लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस

सूची हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Half-Blood Prince हैरि पॉटर् ऐन्ड् द हाफ़् ब्लड् प्रिन्स्) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की छठी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बनी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण अब उपलब्ध है। .

17 संबंधों: ऐल्बस डम्बल्डोर, फ़िल्म, भ्रमासक्‍ति, मंजुल प्रकाशन, रूफ़स स्क्रिमजर, लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट, सेवेरस स्नेप, हैरी पॉटर, हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह, हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े, हॉग्वार्ट्स, होर्क्रक्स, जादुई काढ़े, जे॰ के॰ रोलिंग, आत्मा, अंग्रेज़ी भाषा, २००५

ऐल्बस डम्बल्डोर

प्रोफेसर ऐल्बस पर्सिवल वुल्फ्रिक ब्रायन डम्बलडोर (Professor Albus Percival Wulfric Brian Dumbledore) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) श्रृंखला में एक जादूगर हैं। वे इस श्रृंखला के प्रमुख किरदार हैरी पॉटर के दोस्त और शुभचिन्तक है। वो तन्त्र-मन्त्र और जादू के विद्यालय हॉग्वार्ट्स के प्रधानाचार्य हैं। डम्बलडोर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) इंसानों से प्रेम और सहानुभूति भी रखते हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में डम्बलडोर ने हैरी की कई बार मदद की है। ज़्यादातर जादूगर डम्बलडोर को दुनिया का महानतम और शक्तिशाली जादूगर मानते हैं। यहाँ तक कि ख़ुद लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट भी उनसे डरता है। वह फीयनिक्स की फौज के संस्थापक और नेता है। यह समूव इस श्रृंखला में अनिष्ट देव वोल्डेमॉर्ट से लड़ने के लिए समर्पित है। रोलिंग का कहना है कि डम्बल्डोर का अंग्रेज़ी शब्दकोश का अर्थ मधुमक्खी है। रोलिंग के अनुसार डम्बलडोर 1881 में पैदा हुए थे और उनकी मौत 1997 में हुयी थी। उनकी मौत 115 - 116 वर्ष की उम्र में हुई थी। .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और ऐल्बस डम्बल्डोर · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और फ़िल्म · और देखें »

भ्रमासक्‍ति

ऐसी आस्था या विचार को भ्रमासक्ति (Delusion) कहा जाता है जिसे गलत होने का ठोस प्रमाण होने के वावजूद भी व्यक्ति उसे नहीं छोड़ता। यह उस आस्था से अलग है जिसे व्यक्ति गलत सूचना, अज्ञान, कट्टरपन आदि के कारण पकड़े रहता है। isbn.

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और भ्रमासक्‍ति · और देखें »

मंजुल प्रकाशन

मन्जुल प्रकाशन एक जाना माना प्रकाशक है, जो हैरी पौटर की पुस्तको को भारत में प्रकाशित करता है। यह प्रकाशन भवन भोपाल में है। यह हैरी पौटर उपन्यासों को हिन्दी में प्रकाशित करता है। मन्जुल प्रकाशन द्वारा पहली हैरी पौटर पुस्तक, हैरी पौटर और पारस पत्थर ने भारत में एक रिकार्ड कायम किया। हैरी पौटर और पारस पत्थर की पहले हफ़ते ही १६ हज़ार प्रतियां बिकीं.

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और मंजुल प्रकाशन · और देखें »

रूफ़स स्क्रिमजर

रूफ़स स्क्रिमजर (Rufus Scrimgeour) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक पात्र है। वो उपन्यास की छठी कड़ी में नवनिर्वाचित जादूमन्त्री है। श्रेणी:हैरी पॉटर de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Rufus Scrimgeour en:Ministry of Magic#Rufus Scrimgeour fr:Lieux dans l’univers de Harry Potter#Ministère de la Magie he:הארי פוטר - דמויות משנה#דמויות שונות no:Ansatte ved Magidepartementet#Rufus Grimst pl:Pracownicy Ministerstwa Magii#Rufus Scrimgeour sv:Trolldomsministeriet#Rufus Scrimgeour.

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और रूफ़स स्क्रिमजर · और देखें »

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है। वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म: मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी, जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है। .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट · और देखें »

सेवेरस स्नेप

सेवेरस स्नेप (Severus Snape) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक मुख्य पात्र है। वो तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय में प्रोफ़ेसर है। वैसे तो वो जादुई काढ़े का विषय पढ़ता था, लेकिन उपन्यास की छठी कड़ी में वो काली कलाओं से आत्मरक्षा का अध्यापक बन गया। उपन्यास की कहानी में स्नेप का किरदार बहुत विवादास्पद है। वो हैरी पॉटर से बहुत चिढ़ता है और उसको हमेशा तंग करता रहता है। वो पहले दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के गिरोह का सदस्य था, पर बाद में (डम्बल्डोर के अनुसार) अपनी जान पर खेलकर वोल्डेमॉर्ट के ख़िलाफ हो गया और डम्बल्डोर के साथ हो लिया। डम्बल्डोर उसपर बहुत अधिक भरोसा करता है, लेकिन स्नेप वोल्डेमॉर्ट और उसके साथियों के सम्पर्क में भी है। उपन्यास की छठी कड़ी में स्नेप डम्बल्डोर की हत्या कर देता है। श्रेणी:हैरी पॉटर de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Severus Snape.

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और सेवेरस स्नेप · और देखें »

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों में से पहले पान्च पर इन्हीं नामों की हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और हैरी पॉटर · और देखें »

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Order of the Phoenix हैरी पॉटर ऐन्ड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की पाँचवी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वर्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Order of the Phoenix)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण उपलब्ध है। .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह · और देखें »

हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े

हैरी पॉटर और मौत के तोहफे (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Deathly Hallows हैरि पॉटर ऐन्ड द डेथ्ली हैलोज़) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की अन्तिम, सातवी कड़ी है। यह किताब २१ जुलाई २००७ को प्रकाशित हुई थी। .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े · और देखें »

हॉग्वार्ट्स

हॉग्वार्ट्स (Hogwarts School of Witchcraft and Wizardry).

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और हॉग्वार्ट्स · और देखें »

होर्क्रक्स

होर्क्रक्स (en:Horcrux) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में जिक्र हुआ एक तरह का अनैतिक काला जादू है। होर्क्रक्स की मदद से कोई भी शक्तिशाली जादूगर अपनी आत्मा को दो या अधिक टुकड़ों में बांट सकता है और उसे किसी आम वस्तु (होर्क्रक्स) में संचित कर सकता है, जिससे कि अगर उसकी मौत हो तो भी उसकी जान का कुछ हिस्सा होर्क्रक्स के द्वारा सुरक्षित रह सके (जब तक होर्क्रक्स स्वयं ही नष्ट न कर दिया जाये)। होर्क्रस बनाने के लिये हत्या करनी पड़ती है। इस तरह से काले जादूगर अमरत्व हासिल करना चाहते हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट ने सात होर्क्रक्स बनाये थे। होर्क्रक्स बनाने के लिए जीवधारियों और निर्जीव दोनों का ही प्रयोग किया जाता है, हालांकि इसमें जीवधारियों का प्रयोग जोखिमपूर्ण होता है, क्योंकि कोई भी जीवधारी अपना बचाव कर सकता है और सोच सकता है.

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और होर्क्रक्स · और देखें »

जादुई काढ़े

जादुई काढ़े (Potions) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में ज़िक्र तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में पढ़ाया जाने वाला एक विषय है। इस विषय में जादूई काढे, दवाईयां आदि बनाना सिखाया जाता है। हैरी के सालो में इस विषय को सेवेरस स्नेप (Severus Snape) पढाते थे। कहा जाता है कि यही हॉगवर्ट्स के विषयों में सबसे कठिन है। श्रेणी:हैरी पॉटर.

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और जादुई काढ़े · और देखें »

जे॰ के॰ रोलिंग

जे. के. रोलिंग जे.

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और जे॰ के॰ रोलिंग · और देखें »

आत्मा

आत्मा या आत्मन् पद भारतीय दर्शन के महत्त्वपूर्ण प्रत्ययों (विचार) में से एक है। यह उपनिषदों के मूलभूत विषय-वस्तु के रूप में आता है। जहाँ इससे अभिप्राय व्यक्ति में अन्तर्निहित उस मूलभूत सत् से किया गया है जो कि शाश्वत तत्त्व है तथा मृत्यु के पश्चात् भी जिसका विनाश नहीं होता। आत्मा का निरूपण श्रीमद्भगवदगीता या गीता में किया गया है। आत्मा को शस्त्र से काटा नहीं जा सकता, अग्नि उसे जला नहीं सकती, जल उसे गीला नहीं कर सकता और वायु उसे सुखा नहीं सकती। जिस प्रकार मनुष्य पुराने वस्त्रों को त्याग कर नये वस्त्र धारण करता है, उसी प्रकार आत्मा पुराने शरीर को त्याग कर नवीन शरीर धारण करता है। .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और आत्मा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

२००५

2005 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और २००५ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हैरि पॉटर् ऐन्ड् द हाफ़् ब्लड् प्रिन्स्, हैरी पॉटर एंड द हाफ़ ब्लड प्रिंस, हैरी पॉटर एंड द हाफ़-ब्लड प्रिंस, हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स, हैरी पॉटर और आधा-ख़ून राजकुमार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »