लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े

सूची हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े

हैरी पॉटर और मौत के तोहफे (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Deathly Hallows हैरि पॉटर ऐन्ड द डेथ्ली हैलोज़) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की अन्तिम, सातवी कड़ी है। यह किताब २१ जुलाई २००७ को प्रकाशित हुई थी। .

9 संबंधों: भ्रमासक्‍ति, मंजुल प्रकाशन, लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट, हैरी पॉटर, हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस, जे॰ के॰ रोलिंग, अंग्रेज़ी भाषा, २००७, २१ जुलाई

भ्रमासक्‍ति

ऐसी आस्था या विचार को भ्रमासक्ति (Delusion) कहा जाता है जिसे गलत होने का ठोस प्रमाण होने के वावजूद भी व्यक्ति उसे नहीं छोड़ता। यह उस आस्था से अलग है जिसे व्यक्ति गलत सूचना, अज्ञान, कट्टरपन आदि के कारण पकड़े रहता है। isbn.

नई!!: हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े और भ्रमासक्‍ति · और देखें »

मंजुल प्रकाशन

मन्जुल प्रकाशन एक जाना माना प्रकाशक है, जो हैरी पौटर की पुस्तको को भारत में प्रकाशित करता है। यह प्रकाशन भवन भोपाल में है। यह हैरी पौटर उपन्यासों को हिन्दी में प्रकाशित करता है। मन्जुल प्रकाशन द्वारा पहली हैरी पौटर पुस्तक, हैरी पौटर और पारस पत्थर ने भारत में एक रिकार्ड कायम किया। हैरी पौटर और पारस पत्थर की पहले हफ़ते ही १६ हज़ार प्रतियां बिकीं.

नई!!: हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े और मंजुल प्रकाशन · और देखें »

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है। वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म: मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी, जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है। .

नई!!: हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट · और देखें »

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों में से पहले पान्च पर इन्हीं नामों की हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। .

नई!!: हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े और हैरी पॉटर · और देखें »

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Half-Blood Prince हैरि पॉटर् ऐन्ड् द हाफ़् ब्लड् प्रिन्स्) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की छठी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बनी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण अब उपलब्ध है। .

नई!!: हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े और हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस · और देखें »

जे॰ के॰ रोलिंग

जे. के. रोलिंग जे.

नई!!: हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े और जे॰ के॰ रोलिंग · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

२००७

वर्ष २००७ सोमवार से प्रारम्भ होने वाला ग्रेगोरी कैलंडर का सामान्य वर्ष है। .

नई!!: हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े और २००७ · और देखें »

२१ जुलाई

२१ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २०२वॉ (लीप वर्ष में २०३ वॉ) दिन है। साल में अभी और १६३ दिन बाकी है। .

नई!!: हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े और २१ जुलाई · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »