लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मलाला युसुफ़ज़ई

सूची मलाला युसुफ़ज़ई

कैलाश सत्यार्थी मलाला युसुफ़ज़ई (पश्तो: ملاله یوسفزۍ जन्म: 12 जुलाई 1997) को बच्चों के अधिकारों की कार्यकर्ता होने के लिए जाना जाता है। वह पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के स्वात जिले में स्थित मिंगोरा शहर की एक छात्रा है। 13 साल की उम्र में ही वह तहरीक-ए-तालिबान शासन के अत्याचारों के बारे में एक छद्म नाम के तहत बीबीसी के लिए ब्लॉगिंग द्वारा स्वात के लोगों में नायिका बन गयी। अक्टूबर 2012 में, मात्र 14 वर्ष की आयु में अपने उदारवादी प्रयासों के कारण वे आतंकवादियों के हमले का शिकार बनी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गई और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में आ गई।http://www.guardian.co.uk/world/2012/oct/09/pakistan-girl-shot-activism-swat-taliban .

15 संबंधों: एमनेस्टी इण्टरनेशनल, डेसमंड टूटू, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, नेल्सन मंडेला, नोबेल पुरस्कार, परवेज़ हुदभॉय, पश्तो भाषा, पाकिस्तान, पाकिस्तानी लोग, बीबीसी, स्वात ज़िला, जिमी कार्टर, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा, कैलाश सत्यार्थी, अब्दुस सलाम

एमनेस्टी इण्टरनेशनल

एमनेस्टी इंटरनेशनल एक अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था है जो अपना उद्देश्य "मानवीय मूल्यों, एवं मानवीय स्वतंत्रता, को बचाने एवं भेदभाव मिटाने के लिए शोध एवं प्रतिरोध करने एवं हर तरह के मानवाधिकारों के लिए लडना" बताती है। इस संस्थान की स्थापना ब्रिटेन में १९६१ में की गयी थी। एमनेस्टी मानवाधिकारों के मुद्दे पर बहुद्देशीय प्रचार अभियान चलाकर, शोध कार्य कर के पूरे विश्व का ध्यान उन मुद्दों की ओर आकर्षित करने एवं एक विश्व जनमत तैयार करने की कोशिश करता है। ऐसा करके वे खास सरकारों, संस्थानों या व्यक्तियों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। इस संस्थान को १९७७ में "शोषण के खिलाफ" अभियान चलाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था। तथा १९७८ में संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार पुरस्कार से नवाजा गया था। लेकिन इस संस्थान की हमेशा यह कहकर आलोचना की जाती है कि पश्चिमी देशों के लिए इस संस्थान में हमेशा एक खास पूर्वाग्रह देखा जाता है।माइकल मैंडेल, How America Gets Away With Murder: Illegal Wars, Collateral Damage and Crimes Against Humanity, प्लूटो प्रेस २००४ .

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और एमनेस्टी इण्टरनेशनल · और देखें »

डेसमंड टूटू

डेसमंड टूटू डेसमंड्आ मपीलो टूटू (जन्म ७ अक्टूबर १९३१) दक्षिण अफ्रीकी समाजसेवी, राजनेता एवं केप टाउन शहर के आर्चबिशप हैं। इन्हें २००५५ में भारत सरकार द्वारा गाँधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और डेसमंड टूटू · और देखें »

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान

तहरीक-ए-तालिबान का ध्वज फ़ाटा क्षेत्र से शुरु हुई थी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (उर्दू), जिसे कभी-कभी सिर्फ़ टी-टी-पी (TTP) या पाकिस्तानी तालिबान भी कहते हैं, पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा के पास स्थित संघ-शासित जनजातीय क्षेत्र से उभरने वाले चरमपंथी उग्रवादी गुटों का एक संगठन है। यह अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान से अलग है हालांकि उनकी विचारधाराओं से काफ़ी हद तक सहमत है। इनका ध्येय पाकिस्तान में शरिया पर आधारित एक कट्टरपंथी इस्लामी अमीरात को क़ायम करना है। इसकी स्थापना दिसंबर २००७ को हुई जब बेयतुल्लाह महसूद​ के नेतृत्व में १३ गुटों ने एक तहरीक (अभियान) में शामिल होने का निर्णय लिया।, Marlène Laruelle, Sébastien Peyrouse, pp.

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान · और देखें »

नेल्सन मंडेला

नेल्सन रोलीह्लला मंडेला (ख़ोसा: Nelson Rolihlahla Mandela; 18 जुलाई 1918 – 5 दिसम्बर 2013) दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट उमखोंतो वे सिजवे के अध्यक्ष रहे। रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण उन्होंने 27 वर्ष रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताये जहाँ उन्हें कोयला खनिक का काम करना पड़ा था। 1990 में श्वेत सरकार से हुए एक समझौते के बाद उन्होंने नये दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। वे दक्षिण अफ्रीका एवं समूचे विश्व में रंगभेद का विरोध करने के प्रतीक बन गये। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उनके जन्म दिन को नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। .

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और नेल्सन मंडेला · और देखें »

नोबेल पुरस्कार

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष १९०१ में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल ३५५ आविष्कार किए जिनमें १८६७ में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। नोबेल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। साथ ही विकास के लिए निरंतर नए अनुसंधान की जरूरत का भी भरपूर अहसास था। दिसंबर १८९६ में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना २९ जून १९०० को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार १९०१ में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया। अल्फ्रेड नोबेल .

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और नोबेल पुरस्कार · और देखें »

परवेज़ हुदभॉय

परवेज़ अमिराली हुदभॉय (जन्म: 11 जुलाई 1 9 50) एक पाकिस्तानी परमाणु भौतिक विज्ञानी और कार्यकर्ता है जो जोहरा और जेड जेड अहमद फाउंडेशन के रूप में कार्य करता है, फॉरमैन ईसाई कॉलेज में प्रोफेसर और पहले कैद-ए-आज़म विश्वविद्यालय में भौतिकी पढ़ाया था। हुडभॉय पाकिस्तान में भाषण, धर्मनिरपेक्षता और शिक्षा की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने से संबंधित एक प्रमुख कार्यकर्ता भी हैं। कराची में पैदा हुए और उठाए गए, हूडभॉय ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नौ साल तक अध्ययन किया, जहां उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, गणित और ठोस-राज्य भौतिकी में डिग्री प्राप्त की, अन्ततः परमाणु भौतिकी में पीएचडी की शुरुआत की। 1981 में, हुडभॉय ने वाशिंगटन विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट के शोध का संचालन करने के लिए 1 9 85 में कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी में जाने वाले प्रोफेसर के रूप में सेवा करने के लिए छोड़ने से पहले चला। जबकि अभी भी कैद-ए-आज़म विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर हैं, हूडभाय ने काम किया था 1986 से 1994 तक सैद्धांतिक भौतिकी के लिए अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र में एक अतिथि वैज्ञानिक। वह 2010 तक कैएड-ए-आज़म विश्वविद्यालय के साथ बने रहे, जिसके दौरान उन्होंने एमआईटी, मैरीलैंड विश्वविद्यालय और स्टैनफोर्ड रैखिक कोलाइडर में प्रोफेसरों का दौरा किया। 2011 में, हूडभाय ने LUMS में शामिल होकर एक साथ प्रिंसटन विश्वविद्यालय के साथ शोधकर्ता के रूप में काम किया और एक्सप्रेस ट्रिब्यून के एक स्तंभकार थे। LUMS के साथ उनका अनुबंध 2013 में खत्म कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप विवाद हुआ। वह परमाणु वैज्ञानिकों के बुलेटिन का एक प्रायोजक है, और विश्व महासंघ वैज्ञानिकों के आतंकवाद पर निगरानी पैनल के सदस्य हैं। हूडभॉय ने कई पुरस्कार जीता है जिसमें गणित के लिए अब्दुस सलाम पुरस्कार (1984); विज्ञान की लोकप्रियता के लिए कलिंगा पुरस्कार (2003); अमेरिकन फिजिकल सोसाइटी से बर्टन अवॉर्ड (2010) 2011 में, उन्हें विदेश नीति के 100 सबसे प्रभावशाली वैश्विक विचारकों की सूची में शामिल किया गया था। 2013 में, उन्हें निरस्त्रीकरण पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के सलाहकार बोर्ड का सदस्य बनाया गया था। हुडभॉय पाकिस्तान के सबसे प्रमुख शिक्षाविदों में से एक है। वह इस्लाम और विज्ञान के लेखक हैं: धार्मिक रूढ़िवादी और तर्कसंगतता के लिए लड़ाई वह लाहौर में मशल पुस्तकों का प्रमुख है, जो "आधुनिक विचारों, मानव अधिकारों को बढ़ावा देने वाले उर्दू पुस्तकों का उत्पादन करने के लिए एक बड़ा अनुवाद प्रयास करने का दावा करता है, और महिलाओं की मुक्ति " हूडभॉय ने परियोजना सिंडिकेट, डीएडब्ल्यूएन, द न्यूयॉर्क टाइम्स और द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के लिए लिखा है। हूडभॉय को आम तौर पर पाकिस्तानी बुद्धिजीवियों के सबसे मुखर, प्रगतिशील और उदारवादी सदस्य में से एक माना जाता है। .

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और परवेज़ हुदभॉय · और देखें »

पश्तो भाषा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और पश्तो भाषा · और देखें »

पाकिस्तान

इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान या पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र या सिर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। 20 करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा। क़बाइली इलाक़े और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर (तथाकथित आज़ाद कश्मीर) और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं हालाँकि भारत इन्हें अपना भाग मानता है। पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था। सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इक़बाल ने द्विराष्ट्र सिद्धान्त का ज़िक्र किया था। उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी। सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिन्ध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया। सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया। .

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और पाकिस्तान · और देखें »

पाकिस्तानी लोग

पाकिस्तान देश के निवासियों को पाकिस्तानी या पाकिस्तानी लोग कहा जाता है। श्रेणी: पाकिस्तान श्रेणी: पाकिस्तान के लोग.

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और पाकिस्तानी लोग · और देखें »

बीबीसी

बीबीसी या ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोंरेशन (ब्रिटिश प्रसारण निगम) विश्व का सबसे बड़ा प्रसारण संघ है, दर्शकों की संख्या में, जिसके केवल ग्रेट ब्रिटेन में ही २६,००० कार्यकर्ता और बजट जीबी£ ४ अरब यूएस$ ७.८ अरब) से अधिक है। and the motto of the BBC is Nation Shall Speak Peace Unto Nation. The BBC is a quasi-autonomous Public Corporation operating as a public service broadcaster. The Corporation is run by the BBC Trust; however, the BBC is, per its charter, to be "free from both political and commercial influence and answers only to its viewers and listeners". Its domestic programming and broadcasts are primarily funded by levying television licence fees (under the Wireless Telegraphy Act 1949), although money is also raised through commercial activities such as sale of merchandise and programming. The BBC World Service, however, is funded by the Foreign and Commonwealth Office. In order to justify the licence fee the BBC is expected to produce a number of high-rating shows in addition to programmes that commercial broadcasters would not normally broadcast. Quite often domestic audiences affectionately refer to the BBC as the Beeb (coined by Kenny Everett). Auntie was a nickname used during the early years, said to originate in the somewhat old fashioned Auntie knows best attitude back when John Reith was in charge. The two terms have been used together as Auntie Beeb.--> .

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और बीबीसी · और देखें »

स्वात ज़िला

स्वात जिला, पाकिस्तान स्वात एक पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी सीमा प्रान्त का एक जिला एवं सुन्दर घाटी है। यह इस्लामाबाद से १६० किमी की दूरी पर स्थित है। सैदू शरीफ यहाँ की राजधानी है किन्तु मिंगोरा यहाँ का मुख्य नगर है। इस घाटी की सुन्दरता को देखते हुए इसे पाकिस्तान का "स्विटजरलैण्ड" भी कहा जाता है। दिसम्बर २००८ में इसके अधिकांश भाग पर तालिबान का कब्जा हो गया। उसके बाद तालिबानों के दबाव में आकर पाकिस्तान सरकार को यहाँ शरीयत लागू करने की मांग माननी पड़ी। इस समय पर्यटन के लिये ययाँ जाना बहुत खतरनाक है। Babur and his party hunting for rhinoceros in Swati, from Illuminated manuscript Baburnama .

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और स्वात ज़िला · और देखें »

जिमी कार्टर

जिमी कार्टर (Jimmy Carter) (पूरा नाम जेम्स अर्ल कार्टर जूनियर (अंग्रेज़ी: James Earl Jr.)) (जन्म अक्टूबर 1, 1924) एक अमेरिकी राजनेता हैं जो 1976 से 1980 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले वे संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना में कार्यरत रहे, जॉर्जिया में सेनेटर रहे और जॉर्जिया के गवर्नर भी रहे। राष्ट्रपति कार्यकाल के बाद वे मानव अधिकार संस्थाओं एवं परोपकारी संस्थाओं के साथ जुड़े रहे। उन्हें 2002 में नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और जिमी कार्टर · और देखें »

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा

मकरा चोटी ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा (पहले:उत्तर पश्चिम सीमांत प्रान्त) पाकिस्तान का एक प्रान्त या सूबा है। इसे सूबा-ए-सरहद के नाम से भी जाना जाता है जो अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर स्थित है। यहाँ पर पश्तूनों की आबादी अधिक है जिन्हें स्थानीय रूप से पख़्तून भी कहते हैं। इनकी मातृभाषा पश्तो है। इस प्रांत की जनसंख्या करीब 2 करोड़ है जिसमें अफ़ग़ानिस्तान से आए शरणार्थियों की 15 लाख की आबादी सम्मिलित नहीं है। .

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और ख़ैबर पख़्तूनख़्वा · और देखें »

कैलाश सत्यार्थी

कैलाश सत्यार्थी (जन्म: 11 जनवरी 1954) एक भारतीय बाल अधिकार कार्यकर्ता और बाल-श्रम के विरुद्ध पक्षधर हैं। उन्होंने १९८० में बचपन बचाओ आन्दोलन की स्थापना की जिसके बाद से वे विश्व भर के १४४ देशों के ८३,००० से अधिक बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर चुके हैं। सत्यार्थी के कार्यों के कारण ही वर्ष १९९९ में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ द्वारा बाल श्रम की निकृष्टतम श्रेणियों पर संधि सं॰ १८२ को अंगीकृत किया गया, जो अब दुनियाभर की सरकारों के लिए इस क्षेत्र में एक प्रमुख मार्गनिर्देशक है। उनके कार्यों को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों व पुरस्कारों द्वारा सम्मानित किया गया है। इन पुरस्कारों में वर्ष २०१४ का नोबेल शान्ति पुरस्कार भी शामिल है जो उन्हें पाकिस्तान की नारी शिक्षा कार्यकर्ता मलाला युसुफ़ज़ई के साथ सम्मिलित रूप से प्रदान किया गया है। .

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और कैलाश सत्यार्थी · और देखें »

अब्दुस सलाम

अब्दुस सलाम (1926-1996) विख्यात पाकिस्तानी सैद्धांतिक भौतिकविद थे। वह एक अहमदिया थे। नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुस सलाम पाकिस्तान के पहले और अकेले वैज्ञानिक हैं जिन्हे फिज़िक्स के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है। सलाम 1960 से 1974 तक पाकिस्तान सरकार के एक शीर्ष स्तर के विज्ञान सलाहकार थे, इस स्थिति से उन्होंने देश के विज्ञान के बुनियादी ढांचे के विकास में एक प्रमुख और प्रभावशाली भूमिका निभाई। सलम न केवल सैद्धांतिक और कण भौतिकी में प्रमुख विकास में योगदान करने के लिए जिम्मेदार था, बल्कि अपने देश में उच्च क्षमता वाले वैज्ञानिक अनुसंधान के विस्तार और गहराई को बढ़ावा देने के लिए भी जिम्मेदार था। वह अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग (एसयूपीआरसीओ) के संस्थापक निदेशक थे और पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग (पीएएसी) में सैद्धांतिक भौतिकी समूह (टीपीजी) की स्थापना के लिए जिम्मेदार थे। विज्ञान सलाहकार के रूप में, सलम ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के पाकिस्तान के विकास में एक अभिन्न भूमिका निभाई और 1972 में पाकिस्तान के परमाणु बम परियोजना के विकास के लिए योगदान दिया हो सकता है; इसके लिए उन्हें "वैज्ञानिक पिता " 1974 में, अब्दुस सलाम ने अपने देश से विरोध प्रदर्शन किया, जब पाकिस्तान संसद ने एक विवादास्पद संसदीय विधेयक पारित कर दिया, जो घोषित करते हुए कि अहमदिया आंदोलन के सदस्यों को, जो सलम का था, मुसलमान नहीं थे। 1998 में, देश के परमाणु परीक्षणों के बाद, पाकिस्तान सरकार ने सलाम की सेवाओं का सम्मान करने के लिए "पाकिस्तान के वैज्ञानिक" के एक हिस्से के रूप में एक स्मारक टिकट जारी किया था। सलम की प्रमुख और उल्लेखनीय उपलब्धियों में पैटी-सलम मॉडल, चुंबकीय फोटॉन, वेक्टर मेसन, ग्रांड यूनिफाइड थ्योरी, सुपरसमीमिति पर काम और सबसे महत्वपूर्ण बात, इलेक्ट्रोविक सिद्धांत शामिल हैं, जिसके लिए उन्हें भौतिक विज्ञान में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार - नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सलम ने क्वांटम फील्ड थियरी में और इंपीरियल कॉलेज लंदन में गणित की उन्नति में एक बड़ा योगदान दिया। अपने छात्र के साथ, रियाजुद्दीन, सलम ने न्यूट्रीनों, न्यूट्रॉन तारे और ब्लैक होल पर आधुनिक सिद्धांत में महत्वपूर्ण योगदान दिया, साथ ही साथ क्वांटम यांत्रिकी और क्वांटम फील्ड थ्योरी के आधुनिकीकरण पर काम किया। एक शिक्षक और विज्ञान के प्रमोटर के रूप में, सलाम को राष्ट्रपति के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान में गणितीय और सैद्धांतिक भौतिकी के संस्थापक और वैज्ञानिक पिता के रूप में याद किया गया था। सलाम ने दुनिया में भौतिक विज्ञान के लिए पाकिस्तानी भौतिकी के उदय में भारी योगदान दिया। यहां तक ​​कि उनकी मृत्यु के कुछ समय पहले भी, सलम ने भौतिकी में योगदान जारी रखा और तीसरी दुनिया के देशों में विज्ञान के विकास के लिए अधिवक्ता बने। .

नई!!: मलाला युसुफ़ज़ई और अब्दुस सलाम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मलाला युसुफजई, मलाला यूसुफ़ज़ई, मलाला यूसुफजई

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »