लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एज़टेक और मेक्सिको का ध्वज

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एज़टेक और मेक्सिको का ध्वज के बीच अंतर

एज़टेक vs. मेक्सिको का ध्वज

एज़टेक १४वीं से १६वीं शताब्दी के मध्य मेक्सिको में एक साम्राज्य था। एज़टेक लोगों की राजधानी टेनोच्टिलन थी और वो वर्तमान मेक्सिको में बस गए थे। एज़टेक लोग नाहुआट्ल भाषा बोलते थे। एज़टेक लोगों की संस्कृति के कुछ अंग थे मानव बलि और मिथ्कीय जीवों पर विश्वास। इसके अतिरिक्त, एज़टेक लोगों का पंचांग बहुत ही सटिक था जिसमें ३६५ दिन होते थे। उनका एक धार्मिक पंचांग भी था जो २६० का होता था। एज़टेक मूल अमेरिकी लोग थे जो १५वीं और १६वीं शताब्दियों के मध्य मेक्सिको में रहा करते थे। वे लोग स्वयं को मेक्सिकी या नाहुआ कहते थे। एज़टेक की राजधानी थी, टेनोच्टिलन। यह उन द्वीपों से बना था जो एक झील में थे। उस समय टेनोच्टिलन विश्व के महानतम नगरों में से एक था। एज़टेक के एक प्रमुख देवता, क्वेट्ज़ाल्कोट्ल। एज़टेक बहुत से देवताओं में विश्वास रखते थे। क्वेट्ज़ाल्कोट्ल (पंख युक्त साँप), हुइत्जिलोपोच्टिलि (दक्षिण की हमिंग चिड़िया) और टेज़्काट्लिपोका (धुँए वाला दर्पण) इनमें प्रमुख थे। कभी-कभार एज़टेक अपने देवताओं को खुश करने के लिए मानव बलि भी देते थे। १५१९ और १५२१ के मध्य स्पेनी नेता हेर्नान कोर्टिस ने एज़टेक लोगों को परास्त किया और उनका साम्राज्य ले लिया। कुछ एज़टेक कोर्टिस के सैनिको से लड़ना नहीं चाहते थे क्योंकि वे समझते थे की वे देवता हैं। आज बहुत से मेक्सिको वासियों के एज़टेक और अन्य मूल अमेरिकी पूर्वज हैं। अभी भी मेक्सिको के लोग एज़टेक चिन्हों का उपयोग करते है। मेक्सिको के झंडे में जो कैक्टस पर मुँह में साँप को दबाए चील का चित्र है, वह एज़टेक का प्रतीक है। मेक्सिको नाम भी एक एज़टेक शब्द है। १६वीं शताब्दी में स्पेन द्वारा परस्त होने से पहले एज़टेक सभ्यता बहुत फली-फूली। एज़टेक लोग बहुत से ऐसे पौधे और सब्ज़ियाँ खाते थे जो मेक्सिको में सरलत से उगाए जा सकते थे। मक्का उनका मुख्य आहार था, जिसे वे मेज़ कहते थे। एक अन्य आहार था स्क्वैश। एज़टेक लोगों द्वारा छोटे-छोटे अपराधों के लिए भी कड़े दंड का प्रावधान था, जो आज हमारे लिए बहुत साधारण से हैं। निम्नलिखित अपराधों के लिए मृत्यु दंड का प्रवधान था: व्याभिचार, रुई के कपड़े पहनना (यदि आप एक सामान्य व्यक्ति हैं तो), हरे-भरे पेड़ को काटना, अपने खेत की बाड़ को अपने स्थान से हटाकर अपनी भूमि को बड़ा बनाना, किसी दूसरे की भूमि को छोटा बनाना, बड़ी चोरि और राजद्रोह। . संयुक्त मेक्सिकी राज्यों या मेक्सिको का ध्वज उत्तर अमेरिकी देश मेक्सिको का राष्ट्रीय ध्वज है जो तिरंगा है और हरे, सफ़ेद और लाल रंगों से बना है और ध्वज के मध्य में सफ़ेद पट्टी पर उड़ान के लिए तैयार चील है। समय के साथ इन रंगों के अर्थ में भी परिवर्तन आया है। ये रंग मेक्सिको द्वारा स्पेन से अपनी स्वतन्त्रता की लड़ाई के दौरान अपनाए गए थे। वर्तमान ध्वज १९६८ में अपनाया गया था, लेकिन डिज़ाइन १८२१ से उपयोग में है। वर्तमान राष्ट्रीय चिन्ह का कानून, राष्ट्रीय शस्त्रास्त्र, धव्ज और गान का कानून जो राष्ट्र धव्ज के उपयोग का नियामन करता है, १९८४ में बना था। लाल, सफ़ेद और हरा मेक्सिको की राष्ट्रीय मुक्ति सेना के रंग हैं। केन्द्र में जो प्रतीक चिन्ह है वह प्राचीन एज़टेक नगर टेनोच्टिलन (वर्तमान मेक्सिको नगर) का है, जो उनके साम्राज्य की राजधानी था। यह एक अनुश्रुति का स्मरण कराता है जिसने एज़टेक लोगों को एक झील-द्वीप पर बसने के के लिए प्रेरित किया। राज्य-चिह्न की आकृति सबसे अन्त में, १९६८ में संशोधित की गई थी। एज़टेक की दन्तकथा के अनुसार उनका नगर उस स्थान पर मिलेगा, जहाँ पर एक चील कैक्टस पर साँप को खा रही होगी। राष्ट्रीय रंगों में रिबन राज्य-चिह्न के नीचे है। .

एज़टेक और मेक्सिको का ध्वज के बीच समानता

एज़टेक और मेक्सिको का ध्वज आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): मेक्सिको

मेक्सिको

संयुक्त राज्य मेक्सिको, सामान्यतः मेक्सिको के रूप में जाना जाता एक देश है जो की उत्तर अमेरिका में स्थित है। यह एक संघीय संवैधानिक गणतंत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पर सीमा से लगा हुआ हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर इसके पश्चिम में, ग्वाटेमाला, बेलीज और कैरेबियन सागर इसके दक्षिण में और मेक्सिको की खाड़ी इसके पूर्व की ओर हैं। मेक्सिको लगभग 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं, मेक्सिको अमेरिका में पांचवा और दुनिया में 14 वा सबसे बड़ा स्वतंत्र राष्ट्र है। 11 करोड़ की अनुमानित जनसंख्या के साथ, यह 11 वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है। मेक्सिको एक इकतीस राज्यों और एक संघीय जिला, राजधानी शामिल फेडरेशन है। .

एज़टेक और मेक्सिको · मेक्सिको और मेक्सिको का ध्वज · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एज़टेक और मेक्सिको का ध्वज के बीच तुलना

एज़टेक 1 संबंध नहीं है और मेक्सिको का ध्वज 12 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 7.69% है = 1 / (1 + 12)।

संदर्भ

यह लेख एज़टेक और मेक्सिको का ध्वज के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »