लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस

सूची हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Half-Blood Prince हैरि पॉटर् ऐन्ड् द हाफ़् ब्लड् प्रिन्स्) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की छठी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बनी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण अब उपलब्ध है। .

9 संबंधों: मंजुल प्रकाशन, लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट, हैरी पॉटर, हैरी पॉटर (पात्र), हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुएं, हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह, हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े, जे॰ के॰ रोलिंग, आरएमएस क्वीन मैरी 2

मंजुल प्रकाशन

मन्जुल प्रकाशन एक जाना माना प्रकाशक है, जो हैरी पौटर की पुस्तको को भारत में प्रकाशित करता है। यह प्रकाशन भवन भोपाल में है। यह हैरी पौटर उपन्यासों को हिन्दी में प्रकाशित करता है। मन्जुल प्रकाशन द्वारा पहली हैरी पौटर पुस्तक, हैरी पौटर और पारस पत्थर ने भारत में एक रिकार्ड कायम किया। हैरी पौटर और पारस पत्थर की पहले हफ़ते ही १६ हज़ार प्रतियां बिकीं.

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और मंजुल प्रकाशन · और देखें »

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है। वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म: मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी, जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है। .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट · और देखें »

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों में से पहले पान्च पर इन्हीं नामों की हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और हैरी पॉटर · और देखें »

हैरी पॉटर (पात्र)

इस लेख में हॅरी पॉटर पात्र (व्यक्ति) का वर्णन है। इसी नाम के उपन्यास क्रम के लिये यहाँ जायें: हैरी पॉटर (उपन्यास)। हैरी जेम्स पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेजी:Harry James Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित एक दुनियाभर में मशहूर उपन्यास क्रम का प्रमुख पात्र है। वो ब्रिटेन में रहने वाला एक किशोर है जो एक आम इंसान नहीं, एक जादूगर है। उसके माँ-बाप की तभी हत्या हो गयी थी जब वो एक साल का था। हॅरी पॉटर की सारी कहानियाँ काल्पनिक हैं। .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और हैरी पॉटर (पात्र) · और देखें »

हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुएं

यहां हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुओं की एक सूची दी जा रही है.

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुएं · और देखें »

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Order of the Phoenix हैरी पॉटर ऐन्ड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की पाँचवी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वर्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Order of the Phoenix)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण उपलब्ध है। .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह · और देखें »

हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े

हैरी पॉटर और मौत के तोहफे (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Deathly Hallows हैरि पॉटर ऐन्ड द डेथ्ली हैलोज़) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की अन्तिम, सातवी कड़ी है। यह किताब २१ जुलाई २००७ को प्रकाशित हुई थी। .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े · और देखें »

जे॰ के॰ रोलिंग

जे. के. रोलिंग जे.

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और जे॰ के॰ रोलिंग · और देखें »

आरएमएस क्वीन मैरी 2

आरएमएस क्वीन मैरी 2 एक ट्रांसअटलांटिक समुद्री लाइनर है। यह पहला प्रमुख समुद्री लाइनर था जिसे 1969 में के बाद से बनाया गया। कर्नाड लाइन के प्रमुख जहाज के रूप में इसने सफलता प्राप्त की। इस जहाज का नाम पहले के बाद 2004 में रानी एलिज़ाबेथ II के द्वारा दिया गया, यह 1936 में पूरा किया गया। क्वीन मैरी का नाम किंग जॉर्ज V की पत्नी मैरी ऑफ़ टेक के नाम पर दिया गया। 2008 में रानी एलिज़ाबेथ 2 की सेवानिवृति के बाद से, क्वीन मैरी 2 वर्तमान में एकमात्र ट्रांस अटलांटिक समुद्री लाइनर है, जो सक्रिय है। हालांकि जहाज का उपयोग अक्सर क्रूज़ (समुद्री यात्रा) के लिए किया जाता है, इसमें वार्षिक विश्व क्रूज़ शामिल है। 2003 में चेंटीयर्स डे एल' अटलांटिक के द्वारा इसके निर्माण के समय, क्वीन मैरी 2 तब तक का सबसे लम्बा, सबसे चौड़ा और सबसे ऊंचा यात्री जहाज था और अपने के साथ सबसे बड़ा जहाज भी था। अक्टूबर 2009 में इसी कम्पनी के द्वारा अप्रैल 2006 में रॉयल केरिबियन इंटरनेश्नल का निर्माण किया गया, इसके बाद यह सबसे बड़ा जहाज नहीं रहा। हालांकि, क्वीन मैरी 2 अब तक का सबसे बड़ा समुद्री लाइनर (क्रूज़ जहाज के की तरह) है। क्वीन मैरी 2 को प्राथमिक रूप से अटलांटिक महासागर को पार करने के लिए बनाया गया था, इसीलिए इसका डिजाइन अन्य यात्री जहाजों से हटकर बनाया गया। जहाज की अंतिम लगत लगभग $300,000 प्रति बर्थ आई, जो कई समकालीन क्रूज़ जहाजों से लगभग दोगुनी थी। इसका कारण था कि इसका आकार बड़ा था, इसमें उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया था और एक समुद्री (महासागरीय) लाइनर के रूप में डिजाइन किये जाने के कारण इसे बनाने के लिए एक मानक क्रूज़ जहाज की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक स्टील का उपयोग किया गया। इसकी अधिकतम गति है और क्रुज़िंग गति है, जो किसी भी अन्य समकालीन क्रूज़ जहाज की तुलना में अधिक है, जैसे ओएसिस ऑफ़ द सीज़, जिसकी क्रुज़िंग गति है। कई जहाजों पर प्रयुक्त किये जाने वाले डीज़ल-इलेक्ट्रिक विन्यास के बजाय, क्वीन मैरी 2 में अधिकतम गति को प्राप्त करने के लिए CODLAG विन्यास (संयुक्त डीज़ल-इलेक्ट्रिक और गैस) का उपयोग किया गया है। इसमें डीज़ल जनरेटर ऑनबोर्ड के द्वारा दी गयी पावर को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त गैस टरबाइन का उपयोग किया जाता है, जिससे जहाज अपनी अधिकतम गति को प्राप्त कर लेता है। क्वीन मैरी 2 की सुविधाओं में पंद्रह रेस्तरां और बार, पांच स्विमिंग पूल, एक कैसिनो, एक बॉलरूम, एक थियेटर और पहला समुद्री प्लेनेटोरियम (तारामंडल) शामिल हैं। इसमें ऑनबोर्ड कैनल और एक नर्सरी भी है। क्वीन मैरी 2 उन कुछ जहाज़ों में एक है जिसमें ऑनबोर्ड दर्जा प्रणाली (Claas system) का उपयोग किया जाता है, इसे सबसे मुख्य रूप से इसके भोजन विकल्प में देखा जा सकता है। .

नई!!: हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस और आरएमएस क्वीन मैरी 2 · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हैरि पॉटर् ऐन्ड् द हाफ़् ब्लड् प्रिन्स्, हैरी पॉटर एंड द हाफ़ ब्लड प्रिंस, हैरी पॉटर एंड द हाफ़-ब्लड प्रिंस, हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स, हैरी पॉटर और आधा-ख़ून राजकुमार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »