविज्ञान)

कुल आते हैं गण (अंग्रेज़ी: order, ऑर्डर; लातिनी: ordo, ओर्दो) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में जीवों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। एक गण में एक-दुसरे से समानताएँ रखने वाले कई सारे जीवों के कुल आते हैं। ध्यान दें कि हर जीववैज्ञानिक कुल में बहुत सी भिन्न जीवों की जातियाँ-प्रजातियाँ सम्मिलित होती हैं।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

नई!!: कोरैसीफ़ोर्मीस और गण (जीवविज्ञान) · और देखें »

कुल (जीवविज्ञान)

वंश आते हैं कुल (अंग्रेज़ी: family, फ़ैमिली; लातिनी: familia, फ़ामिलिया) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में प्राणियों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। एक कुल में एक-दुसरे से समानताएँ रखने वाले कई सारे जीवों के वंश आते हैं। ध्यान दें कि हर प्राणी वंश में बहुत-सी भिन्न प्राणियों की जातियाँ सम्मिलित होती हैं।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

नई!!: कोरैसीफ़ोर्मीस और कुल (जीवविज्ञान) · और देखें »

कोरैसीडाए

कोरैसीडाए (Coraciidae) या रोलर पक्षी (Roller) पूर्वजगत में मिलने वाले कोरैसीफ़ोर्मीस जीववैज्ञानिक गण के पक्षियों का एक कुल है, जिसका एक प्रसिद्ध सदस्य नीलकंठ पक्षी है। यह आकृति और आकार में कौवे जैसे होते है लेकिन इनके शरीर पतेना और रामचिरैया की तरह रंग-बिरंगे होते हैं। प्रणवकाल में यह हवा में कलाबाज़ियाँ खाते हुए नज़र आते हैं। इनका आहार मुख्य रूप से कीट पर आधारित है। .

नई!!: कोरैसीफ़ोर्मीस और कोरैसीडाए · और देखें »

कोरैसीफ़ोर्मीस

कोरैसीफ़ोर्मीस (Coraciiformes) पक्षियों का एक जीववैज्ञानिक गण है जिसमें रामचिरैया (किंगफ़िशर), पतेना (बी-ईटर) और कोरैसीडाए (उदाहरण नीलकंठ पक्षी) शामिल हैं। .

नई!!: कोरैसीफ़ोर्मीस और कोरैसीफ़ोर्मीस · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »