लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तर अमेरिका

सूची उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

50 संबंधों: टोरोंटो, एशिया, डेनमार्क, डेनिश भाषा, नदी, न्यूफ़ाउण्डलैण्ड, न्यूयॉर्क नगर, पश्चिमी गोलार्ध, पुर्तगाली भाषा, प्रशान्त महासागर, फ़्रान्स, फ़्रान्सीसी भाषा, बरमूडा, ब्रिटेन, ब्रिस्टल, बेरिंग जलसन्धि, महाअमेरिका, मेक्सिको, मेक्सिको नगर, यूरोप, राजधानी, रॉकी पर्वत शृंखला, लुईज़ियाना, लॉस एंजेलिस, शिकागो, श्वेत, सन्त पियर और मिकलान, संयुक्त राज्य, स्पेन, स्पेनी भाषा, जर्मन भाषा, जुलाई, वॉशिंगटन, डी॰ सी॰, ग्रीनलैण्ड, ओटावा, इटली, इंग्लैण्ड, कनाडा, क्यूबेक, कॅरीबियाई सागर, कोलोरेडो नदी, अफ़्रीका, अफ़्रीकी अमेरिकी, अमेरिगो वेस्पूची, अमेरिकी, अर्जेण्टीना, अंग्रेज़ी भाषा, उत्तरध्रुवीय महासागर, उत्तरी गोलार्ध, २००८

टोरोंटो

टोरण्टो कनाडा का सबसे बड़ा नगर एवं ओण्टारियो प्रांत की राजधानी है। यह लेक ओंटारियो के उत्तर पश्चिम तट पर स्थित है एवं यहां की आबादी लगभग २.५ मिलियन है जो इसे उत्तरी अमरीका में आबादी के अनुसार पांचवा सबसे बड़ा शहर का दर्जा दिलवाता है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और टोरोंटो · और देखें »

एशिया

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और एशिया · और देखें »

डेनमार्क

डेनमार्क या डेनमार्क राजशाही (डैनिश: Danmark या Kongeriget Danmark) स्कैंडिनेविया, उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है, जबकी उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। यह देश जूटलैंड प्रायद्वीप पर हज़ारों द्वीपों में फैला हुआ है। डेनमार्क ने लंबे समय तक बाल्टिक सागर को जाने वाले मार्गों को नियंत्रित किया है और इस जलराशी को डैनिश खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसके छोटे आकार के विपरीत इसकी समुद्री सीमा बहुत लम्बी है लगभग ७,३१४ किमी। डेनमार्क अधिकांशतः एक समतल देश है और समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई वाला स्थान केवल १७० मीटर ऊँचा है। फ़रो द्वीप समूह और ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीनस्थ है। २००८ के वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है। २००८ के ही भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। मोनोक्ल पत्रिका के २००८ के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी राजधानी कॉपनहेगन रहने योग्य सर्वाधिक उपयुक्त नगर है। वर्ष २००९ में देश की अनुमानित जनसंख्या ५५,१९,२५९ है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और डेनमार्क · और देखें »

डेनिश भाषा

डेनिश भारोपिय भाषा के जर्मेनिक शाखा की उप-शाखा उत्तरी जर्मेनिक भाषा (स्केनेडिनेवियन भाषा भी कहा जाता है) में से एक है। यह लगभग साठ लाख लोगों द्वारा बोली जाती है, जिनमें मुख्यत: डेनमार्क में रहने वालों लोग और जर्मनी के उत्तरी हिस्से में रहने वाले करीबन पचास हजार लोग शामिल हैं। डैनिश को डेनमार्क के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ग्रीनलैंड और फरो आइलैंड्स में आधिकारिक दर्जा प्राप्त है, यहां स्कूलों में एक अनिवार्य विदेशी भाषा के रूप में पढ़ाया जाता है। अर्जेन्टीना, अमेरिका और कनाडा में भी डेनिश बोलने वाले समुदाय विद्यमान हैं। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और डेनिश भाषा · और देखें »

नदी

भागीरथी नदी, गंगोत्री में नदी भूतल पर प्रवाहित एक जलधारा है जिसका स्रोत प्रायः कोई झील, हिमनद, झरना या बारिश का पानी होता है तथा किसी सागर अथवा झील में गिरती है। नदी शब्द संस्कृत के नद्यः से आया है। संस्कृत में ही इसे सरिता भी कहते हैं। नदी दो प्रकार की होती है- सदानीरा या बरसाती। सदानीरा नदियों का स्रोत झील, झरना अथवा हिमनद होता है और वर्ष भर जलपूर्ण रहती हैं, जबकि बरसाती नदियाँ बरसात के पानी पर निर्भर करती हैं। गंगा, यमुना, कावेरी, ब्रह्मपुत्र, अमेज़न, नील आदि सदानीरा नदियाँ हैं। नदी के साथ मनुष्य का गहरा सम्बंध है। नदियों से केवल फसल ही नहीं उपजाई जाती है बल्कि वे सभ्यता को जन्म देती हैं अपितु उसका लालन-पालन भी करती हैं। इसलिए मनुष्य हमेशा नदी को देवी के रूप में देखता आया है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और नदी · और देखें »

न्यूफ़ाउण्डलैण्ड

न्यूफ़ाउण्डलैण्ड कनाडा के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीप है और यह न्यूफ़ाउण्डलैण्ड और लैब्राडोर प्रान्त का एक भाग है। यहाँ की राजधानी सन्त जोन्स है, जो द्वीप के पूर्वोत्तर भाग पर है। इस द्वीप पर लगभग ५ लाख लोग रहते हैं। न्यूफ़ाउण्डलैण्ड की अधिकांश जनसंख्या अंग्रेज़ी बोलती है लेकिन इस द्वीप पर फ़्रान्सीसी भाषी लोग भी रहते हैं, जिनमें अधिकतर दक्षिणपश्चिम में रहते हैं। न्यूफ़ाउण्डलैण्ड के कूछ क्षेत्रों में लोग कुछ अलग प्रकार से अंग्रेज़ी बोलते और शब्दों का उपयोग करते हैं जो मानक अंग्रेज़ी में नहीं हैं। यहाँ तक की न्यूफ़ाउण्डलैण्ड में बोली जाने वाली अंग्रेज़ी का एक अलग शब्दकोश भी है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और न्यूफ़ाउण्डलैण्ड · और देखें »

न्यूयॉर्क नगर

न्यूयॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यू यार्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह न्यूयार्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। न्यूयार्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि न्यूयार्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है। अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी२ क्षेत्रफल में बसी हुई है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और न्यूयॉर्क नगर · और देखें »

पश्चिमी गोलार्ध

पृथ्वी का एक गोलार्ध। यह गोलार्ध पृथ्वी के पश्चिमी भाग को घेरे हुए हैं। श्रेणी:गोलार्ध he:המיספירה#חצי הכדור המערבי.

नई!!: उत्तर अमेरिका और पश्चिमी गोलार्ध · और देखें »

पुर्तगाली भाषा

पुर्तगाली भाषा (पुर्तगाली: Língua Portuguesaपोर्तुगेस, पोर्तुगेश) एक यूरोपीय भाषा है। ये मूल रूप से पुर्तगाल की भाषा है और इसके कई भूतपूर्व उपनिवेशों में भी बहुमत भाषा है, जैसे ब्राज़ील। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसकी लिपि रोमन है। इस भाषा के प्रथम भाषी लगभग २० करोड़ हैं। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और पुर्तगाली भाषा · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और प्रशान्त महासागर · और देखें »

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और फ़्रान्स · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

बरमूडा

बरमूडा उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से महज 1770 किमी और हैलिफ़ैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है। यह सबसे पुराना और सबसे अधिक जनसंख्या वाला ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। बरमुडा की आकाशीय तस्वीर, जिसमें सेंट डेविड और सेट जॉर्ज द्वीप दिखाई पड़ रहे हैं। बीच में बर्मूडा बर्मूडा के मानचित्र श्रेणी:देश श्रेणी:उत्तर अमेरिका.

नई!!: उत्तर अमेरिका और बरमूडा · और देखें »

ब्रिटेन

ब्रिटेन शब्द का प्रयोग हालाँकि आम तौर पर हिंदी में संयुक्त राजशाही अर्थात् यूनाइटेड किंगडम देश का बोध करने के लिए होता है, परंतु इसका उपयोग अन्य सन्दर्भों के लिए भी हो सकता है.

नई!!: उत्तर अमेरिका और ब्रिटेन · और देखें »

ब्रिस्टल

ब्रिस्टल (अंग्रेज़ी: Bristol) एक इंग्लैंड का काउंटी और शहर है। श्रेणी:इंग्लैंड के शहर.

नई!!: उत्तर अमेरिका और ब्रिस्टल · और देखें »

बेरिंग जलसन्धि

बेरिंग की खाड़ी, उत्तरपूर्वी एशिया और उत्तर पश्चिमी उत्तर अमेरिका को पृथक करने वाली एक खाड़ी है। यह खाड़ी दोनों महाद्वीपों को लगभग ८०० किमी के समुद्री फैलाव से जोड़ती है। उतरी प्रशांत महासागर को बेरिग सागर से अलग करती है । .

नई!!: उत्तर अमेरिका और बेरिंग जलसन्धि · और देखें »

महाअमेरिका

महाअमेरिका या अमेरिका उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से कहा जाता है। महाअमेरिका में पृथ्वी के कुल भूभाग का २८.४ % (या कुल सतह का ८.३%) आता है और कुल जनसंख्या का १३.५% (या लगभग ९० करोड़)। अमेरिका को नई दुनिया के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि १५ वीं सदी में ही इन महाद्वीपों की खोज यूरोपियनों द्वारा की गई थी। हालांकि इससे पहले यह क्षेत्र वाइकिंग और इनूइट लोगों और स्थानिय लोगों को ज्ञात था। "अमेरिका" शब्द को हिन्दी और अन्य बहुत सी भाषाओं में अधिकांशतः संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए प्रयुक्त किया जाता है जो तकनीकी रूप से सही नहीं है क्योंकि अमेरिका शब्द यूरोप के लोगों द्वारा इस पूरी नई दुनिया के लिए प्रयुक्त किया गया था नाकि वर्तमान संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और महाअमेरिका · और देखें »

मेक्सिको

संयुक्त राज्य मेक्सिको, सामान्यतः मेक्सिको के रूप में जाना जाता एक देश है जो की उत्तर अमेरिका में स्थित है। यह एक संघीय संवैधानिक गणतंत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पर सीमा से लगा हुआ हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर इसके पश्चिम में, ग्वाटेमाला, बेलीज और कैरेबियन सागर इसके दक्षिण में और मेक्सिको की खाड़ी इसके पूर्व की ओर हैं। मेक्सिको लगभग 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं, मेक्सिको अमेरिका में पांचवा और दुनिया में 14 वा सबसे बड़ा स्वतंत्र राष्ट्र है। 11 करोड़ की अनुमानित जनसंख्या के साथ, यह 11 वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है। मेक्सिको एक इकतीस राज्यों और एक संघीय जिला, राजधानी शामिल फेडरेशन है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और मेक्सिको · और देखें »

मेक्सिको नगर

मेक्सिको नगर, जिसे स्थानीय स्पेनी भाषा में सिउदाद दे मेहिको (Ciudad de México) और अंग्रेज़ी में मेक्सिको सिटी (Mexico City) कहा जाता है, उत्तर अमेरिका के मेक्सिको देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। सन् २०१५ के अनुमान के मुताबिक यहाँ ८९ लाख लोग बसे हुए थे। इस संख्या के अनुसार यह पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध (हेमिसफ़ियर) का सबसे बड़ा नगर है और विश्व का स्पेनी भाषा बोलने वाला सबसे विशाल शहर भी है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और मेक्सिको नगर · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: उत्तर अमेरिका और यूरोप · और देखें »

राजधानी

राजधानी वह नगरपालिका होती है, जिसे किसी देश, प्रदेश, प्रान्त या अन्य प्रशासनिक ईकाई अथवा क्षेत्र में सरकार की गद्दी होने का प्राथमिक दर्जा हासिल होता है। राजधानी मिसाली तौर पर एक शहर होता है, जहाँ संबंधित सरकार के दफ़्तर और सम्मेलन -टिकाने स्थित होते हैं और आम तौर पर अपने क़ानून या संविधान द्वारा निर्धारित होती है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और राजधानी · और देखें »

रॉकी पर्वत शृंखला

रॉकी उत्तर अमेरिका की एक पर्वत श्रृंखला है। श्रेणी:उत्तर अमेरिका के पर्वत श्रेणी:उत्तर अमेरिका की पर्वतमालाएँ श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की पर्वतमालाएँ श्रेणी:कनाडा की पर्वतमालाएँ श्रेणी:उत्तर अमेरिका के क्षेत्र.

नई!!: उत्तर अमेरिका और रॉकी पर्वत शृंखला · और देखें »

लुईज़ियाना

लुईज़ियाना का नक्शा लुईज़ियाना (Louisiana) संयुक्त राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। इसकी राजधानी बेटन रूज है। एक दूसरा महत्वपूर्ण नगर न्यू आर्लीन्स है जो २००५ में हरिकेन कट्रीना में डूब गया था। अमेरिकी में लुईज़ियाना एकमात्र राज्य है जिसके राजनीतिक उपखंडों को पारिश कहा जाता है जो कि अन्य राज्यों के काउंटियों के बराबर है। लुईज़ियाना के उत्तर में अर्कांसस, पूर्व में मिसिसिपी, पश्चिम में टेक्सास और दक्षिण में मेक्सिको की खाड़ी है। राज्य की अधिकांश भूमि मिसिसिपी नदी के कारण तलछटीकरण से बनी है। इसमें समृद्ध दक्षिणी बायोम शामिल है। 1803 में क्षेत्र की अमेरिकी खरीद से पहले, वर्तमान लुइसियाना राज्य एक फ्रांसीसी उपनिवेश था और एक संक्षिप्त अवधि के लिए एक स्पेनिश भी। इसके अलावा, 18वीं शताब्दी में उपनिवेशवादियों ने कई अफ्रीकी लोगों को गुलाम के रूप में आयात किया। 2015 में लगाये गए अनुमान के अनुसार राज्य की जनसंख्या 46,81,666 हैं। इसके मुताबिक ये संयुक्त राज्य का 25वां सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य हुआ। यह क्षेत्र के आकार अनुसार 31वां सबसे बड़ा है। लुईज़ियाना में 8% लोग फ्रेंच और 4% स्पेनी बोलते हैं। 86% लोगों द्वारा बोली जाने वाली अंग्रेज़ी राज्य में कोई आधिकारिक दर्जा नहीं रखती। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और लुईज़ियाना · और देखें »

लॉस एंजेलिस

सिटी हॉल लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बडा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बडा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है। लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ। आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और लॉस एंजेलिस · और देखें »

शिकागो

right शिकागो अमरीका के इलिनाय प्रांत का पश्चिम-मध्य में सबसे बड़ा शहर है तीस लाख आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। मिशिगन झील के दक्षिणी नोंक पर स्थित शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहाँ तीस से भी अधिक रेलमार्ग मिलते हैं। मिशिगन झील पर स्थित होने के कारण यह एक उत्तम बन्दरगाह का भी कार्य करता है। यह मक्का पेटी के उत्तरी सिरे पर स्थित है। यह संसार में गल्ला और मांस की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ विश्व के सबसे अधिक पशु काटे जाते हैं। इसी से इसे विश्व का कसाईखाना कहते हैं। यहाँ से मक्का खिलाकर मोटा किये हुए जानवरों को काटकर उनका मांस डिब्बों में भरकर बाहर भेजा जाता है। यहाँ कृषि-यंत्रों, आटा पीसने, कागज, लुग्दी, इस्पात, मोटर गाड़ियों के उपकरण, वायुयान के पुर्जों, वस्त्र एवं जलयान का निर्माण किया जाता है। दक्षिणी शिकागो में तेलशोधक केन्द्र है। शिकागो मेट्रोपालिटिन क्षेत्र जिसे बोलचाल की भाषा में शिकागोलैंड के नाम से भी जाना जाता है अमरीकी परिवहन व्यवस्था, अमरीकी संस्कृति, अमरीकी राजनीति, अमरीकी शिक्षा और अमरीकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा केंद्र है। शिकागो को पश्चिम मध्य अमरीका की व्यवसायिक और सांस्कृतिक राजधानी भी कहते हैं। इस शहर की स्थापना 1833 में लेक मिशिगन एवं मिसिसिपी नदी के बीच की गयी थी। इस क्षेत्र के निकट स्थित गैरी लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और शिकागो · और देखें »

श्वेत

श्वेत रंग प्रत्यक्ष प्रकाश के सभी रंगों को मिलाने पर बनता है।.

नई!!: उत्तर अमेरिका और श्वेत · और देखें »

सन्त पियर और मिकलान

स्थानीय ध्वज संत पियर एवं मिकलान उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित फ़्रांस अधिनस्थ द्वीपों का एक समूह है। यह कनाडा के न्यू फ़ाउंडलैंड और लैब्राडोर के दक्षिण में स्थित है। यह द्वीप समूह न्यू फ़ाउंडलैंड से २५ किमी की दूरी पर है। यह द्वीपसमूह भूतपूर्व फ़्रांसीसी साम्राज्य का अवशेष मात्र है जो अभी भी फ़्रांसीसी शासन के अधिनस्थ है। श्रेणी:फ़्रान्सीसी-भाषी देश व क्षेत्र.

नई!!: उत्तर अमेरिका और सन्त पियर और मिकलान · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: उत्तर अमेरिका और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और स्पेन · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और स्पेनी भाषा · और देखें »

जर्मन भाषा

विश्व के जर्मन भाषी क्षेत्र जर्मन भाषा (डॉयट्श) संख्या के अनुसार यूरोप की सब से अधिक बोली जाने वाली भाषा है। ये जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया की मुख्य- और राजभाषा है। ये रोमन लिपि में लिखी जाती है (अतिरिक्त चिन्हों के साथ)। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में जर्मनिक शाखा में आती है। अंग्रेज़ी से इसका करीबी रिश्ता है। लेकिन रोमन लिपि के अक्षरों का इसकी ध्वनियों के साथ मेल अंग्रेज़ी के मुक़ाबले कहीं बेहतर है। आधुनिक मानकीकृत जर्मन को उच्च जर्मन कहते हैं। जर्मन भाषा भारोपीय परिवार के जर्मेनिक वर्ग की भाषा, सामान्यत: उच्च जर्मन का वह रूप है जो जर्मनी में सरकारी, शिक्षा, प्रेस आदि का माध्यम है। यह आस्ट्रिया में भी बोली जाती है। इसका उच्चारण १८९८ ई. के एक कमीशन द्वारा निश्चित है। लिपि, फ्रेंच और अंग्रेजी से मिलती-जुलती है। वर्तमान जर्मन के शब्दादि में अघात होने पर काकल्यस्पर्श है। तान (टोन) अंग्रेजी जैसी है। उच्चारण अधिक सशक्त एवं शब्दक्रम अधिक निश्चित है। दार्शनिक एवं वैज्ञानिक शब्दावली से परिपूर्ण है। शब्दराशि अनेक स्रोतों से ली गई हैं। उच्च जर्मन, केंद्र, उत्तर एवं दक्षिण में बोली जानेवाली अपनी पश्चिमी शाखा (लो जर्मन-फ्रिजियन, अंग्रेजी) से लगभग छठी शताब्दी में अलग होने लगी थी। भाषा की दृष्टि से "प्राचीन हाई जर्मन" (७५०-१०५०), "मध्य हाई जर्मन" (१३५० ई. तक), "आधुनि हाई जर्मन" (१२०० ई. के आसपास से अब तक) तीन विकास चरण हैं। उच्च जर्मन की प्रमुख बोलियों में यिडिश, श्विज्टुन्श, आधुनिक प्रशन स्विस या उच्च अलेमैनिक, फ्रंकोनियन (पूर्वी और दक्षिणी), टिपृअरियन तथा साइलेसियन आदि हैं। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और जर्मन भाषा · और देखें »

जुलाई

जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर और जूलियन कैलेंडर का सातवाँ (जून और अगस्त के बीच) महीना है। और यह उन सात महीनों में से एक है जिनके दिनों की संख्या ३१ होती है।.

नई!!: उत्तर अमेरिका और जुलाई · और देखें »

वॉशिंगटन, डी॰ सी॰

वाशिंगटन डी॰ सी॰ (अंग्रेजी: Washington D.C.) संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी है। १६ जुलाई १७९० पर अमेरिकी कांग्रेस ने उसका सृजन अनुमोदित किया था। यह कोई अमेरिकी राज्य का हिस्सा नहीं है। यह शहर मेरीलैंड राज्य से बनाया गया था। पहले यूरोपीयन लोग वहाँ १७वीं शताब्दी में आ गए। वाशिंगटन पोटोमैक नदी पर स्थित है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और वॉशिंगटन, डी॰ सी॰ · और देखें »

ग्रीनलैण्ड

ग्रीनलैंड ('लोगों की भूमि') डेनमार्क राजशाही के अधीन एक स्वायत्त घटक देश है, जो आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच कनाडा आर्कटिक द्वीपसमूह के पूर्व में स्थित है। हालांकि भौगोलिक रूप से यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप का एक हिस्सा है, लेकिन 18 वीं सदी के बाद से यूरोप (खास तौर पर डेनमार्क) से राजनीतिक रूप से जुड़ा हुआ है। 1979 में डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को स्वशासन प्रदान कर किया और 2008 में ग्रीनलैंड ने स्थानीय सरकार को अधिक दक्षता हस्तांतरण के पक्ष में मत दिया। जो अगले वर्ष प्रभावी बन गई, इसके साथ ही डैनिश शाही सरकार केवल विदेशी मामलों, सुरक्षा और आर्थिक नीति तक ही सीमित रह गई। ग्रीनलैंड क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो अपने आप में एक महाद्वीप नहीं है। इसके अलावा यह दुनिया का सबसे विरल जनसंख्या वाला देश है। लेकिन 1950 के दशक के बाद से वैज्ञानिकों की यह परिकल्पना है कि यह देश वास्तव में तीन अलग-अलग द्वीपों से बना है, जो जो ग्लेशियर के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। श्रेणी:देश श्रेणी:उत्तर अमेरिका श्रेणी:उत्तर अमेरिका के देश * श्रेणी:आर्कटिक के क्षेत्र.

नई!!: उत्तर अमेरिका और ग्रीनलैण्ड · और देखें »

ओटावा

ऊपर से: कनाडा की संसद, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, कनाडा की राष्टीय गैलरी, रिडो नहर ओटावा (Ottawa) कनाडा की राजधानी है। यह नगर कैनाडा में ओण्टेरियो प्रांत के कार्लटन प्रदेश में ओटावा नदी के दाहिने किनारे पर शोडयेर जलप्रपात के पास स्थित है। यह नगर माँट्रील से १५० किमी पश्चिम और टोरेंटो से ३२५ किमी उत्तर-पूर्व की ओर है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और ओटावा · और देखें »

इटली

इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है जिसकी मुख्यभूमि एक प्रायद्वीप है। इटली के उत्तर में आल्प्स पर्वतमाला है जिसमें फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया तथा स्लोवेनिया की सीमाएँ आकर लगती हैं। सिसली तथा सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप हैं, इटली के ही अंग हैं। वेटिकन सिटी तथा सैन मरीनो इटली के अंतर्गत समाहित दो स्वतंत्र देश हैं। इटली, यूनान के बाद यूरोप का दूसरा का दूसरा प्राचीनतम राष्ट्र है। रोम की सभ्यता तथा इटली का इतिहास देश के प्राचीन वैभव तथा विकास का प्रतीक है। आधुनिक इटली 1861 ई. में राज्य के रूप में गठित हुआ था। देश की धीमी प्रगति, सामाजिक संगठन तथा राजनितिक उथल-पुथल इटली के 2,500 वर्ष के इतिहास से संबद्ध है। देश में पूर्वकाल में राजतंत्र था जिसका अंतिम राजघराना सेवाय था। जून, सन् 1946 से देश एक जनतांत्रिक राज्य में परिवर्तित हो गया। इटली की राजधानी रोम प्राचीन काल के एक शक्ति और प्रभाव से संपन्न रोमन साम्राज्य की राजधानी रहा है। ईसा के आसपास और उसके बाद रोमन साम्राज्य ने भूमध्य सागर के क्षेत्र में अपनी प्रभुता स्थापित की थी जिसके कारण यह संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में आधुनिक यूरोप की आधारशिला के तौर पर माना जाता है। तथा मध्यपूर्व (जिसे भारतीय परिप्रेक्ष्य में मध्य-पश्च भी कह सकते हैं) के इतिहास में भी रोमन साम्राज्य ने अपना प्रभाव डाला था और उनसे प्रभावित भी हुआ था। आज के इटली की संस्कृति पर यवनों (ग्रीक) का भी प्रभाव पड़ा है। इटली की जनसंख्या २००८ में ५ करोड़ ९० लाख थी। देश का क्षेत्रफल ३लाख वर्ग किलोमीटर के आसपास है। १९९१ में यहाँ की सरकार के शीर्ष पदस्थ अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ जिसके बाद यहाँ की राजनैतिक सत्ता और प्रशासन में कई बदलाव आए हैं। रोम यहाँ की राजधानी है और अन्य प्रमुख नगरों में वेनिस, मिलान इत्यादि का नाम लिया जा सकता है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और इटली · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और इंग्लैण्ड · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: उत्तर अमेरिका और कनाडा · और देखें »

क्यूबेक

क्यूबेक (Québec, Quebec) कनाडा का पूर्व-मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह कनाडा का एकमात्र प्रान्त है जहाँ फ़्रान्सीसी भाषी लोग बहुमत में हैं और जहाँ प्रान्तीय स्तर पर केवल फ़्रान्सीसी आधिकारिक भाषा है। क्यूबेक, कनाडा का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है और देश का दूसरा सबसे बड़ा प्रशासनिक विभाग है; केवल नूनावूत क्षेत्र बड़ा है। यह पश्चिम में ओण्टारियो, जेम्स खाड़ी और हडसन खाड़ी से घिरा हुआ है, उत्तर में हडसन जलसन्धि और उंगावा खाड़ी से, पूर्व में सेंट लॉरेंस खाड़ी और न्यूफ़ाउण्डलैण्ड और लैब्राडोर और नया ब्रन्स्विक प्रान्तों से घिरा हुआ है। दक्षिण की ओर यह अमेरिकी राज्य मेन, नया हेम्पशायर, वेरमॉण्ट और न्यूयार्क से घिरा हुआ है। इस प्रान्त की समुद्री सीमाएं नूनावूत, प्रिन्स एड्वर्ड द्वीप और नोवा स्कॉटिया से भी लगती हुई हैं। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और क्यूबेक · और देखें »

कॅरीबियाई सागर

कैरिबियाई सागर दोमिनिकी गणतंत्र के इस्ला साओना द्वीप का एक तटीय क्षेत्र कॅरीबियाई सागर (अंग्रेज़ी: Caribbean Sea) अंध महासागर के मध्य-पश्चिमी भाग से जुड़ा हुआ एक समुद्र है। यह उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में पश्चिमी गोलार्ध में आता है। इसके पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में मेक्सिको और मध्य अमेरिका हैं, उत्तर में बड़े ऐंटिलीस के द्वीप हैं और पूर्व में छोटे ऐंटिलीस के द्वीप हैं। इस सागर का कुल क्षेत्रफल २७,५४,००० वर्ग किमी है। इसका सबसे गहरा बिंदु केमन खाई (Cayman Trough) में पड़ता है और सतह से ७,६८६ मीटर नीचे है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और कॅरीबियाई सागर · और देखें »

कोलोरेडो नदी

कोलोरेडो नदी द्वारा करोड़ो वर्षों में निर्मित ग्रैंड कैनियन का दृश्य कोलोरेडो नदी संयुक्त राज्य अमेरिका की एक प्रमुख नदी है | श्रेणी:विश्व की नदियां श्रेणी:अमरीका की नदियाँ.

नई!!: उत्तर अमेरिका और कोलोरेडो नदी · और देखें »

अफ़्रीका

अफ़्रीका वा कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 37°14' उत्तरी अक्षांश से 34°50' दक्षिणी अक्षांश एवं 17°33' पश्चिमी देशान्तर से 51°23' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और अफ़्रीका · और देखें »

अफ़्रीकी अमेरिकी

अफ़्रीकी अमेरिकी, जिन्हें काले अमेरिकी अथवा अफ्रीकी मूल के अमेरिकी के रूप में भी जाना जाता है, संयुक्त राज्य अमेरिका के वो नागरिक हैं जिनकी पूर्ण अथवा आंशिक वंशावली उप-सहारा अफ़्रीका मूल की रही है। अफ़्रीकी अमेरिकी संयुक्त राज्य अमेरिका में नस्लीय और जातीय अल्पसंख्यक के हिसाब से द्वितीय सबसे बड़ा समूह है। अधिकतर अफ़्रीकी अमेरिकी पश्चिम और मध्य अफ्रीकी वंश के हैं और वर्तमान संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमाओं के भीतर गुलाम बनाकर भेजे गये अश्वेत लोगों के वंशज हैं। यद्दपि, कुछ अफ्रीका, कैरेबिया, मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिकी देशों और उनके वंश के आप्रवासी भी इसी पहचान से जाने जाते हैं। अफ्रीकी-अमेरिकी इतिहास १६वीं शताब्दी से शुरु होता है जब अफ्रीकियों को जबरन उत्तर अमेरिका में स्पेनी और अंग्रेज़ी उपनिवेशों में ग़ुलाम बना के ले जाया गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका के अस्तित्व में आने के बाद भी काले लोगों को गुलाम बनाकर रखना जारी रहा। ये परिस्थितियाँ पुनर्निर्माण, अश्वेत समुदाय का विकास, सैन्य संघर्षों में भागीदारी, नस्लीय अलगाव का अंत और नागरिक अधिकार आंदोलन से बदली। 2008 में, बराक ओबामा संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी बने। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और अफ़्रीकी अमेरिकी · और देखें »

अमेरिगो वेस्पूची

अमेरिगो वेस्पूची अमेरिगो वेस्पुक्की (Vespucci, Amerigo, १४५४ - १५१२ ई.) इटली के नाविक तथा सौदागर थे। इनके पैतृक नाम 'अमेरिगो' पर अमरीका महादेश का वर्तमान नाम पड़ा, क्योंकि सर्वप्रथम इन्होंने इसे 'नई दुनिया' के रूप में पहचाना। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और अमेरिगो वेस्पूची · और देखें »

अमेरिकी

कोई भी व्यक्ति, समूह, कंपनी या अन्य जो अमेरिका में स्थित हो। श्रेणी:अमेरिका श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: उत्तर अमेरिका और अमेरिकी · और देखें »

अर्जेण्टीना

आर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है (क्षेत्रफल: २७,७६,६५६ वर्ग कि.मी.)। इसके उतत्र में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है। देश २२° द.अ. तथा ५५° द.अ. के मध्य ३७,७०० कि॰मी॰ की लंबाई में उत्तर दक्षिण फैला हुआ है। इसकी आकृति एक अधोमुखी त्रिभुज के समान है जो लगभग २,६०० कि॰मी॰ चौड़े आधार से दक्षिण की ओर संकरा होता चला गया है। उत्तर में यह बोलिविया एवं परागुए, उत्तर, पूर्व में युरुगए तथा ब्राजील और पश्चिम में चिली देश से घिरा है। अर्जेन्टीना का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चाँदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: 'अर्जेटम' एवं 'प्लाटा' हैं, अर्जेटीना और 'रायो डी ला प्लाटा' (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है। आरंभ में यह उपनिवेश था जिसकी स्थापना स्पेन के चार्ल्स तृतीय ने पुर्तगाली दबाव को रोकने के लिए की थी। सन् १८१० ई. में देश की जनता ने स्पेन की सत्ता के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया जिसके परिणाम स्वरूप १८१६ ई. में यह स्वतंत्र हुआ। परंतु स्थायी सरकार की स्थापना १८५३ ई से ही संभव हुई। आर्जेटीना गणतंत्र के अतंर्गत २२ राज्यों के अतिरिक्त एक फेडरल जिला तथा टेरा डेल फ्यूगो, अंटार्कटिका महाद्वीप के कुछ भाग और दक्षिणी अतलांतक सागर के कुछ द्वीप हैं। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और अर्जेण्टीना · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उत्तरध्रुवीय महासागर

उत्तरीध्रुवीय महासागर पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित उत्तरीध्रुवीय महासागर या आर्कटिक महासागर, जिसका विस्तार अधिकतर आर्कटिक उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र में है। विश्व के पांच प्रमुख समुद्री प्रभागों (पांच महासागरों) में से यह सबसे छोटा और उथला महासागर है। अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन (IHO) इसको एक महासागर स्वीकार करता है जबकि, कुछ महासागरविज्ञानी इसे आर्कटिक भूमध्य सागर या केवल आर्कटिक सागर कहते हैं और इसे अन्ध महासागर के भूमध्य सागरों में से एक मानते हैं। लगभग पूरी तरह से यूरेशिया और उत्तरी अमेरिका से घिरा, आर्कटिक महासागर आंशिक रूप से साल भर में समुद्री बर्फ के ढका रहता है (और सर्दियों में लगभग पूर्ण रूप से).

नई!!: उत्तर अमेरिका और उत्तरध्रुवीय महासागर · और देखें »

उत्तरी गोलार्ध

उत्तरी गोलार्ध पीले में दर्शित उत्तरी गोलार्ध उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उत्तरी गोलार्ध पृथ्वी का वह भाग है जो भूमध्य रेखा के उत्तर में है। अन्य सौर मण्डल के ग्रहों की उत्तर दिशा पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव के स्थिर समतल में लिया जाता है। पृथ्वी के अक्षीय झुकाव की वजह से उत्तरी गोलार्ध में शीत ऋतु, दक्षिणायन (२२ दिसंबर के आसपास) से वसंत विषुव (लगभग २३ मार्च) तक चलता है और ग्रीष्म ऋतु, उत्तरायण (२१ जून) से शरद विषुव (लगभग २३ सितंबर) तक चलता है। उत्तरी गोलार्ध का उत्तरी ‌छोर पूरी तरह ठोस नहीं है, वहाँ समुद्र के बीच जगह-जगह विशाल हिमखन्ड मिलते हैं। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और उत्तरी गोलार्ध · और देखें »

२००८

२००८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: उत्तर अमेरिका और २००८ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उत्तर अमरीका, उत्तर अमरीकी, उत्तर अमेरिकी, उत्तर अमेरिकी महाद्वीप, उत्तरी अमरीका, उत्तरी अमेरिका

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »