लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संरचनात्मक जीवविज्ञान

सूची संरचनात्मक जीवविज्ञान

संरचनात्मक जीवविज्ञान (structural biology) आणविक जीवविज्ञान, जीवरसायन और जैवभौतिकी की एक शाखा है जिसमें प्रोटीन जैसे वृहदणुओं के ढांचों का अध्ययन किया जाता है। इसमें इन ढांचों की उत्पत्ति का कारणों और ढांचों में परिवर्तन से उन अणुओं की क्रियाओं पर प्रभाव का अध्ययन किया जाता है। जीवविज्ञान में यह वृहदणु बहुत महत्व रखते हैं क्योंकि कोशिकाओं के अधिकतर कार्य वही करते हैं और इन कार्यों के लिए उनका विशेष आकारों व ढांचों को अपना लेना अत्यंत ज़रूरी होता है। .

7 संबंधों: प्रोटीन, जैवभौतिकी, जीव विज्ञान, जीवरसायन, वृहदणु, कोशिका, अणुजैविकी

प्रोटीन

रुधिरवर्णिका(हीमोग्लोबिन) की संरचना- प्रोटीन की दोनो उपइकाईयों को लाल एंव नीले रंग से तथा लौह भाग को हरे रंग से दिखाया गया है। प्रोटीन या प्रोभूजिन एक जटिल भूयाति युक्त कार्बनिक पदार्थ है जिसका गठन कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन एवं नाइट्रोजन तत्वों के अणुओं से मिलकर होता है। कुछ प्रोटीन में इन तत्वों के अतिरिक्त आंशिक रूप से गंधक, जस्ता, ताँबा तथा फास्फोरस भी उपस्थित होता है। ये जीवद्रव्य (प्रोटोप्लाज्म) के मुख्य अवयव हैं एवं शारीरिक वृद्धि तथा विभिन्न जैविक क्रियाओं के लिए आवश्यक हैं। रासायनिक गठन के अनुसार प्रोटीन को सरल प्रोटीन, संयुक्त प्रोटीन तथा व्युत्पन्न प्रोटीन नामक तीन श्रेणियों में बांटा गया है। सरल प्रोटीन का गठन केवल अमीनो अम्ल द्वारा होता है एवं संयुक्त प्रोटीन के गठन में अमीनो अम्ल के साथ कुछ अन्य पदार्थों के अणु भी संयुक्त रहते हैं। व्युत्पन्न प्रोटीन वे प्रोटीन हैं जो सरल या संयुक्त प्रोटीन के विघटन से प्राप्त होते हैं। अमीनो अम्ल के पॉलीमराईजेशन से बनने वाले इस पदार्थ की अणु मात्रा १०,००० से अधिक होती है। प्राथमिक स्वरूप, द्वितीयक स्वरूप, तृतीयक स्वरूप और चतुष्क स्वरूप प्रोटीन के चार प्रमुख स्वरुप है। प्रोटीन त्वचा, रक्त, मांसपेशियों तथा हड्डियों की कोशिकाओं के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। जन्तुओं के शरीर के लिए कुछ आवश्यक प्रोटीन एन्जाइम, हार्मोन, ढोने वाला प्रोटीन, सिकुड़ने वाला प्रोटीन, संरचनात्मक प्रोटीन एवं सुरक्षात्मक प्रोटीन हैं। प्रोटीन का मुख्य कार्य शरीर की आधारभूत संरचना की स्थापना एवं इन्जाइम के रूप में शरीर की जैवरसायनिक क्रियाओं का संचालन करना है। आवश्यकतानुसार इससे ऊर्जा भी मिलती है। एक ग्राम प्रोटीन के प्रजारण से शरीर को ४.१ कैलीरी ऊष्मा प्राप्त होती है। प्रोटीन द्वारा ही प्रतिजैविक (एन्टीबॉडीज़) का निर्माण होता है जिससे शरीर प्रतिरक्षा होती है। जे.

नई!!: संरचनात्मक जीवविज्ञान और प्रोटीन · और देखें »

जैवभौतिकी

जैवभौतिकी (Biophysics) एक अन्तरविषयी विज्ञान है जो जीववैज्ञानिक तन्त्रों के अध्ययन के लिये भौतिकी की विधियों का सहारा लेता है। श्रेणी:भौतिकी श्रेणी:चिकित्साविज्ञान *.

नई!!: संरचनात्मक जीवविज्ञान और जैवभौतिकी · और देखें »

जीव विज्ञान

जीवविज्ञान भांति-भांति के जीवों का अध्ययन करता है। जीवविज्ञान प्राकृतिक विज्ञान की तीन विशाल शाखाओं में से एक है। यह विज्ञान जीव, जीवन और जीवन के प्रक्रियाओं के अध्ययन से सम्बन्धित है। इस विज्ञान में हम जीवों की संरचना, कार्यों, विकास, उद्भव, पहचान, वितरण एवं उनके वर्गीकरण के बारे में पढ़ते हैं। आधुनिक जीव विज्ञान एक बहुत विस्तृत विज्ञान है, जिसकी कई शाखाएँ हैं। 'बायलोजी' (जीवविज्ञान) शब्द का प्रयोग सबसे पहले लैमार्क और ट्रविरेनस नाम के वैज्ञानिको ने १८०२ ई० में किया। जिन वस्तुओं की उत्पत्ति किसी विशेष अकृत्रिम जातीय प्रक्रिया के फलस्वरूप होती है, जीव कहलाती हैं। इनका एक परिमित जीवनचक्र होता है। हम सभी जीव हैं। जीवों में कुछ मौलिक प्रक्रियाऐं होती हैं.

नई!!: संरचनात्मक जीवविज्ञान और जीव विज्ञान · और देखें »

जीवरसायन

जीवरसायन (en:Biochemistry) रसायन शास्त्र की वह शाखा है जो पेड़-पौधों और जानवरों और उनके जैविक प्रक्रमों से सम्बन्धित है। श्रेणी:रसायन शास्त्र श्रेणी:विज्ञान श्रेणी:जैवरसायनिकी श्रेणी:जीव विज्ञान .

नई!!: संरचनात्मक जीवविज्ञान और जीवरसायन · और देखें »

वृहदणु

रसायन शास्त्र में वृहदणु (Macromolecule, मैक्रोमोलिक्यूल) बहुत बड़े अणु को कहा जाता है और यह अक्सर बहुत सारे छोटे अणुओं को पॉलीमर बनाकर जोड़ने से निर्मित होते हैं। जहाँ जल, कार्बन डाईऑक्साइड और अन्य ऐसे कई अणुओं में दस से कम परमाणु होते हैं, वहाँ वृहदणुओं में हज़ारों परमाणु जुड़े हुए होते हैं। जीव-रसायनिकी में प्रोटीन, डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल और ऐसे कई अन्य वृहदणु मिलते हैं। .

नई!!: संरचनात्मक जीवविज्ञान और वृहदणु · और देखें »

कोशिका

कोशिका कोशिका (Cell) सजीवों के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है और प्राय: स्वत: जनन की सामर्थ्य रखती है। यह विभिन्न पदार्थों का वह छोटे-से-छोटा संगठित रूप है जिसमें वे सभी क्रियाएँ होती हैं जिन्हें सामूहिक रूप से हम जीवन कहतें हैं। 'कोशिका' का अंग्रेजी शब्द सेल (Cell) लैटिन भाषा के 'शेलुला' शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ 'एक छोटा कमरा' है। कुछ सजीव जैसे जीवाणुओं के शरीर एक ही कोशिका से बने होते हैं, उन्हें एककोशकीय जीव कहते हैं जबकि कुछ सजीव जैसे मनुष्य का शरीर अनेक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है उन्हें बहुकोशकीय सजीव कहते हैं। कोशिका की खोज रॉबर्ट हूक ने १६६५ ई० में किया।"...

नई!!: संरचनात्मक जीवविज्ञान और कोशिका · और देखें »

अणुजैविकी

अणुजैविकी (Molecular biology), अणुओं को कोशिका के सभी प्रणालियों के बीच जैव क्रियाओं का आधार मानकर चलती है तथा यह अध्ययन करती है कि ये अन्तःक्रियायें किस प्रकार नियंत्रित होतीं हैं। श्रेणी:अणुजैविकी श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: संरचनात्मक जीवविज्ञान और अणुजैविकी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »