लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फोल्ड इट

सूची फोल्ड इट

फोल्ड इट (Foldit) वाशिंगटन विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किया गया एक ऑनलाइन वीडियो गेम है। इस वीडियो गेम को प्रोटीन की संरचना को समझने और उसे प्रयोगशाला में तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह गेम वाशिंगटन विश्वविद्यालय की प्रयोगधर्मी शोध परियोजना का हिस्सा है। इस गेम को वाशिंगटन विश्वविद्यालय के खेल विज्ञान केंद्र द्वारा, जैवरसायनिकी विभाग के सहयोग से, विकसित किया गया है। इस परियोजना से औषधि निर्माण में सहायता मिलने की संभावना है। .

4 संबंधों: प्रोटीन, जीवरसायन, वाशिंगटन विश्वविद्यालय, औषधि

प्रोटीन

रुधिरवर्णिका(हीमोग्लोबिन) की संरचना- प्रोटीन की दोनो उपइकाईयों को लाल एंव नीले रंग से तथा लौह भाग को हरे रंग से दिखाया गया है। प्रोटीन या प्रोभूजिन एक जटिल भूयाति युक्त कार्बनिक पदार्थ है जिसका गठन कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन एवं नाइट्रोजन तत्वों के अणुओं से मिलकर होता है। कुछ प्रोटीन में इन तत्वों के अतिरिक्त आंशिक रूप से गंधक, जस्ता, ताँबा तथा फास्फोरस भी उपस्थित होता है। ये जीवद्रव्य (प्रोटोप्लाज्म) के मुख्य अवयव हैं एवं शारीरिक वृद्धि तथा विभिन्न जैविक क्रियाओं के लिए आवश्यक हैं। रासायनिक गठन के अनुसार प्रोटीन को सरल प्रोटीन, संयुक्त प्रोटीन तथा व्युत्पन्न प्रोटीन नामक तीन श्रेणियों में बांटा गया है। सरल प्रोटीन का गठन केवल अमीनो अम्ल द्वारा होता है एवं संयुक्त प्रोटीन के गठन में अमीनो अम्ल के साथ कुछ अन्य पदार्थों के अणु भी संयुक्त रहते हैं। व्युत्पन्न प्रोटीन वे प्रोटीन हैं जो सरल या संयुक्त प्रोटीन के विघटन से प्राप्त होते हैं। अमीनो अम्ल के पॉलीमराईजेशन से बनने वाले इस पदार्थ की अणु मात्रा १०,००० से अधिक होती है। प्राथमिक स्वरूप, द्वितीयक स्वरूप, तृतीयक स्वरूप और चतुष्क स्वरूप प्रोटीन के चार प्रमुख स्वरुप है। प्रोटीन त्वचा, रक्त, मांसपेशियों तथा हड्डियों की कोशिकाओं के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। जन्तुओं के शरीर के लिए कुछ आवश्यक प्रोटीन एन्जाइम, हार्मोन, ढोने वाला प्रोटीन, सिकुड़ने वाला प्रोटीन, संरचनात्मक प्रोटीन एवं सुरक्षात्मक प्रोटीन हैं। प्रोटीन का मुख्य कार्य शरीर की आधारभूत संरचना की स्थापना एवं इन्जाइम के रूप में शरीर की जैवरसायनिक क्रियाओं का संचालन करना है। आवश्यकतानुसार इससे ऊर्जा भी मिलती है। एक ग्राम प्रोटीन के प्रजारण से शरीर को ४.१ कैलीरी ऊष्मा प्राप्त होती है। प्रोटीन द्वारा ही प्रतिजैविक (एन्टीबॉडीज़) का निर्माण होता है जिससे शरीर प्रतिरक्षा होती है। जे.

नई!!: फोल्ड इट और प्रोटीन · और देखें »

जीवरसायन

जीवरसायन (en:Biochemistry) रसायन शास्त्र की वह शाखा है जो पेड़-पौधों और जानवरों और उनके जैविक प्रक्रमों से सम्बन्धित है। श्रेणी:रसायन शास्त्र श्रेणी:विज्ञान श्रेणी:जैवरसायनिकी श्रेणी:जीव विज्ञान .

नई!!: फोल्ड इट और जीवरसायन · और देखें »

वाशिंगटन विश्वविद्यालय

वाशिंगटन विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य के सेंट लुइस उपनगर में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना सन् १८५३ ईस्वी में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के नाम पर हुई थी। वाशिंगटन विश्वविद्यालय में संयुक्त राज्य के समस्त ५0 राज्यों और ११0 से अधिक देशों के छात्र और अध्यापक शामिल हैं। इस विश्वविद्यालय से २२ नोबेल पुरस्कार विजेताओं का संबंध रहा है। .

नई!!: फोल्ड इट और वाशिंगटन विश्वविद्यालय · और देखें »

औषधि

thumb औषधि वह पदार्थ है जिन की निश्चित मात्रा शरीर में निश्चित प्रकार का असर दिखाती है। इनका प्रयोजन चिकित्सा में होता है। किसी भी पदार्थ को औषधि के रूप में प्रयोग करके के लिए उस पदार्थ का गुण, मात्रा अनुसार व्यवहार, शरीर पर विभिन्न मात्राओं में होने वाला प्रभाव आदि की जानकारी अपरिहार्य है। औषधियाँ रोगों के इलाज में काम आती हैं। प्रारंभ में औषधियाँ पेड़-पौधों, जीव जंतुओं से आयुर्वेद के अनुसार प्राप्त की जाती थीं, लेकिन जैसे-जैसे रसायन विज्ञान का विस्तार होता गया, नए-नए तत्वों की खोज हुई तथा उनसे नई-नई औषधियाँ कृत्रिम विधि से तैयार की गईं। .

नई!!: फोल्ड इट और औषधि · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फोल्ड.इट, फोल्डिट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »