लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मेक्सिको का ध्वज

सूची मेक्सिको का ध्वज

संयुक्त मेक्सिकी राज्यों या मेक्सिको का ध्वज उत्तर अमेरिकी देश मेक्सिको का राष्ट्रीय ध्वज है जो तिरंगा है और हरे, सफ़ेद और लाल रंगों से बना है और ध्वज के मध्य में सफ़ेद पट्टी पर उड़ान के लिए तैयार चील है। समय के साथ इन रंगों के अर्थ में भी परिवर्तन आया है। ये रंग मेक्सिको द्वारा स्पेन से अपनी स्वतन्त्रता की लड़ाई के दौरान अपनाए गए थे। वर्तमान ध्वज १९६८ में अपनाया गया था, लेकिन डिज़ाइन १८२१ से उपयोग में है। वर्तमान राष्ट्रीय चिन्ह का कानून, राष्ट्रीय शस्त्रास्त्र, धव्ज और गान का कानून जो राष्ट्र धव्ज के उपयोग का नियामन करता है, १९८४ में बना था। लाल, सफ़ेद और हरा मेक्सिको की राष्ट्रीय मुक्ति सेना के रंग हैं। केन्द्र में जो प्रतीक चिन्ह है वह प्राचीन एज़टेक नगर टेनोच्टिलन (वर्तमान मेक्सिको नगर) का है, जो उनके साम्राज्य की राजधानी था। यह एक अनुश्रुति का स्मरण कराता है जिसने एज़टेक लोगों को एक झील-द्वीप पर बसने के के लिए प्रेरित किया। राज्य-चिह्न की आकृति सबसे अन्त में, १९६८ में संशोधित की गई थी। एज़टेक की दन्तकथा के अनुसार उनका नगर उस स्थान पर मिलेगा, जहाँ पर एक चील कैक्टस पर साँप को खा रही होगी। राष्ट्रीय रंगों में रिबन राज्य-चिह्न के नीचे है। .

12 संबंधों: एज़टेक, मेक्सिको, मेक्सिको नगर, लाल, श्वेत, सार्वभौमिक राष्ट्रों के ध्वजों की दीर्घा, स्पेन, हरा, उत्तर अमेरिका, १८२१, १९६८, १९८४

एज़टेक

एज़टेक १४वीं से १६वीं शताब्दी के मध्य मेक्सिको में एक साम्राज्य था। एज़टेक लोगों की राजधानी टेनोच्टिलन थी और वो वर्तमान मेक्सिको में बस गए थे। एज़टेक लोग नाहुआट्ल भाषा बोलते थे। एज़टेक लोगों की संस्कृति के कुछ अंग थे मानव बलि और मिथ्कीय जीवों पर विश्वास। इसके अतिरिक्त, एज़टेक लोगों का पंचांग बहुत ही सटिक था जिसमें ३६५ दिन होते थे। उनका एक धार्मिक पंचांग भी था जो २६० का होता था। एज़टेक मूल अमेरिकी लोग थे जो १५वीं और १६वीं शताब्दियों के मध्य मेक्सिको में रहा करते थे। वे लोग स्वयं को मेक्सिकी या नाहुआ कहते थे। एज़टेक की राजधानी थी, टेनोच्टिलन। यह उन द्वीपों से बना था जो एक झील में थे। उस समय टेनोच्टिलन विश्व के महानतम नगरों में से एक था। एज़टेक के एक प्रमुख देवता, क्वेट्ज़ाल्कोट्ल। एज़टेक बहुत से देवताओं में विश्वास रखते थे। क्वेट्ज़ाल्कोट्ल (पंख युक्त साँप), हुइत्जिलोपोच्टिलि (दक्षिण की हमिंग चिड़िया) और टेज़्काट्लिपोका (धुँए वाला दर्पण) इनमें प्रमुख थे। कभी-कभार एज़टेक अपने देवताओं को खुश करने के लिए मानव बलि भी देते थे। १५१९ और १५२१ के मध्य स्पेनी नेता हेर्नान कोर्टिस ने एज़टेक लोगों को परास्त किया और उनका साम्राज्य ले लिया। कुछ एज़टेक कोर्टिस के सैनिको से लड़ना नहीं चाहते थे क्योंकि वे समझते थे की वे देवता हैं। आज बहुत से मेक्सिको वासियों के एज़टेक और अन्य मूल अमेरिकी पूर्वज हैं। अभी भी मेक्सिको के लोग एज़टेक चिन्हों का उपयोग करते है। मेक्सिको के झंडे में जो कैक्टस पर मुँह में साँप को दबाए चील का चित्र है, वह एज़टेक का प्रतीक है। मेक्सिको नाम भी एक एज़टेक शब्द है। १६वीं शताब्दी में स्पेन द्वारा परस्त होने से पहले एज़टेक सभ्यता बहुत फली-फूली। एज़टेक लोग बहुत से ऐसे पौधे और सब्ज़ियाँ खाते थे जो मेक्सिको में सरलत से उगाए जा सकते थे। मक्का उनका मुख्य आहार था, जिसे वे मेज़ कहते थे। एक अन्य आहार था स्क्वैश। एज़टेक लोगों द्वारा छोटे-छोटे अपराधों के लिए भी कड़े दंड का प्रावधान था, जो आज हमारे लिए बहुत साधारण से हैं। निम्नलिखित अपराधों के लिए मृत्यु दंड का प्रवधान था: व्याभिचार, रुई के कपड़े पहनना (यदि आप एक सामान्य व्यक्ति हैं तो), हरे-भरे पेड़ को काटना, अपने खेत की बाड़ को अपने स्थान से हटाकर अपनी भूमि को बड़ा बनाना, किसी दूसरे की भूमि को छोटा बनाना, बड़ी चोरि और राजद्रोह। .

नई!!: मेक्सिको का ध्वज और एज़टेक · और देखें »

मेक्सिको

संयुक्त राज्य मेक्सिको, सामान्यतः मेक्सिको के रूप में जाना जाता एक देश है जो की उत्तर अमेरिका में स्थित है। यह एक संघीय संवैधानिक गणतंत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पर सीमा से लगा हुआ हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर इसके पश्चिम में, ग्वाटेमाला, बेलीज और कैरेबियन सागर इसके दक्षिण में और मेक्सिको की खाड़ी इसके पूर्व की ओर हैं। मेक्सिको लगभग 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं, मेक्सिको अमेरिका में पांचवा और दुनिया में 14 वा सबसे बड़ा स्वतंत्र राष्ट्र है। 11 करोड़ की अनुमानित जनसंख्या के साथ, यह 11 वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है। मेक्सिको एक इकतीस राज्यों और एक संघीय जिला, राजधानी शामिल फेडरेशन है। .

नई!!: मेक्सिको का ध्वज और मेक्सिको · और देखें »

मेक्सिको नगर

मेक्सिको नगर, जिसे स्थानीय स्पेनी भाषा में सिउदाद दे मेहिको (Ciudad de México) और अंग्रेज़ी में मेक्सिको सिटी (Mexico City) कहा जाता है, उत्तर अमेरिका के मेक्सिको देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। सन् २०१५ के अनुमान के मुताबिक यहाँ ८९ लाख लोग बसे हुए थे। इस संख्या के अनुसार यह पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध (हेमिसफ़ियर) का सबसे बड़ा नगर है और विश्व का स्पेनी भाषा बोलने वाला सबसे विशाल शहर भी है। .

नई!!: मेक्सिको का ध्वज और मेक्सिको नगर · और देखें »

लाल

लाल वर्ण को रक्त वर्ण भी कहा जाता है, कारण इसका रक्त के रंग का होना। लाल वर्ण प्रकाश की सर्वाधिक लम्बी तरंग दैर्घ्य वाली रोशनी या प्रकाश किरण को कहते हैं, जो कि मानवीय आँख द्वारा दृश्य हो। इसका तरंग दैर्घ्य लगभग625–740 nm तक होता है। इससे लम्बी तरंग को अधोरक्त कहते हैं, जो कि मानवीय चक्षु द्वारा दृश्य नहीं है। लाल रंग प्रकाश का संयोजी प्राथमिक रंग है, जो कि क्याना रंग का सम्पूरक है। लाल रंग सब्ट्रेक्टिव प्राथमिक रंग भी है RYB वर्ण व्योम में, परंतु CMYK वर्ण व्योम में नहीं। मानवीय रंग मनोविज्ञान में, लाल रंग जुडा़ है ऊष्मा, ऊर्जा एवं रक्त से, साथ ही वे भावनाएं जो कि रक्त से जुडी़ हैं। जैसे कि क्रोध, आवेश, प्रेम। .

नई!!: मेक्सिको का ध्वज और लाल · और देखें »

श्वेत

श्वेत रंग प्रत्यक्ष प्रकाश के सभी रंगों को मिलाने पर बनता है।.

नई!!: मेक्सिको का ध्वज और श्वेत · और देखें »

सार्वभौमिक राष्ट्रों के ध्वजों की दीर्घा

यह दीर्घा सार्वभौमिक राष्ट्रों के ध्वजों की है। .

नई!!: मेक्सिको का ध्वज और सार्वभौमिक राष्ट्रों के ध्वजों की दीर्घा · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: मेक्सिको का ध्वज और स्पेन · और देखें »

हरा

हरा एक रंग है। .

नई!!: मेक्सिको का ध्वज और हरा · और देखें »

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

नई!!: मेक्सिको का ध्वज और उत्तर अमेरिका · और देखें »

१८२१

1821 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: मेक्सिको का ध्वज और १८२१ · और देखें »

१९६८

1968 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: मेक्सिको का ध्वज और १९६८ · और देखें »

१९८४

१९८४ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: मेक्सिको का ध्वज और १९८४ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मेक्सिको का झंडा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »