लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हिन्दी चिट्ठाजगत

सूची हिन्दी चिट्ठाजगत

हिन्दी चिट्ठाकार समुदाय का प्रचलित लोगो हिन्दी चिट्ठाजगत से आशय है हिन्दी भाषी चिट्ठों का ऑनलाइन समुदाय जो कि बृहतर भारतीय चिट्ठाजगत का एक भाग है। .

25 संबंधों: चिट्ठा, चिट्ठा चर्चा, चिट्ठाजगत, चिट्ठाजगत.इन, देसीपण्डित, नारद (ब्लॉग ऍग्रीगेटर), निरन्तर, परिचर्चा फोरम, परिकल्पना सम्मान, ब्लॉगर, ब्लॉगवाणी, ब्लॉगोत्सव, भारतीय चिट्ठाजगत, रवीन्द्र प्रभात, सर्वज्ञ विकि, हिन्दी, हिन्दी चिट्ठाजगत, हिन्दी टंकण, गूगल ट्राँसलिट्रेशन, आलोक कुमार, इण्डिक यूनिकोड, अविनाश वाचस्‍पति, अक्षरग्राम नेटवर्क, उदय प्रकाश, ९-२-११

चिट्ठा

चिट्ठा (अंग्रेज़ी:ब्लॉग), बहुवचन: चिट्ठे (अंग्रेज़ी:ब्लॉग्स) एक प्रकार के व्यक्तिगत जालपृष्ठ (वेबसाइट) होते हैं जिन्हें दैनन्दिनी (डायरी) की तरह लिखा जाता है।। चिट्ठाजगत संकलक हर चिट्ठे में कुछ लेख, फोटो और बाहरी कड़ियाँ होती हैं। इनके विषय सामान्य भी हो सकते हैं और विशेष भी। चिट्ठा लिखने वाले को चिट्ठाकार (ब्लॉगर) तथा इस कार्य को चिट्ठाकारी अथवा चिट्ठाकारिता (ब्लॉगिंग) कहा जाता है। कई चिट्ठे किसी खास विषय से संबंधित होते हैं, व उस विषय से जुड़े समाचार, जानकारी या विचार आदि उपलब्ध कराते हैं। एक चिट्ठे में उस विषय से जुड़े पाठ, चित्र/मीडिया व अन्य चिट्ठों के लिंक्स मिल सकते हैं। चिट्ठों में पाठकों को अपनी टीका-टिप्पणियां देने की क्षमता उन्हें एक संवादात्मक (इंटरैक्टिव) प्रारूप प्रदन प्रदान करती है।। हिन्दुस्तान लाइव। अधिकतर चिट्ठे मुख्य तौर पर पाठ रूप में होते हैं, हालांकि कुछ कलाओं (आर्ट ब्लॉग्स), छायाचित्रों (फोटोग्राफ़ी ब्लॉग्स), वीडियो, संगीत (एमपी३ ब्लॉग्स) एवं ऑडियो (पॉडकास्टिंग) पर केन्द्रित भी होते हैं। अंग्रेजी शब्द ब्लॉग वेब लॉग (web log) शब्द का सूक्ष्म रूप है, इसे एक आरम्भिक ब्लॉगर द्वारा मजाक में वी ब्लॉग (We blog) की तरह प्रयोग किया गया था, बाद में इसका केवल 'ब्लॉग' (blog) शब्द रह गया तथा बाद में यह शब्द इण्टरनेट पर प्रचलित हो गया। हिन्दी शब्द 'चिट्ठा' पहले हिन्दी चिट्ठाकार आलोक कुमार द्वारा प्रतिपादित किया गया था जो कि अब इण्टरनेट पर हिन्दी दुनिया में प्रचलित हो गया है। यह शब्द अब गूगल द्वारा भी अपने शब्दकोश में शामिल किया जा चुका है। हिन्दी का पहला चिट्ठा नौ दो ग्यारह माना जाता है जिसे आलोक कुमार ने पोस्ट किया था। ब्लॉग के लिये चिट्ठा शब्द भी उन्हीं ने प्रदिपादित किया था जो कि अब इण्टरनेट पर इसके लिये प्रचलित हो चुका है। चिट्ठा बनाने के कई तरीके होते हैं, जिनमें सबसे सरल तरीका है, किसी अंतर्जाल पर किसी चिट्ठा वेसाइट जैसे या या आदि जैसे स्थलों में से किसी एक पर खाता खोल कर लिखना शुरू करना। एक अन्य प्रकार की चिट्ठेकारी सूक्ष्म चिट्ठाकारी कहलाती है। इसमें अति लघु आकार के पोस्ट्स होते हैं। दिसंबर २००७ तक, चिट्ठा सर्च इंजिन टेक्नोरैटी द्वारा ११२,०००,००० चिट्ठे ट्रैक किये जा रहे थे। आज के संगणक जगत में चिट्ठा का भारी चलन चल पड़ा है। कई प्रसिद्ध मशहूर हस्तियों के चिट्ठा लोग बड़े चाव से पढ़ते हैं और उन पर अपने विचार भी भेजते हैं। चिट्ठों पर लोग अपने पसंद के विषयों पर लिखते हैं और कई चिट्ठे विश्व भर में मशहूर होते हैं जिनका हवाला कई नीति-निर्धारण मुद्दों में किया जाता है। चिट्ठा का आरंभ १९९२ में लांच की गई पहली जालस्थल के साथ ही हो गया था। आगे चलकर १९९० के दशक के अंतिम वर्षो में जाकर चिट्ठाकारी ने जोर पकड़ा। आरंभिक चिट्ठा संगणक जगत संबंधी मूलभूत जानकारी के थे। लेकिन बाद में कई विषयों के चिट्ठा सामने आने लगे। वर्तमान समय में लेखन का हल्का सा भी शौक रखने वाला व्यक्ति अपना एक चिट्ठा बना सकता है, चूंकि यह निःशुल्क होता है और अपना लिखा पूरे विश्व के सामने तक पहुंचा सकता है। चिट्ठों पर राजनीतिक विचार, उत्पादों के विज्ञापन, शोधपत्र और शिक्षा का आदान-प्रदान भी किया जाता है। कई लोग चिट्ठों पर अपनी शिकायतें भी दर्ज कर के दूसरों को भेजते हैं। इन शिकायतों में दबी-छुपी भाषा से लेकर बेहद कर्कश भाषा तक प्रयोग की जाती है। वर्ष २००४ में चिट्ठा शब्द को मेरियम-वेबस्टर में आधिकारिक तौर पर सम्मिलित किया गया था। कई लोग अब चिट्ठों के माध्यम से ही एक दूसरे से संपर्क में रहने लग गए हैं। इस प्रकार एक तरह से चिट्ठाकारी या चिट्ठाकारी अब विश्व के साथ-साथ निजी संपर्क में रहने का माध्यम भी बन गया है। कई कंपनियां आपके चिट्ठों की सेवाओं को अत्यंत सरल बनाने के लिए कई सुविधाएं देने लग गई हैं। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और चिट्ठा · और देखें »

चिट्ठा चर्चा

चिट्ठा चर्चा उल्लेखनीय हिन्दी चिट्ठों पर टीका टिप्पणी करने वाला एक समूह ब्लॉग है, अंग्रेजी में ऐसे चिट्ठों के लिये शब्द का प्रयोग होता। इसकी स्थापना अनूप शुक्ला ने जनवरी, २००५ में की, हालाँकि इसकी शुरुआत की सही तिथि ज्ञात नहीं है। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और चिट्ठा चर्चा · और देखें »

चिट्ठाजगत

चिट्ठाजगत (अथवा ब्लॉगजगत) अन्तर्जाल पर मौजूद चिट्ठों की आभासी दुनिया को कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे ब्लॉगोस्फीयर कहा जाता है। हिन्दी के लिये चिट्ठाजगत शब्द प्रथम हिन्दी चिट्ठाकार आलोक कुमार द्वारा प्रतिपादित शब्द चिट्ठा से बना है। चिट्ठाजगत विभिन्न चिट्ठों तथा उनके परस्पर लिंकों से बना है। यह शब्द बताता है कि चिट्ठे एक परस्पर लिंकित समुदाय (अथवा समुदायों के समूह) की तरह है अथवा एक सोशल नेटवर्क है जहाँ कि सभी लेखक (चिट्ठाकार) अपनी राय प्रकाशित कर सकते हैं। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और चिट्ठाजगत · और देखें »

चिट्ठाजगत.इन

चिट्ठाजगत.इन एक लोकप्रिय हिन्दी ब्लॉग यानि चिट्ठों की एक ऍग्रीगेटर सेवा है जो कि विभिन्न हिन्दी चिट्ठों पर प्रकाशित होने वाली पोस्टों को एक जगह पर दिखाती है। पाठक पंजीकृत ब्लॉग में चिट्ठाकारों द्वारा लिखे गये ताजा चिट्ठों की जानकारी व झलक पा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें सर्च इंजन एवं डाइरॅक्ट्री भी निहित हैं। चिट्ठाजगत.इन की शुरुआत सन् 2007 में आलोक कुमार एवं डॉ॰ विपुल जैन द्वारा की गई। यह पीऍचपी में बनाया गया है। यह अनेक सुविधाएँ प्रदान करता है जिनमें निम्न शामिल हैं:-.

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और चिट्ठाजगत.इन · और देखें »

देसीपण्डित

देसीपण्डित एक लोकप्रिय भारतीय फिल्टर ब्लॉग है जो कि भारतीय चिट्ठाकार (pseudonym) in June 2005 तथा द्वारा प्रबन्धित किया जाता है। यह सामूहिक ब्लॉग भारतीय चिट्ठाजगत से मुख्य ब्लॉग पोस्टों को संक्षिप्त टिप्पणियों के साथ लिंकित करता है। अंग्रेज़ी के अतिरिक्त देसीपण्डित में विभिन्न भारतीय भाषाओं हिन्दी, तमिल, मराठी, तेलुगू, कन्नड़ तथा बांग्ला आदि में लिखी ब्लॉग पोस्टों के लिये चैनल हैं। देसीपण्डित ने "Best Designed Blog" तथा "Best Directory/Clique/Service" श्रेणी में इण्डीब्लॉगीज २००६ पुरुस्कार प्राप्त किया है। अक्टूबर २००६ में देसीपण्डित बन्द होने की कगार पर था क्य़ोंकि इसके संस्थापक तथा योगदानकर्ता इसके लिये समय निकालने में कठिनता महसूस कर रहे थे परन्तु पाठकों से मिली भारी प्रतिक्रिया के फलस्वरुप वेबसाइट को जारी रखने का निर्णय लिया गया। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और देसीपण्डित · और देखें »

नारद (ब्लॉग ऍग्रीगेटर)

नारद एक पुराना एवं अपने समय का सर्वाधिक लोकप्रिय हिन्दी ब्लॉग ऍग्रीगेटर है। यह हिन्दी चिट्ठाजगत में प्रकाशित सभी प्रविष्टियों को एक ही जगह एकीकृत रूप में दिखाने का उपाय है जहाँ पाठक पंजीकृत ब्लॉग में चिट्ठाकारों द्वारा लिखे गये ताजा चिट्ठों की जानकारी व झलक पा सकते हैं। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और नारद (ब्लॉग ऍग्रीगेटर) · और देखें »

निरन्तर

right निरंतर हिन्दी चिट्ठाकारों के एक समूह द्वारा प्रकाशित विश्व की पहली ज्ञात हिन्दी ब्लॉगज़ीन और जाल-पत्रिका थी। गैरपेशेवर प्रकाशकों द्वारा निकाली जाने वाली इस पत्रिका के प्रकाशकों का दावा था कि यह पाठकों को प्रकाशित लेखों पर त्वरित टिप्पणी करने का मौका देती है। निरंतर की स्थापना 2005 में की गई, पहले यह पंकज नरूला द्वारा स्थापित अक्षरग्राम डोमेन के अंतर्गत प्रकाशित होती थी परंतु बाद में अपने ही डोमेन से प्रकाशित होने लगी। जाल पर हिन्दी के बढ़ते प्रयोग के मद्देनज़र यह प्रयास शुरु किया गया था। निरंतर से जुड़े लोग वैसे तो चिट्ठाकारी से जुड़े थे पर यह पत्रिका उनके औपचारिक लेखन को प्रस्तुत करने का एक मंच बनी। अगस्त 2005 में निरंतर का प्रकाशन 6 अंकों के उपरांत बंद हो गया था। 1 साल बाद अगस्त 2006 में इसका प्रकाशन नये कलेवर में दुबारा शुरु हुआ और अगस्त, अक्टूबर व दिसम्बर में तीन अंक प्रकाशित होने के बाद बंद हो गया। मई 2007 से जुलाई 2008 के मध्य इसके अंक यदा कदा पुनः प्रकाशित हुये। पत्रिका के कुल दस अंक प्रकाशित हुये हैं। जनवरी 2009 में निरंतर पत्रिका को बंद कर इसके प्रकाशन मंडल ने इसे एक नई जालपत्रिका सामयिकी में सामहित करने की घोषणा की। निरंतर के मानद मुख्य संपादक हैं अनूप शुक्ला। पत्रिका का प्रकाशन व प्रबंध संपादन इसके संस्थापक देबाशीष चक्रवर्ती करते हैं। निरंतर के कोर संपादन टीम में शामिल हैं डॉ सुनील दीपक, रविशंकर श्रीवास्तव, रमण कौल, अतुल अरोरा, प्रत्यक्षा, शशि सिंह, ईस्वामी, पंकज नरूला, जीतेन्द्र चौधरी और आलोक कुमार। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और निरन्तर · और देखें »

परिचर्चा फोरम

परिचर्चा अक्षरग्राम नेटवर्क द्वारा संचालित इण्टरनेट की पहली हिन्दी फोरम (बुलेटिन बोर्ड) थी जो पूर्णतया देवनागरी लिपि में थी। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और परिचर्चा फोरम · और देखें »

परिकल्पना सम्मान

परिकल्पना सम्मान हिन्दी ब्लॉगिंग का एक ऐसा वृहद सम्मान है, जिसे बहुचर्चित तकनीकी ब्लॉगर रवि रतलामी ने हिन्दी ब्लॉगिंग का ऑस्कर कहा है। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ब्लॉगर सम्मेलन में देशविदेश से आए हिन्दी के चिरपरिचित ब्लॉगर्स की उपस्थिति में प्रदान किया जाता है। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और परिकल्पना सम्मान · और देखें »

ब्लॉगर

कोई विवरण नहीं।

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और ब्लॉगर · और देखें »

ब्लॉगवाणी

ब्लॉगवाणी हिन्दी ब्लॉग यानी चिट्ठों का एक ऍग्रीगेटर है जहाँ पाठक पंजीकृत ब्लॉग में चिट्ठाकारों द्वारा लिखे गये ताजा चिट्ठों की जानकारी व झलक पा सकते हैं। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और ब्लॉगवाणी · और देखें »

ब्लॉगोत्सव

ब्लॉगोत्सव अंतर्जाल पर हुई साहित्योत्सव की परिकल्पना का मूर्तरूप है। परिकल्पना डॉट कॉम के संचालक-समन्वयक और हिंदी के मुख्य ब्लॉग विश्लेषक लखनऊ निवासी रवीन्द्र प्रभात ने अपने छ: सहयोगियों क्रमश: अविनाश वाचस्‍पति, रश्मि प्रभा, ज़ाक़िर अली रजनीश, रणधीर सिंह सुमन, इं.

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और ब्लॉगोत्सव · और देखें »

भारतीय चिट्ठाजगत

भारतीय चिट्ठाजगत से आशय है भारतीयों या भारतवंशी चिट्ठाकारों द्वारा लिखे जाने वाले चिट्ठों का ऑनलाइन समुदाय जो कि बृहतर चिट्ठाजगत का एक भाग है। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और भारतीय चिट्ठाजगत · और देखें »

रवीन्द्र प्रभात

रवीन्द्र प्रभात (जन्म: ५ अप्रैल १९६९) भारत के हिन्दी कवि, कथाकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, स्तंभकार, सम्पादक और ब्लॉग विश्लेषक हैं। उन्होंने लगभग सभी साहित्यिक विधाओं में लेखन किया है परंतु व्यंग्य और गज़ल में उनकी प्रमुख उपलब्धियाँ हैं। १९९१ में प्रकाशित अपने पहले गज़ल संग्रह "हमसफर" से पहली बार वे चर्चा में आये। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक 'जनसंदेश टाईम्स' और 'डेली न्यूज एक्टिविस्ट' के वे नियमित स्तंभकार रह चुके हैं। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और रवीन्द्र प्रभात · और देखें »

सर्वज्ञ विकि

सर्वज्ञ विकि का लोगो सर्वज्ञ हिन्दी चिट्ठाकारों का एक सामुदायिक विकि है। यह हिन्दी भाषा, हिन्दी ब्लॉगिंग तथा हिन्दी कम्प्यूटिंग पर केन्द्रित है। यह अक्षरग्राम नेटवर्क द्वारा संचालित किया जाता है। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और सर्वज्ञ विकि · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और हिन्दी · और देखें »

हिन्दी चिट्ठाजगत

हिन्दी चिट्ठाकार समुदाय का प्रचलित लोगो हिन्दी चिट्ठाजगत से आशय है हिन्दी भाषी चिट्ठों का ऑनलाइन समुदाय जो कि बृहतर भारतीय चिट्ठाजगत का एक भाग है। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और हिन्दी चिट्ठाजगत · और देखें »

हिन्दी टंकण

कम्प्यूटर, मोबाइल एवं अन्य कम्प्यटिंग डिवाइसों पर हिन्दी में टाइप करने के लिये विविध तरीके प्रयोग किये जाते हैं। इनमें विविध प्रकार की टाइपिंग, विविध प्रकार के कीबोर्ड एवं सॉफ्टवेयर शामिल हैं। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और हिन्दी टंकण · और देखें »

गूगल ट्राँसलिट्रेशन

गूगल ट्राँसलिट्रेशन (पूर्व में गूगल इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन) हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं हेतु गूगल की एक टाइपिंग सेवा है। यह टूल सबसे पहले गूगल की ब्लॉगिंग सेवा में लगाया गया था। बाद में यह एक अलग के रूप में अस्तित्व में आया। बाद में इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे जीमेल तथा ऑर्कुट में भी समाहित कर दिया गया। दिसम्बर २००९ में गूगल ने इस टूल का ऑफलाइन संस्करण गूगल आइऍमई जारी किया। गूगल का यह टूल शब्दकोश आधारित है। यह प्रचलित हिन्दी टाइपिंग औजारों (जो कि एक निश्चित स्कीम के अन्तर्गत लिप्यंतरण करके टाइप करते हैं) के विपरीत एक अन्तर्निमित शब्दकोश से मिलाकर लिप्यन्तरित करके टाइप करता है। इस कारण से प्रयोक्ता को लिप्यन्तरण स्कीम को याद नहीं रखना पड़ता। इस कारण से यह पहली बार एवं शुरुआती हिन्दी टाइप करने वालों (जो कि रोमनागरी के अभ्यस्त होते हैं) के लिये काफी सुविधाजनक रहता है। इस टूल का नाम जरा भ्रामक है। इण्डिक लिप्यन्तरण की बजाये इसका नाम इण्डिक टाइपिंग टूल जैसा कुछ होना चाहिये था। विभिन्न भारतीय लिपियों के मध्य लिप्यन्तरण के लिये गूगल लिपि परिवर्तक नामक औजार अलग से था। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और गूगल ट्राँसलिट्रेशन · और देखें »

आलोक कुमार

आलोक कुमार भारत के एक सॉफ्टवेयर इंजनियर हैं। वे प्रथम हिन्दी चिट्ठाकार के तौर पर जाने जाते हैं। उनका चिट्ठा 9211 हिन्दी का पहला ज्ञात चिट्ठा है। इन्होंने ब्लॉग के लिए हिन्दी शब्द चिट्ठा प्रतिपादित किया जो कि बाद में इण्टरनेट पर ब्लॉग के लिए मानक शब्द बन गया। आलोक इण्टरनेट पर हिन्दी कम्प्यूटरी एवं हिन्दीकरण से सम्बंधित विभिन्न परियोजनाओं में सम्मिलित रहे हैं। वर्तमान में वे चिट्ठाजगत.इन नामक हिन्दी ब्लॉग ऍग्रीगेटर का संचालन कर रहे हैं। आलोक द्वारा शुरु की गई अथवा भागीदारी वाली विभिन्न परियोजनाएँ.

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और आलोक कुमार · और देखें »

इण्डिक यूनिकोड

इण्डिक यूनिकोड यूनिकोड के भारतीय लिपियों से सम्बंधित सॅक्शन को कहा जाता है। यूनिकोड के नवीनतम संस्करण ५.२ में विविध भारतीय लिपियों को मानकीकृत किया गया है जिनमें देवनागरी भी शामिल है। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और इण्डिक यूनिकोड · और देखें »

अविनाश वाचस्‍पति

अविनाश वाचस्पति (१४ दिसंबर १९५८)दिल्ली विश्वविद्यालय से कला स्नातक हैं और भारतीय जन संचार संस्थान से 'संचार परिचय', तथा हिंदी पत्रकारिता पाठ्यक्रम पूरा किया है। साहित्यकार होने के साथ-साथ वे साहित्य, फ़िल्म और समाज से जुड़ी अनेक संस्थाओं के प्रबंधक पद पर काम कर चुके हैं। उन्होंने लगभग सभी साहित्यिक विधाओं में लेखन किया है परंतु व्यंग्य, कविता एवं फ़िल्म पत्रकारिता में प्रमुख उपलब्धियाँ हैं। उनकी रचनाएँ भारत तथा विदेश से प्रकाशित लगभग सभी प्रमुख हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं तथा उनकी कविताएँ चर्चित काव्य संकलनों में संकलित की गई हैं। वे हरियाणवी फ़ीचर फ़िल्मों 'गुलाबो', 'छोटी साली' और 'ज़र, जोरू और ज़मीन' में प्रचार और जन-संपर्क तथा नेत्रदान पर बनी हिंदी टेली फ़िल्म 'ज्योति संकल्प' में सहायक निर्देशक रहे हैं। वे राष्ट्रभाषा नव-साहित्यकार परिषद और हरियाणवी फ़िल्म विकास परिषद के संस्थापकों में भी हैं। सामयिक साहित्यकार संगठन, दिल्ली तथा साहित्य कला भारती, दिल्ली में उपाध्यक्ष और केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद के शाखा मंत्री पद पर भी कार्य कर चुके अविनाश संप्रति इसके आजीवन सदस्य हैं। वे सर्वोदय कन्या विद्यालय नई दिल्ली के अभिभावक शिक्षक संघ में उप-प्रधान रह चुके हैं। 'साहित्यालंकार' और 'साहित्य दीप' उपाधियों के साथ साथ उन्हें राष्ट्रीय हिंदी सेवी सहस्त्राब्दी सम्मान' से सम्मानित किया गया है। 'शहर में हैं सभी अंधे'उनकी मौलिक कविताओं का संग्रह है जिसे हिन्‍दी अकादमी, दिल्‍ली के सौजन्‍य से 'साहित्‍य मंदिर', नई सड़क, दिल्‍ली ने वर्ष 1994 में प्रकाशित किया है। उन्होंने काव्य संकलन 'तेताला' तथा 'नवें दशक के प्रगतिशील कवि' कविता संकलन का संपादन किया है। वे 'हिंदी हीरक' व 'झकाझक देहलवी' उपनामों से भी लिखते-छपते रहे हैं। संप्रति वे फ़िल्म समारोह निदेशालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, नई दिल्ली में कार्यरत् हैं। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और अविनाश वाचस्‍पति · और देखें »

अक्षरग्राम नेटवर्क

अक्षरग्राम नेटवर्क हिन्दी चिट्ठाकारों एवं तकनीकिज्ञों का एक गैरलाभकारी सामुदायिक स्वयंसेवक समूह है जो कि कम्प्यूटर एवं इण्टरनेट पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु कार्य करता है। यह समूह हिन्दी चिट्ठाकारी से सम्बंथित विभिन्न सेवाएँ संचालित करता है। शुरुआती दिनों में इण्टरनेट पर हिन्दी के प्रचार-प्रसार में इस समूह ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसकी विभिन्न सेवाओं नारद, सर्वज्ञ, परिचर्चा आदि ने नए चिट्ठाकारों को स्थापित होने में काफी सहायता की। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और अक्षरग्राम नेटवर्क · और देखें »

उदय प्रकाश

उदय प्रकाश (जन्म: १ जनवरी १९५२) चर्चित कवि, कथाकार, पत्रकार और फिल्मकार हैं। आपकी कुछ कृतियों के अंग्रेज़ी, जर्मन, जापानी एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद भी उपलब्ध हैं। लगभग समस्त भारतीय भाषाओं में रचनाएं अनूदित हैं। इनकी कई कहानियों के नाट्यरूपंतर और सफल मंचन हुए हैं। 'उपरांत' और 'मोहन दास' के नाम से इनकी कहानियों पर फीचर फिल्में भी बन चुकी हैं, जिसे अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। उदय प्रकाश स्वयं भी कई टी.वी.धारावाहिकों के निर्देशक-पटकथाकार रहे हैं। सुप्रसिद्ध राजस्थानी कथाकार विजयदान देथा की कहानियों पर बहु चर्चित लघु फिल्में प्रसार भारती के लिए निर्देशित-निर्मित की हैं। भारतीय कृषि का इतिहास पर महत्वपूर्ण पंद्रह कड़ियों का सीरियल 'कृषि-कथा' राष्ट्रीय चैनल के लिए निर्देशित कर चुके हैं। .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और उदय प्रकाश · और देखें »

९-२-११

९-२-११ (नौ दो ग्यारह) हिन्दी भाषा का पहला चिट्ठा है। यह आलोक कुमार द्वारा २१ अप्रैल २००३ को था। यह यूनिकोड हिन्दी में ब्लॉग बनाने का पहला प्रयास था। नौ-दो-ग्यारह एक निजी चिट्ठा था जिस पर आलोक आम तौर पर अपने हिन्दी सम्बंधी प्रयोगों के बारे में डायरी की तरह प्रविष्टियाँ लिखते थे। समय के साथ-साथ हिन्दी के अन्य चिट्ठे भी आए और इनकी सँख्या बढ़ती गई। २८ नवम्बर २००३ को आलोक ने इसे अपने डोमेन पर । .

नई!!: हिन्दी चिट्ठाजगत और ९-२-११ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Hindi Bloggers, हिन्दी ब्लॉगिंग, हिन्दी ब्लोगिंग, हिन्दी चिट्ठाकार, हिन्दी चिट्ठाकारी, हिन्दी चिट्ठे, हिंदी ब्लॉगिंग का भविष्य, हिंदी चिट्ठे

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »