लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्थानीकरण (सॉफ्टवेयर)

सूची स्थानीकरण (सॉफ्टवेयर)

इतालवी भाषा में स्थानीकृत ''उबन्तू'' का स्क्रीनशॉट किसी सॉफ्टवेयर उत्पाद को किसी भौगोलिक क्षेत्र (जैसे देश, राज्य, भाषा) की भाषायी, सांस्कृतिक एवं तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप परिवर्तित करने या ढ़ालने को उस सॉफ्टवेयर का स्थानीकरण (localization) कहते हैं। ऐसे बहुत से लोकप्रिय सॉफ्टवेयर हैं जो दुनिया की अनेक भाषाओं में 'प्रयोक्ता इन्टरफेस', 'सहायता' एवं अन्य सुविधाएँ प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिये लिनक्स एवं फायरफाक्स का हिन्दी सहित अनेकानेक भाषाओं में स्थानीकरन हो चुका है। .

9 संबंधों: पीओऍडिट, मोज़िला फायरफॉक्स, लिनक्स, सॉफ्टवेयर, हिन्दी, हिन्दी चिट्ठाजगत, वर्डप्रैस, इण्डलिनक्स, इनपुट विधि

पीओऍडिट

पीओऍडिट (PoEdit, पुराना नाम poEdit) विभिन्न वेबतन्त्रों के स्थानीकरण हेतु एक मुफ्त, मुक्त स्रोत तथा क्रॉस प्लेटफॉर्म अनुवाद सहायक औजार है। विभिन्न वेबतन्त्र स्थानीकरण के लिये भाषा फाइलों का प्रयोग करते हैं जो कि गॅटटैक्स्ट कॅटेलॉग (.po फाइल) के रूप में होती हैं। पीओऍडिट इन भाषा फाइलों के अनुवाद को सरल बनाता है। इसमें दो बक्से बने होते हैं। पहले बक्से में अंग्रेजी भाषा का पाठ दिखाई देता है दूसरे बक्से में स्थानीय भाषा (जैसे हिन्दी) का अनुवादित पाठ डाला जाता है। इस टूल की सहायता से अनुवाद का काम काफी सरल हो जाता है। टूल को स्टार्ट करने के उपरान्त वेबतन्त्र द्वारा उपलब्ध कराई गई डिफॉल्ट भाषा फाइल को पीओऍडिट में खोलें। अनुवाद कार्य पूर्ण होने के बाद उसे वांछित नाम से सेव कर लें। उसके बाद उसे वेबतन्त्र पर निर्देशों के अनुसार अपलोड कर दें। .

नई!!: स्थानीकरण (सॉफ्टवेयर) और पीओऍडिट · और देखें »

मोज़िला फायरफॉक्स

मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स (बस फ़ायरफ़ॉक्स के रूप में जाना जाता है) मोज़िला फाउंडेशन और उसकी सहायक, मोज़िला निगम द्वारा, विंडोज, OS X, लिनक्स और एंड्रॉयड के लिए एक मोबाइल संस्करण के साथ विकसित किया गया एक स्वतंत्र और खुला स्रोत वेब ब्राउज़र है। फ़रवरी 2014 तक, 12% से लेकर 22% लोग दुनिया भर में फ़ायरफ़ॉक्स का उपयोग करते हैं, विभिन्न स्रोतों के अनुसार, यह तीसरा सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउजर बन गया है। .

नई!!: स्थानीकरण (सॉफ्टवेयर) और मोज़िला फायरफॉक्स · और देखें »

लिनक्स

लिनक्स यूनिक्स जैसा एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर अथवा मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर का सबसे कामयाब तथा सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर है। यह जीपीएल v 2 लाइसेंस के अन्तर्गत सर्व साधारण के उपयोग हेतु उपलब्ध है और इसका कुछ भाग यूनिक्स से प्रेरित है।मूलतः यह मिनिक्स का विकास कर बनाया गया है। यूनिक्स का विकास, 1960 के दशक में ऐ.टी.&टी. की बेल प्रयोगशाला के द्वारा किया गया। उस समय ऐ.टी.&टी.

नई!!: स्थानीकरण (सॉफ्टवेयर) और लिनक्स · और देखें »

सॉफ्टवेयर

कंप्यूटर विज्ञान में एक सॉफ्टवेयर सार्थक क्रमादेशों और ज़रूरी सूचनाओं का एक ऐसा तंत्र है जो कंप्यूटर के यन्त्रांश और दूसरे सॉफ्टवेयरों को आदेश देकर क्रमादेशक का मनचाहा काम करता है। व्यावहारिक तौर पर अगर कंप्यूटर को परिभाषित किया जाये तो हम हार्डवेयर को मनुष्य का शरीर और सॉफ्टवेर को उसकी आत्मा कह सकते हैं। हार्डवेयर कंप्यूटर के हिस्सों को कहते हैं, जिन्हें हम अपनी आँखों से देख सकते हैं, छू सकते हैं अथवा औजारों से उनपर कार्य कर सकते हैं। यह वास्तविक पदार्थ है। इसके विपरीत सॉफ्टवेयर कोई पदार्थ नहीं है। ये वे सूचनाएं, आदेश अथवा तरीके हैं जिनके आधार पर कंप्यूटर का हार्डवेयर कार्य करता है। कंप्यूटर हार्डवेयर सॉफ्टवेयर से परिचित होते हैं अथवा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के हार्डवेयर से परिचित एवं उनपर आधारित होते हैं। .

नई!!: स्थानीकरण (सॉफ्टवेयर) और सॉफ्टवेयर · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: स्थानीकरण (सॉफ्टवेयर) और हिन्दी · और देखें »

हिन्दी चिट्ठाजगत

हिन्दी चिट्ठाकार समुदाय का प्रचलित लोगो हिन्दी चिट्ठाजगत से आशय है हिन्दी भाषी चिट्ठों का ऑनलाइन समुदाय जो कि बृहतर भारतीय चिट्ठाजगत का एक भाग है। .

नई!!: स्थानीकरण (सॉफ्टवेयर) और हिन्दी चिट्ठाजगत · और देखें »

वर्डप्रैस

वर्डप्रैस एक प्रसिद्ध ब्लॉग सॉफ्टवेयर है। यह पीएचपी में लिखा गया है तथा डाटाबेस के लिए माइएसक्यूएल का प्रयोग करता है। वर्डप्रैस एक मुफ्त एवं मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर है, जीएनयू सामान्य सार्वजनिक लाइसेंस के साथ जारी किया गया है। जिसे इसके आधिकारिक जालस्थल से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका नवीन संस्करण 4.4 को 9 दिसम्बर 2015 को जारी किया गया था। .

नई!!: स्थानीकरण (सॉफ्टवेयर) और वर्डप्रैस · और देखें »

इण्डलिनक्स

इण्डलिनक्स एक भारतीय अनुवादकों का स्वयंसेवक दल है जो कि लिनक्स संचालन प्रणाली के भारतीय भाषाओं में स्थानीकरण का कार्य करता है। यह दल सराय नामक संस्था के सहयोग से कार्य करता है जो कि भारतीय भाषाओं में स्थानीकरण एवं सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट हेतु कार्य करती है .

नई!!: स्थानीकरण (सॉफ्टवेयर) और इण्डलिनक्स · और देखें »

इनपुट विधि

इनपुट विधि को इनपुट मेथड या इनपुट मेथड ऍडीटर (आइऍमई) भी कहा जाता है। कम्प्यूटर एवं अन्य डिजिटल युक्तियों के सन्दर्भ में इनपुट विधि या निवेश विधि वह प्रोग्राम है जो प्रचालन तंत्र का एक भाग होता है तथा उन वर्णों एवं संकेतों को भी लिखने में मदद करता है जो कम्प्यूटर के कुंजीपटल पर उपलब्ध नहीं होतीं। उदाहरण के लिये हिन्दी या चीनी भाषा में कम्प्यूटर पर कुछ लिखने में यह सहायक होता है। .

नई!!: स्थानीकरण (सॉफ्टवेयर) और इनपुट विधि · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

स्थानीकरण

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »