लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नरिंदर नाथ वोहरा

सूची नरिंदर नाथ वोहरा

नरिंदर नाथ वोहरा (जन्म 5 मई 1936) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं जम्मू और कश्मीर राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं। वोहरा 28 जून 2008 से इस पद पर हैं और इन्होने यह पदभार एस के सिन्हा के परवर्ती के रूप में ग्रहण किया था। वोहरा, के कार्यकाल के दौरान गुलाम नबी आजाद, उमर अब्दुल्ला, मुफ़्ती मुहम्मद सईद तथा महबूबा मुफ़्ती (वर्तमान) के रूप में जम्मू कश्मीर में चार मुख्यमंत्री बदल चुके हैं। .

6 संबंधों: महबूबा मुफ़्ती, मुफ़्ती मोहम्मद सईद, श्रीनिवास कुमार सिन्हा, जम्मू और कश्मीर के राज्यपालों की सूची, ग़ुलाम नबी आज़ाद, उमर अब्दुल्ला

महबूबा मुफ़्ती

महबूबा मुफ़्ती (जन्म:22 मई 1959, बिजबिहारा) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा जम्मू और कश्मीर की तेरहवीं और एक महिला के रूप में राज्य की प्रथम मुख्यमंत्री हैं। महबूबा मुफ्ती से पूर्व वर्ष 1980 में सैयदा अनवरा तैमूर किसी भरतीय राज्य (असम) की पहली मुस्लिम मुख्यमंत्री बनी थीं। इस प्रकार वे देश के किसी राज्य की दूसरी मुस्लिम मुख्यमंत्री हैं। वे अनंतनाग से लोकसभा सांसद है। साथ ही जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की राजनेत्री और अध्यक्षा तथा जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री है। पिता की बीमारी के बाद एम्स, दिल्ली में मृत्यु हो जाने के बाद वो जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री बनी हैं।महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की पहली महिला राजनेत्री है। .

नई!!: नरिंदर नाथ वोहरा और महबूबा मुफ़्ती · और देखें »

मुफ़्ती मोहम्मद सईद

मुफ़्ती मोहम्मद सईद (12 जनवरी 1936 - 7 जनवरी 2016) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री थे। वे जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष थे। वे भारत के गृह मंत्री भी रहे। इस पद पर आसीन होने वाले वे पहले मुस्लिम भारतीय थे। ०७ जनवरी २०१६ को दिल्ली में उनका निधन हुआ। २०१४ के चुनावों में वे अनंतनाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हिलाल अहमद शाह को 6028 वोटों के अंतर से हराकर विधायक निर्वाचित हुए। साल १९८९ में इनकी बेटी रूबैया सईद का अपहरण कर लिया गया था। रुबैया के बदले में आतंकवादियों ने अपने पांच साथियों को मुक्त करवा दिया था। इस घटना का विरोध जम्मू कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने किया था। भारत के गृहमंत्री रहते हुए भी २४ दिसम्बर १९९९ को इन्डियन एयरलाइंस का विमान अपहृत कर लिया गया, परिणाम स्वरूप अजहर मसूद एवं अन्य दो आतंकियों को रिहा करना पड़ा। .

नई!!: नरिंदर नाथ वोहरा और मुफ़्ती मोहम्मद सईद · और देखें »

श्रीनिवास कुमार सिन्हा

परम विशिष्ट सेवा मेडल लेफ्टिनेन्ट जनरल (अवकाशप्राप्त) श्रीनिवास कुमार सिन्हा (1926 - 2016) भारतीय सैन्य अधिकारी थे। अपनी सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने असम, जम्मू और कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। एक संक्षिप्त बीमारी के बाद एक अस्पताल में 17 नवंबर 2016 को उनका निधन हो गया। उनका जन्म बिहार के गया में हुआ था। वे वर्ष 1943 में सेना में शामिल हुए। जब पाकिस्तानी कबायलियों ने वर्ष 1947 में हमला किया तो जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले भारतीय सैनिकों के पहले जत्थे में वह भी शामिल थे। १९८३ में जब इन्दिरा सरकार ने जब उनकी वरिष्ठता को नजरअंदाज कर उनकी जगह जनरल अरुण श्रीधर वैद्य को भारतीय सेना का प्रमुख नियुक्त किया तो उन्होंने सेना से इस्तीफा दे दिया था। वे वर्ष 1990 में नेपाल में भारत के राजदूत नियुक्त हुए। इन्होंने पांच पुस्तकों का लेखन किया जिसमें से ‘ए सोल्जर रिकाल्स’ नामक आत्मकथा इनकी प्रमुख पुस्तक है। .

नई!!: नरिंदर नाथ वोहरा और श्रीनिवास कुमार सिन्हा · और देखें »

जम्मू और कश्मीर के राज्यपालों की सूची

जम्मू और कश्मीर के राज्यपालों की सूची में भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के राज्यपालों के नाम हैं। १९४७ में जब भारत स्वतन्त्र हुआ था तब महाराजा हरि सिंह कश्मीर के शासक थे। तकनीकी रूप से वे १७ नवम्बर १९५२ तक महाराज रहे, यद्यपि २० जून १९४९ के उनके पुत्र करण सिंग राज-प्रतिनिधि थे। १७ नवम्बर १९५२ से ३० मार्च १९६५ तक करण सिंह जम्मू-कश्मीर के राज्य प्रमुख थे। ३० मार्च १९६५ को वे राज्य के प्रथम राज्यपाल बने। .

नई!!: नरिंदर नाथ वोहरा और जम्मू और कश्मीर के राज्यपालों की सूची · और देखें »

ग़ुलाम नबी आज़ाद

ग़ुलाम नबी आज़ाद (जन्म: 7 मार्च 1949) वर्तमान भारत सरकार में राज्य सभा के विपक्ष के नेता है। वे वाशिम, महाराष्ट्र से सातवीं और आठवीं लोक सभा के सदस्य रहे हैं। वे पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में मंत्री बनाया गया था। .

नई!!: नरिंदर नाथ वोहरा और ग़ुलाम नबी आज़ाद · और देखें »

उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला (मार्च 1970 --) एक भारतीय कश्मीरी नेता और कश्मीर के 'प्रथम परिवार' के वंशज हैं। उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ। उनके पिता फारूक अब्दुल्ला हैं। उमर जम्मू और कश्मीर के अब तक के सबसे युवा और प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर 5 जनवरी 2009 को गठबंधन सरकार बनाई। 2014 के विधानसभा चुनावों में में उनकी पार्टी की हार हुई। उन्होंने सोनवार तथा बीरवाह सीटों से चुनाव लड़ा। सोनवार सीट से वे हार गए लेकिन बीरवाह सीट से वे विधायक निर्वाचित हुए। वह लोक सभा के भी सदस्य रह चुके हैं। .

नई!!: नरिंदर नाथ वोहरा और उमर अब्दुल्ला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »