लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची

सूची जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची

भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में मुख्यमंत्री राज्य का मुखिया होता है। वर्तमान में जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती हैं। .

17 संबंधों: फारूक अब्दुल्ला, बख्शी ग़ुलाम मोहम्मद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची, महबूबा मुफ़्ती, मुफ़्ती मोहम्मद सईद, मेहरचंद महाजन, शेख़ अब्दुल्ला, सैयद मीर कासिम, जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, जम्मू और कश्मीर के राज्यपालों की सूची, ग़ुलाम नबी आज़ाद, ग़ुलाम मोहम्मद शाह, ग़ुलाम मोहम्मद सदीक, अवामी नेशनल कांफ्रेंस, उमर अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्‍दुल्‍ला (1937-) जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री तीन विभिन्न अवसरों पर रहे। सबसे पहले १९८२-१९८४ तक, दूसरी बार १९८६-१९९० तक और तीसरी बार १९९६-२००२ तक। वह सबसे पहले मुख्य मन्त्री अपने पिता की मृत्यु पर बने। वह कश्मीर की एक प्रमुख परिवार के वंशज हैं। वह शेख अब्दुल्ला के पुत्र और उमर अब्दुल्ला के पिता हैं। उनका संघर्ष राजीव गान्धी से रहा। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और फारूक अब्दुल्ला · और देखें »

बख्शी ग़ुलाम मोहम्मद

बख्शी ग़ुलाम मोहम्मद (1907-1972) कश्मीर के प्रधान मन्त्री (1953-1964) थे। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और बख्शी ग़ुलाम मोहम्मद · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची

भारत गणराज्य में उन्तीस राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुद्दुचेरी) की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल क़ानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री ही होता है। राज्य विधान सभा चुनावों के बाद राज्यपाल सामान्यतः सरकार बनाने के लिए बहुमत वाले दल (अथवा गठबंधन) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसकी कैबिनेट विधानसभा के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होती है। यदि विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त हो तो मुख्यमंत्री का कार्यकाल सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष का होता है; इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के कार्यकाल की संख्याओं की कोई सीमा नहीं होती। वर्तमान में पदस्थ इकत्तीस में से तीन, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, जम्मू और कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती और राजस्थान में वसुंधरा राजे महिला हैं। दिसम्बर 1994 से (समय के लिए), सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमंत्री हैं। पंजाब के अमरिन्दर सिंह (जन्म 1942) सबसे वृद्ध मुख्यमंत्री हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के चौदह पदस्थ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पाँच पदस्थ तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दो है; इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य दल के पदस्थ मुख्यमंत्रियों की संख्या एक से अधिक नहीं है। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

महबूबा मुफ़्ती

महबूबा मुफ़्ती (जन्म:22 मई 1959, बिजबिहारा) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा जम्मू और कश्मीर की तेरहवीं और एक महिला के रूप में राज्य की प्रथम मुख्यमंत्री हैं। महबूबा मुफ्ती से पूर्व वर्ष 1980 में सैयदा अनवरा तैमूर किसी भरतीय राज्य (असम) की पहली मुस्लिम मुख्यमंत्री बनी थीं। इस प्रकार वे देश के किसी राज्य की दूसरी मुस्लिम मुख्यमंत्री हैं। वे अनंतनाग से लोकसभा सांसद है। साथ ही जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की राजनेत्री और अध्यक्षा तथा जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री है। पिता की बीमारी के बाद एम्स, दिल्ली में मृत्यु हो जाने के बाद वो जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री बनी हैं।महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की पहली महिला राजनेत्री है। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और महबूबा मुफ़्ती · और देखें »

मुफ़्ती मोहम्मद सईद

मुफ़्ती मोहम्मद सईद (12 जनवरी 1936 - 7 जनवरी 2016) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री थे। वे जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष थे। वे भारत के गृह मंत्री भी रहे। इस पद पर आसीन होने वाले वे पहले मुस्लिम भारतीय थे। ०७ जनवरी २०१६ को दिल्ली में उनका निधन हुआ। २०१४ के चुनावों में वे अनंतनाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हिलाल अहमद शाह को 6028 वोटों के अंतर से हराकर विधायक निर्वाचित हुए। साल १९८९ में इनकी बेटी रूबैया सईद का अपहरण कर लिया गया था। रुबैया के बदले में आतंकवादियों ने अपने पांच साथियों को मुक्त करवा दिया था। इस घटना का विरोध जम्मू कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने किया था। भारत के गृहमंत्री रहते हुए भी २४ दिसम्बर १९९९ को इन्डियन एयरलाइंस का विमान अपहृत कर लिया गया, परिणाम स्वरूप अजहर मसूद एवं अन्य दो आतंकियों को रिहा करना पड़ा। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और मुफ़्ती मोहम्मद सईद · और देखें »

मेहरचंद महाजन

मेहरचंद महाजन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे न्यायाधीश थे। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और मेहरचंद महाजन · और देखें »

शेख़ अब्दुल्ला

शेख अब्‍दुल्‍ला (१९०५-१९८२) जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री दो विभिन्न अवसरों पर रहे। उनके बेटे फारूक और पोते उमर भी मुख्य मन्त्री रहे हैं। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और शेख़ अब्दुल्ला · और देखें »

सैयद मीर कासिम

सैयद मीर कासिम को भारत सरकार द्वारा सन २००५ में सार्वजनिक उपक्रम के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। ये दिल्ली राज्य से हैं। श्रेणी:२००५ पद्म भूषण.

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और सैयद मीर कासिम · और देखें »

जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस

जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (JKN), जम्मू-कश्मीर के भारतीय राज्य में एक राज्य राजनीतिक पार्टी है। शेख अब्दुल्ला ने 1947 में भारत की आजादी के समय के नेतृत्व में, यह कई दशकों से राज्य में चुनावी राजनीति हावी रही। यह शेख के पुत्र फारूक अब्दुल्ला (1981-2002) और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला (2002-2009) द्वारा बाद में नेतृत्व किया गया है। फारूक अब्दुल्ला को फिर 2009 में पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस · और देखें »

जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी

जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी एक जम्मू और कश्मीर में राजनीतिक पार्टी है। इस पार्टी के अध्यक्ष मुफ़्ती मोहम्मद सईद थे, वे जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी · और देखें »

जम्मू और कश्मीर के राज्यपालों की सूची

जम्मू और कश्मीर के राज्यपालों की सूची में भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के राज्यपालों के नाम हैं। १९४७ में जब भारत स्वतन्त्र हुआ था तब महाराजा हरि सिंह कश्मीर के शासक थे। तकनीकी रूप से वे १७ नवम्बर १९५२ तक महाराज रहे, यद्यपि २० जून १९४९ के उनके पुत्र करण सिंग राज-प्रतिनिधि थे। १७ नवम्बर १९५२ से ३० मार्च १९६५ तक करण सिंह जम्मू-कश्मीर के राज्य प्रमुख थे। ३० मार्च १९६५ को वे राज्य के प्रथम राज्यपाल बने। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और जम्मू और कश्मीर के राज्यपालों की सूची · और देखें »

ग़ुलाम नबी आज़ाद

ग़ुलाम नबी आज़ाद (जन्म: 7 मार्च 1949) वर्तमान भारत सरकार में राज्य सभा के विपक्ष के नेता है। वे वाशिम, महाराष्ट्र से सातवीं और आठवीं लोक सभा के सदस्य रहे हैं। वे पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में मंत्री बनाया गया था। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और ग़ुलाम नबी आज़ाद · और देखें »

ग़ुलाम मोहम्मद शाह

ग़ुलाम मोहम्मद शाह पूर्व जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री हैं। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और ग़ुलाम मोहम्मद शाह · और देखें »

ग़ुलाम मोहम्मद सदीक

ग़ुलाम मोहम्मद सदीक पूर्व जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री हैं | .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और ग़ुलाम मोहम्मद सदीक · और देखें »

अवामी नेशनल कांफ्रेंस

अवामी नेशनल कांफ्रेंस जम्मू और कश्मीर का एक राजनीतिक दल हैं। इस दल से जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री ग़ुलाम मोहम्मद शाह बने। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और अवामी नेशनल कांफ्रेंस · और देखें »

उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला (मार्च 1970 --) एक भारतीय कश्मीरी नेता और कश्मीर के 'प्रथम परिवार' के वंशज हैं। उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ। उनके पिता फारूक अब्दुल्ला हैं। उमर जम्मू और कश्मीर के अब तक के सबसे युवा और प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर 5 जनवरी 2009 को गठबंधन सरकार बनाई। 2014 के विधानसभा चुनावों में में उनकी पार्टी की हार हुई। उन्होंने सोनवार तथा बीरवाह सीटों से चुनाव लड़ा। सोनवार सीट से वे हार गए लेकिन बीरवाह सीट से वे विधायक निर्वाचित हुए। वह लोक सभा के भी सदस्य रह चुके हैं। .

नई!!: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची और उमर अब्दुल्ला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »