लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

सूची आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

12 संबंधों: दबंग, मर्डर (2004 फ़िल्म), राहत फ़तेह अली खान, लकी अली, साथिया (2002 फ़िल्म), सोनू निगम, हम दिल दे चुके सनम, कभी खुशी कभी ग़म, कल हो ना हो, कहो ना प्यार है, कुमार सानु, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी

दबंग

दबंग (Dabangg) २०१० में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अभिनव कश्यप ने व् निर्माण अरबाज़ खान ने किया है। फ़िल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में है। यह फ़िल्म सोनाक्षी सिन्हा का अभिनय क्षेत्र में पदार्पण करवाती है। दबंग को ईद के दिन १० सितम्बर २०१० को १६०० पद्रों पर रिलीज़ किया गया था। फ़िल्म ने रिलीज़ के बाद कई रिकोर्ड तोड़े और इसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए फ़िल्मफेयर और राष्ट्रिय दिलम पुरस्कार शामिल है। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार और दबंग · और देखें »

मर्डर (2004 फ़िल्म)

मर्डर (अंग्रेज़ी;Murder / शब्दार्थ: हत्या) वर्ष २००४ की हिन्दी भाषा में बनी कामुक व अपराध-थ्रिलर आधारित फ़िल्म है जिसका निर्देशन अनुराग बसु एवं निर्माण मुकेश भट्ट ने किया@ था। फ़िल्म के मुख्य किरदारों में इमरान हाशमी, मल्लिका शेरावत एवं अश्मित पटेल ने अदायगी तथा कहानी के सेट को बैंगकाॅक, थाइलैण्ड में रखा गया है। यह वर्ष २००२ की हाॅलीवुड फ़िल्म अनफेथफुल का ही अनाधिकारिक रिमेक है। मर्डर को 2 अप्रैल २००४ को प्रदर्शित किया गया, हालाँकि समीक्षकों की मिश्रित प्रतिक्रिया बावजूद, इसने बाॅक्स ऑफिस में बड़ी सफलतापूर्वक व्यवसाय किया, भारतीय बाॅक्स ऑफिस द्वारा फ़िल्म को "सुपरहिट" दर्ज करार किया गया। फ़िल्म के मुख्य कलाकारों को काफी तारीफ की गई, विशेषकर हाशमी और शेरावत की। भारतीय प्रमाणन बाॅर्ड ने फ़िल्म में मौजूद कामुक विषयों तथा दृश्यों जैसी वयस्क सामाग्रियों का हवाला देकर "ए" सर्टिफिकेट दिया गया। आगामी वर्षों में, इसी फ़िल्म के श्रृंखला पर दो सिक्विल और बनाए गए, जिनमें क्रमशः २०११ में मर्डर 2 (इमरान हाशमी, जैक़लीन फर्नांडीस व प्रशांत नारायण अभिनीत) तथा २०१३ में मर्डर 3 (रणदीप हुड्डा, अदिती राव हैदरी व सारा लियोन अभिनीत) को जारी किया गया। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार और मर्डर (2004 फ़िल्म) · और देखें »

राहत फ़तेह अली खान

राहत फ़तह अली खान(जन्म 1974, फैसलाबाद, पाकिस्तान) एक पाकिस्तानी संगीतकार हैं। वह विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक नुसरत फतह अली खान के भतीजे है । राहत भी मुख्य रूप से सूफी गीतकार हैं। कव्वाली के अलावा वह गजल भी गाते हैं। राहत भारतीय फिल्म उद्योग बालीवुड के एक जाने माने पार्श्वगायक हैं। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार और राहत फ़तेह अली खान · और देखें »

लकी अली

लकी अली हिन्दी फ़िल्मों के एक पार्श्व गायक एवं अभिनेता हैं। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार और लकी अली · और देखें »

साथिया (2002 फ़िल्म)

साथिया २००२ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार और साथिया (2002 फ़िल्म) · और देखें »

सोनू निगम

सोनू निगम (जन्म: ३० जुलाई १९७३, फरीदाबाद, हरियाणा, भारत) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैँ। वे हिन्दी के अलावा कन्नड़, उड़िया, तमिल, असमिया, पंजाबी, बंगाली, मराठी और तेलुगु फ़िल्मों में भी गा चुके हैं। इन्होने बहुत से इन्डि-पॉप एलबम बनाए हैं और कुछ हिंदी फिल्मों में काम किया है। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार और सोनू निगम · और देखें »

हम दिल दे चुके सनम

हम दिल दे चुके सनम 1999 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और मुख्य भूमिकाओं में सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय हैं। इस फिल्म की कहानी वो सात दिन (1983) से मिलती है। इसका फिल्मांकन गुजरात और बुडापेस्ट, हंगरी में हुआ। जारी होने पर फिल्म सफल रही थी और इसने कई राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार और हम दिल दे चुके सनम · और देखें »

कभी खुशी कभी ग़म

कभी खुशी कभी ग़म... 2001 की हिन्दी भाषा की पारिवारिक नाटक फिल्म है। यह करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसका निर्माण यश जौहर ने किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर प्रमुख भूमिका निभाते हैं जबकि रानी मुखर्जी विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखीं हैं। यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख व्यावसायिक सफलता के रूप में उभरी। भारत के बाहर, यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी, जब तक कि करण की अगली फिल्म कभी अलविदा ना कहना (2006) द्वारा यह रिकॉर्ड तोड़ा नहीं गया था। इसने अगले वर्ष लोकप्रिय पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार जीते, जिसमें पांच फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी शामिल थे। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार और कभी खुशी कभी ग़म · और देखें »

कल हो ना हो

कल हो ना हो 2003 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फ़िल्म के द्वारा निखिल आडवाणी ने निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में जया बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा प्रमुख भूमिका में हैं, जिसमें सुषमा सेठ, रीमा लागू, लिलेट दुबे और डेलनाज़ पॉल भूमिकाओं का समर्थन करते हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को यश जौहर एवं करण जौहर ने निर्माण किया। सगीत शंकर एहसान लॉय ने दिया और गीत जावेद अख्तर ने लिखे। फिल्म को सकारात्मक आलोचनात्मक प्रतिक्रिया मिली और यह व्यावसायिक रूप से साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी। इसने 2004 में दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, आठ फिल्मफेयर पुरस्कार, तेरह अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार, तीन स्टार स्क्रीन पुरस्कार और दो ज़ी सिने पुरस्कार जीते। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार और कल हो ना हो · और देखें »

कहो ना प्यार है

कहो ना प्यार है 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक और लेखक राकेश रोशन हैं। इस फिल्म के द्वारा ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने फिल्मों में अपने अभिनय के सफर को शुरू किया था। इसमें ऋतिक रोशन रोहित और राज की दोहरी भूमिका निभाएँ हैं। यह फिल्म 2000 की सबसे सफल फिल्म थी। इसे बहुत अधिक पुरस्कार भी मिले। इस फिल्म के लिए राकेश रोशन को पहली बार निर्माता और निर्देशक के रूप में फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के लिए ऋतिक रोशन को एक ही फिल्म में यह दोनों पुरस्कार भी मिल गया। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार और कहो ना प्यार है · और देखें »

कुमार सानु

कुमार सानु (पूरा नाम केदारनाथ भट्टाचार्य) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं। इन्होंने अपने गाने की शुरुआत वर्ष 1989 में शुरू की। 2009 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री भी मिल चुका है। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार और कुमार सानु · और देखें »

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी एक संस्था है जो सब जगह हिन्दी फ़िल्म के विकास और प्रोत्साहन के लिये काम करती है। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »