लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इस्लामी शब्दावली

सूची इस्लामी शब्दावली

यह श्रेणी इस्लामी और अरबी परंपरा से उत्पन्न विचारो की है,जो कि अरबी भाषा में शब्द के रूप में व्यक्त होते हैं। इस सूचि का खास उद्देश्य विभिन्न वर्तनीयो (हिज्जो) को स्पष्ट करना है, वे शब्द जो इस में ज़्यादा काम के नहीं वो एक या दो लाइन में है क्योंकि कोई विशिष्ट चीज़ किसी के लिए ढूढ़ने और याद रखने में बिलकुल आसानी हो जाये। साथ ही सभी चीज़े एक ही जगह पर मौजूद या मुहैय्या हो जाएगी। कोई अलग प्रकार का कांसेप्ट जो अरबी से भिन्न हो, या इस की भाषा से तो यह कठिन हो सकता है कई कांसेप्ट धर्मनिरपेक्ष होते साथ ही साथ इस्लामी भी। (यानि सब पर लागु होते हैं।) जैसे:- दावत। स्वयं इस्लाम एक अच्छा उदहारण है। अरबी अपने खुद की वर्णमाला से अपनी ही वर्णमाला, पत्र, प्रतीक, और हिजा (वर्तनी) के साथ लिखी जाती है शब्दों का देवनागरी में बिलकुल सही अर्थ नहीं निकलता। यह सूचि(list) अरबी शब्द और वाक्यांशो का लिप्यंतरण है। लिस्ट में ज्यादातर वाक्यांश उनके वास्तविक अरबी हिज्जे में हैं। .

11 संबंधों: दावत, धर्मनिरपेक्षता, नमाज़, हिन्दी, वर्णमाला, वर्तनी, इस्लाम, अदब (इस्लाम), अरबी, अरबी भाषा, अज़ान

दावत

दावत अथवा पार्टी लोगों के उस इकट्ठा होने की प्रक्रिया को कहते हैं जिसमें वो किसी मेजबान द्वारा आमन्त्रित किये जाते हैं जिससे सामाजिक, वार्तालाप, मनोरंजन अथवा किसी महोत्सव अथवा किसी विशेष अवसर पर अन्य स्मरणोत्सव होता है। एक दावत में सामान्यतः भोजन और पेय परोसे जाते हैं तथा अक्सर नाच-गाने अथवा अन्य प्रकार के मनोरंजन भी उपलब्ध होते हैं। विभिन्न पाश्चात्य देशों में किशोर एवं वयस्कों से सम्बंधित दावतें अल्कोहॉल जैसे बीयर, शराब अथवा अन्य पेय के साथ की जाती है। .

नई!!: इस्लामी शब्दावली और दावत · और देखें »

धर्मनिरपेक्षता

धर्मनिरपेक्षता, पन्थनिरपेक्षता या सेक्युलरवाद धार्मिक संस्थानों व धार्मिक उच्चपदधारियों से सरकारी संस्थानों व राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु शासनादेशित लोगों के पृथक्करण का सिद्धान्त है। यह एक आधुनिक राजनैतिक एवं संविधानी सिद्धान्त है। धर्मनिरपेक्षता के मूलत: दो प्रस्ताव है 1) राज्य के संचालन एवं नीति-निर्धारण में मजहब (रेलिजन) का हस्तक्षेप नहीं होनी चाहिये। 2) सभी धर्म के लोग कानून, संविधान एवं सरकारी नीति के आगे समान है। .

नई!!: इस्लामी शब्दावली और धर्मनिरपेक्षता · और देखें »

नमाज़

काहिरा में नमाज़, 1865। ज़ाँ-लेयॉ ज़ेरोम। नामाज़ (उर्दू: نماز) या सलाह (अरबी: صلوة), नमाज फारसी शब्द है, जो उर्दू में अरबी शब्द सलात का पर्याय है। कुरान शरीफ में सलात शब्द बार-बार आया है और प्रत्येक मुसलमान स्त्री और पुरुष को नमाज पढ़ने का आदेश ताकीद के साथ दिया गया है। इस्लाम के आरंभकाल से ही नमाज की प्रथा और उसे पढ़ने का आदेश है। यह मुसलमानों का बहुत बड़ा कर्तव्य है और इसे नियमपूर्वक पढ़ना पुण्य तथा त्याग देना पाप है। .

नई!!: इस्लामी शब्दावली और नमाज़ · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: इस्लामी शब्दावली और हिन्दी · और देखें »

वर्णमाला

तिब्बती वर्णमाला चित्रलिपि-आधारित शब्द है, जिसका अर्थ 'किताब' या 'लेख' होता है - यह अक्षर नहीं है और इसका सम्बन्ध किसी ध्वनि से नहीं है - जापान में इसे "काकू" पढ़ा जाता है जबकि चीन में इसे "शू" पढ़ा जाता है किसी एक भाषा या अनेक भाषाओं को लिखने के लिए प्रयुक्त मानक प्रतीकों के क्रमबद्ध समूह को वर्णमाला (.

नई!!: इस्लामी शब्दावली और वर्णमाला · और देखें »

वर्तनी

किसी लिपि के किस-किस प्रतीक-चिन्ह (वर्ण, अल्फाबेट आदि) को एक क्रम में लिखकर कोई शब्द निरूपित किया जाता है वही उसकी वर्तनी (spelling) कहलाती है। .

नई!!: इस्लामी शब्दावली और वर्तनी · और देखें »

इस्लाम

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। .

नई!!: इस्लामी शब्दावली और इस्लाम · और देखें »

अदब (इस्लाम)

अदब (इस्लाम): (अरबी: أدب) व्यवहार के संदर्भ में, निर्धारित इस्लामी शिष्टाचार को संदर्भित करता है: "शोधन, अच्छा व्यवहार, नैतिकता, सभ्यता, सभ्यता, मानवता" हालाँकि आदिब के दायरे और विवरणों की व्याख्या अलग-अलग संस्कृतियों में भिन्न हो सकती है, इन व्याख्याओं में आम तौर पर कुछ खास व्यवहारों के अवलोकन के माध्यम से निजी खड़े होने का संबंध है। Ensel, Remco.

नई!!: इस्लामी शब्दावली और अदब (इस्लाम) · और देखें »

अरबी

अरबी बहुविकल्पी शब्द है जिस्का संबंध निम्नलिखित पृष्ठों से होता है। साहित्य और धर्म में-.

नई!!: इस्लामी शब्दावली और अरबी · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: इस्लामी शब्दावली और अरबी भाषा · और देखें »

अज़ान

अज़ान (أَذَان) या अदान। इस्लाम में मुस्लिम समुदाय अपने दिन भर की पांचों नमाज़ों के लिए बुलाने के लिए ऊँचे स्वर में जो शब्द कहे जाते हैं, उन्हें अज़ान कहते हैं। अज़ान सूना कर लोगों को मस्जिद की तरफ़ बुलाने वाले को मुअज्ज़िन कहते हैं। .

नई!!: इस्लामी शब्दावली और अज़ान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

इस्लामी अरबी शब्दों की शब्दावली

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »