लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार

सूची आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में बेहतर अभिनय के लिये फ़िल्म के सहायक अभिनेता को दिया जाता है। .

19 संबंधों: ताल (१९९९ फ़िल्म), दिल चाहता है, फ़िल्म, मोहनलाल (अभिनेता), मोहब्बतें, युवा (2004 फ़िल्म), राजनीति, सरकार (2005 फ़िल्म), सैफ़ अली ख़ान, विकी डोनर, आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार, कल हो ना हो, कंपनी (2002 फ़िल्म), अनिल कपूर, अन्नू कपूर, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, अर्जुन रामपाल, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी

ताल (१९९९ फ़िल्म)

ताल 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और ताल (१९९९ फ़िल्म) · और देखें »

दिल चाहता है

दिल चाहता है 2001 में फ़रहान अख्तर द्वारा निर्देशित की गई हिन्दी नाटकीय हास्य फिल्म है। आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया अभिनीत ये फिल्म फरहाँ अख्तर द्वारा लिखित और निर्देशित पहली फिल्म है। 2001 में, फिल्म ने हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और दिल चाहता है · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और फ़िल्म · और देखें »

मोहनलाल (अभिनेता)

मोहनलाल विश्वनाथन नायर (जन्म 21 मई 1960), एक नाम मोहनलाल या लाल के नाम से जाने जाने वाले, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता हैं, जो मलयालम सिनेमा का सब सबसे बड़ा नाम है।മോഹന്‍ലാല്‍ चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहे मोहनलाल ने दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, एक विशेष जूरी पुरस्कार और एक सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार (निर्माता के रूप में) जीता। 2001 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। सन 2009 में भारतीय प्रादेशिक सेना द्वारा उन्हें मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया,Lt.Col.

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और मोहनलाल (अभिनेता) · और देखें »

मोहब्बतें

मोहब्बतें 2000 की हिन्दी भाषा की संगीतमय नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। यह दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद आदित्य चोपड़ा के निर्देशन वाली दूसरी फिल्म थी। फिल्म में छः नए कलाकारों के साथ शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खान के प्रेमी के रूप में ऐश्वर्या राय याद में दिखाई देती है। फिल्म इसलिए भी उल्लेखनीय है कि अमिताभ और शाहरुख पहली बार एक साथ किसी फिल्म में दिखाई दिए। फिल्म आलोचनात्मक और व्यावसायिक दोनों तरह से अच्छी चली थी। यह 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। उसके बाद राकेश रोशन की कहो ना प्यार है थी। इसने शाहरुख और अमिताभ के लिए क्रमशः फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार सहित कई पुरस्कार भी जीते। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और मोहब्बतें · और देखें »

युवा (2004 फ़िल्म)

युवा 2004 में मनिरत्नम द्वारा निर्देशित की गई एक चलचित्र थी।.

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और युवा (2004 फ़िल्म) · और देखें »

राजनीति

नागरिक स्तर पर या व्यक्तिगत स्तर पर कोई विशेष प्रकार का सिद्धान्त एवं व्यवहार राजनीति (पॉलिटिक्स) कहलाती है। अधिक संकीर्ण रूप से कहें तो शासन में पद प्राप्त करना तथा सरकारी पद का उपयोग करना राजनीति है। राजनीति में बहुत से रास्ते अपनाये जाते हैं जैसे- राजनीतिक विचारों को आगे बढ़ाना, कानून बनाना, विरोधियों के विरुद्ध युद्ध आदि शक्तियों का प्रयोग करना। राजनीति बहुत से स्तरों पर हो सकती है- गाँव की परम्परागत राजनीति से लेकर, स्थानीय सरकार, सम्प्रभुत्वपूर्ण राज्य या अन्तराष्ट्रीय स्तर पर। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और राजनीति · और देखें »

सरकार (2005 फ़िल्म)

सरकार 2005 में राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित की गई एक चलचित्र थी।.

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और सरकार (2005 फ़िल्म) · और देखें »

सैफ़ अली ख़ान

सैफ़ अली ख़ान (जन्म: 16 अगस्त, 1970) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। उनके पिता मंसूर अली ख़ान पटौदी एक मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं माँ शर्मिला टैगोर हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे | उन्होंने अपना शालेय जीवन लॉरेंस स्कूल, सनावर और लाकर्स पार्क स्कूल, हेर्टफोर्डशिरे,इंग्लैंड में पूरा किया | जिसके बाद महाविद्यालीन पढाई के लिए वह विंचेस्टर कॉलेज इंडिपेंडेंट स्कूल फॉर बॉयज इन यूनाइटेड किंगडम चले गए | अपनी पढ़ाई पूरी कर लौटने के बाद उन्होंने २ महीनो तक दिल्ली स्थित एक एडवरटाइजिंग फर्म के लिए काम किया | उसके बाद उनके पारिवारिक मित्र के कहने पर उन्होंने कपड़ो के ब्रांड "ग्वालियर सुइटिंग्स" के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया | पर किसी कारणवश वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया और उन्हें मुंबई आना पड़ा | जहां से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की | उनकी पहली फिल्म "परंपरा" १९९२ में रिलीज़ हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। उन्होंने 2010 में पद्म श्री को चौथा सबसे बड़ा भारतीय नागरिक पुरस्कार प्राप्त किया। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और सैफ़ अली ख़ान · और देखें »

विकी डोनर

विकी डोनर २०१२ में बनी हिंदी फिल्म है। इस फिल्म को निर्देशित शुजित सरकार तथा प्रस्तुति मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम ने की है। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना, यामी गौतम तथा अन्नू कपूर ने निभाई है। यह फिल्म पूरे भारत में 750 सिनेमाघरों में 20 अप्रेल 2012 को प्रदशित हुई। इस फिल्म की समीक्षा अच्छे रूप में आई तथा सभी समीक्षों ने इसे पसंद किया था। इस फिल्म का विषय शुक्राणु दान तथा बांझपन था। यह फिल्म कनेडियन- फ़्रेच फिल्म स्टारबक पर आधारित थी। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और विकी डोनर · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में बेहतर अभिनय के लिये अभिनेत्री को सहायक अभिनेत्री को दिया जाता है। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार · और देखें »

कल हो ना हो

कल हो ना हो 2003 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फ़िल्म के द्वारा निखिल आडवाणी ने निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में जया बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा प्रमुख भूमिका में हैं, जिसमें सुषमा सेठ, रीमा लागू, लिलेट दुबे और डेलनाज़ पॉल भूमिकाओं का समर्थन करते हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को यश जौहर एवं करण जौहर ने निर्माण किया। सगीत शंकर एहसान लॉय ने दिया और गीत जावेद अख्तर ने लिखे। फिल्म को सकारात्मक आलोचनात्मक प्रतिक्रिया मिली और यह व्यावसायिक रूप से साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी। इसने 2004 में दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, आठ फिल्मफेयर पुरस्कार, तेरह अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार, तीन स्टार स्क्रीन पुरस्कार और दो ज़ी सिने पुरस्कार जीते। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और कल हो ना हो · और देखें »

कंपनी (2002 फ़िल्म)

कंपनी वर्ष २००२ रिलीजहुई हिन्दी फिल्म है। यह फिल्म की कहानी मुंबई में १९९० के दशक में चल रहे अंडरवर्ल्ड वॉर पर आधारित है, जिसका निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है । इस फिल्म में अजय देवगन, मोहनलाल, विवेक ओबेराय, मनीषा कोईराला और अंतरा माली मुख्य भूमिका में नजर आये थे। यह फिल्म वर्ष २००२ की सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फिल्मों में से एक थी। वर्ष २००३ में आयोजित फिल्मफेयर पुरस्कारों में इस फिल्म ने ७ पुरस्कार जीत कर अपना दबदबा साबित किया था।   .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और कंपनी (2002 फ़िल्म) · और देखें »

अनिल कपूर

अनिल कपूर (जन्म: 24 दिसंबर, 1959) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और अनिल कपूर · और देखें »

अन्नू कपूर

अन्नू कपूर (उर्दु: ان کپُور) जन्म: २० फरवरी १९५६ भारतीय अभिनेता व टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और अन्नू कपूर · और देखें »

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन (जन्म: ५ फ़रवरी १९७६, मुंबई), एक भारतीय हिन्दी फिल्मो के अभिनेता हैं। वह भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं। उनकी पत्नी पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हैं। बच्चन ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत जे पि दत्ता की रिफ्यूजी (२०००) से की.

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और अभिषेक बच्चन · और देखें »

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन (जन्म-११ अक्टूबर, १९४२) बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। १९७० के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व बन गए हैं। बच्चन ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता और टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में १९८४ से १९८७ तक भूमिका की हैं। इन्होंने प्रसिद्द टी.वी.

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और अमिताभ बच्चन · और देखें »

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल Arjun Rampal, (जन्म 26 नवम्बर 1972), एक भारतीय अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फ़िल्मों में दिखाई देते हैं, साथ ही वे एक मॉडल हैं। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और अर्जुन रामपाल · और देखें »

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी एक संस्था है जो सब जगह हिन्दी फ़िल्म के विकास और प्रोत्साहन के लिये काम करती है। .

नई!!: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »