लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महबूबा मुफ़्ती

सूची महबूबा मुफ़्ती

महबूबा मुफ़्ती (जन्म:22 मई 1959, बिजबिहारा) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा जम्मू और कश्मीर की तेरहवीं और एक महिला के रूप में राज्य की प्रथम मुख्यमंत्री हैं। महबूबा मुफ्ती से पूर्व वर्ष 1980 में सैयदा अनवरा तैमूर किसी भरतीय राज्य (असम) की पहली मुस्लिम मुख्यमंत्री बनी थीं। इस प्रकार वे देश के किसी राज्य की दूसरी मुस्लिम मुख्यमंत्री हैं। वे अनंतनाग से लोकसभा सांसद है। साथ ही जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की राजनेत्री और अध्यक्षा तथा जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री है। पिता की बीमारी के बाद एम्स, दिल्ली में मृत्यु हो जाने के बाद वो जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री बनी हैं।महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की पहली महिला राजनेत्री है। .

14 संबंधों: नरिंदर नाथ वोहरा, निर्मल सिंह, बिजबिहारा, भारतीय, मुफ़्ती मोहम्मद सईद, सैयदा अनवरा तैमूर, जम्मू और कश्मीर, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची, कश्मीर विश्वविद्यालय, अनन्तनाग, अनंतनाग लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, असम, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान

नरिंदर नाथ वोहरा

नरिंदर नाथ वोहरा (जन्म 5 मई 1936) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं जम्मू और कश्मीर राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं। वोहरा 28 जून 2008 से इस पद पर हैं और इन्होने यह पदभार एस के सिन्हा के परवर्ती के रूप में ग्रहण किया था। वोहरा, के कार्यकाल के दौरान गुलाम नबी आजाद, उमर अब्दुल्ला, मुफ़्ती मुहम्मद सईद तथा महबूबा मुफ़्ती (वर्तमान) के रूप में जम्मू कश्मीर में चार मुख्यमंत्री बदल चुके हैं। .

नई!!: महबूबा मुफ़्ती और नरिंदर नाथ वोहरा · और देखें »

निर्मल सिंह

निर्मल कुमार सिंह एक राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान जम्मू और कश्मीर के उप मुख्यमंत्री हैं। वे बिल्लावर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। २०१४ के चुनावों में वे कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ॰ मनोहर लाल शर्मा को 17975 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए। .

नई!!: महबूबा मुफ़्ती और निर्मल सिंह · और देखें »

बिजबिहारा

बिजबिहारा, भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के अनंतनाग जिले का एक नगर है। .

नई!!: महबूबा मुफ़्ती और बिजबिहारा · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: महबूबा मुफ़्ती और भारतीय · और देखें »

मुफ़्ती मोहम्मद सईद

मुफ़्ती मोहम्मद सईद (12 जनवरी 1936 - 7 जनवरी 2016) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री थे। वे जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष थे। वे भारत के गृह मंत्री भी रहे। इस पद पर आसीन होने वाले वे पहले मुस्लिम भारतीय थे। ०७ जनवरी २०१६ को दिल्ली में उनका निधन हुआ। २०१४ के चुनावों में वे अनंतनाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हिलाल अहमद शाह को 6028 वोटों के अंतर से हराकर विधायक निर्वाचित हुए। साल १९८९ में इनकी बेटी रूबैया सईद का अपहरण कर लिया गया था। रुबैया के बदले में आतंकवादियों ने अपने पांच साथियों को मुक्त करवा दिया था। इस घटना का विरोध जम्मू कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने किया था। भारत के गृहमंत्री रहते हुए भी २४ दिसम्बर १९९९ को इन्डियन एयरलाइंस का विमान अपहृत कर लिया गया, परिणाम स्वरूप अजहर मसूद एवं अन्य दो आतंकियों को रिहा करना पड़ा। .

नई!!: महबूबा मुफ़्ती और मुफ़्ती मोहम्मद सईद · और देखें »

सैयदा अनवरा तैमूर

सैयदा अनवरा तैमूर (जन्म 24 नवम्बर 1936) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की असम की नेत्री हैं। वे 6 दिसम्बर 1980 से 30 जून 1981 तक असम की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। असम के इतिहास में उन्होने एक मात्र महिला और अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन किया है। .

नई!!: महबूबा मुफ़्ती और सैयदा अनवरा तैमूर · और देखें »

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर भारत के सबसे उत्तर में स्थित राज्य है। पाकिस्तान इसके उत्तरी इलाके ("पाक अधिकृत कश्मीर") या तथाकथित "आज़ाद कश्मीर" के हिस्सों पर क़ाबिज़ है, जबकि चीन ने अक्साई चिन पर कब्ज़ा किया हुआ है। भारत इन कब्ज़ों को अवैध मानता है जबकि पाकिस्तान भारतीय जम्मू और कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र मानता है। राज्य की आधिकारिक भाषा उर्दू है। जम्मू नगर जम्मू प्रांत का सबसे बड़ा नगर तथा जम्मू-कश्मीर राज्य की जाड़े की राजधानी है। वहीं कश्मीर में स्थित श्रीनगर गर्मी के मौसम में राज्य की राजधानी रहती है। जम्मू और कश्मीर में जम्मू (पूंछ सहित), कश्मीर, लद्दाख, बल्तिस्तान एवं गिलगित के क्षेत्र सम्मिलित हैं। इस राज्य का पाकिस्तान अधिकृत भाग को लेकर क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग कि॰मी॰ एवं उसे 1,38,124 वर्ग कि॰मी॰ है। यहाँ के निवासियों अधिकांश मुसलमान हैं, किंतु उनकी रहन-सहन, रीति-रिवाज एवं संस्कृति पर हिंदू धर्म की पर्याप्त छाप है। कश्मीर के सीमांत क्षेत्र पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सिंक्यांग तथा तिब्बत से मिले हुए हैं। कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण राज्य है। .

नई!!: महबूबा मुफ़्ती और जम्मू और कश्मीर · और देखें »

जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी

जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी एक जम्मू और कश्मीर में राजनीतिक पार्टी है। इस पार्टी के अध्यक्ष मुफ़्ती मोहम्मद सईद थे, वे जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। .

नई!!: महबूबा मुफ़्ती और जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी · और देखें »

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची

भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में मुख्यमंत्री राज्य का मुखिया होता है। वर्तमान में जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती हैं। .

नई!!: महबूबा मुफ़्ती और जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

कश्मीर विश्वविद्यालय

कश्मीर विश्वविद्यालय (دانشگاه کشمیر:कश्मीरी) श्रीनगर स्थित भारत का एक प्रमुख विश्वविद्यालय हैं। विश्वविद्यालय, कश्मीर विश्वविद्यालय, कश्मीर.

नई!!: महबूबा मुफ़्ती और कश्मीर विश्वविद्यालय · और देखें »

अनन्तनाग

अनन्तनाग जम्मू कश्मीर प्रान्त का एक शहर है। यह कश्मीर घाटी का एक बड़ा व्यापारीक केंद्र है। श्रेणी:जम्मू कश्मीर के शहर श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: महबूबा मुफ़्ती और अनन्तनाग · और देखें »

अनंतनाग लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

अनंतनाग लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के जम्मू एवं कश्मीर राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। श्रेणी:जम्मू एवं कश्मीर के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र.

नई!!: महबूबा मुफ़्ती और अनंतनाग लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

असम

असम या आसाम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमांत राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। यह भारत की पूर्वोत्तर सीमा २४° १' उ॰अ॰-२७° ५५' उ॰अ॰ तथा ८९° ४४' पू॰दे॰-९६° २' पू॰दे॰) पर स्थित है। संपूर्ण राज्य का क्षेत्रफल ७८,४६६ वर्ग कि॰मी॰ है। भारत - भूटान तथा भारत - बांग्लादेश सीमा कुछ भागो में असम से जुडी है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम तथा मेघालय एवं पश्चिम में बंग्लादेश स्थित है। .

नई!!: महबूबा मुफ़्ती और असम · और देखें »

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान या एम्स (AIIMS) सार्वजनिक आयुर्विज्ञान महाविद्यालय का समूह है। इस समूह में नई दिल्ली स्थित भारत का सबसे पुराना उत्कृष्ट एम्स संस्थान है। इसकी आधारशिला 1952 में रखी गयी और इसका सृजन 1956 में संसद के एक अधिनियम के माध्‍यम से एक स्‍वायत्त संस्‍थान के रूप में स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल के सभी पक्षों में उत्कृष्‍टता को पोषण देने के केन्‍द्र के रूप में कार्य करने हेतु किया गया। एम्स चौक दिल्ली के रिंग रोड पर पड़ने वाला चौराहा है, इसे अरविन्द मार्ग काटता है। सन् 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी श्रंखला में 6 अन्य एम्स संस्थान पूरे भारत में स्थापित किये गये। ताकि दूर दराज के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधायें पाई जा सके! 2022 तक हर राज्य में एक AIIMS खोलने का विचार है। .

नई!!: महबूबा मुफ़्ती और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मेहबूबा मुफ़्ती

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »