लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नोबेल पुरस्कार

सूची नोबेल पुरस्कार

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष १९०१ में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल ३५५ आविष्कार किए जिनमें १८६७ में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। नोबेल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। साथ ही विकास के लिए निरंतर नए अनुसंधान की जरूरत का भी भरपूर अहसास था। दिसंबर १८९६ में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना २९ जून १९०० को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार १९०१ में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया। अल्फ्रेड नोबेल .

28 संबंधों: चार्ल्स के काव, एलिजाबेथ ब्लैकबर्न, डायनामाइट, नॉर्वे, नोबेल संस्थान, बराक ओबामा, राइबोसोम, लू श्याबाओ, संयुक्त राज्य, स्टॉकहोम, स्वीडन, स्वीडिश बैंक, हर्ता म्यूलर, जैक शॉस्तक, जॉर्ज ई स्मिथ, विलार्ड स्टर्लिंग बॉयल, वेंकटरामन रामकृष्णन, ओलिवर विलियमसन, इज़राइल, इंटरनेशनल रेड क्रॉस एवं रेड क्रेसेन्ट मोवमेंट, कैरोल ग्रीडर, अल्फ़्रेद नोबेल, १८६७, १८९६, १९००, १९०१, १९६८, २९ जून

चार्ल्स के काव

प्रोफेसर चार्ल्स कुएन काव (जन्म: 4 नवम्बर 1933) में दूरसंचार के क्षेत्र में फाइबर ऑप्टिक्स के प्रयोग के प्रणेता हैं। काव, को व्यापक रूप से, दूरसंचार के क्षेत्र मे प्रकाशीय तंतु के प्रयोग" का पिता माना जाता है, उन्हें 2009 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार उनके असाधारण कार्य 'प्रकाश का प्रकाशीय तंतु के द्वारा प्रकाशीय संचार हेतु संचरण' के लिए संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और चार्ल्स के काव · और देखें »

एलिजाबेथ ब्लैकबर्न

ऑस्ट्रेलियाई मूल की एलिजाबेथ ब्लैकबर्न नोबेल पुरस्कार प्राप्त जीव वैज्ञानिक हैं जिनको कोशिका विभाजन के दौरान गुणसूत्रों की प्रतिकृति तथा इस दौरान उसमें विकृति से होने वाले स्वत: बचाव की प्रक्रिया पर शोध के लिए यह प्राप्त हुआ। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और एलिजाबेथ ब्लैकबर्न · और देखें »

डायनामाइट

डाइनामाइट एक प्रमुख विस्फोटक है। इसका आविष्कार अल्फ्रेड नोबेल ने किया था। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और डायनामाइट · और देखें »

नॉर्वे

नॉर्वे (बूकमॉल नॉर्वेजियन: Kongeriket Norge कुङेरिकेत नोर्ये, नी-नॉर्वेजियन: Kongeriket Noreg कुङेरिकेत नुरेग) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी है ओस्लो (en:Oslo)। इसकी मुख्य- और राजभाषा है नॉर्वेजियन भाषा। नोर्वे एक राजशाही है। इसके क्षेत्राधिकार् मे स्कैन्डेनेविअन प्रायद्वीप का पश्चिमी हिस्सा, यान मायेन और स्वाल्बार्द तथा बूवे नाम के आर्क्तिक द्वीप समूह आते हैं। नोर्वे का कुल क्शेत्रफल ३ लाख ८५ हजार दौ सौ बावन वर्ग किलोमीटर (१,४८,७४७ वर्ग मील) है और जनसन्ख्या लग्भग पचास लाख्। यह यूरोप मे न्यून्तम जनसन्ख्या घनत्त्व वाले देशो मे द्वीतीय स्थान पे आता है। देश की सीमाए पूर्व मे स्वीडन से लगती है और उत्तर मे कुछ क्षेत्र की सीमाए फ़िनलैण्ड और रूस से लगती हैं। नॉर्वे का रजा हराल्ड पांचवा है और उसकी प्रधानमंत्री जेन्स स्तोल्तेंबेर्ग है। नॉर्वे में 17 मई का दिन राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1814 ईसवी में नॉर्वे का संविधान बना था। देश के संसद को स्टोरटिंग कहा जाता है जिसके सदस्य हर चार साल बाद चुने जाते हैं। Bryggen (6-2007).jpg|Bergen Geiranger2.JPG|Geiranger Sognefjord, Norway.jpg|Sognefjord Vippetangen2.jpg|ओस्लो Vegaoyan.jpg|West Norway coast Mixed_Picea_(Spruce)_forest_from_Vestfold_county_in_Norway.jpg|Forest Norway National House.JPG|Norway Tradional House Troll_A_Platform.jpg|Oil platform .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और नॉर्वे · और देखें »

नोबेल संस्थान

नोबेल संस्थान वित्त और प्रशासन प्रबंधन के लिए 29 जून 1900 को स्थापित की गयी एक निजी संस्था है। यह तब से नोबेल पुरस्कार का आयोजन करती है। यह डाइनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के अंतिम इच्छा पर आधारित है। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और नोबेल संस्थान · और देखें »

बराक ओबामा

बराक हुसैन ओबामा (Barack Hussein Obama, जन्म: ४ अगस्त, १९६१) अमरीका के ४४वें राष्ट्रपति रहे हैं। वे इस देश के प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति हैं। उन्होंने २० जनवरी, २००९ को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ओबामा इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सेनेटर तथा २००८ में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे। ओबामा हार्वर्ड लॉ स्कूल से १९९१ में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। १९९७ से २००४ इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने के पूर्व ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में कार्य किया है और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस की है। १९९२ से २००४ तक उन्होंने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। सन् २००० में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी २००३ में उन्होंने अमरीकी सेनेट का रुख किया और मार्च २००४ में प्राथमिक विजय हासिल की। नवंबर २००३ में सेनेट के लिये चुने गये। १०९वें काँग्रेस में अल्पसंख्य डेमोक्रैट सदस्य के रूप में उन्होंने पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण तथा संघीय कोष के प्रयोग में अधिक सार्वजनिक उत्तरदायित्व का समर्थन करते विधेयकों के निर्माण में सहयोग दिया। वे पूर्वी युरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की राजकीय यात्रा पर भी गये। ११०वें काँग्रेस में लॉबिंग व चुनावी घोटालों, पर्यावरण के बदलाव, नाभिकीय आतंकवाद और युद्ध से लौटे अमेरीकी सैनिकों की देखरेख से संबंधित विधेयकों के निर्माण में उन्होंने सहयोग दिया। विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक ओबामा को वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और बराक ओबामा · और देखें »

राइबोसोम

लयनकाय (13) तारककाय थेर्मस थर्मोफाइलस की एक ३०एस उपैकाई का परमाणु ढांचा। प्रोटीन-नीले में एवं एकल सूत्र आर.एन.ए नारंगी रंग में दिखाए गये हैं राइबोसोम सजीव कोशिका के कोशिका द्रव में स्थित बहुत ही सूक्ष्म कण हैं, जिनकी प्रोटीनों के संश्लेषण में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। ये आनुवांशिक पदार्थों (डीएनए या आरएनए) के संकेतों को प्रोटीन शृंखला में परिवर्तित करते हैं। ये एण्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम के ऊपरी सतह पर पाये जाते हैं, इसके अलावा ये माइटोकाण्ड्रिया तथा क्लोरोप्लास्ट में भी पाये जाते हैं। राइबोसोम एक संदेशधारक राईबोस न्यूक्लिक अम्ल (एमआरएनए) के साथ जुड़े रहता है जिसमें किसी विशेष प्रोटीन के निर्माण के लिए आवश्यक अमीनो अम्ल को सही क्रमानुसार लगाने का संदेश रहता है। अमीनो अम्ल संदेशवाहक आरएनए अणुओं के साथ संलग्न रहते हैं। इस प्रकार राइबोसोम प्रोटीन के संश्लेषण में तो सहायता करता ही है लिपिड के उपापचयी क्रियाओं में भी सहायता करता है। राइबोसोम की खोज १९५० के दशक में रोमानिया के जीववैज्ञानिक जॉर्ज पेलेड ने की थी। उन्होंने इस खोज के लिए इलैक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का प्रयोग किया था जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राइबोसोम नाम १९५८ में वैज्ञानिक रिचर्ड बी.

नई!!: नोबेल पुरस्कार और राइबोसोम · और देखें »

लू श्याबाओ

लू श्याबाओ (२८ दिसम्बर १९५५ - १३ जुलाई १९१७) चीनी नीतियों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करने वाले मानवाधिकारवादी विद्रोही नेता हैं जिन्हे २०१० का नोबेल शांति पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और लू श्याबाओ · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: नोबेल पुरस्कार और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्टॉकहोम

स्टॉकहोम या स्टॉकहोल्म (Stockholm) उत्तरी यूरोप में स्थित स्वीडन देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह पूरे स्कैन्डीनेविया इलाके का भी सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। २०१० में इसके नगर निगम के तहत रहने वाले नागरिकों की आबादी ८,५१,१५५ अनुमानित की गई थी। उस समय इसके पूरे शहरी इलाके में १३.७ लाख लोग और पूरे स्टॉकहोम प्रशासनिक क्षेत्र में लगभग २१ लाख बस रहे थे। कुल मिलकर स्टॉकहोम प्रशासनिक क्षेत्र में पूरे स्वीडन के २२% नागरिक रहते हैं। स्टॉकहोम की स्थापना सन् ११८७ ईसवी में अनुमानित की गई है और यह सदियों से स्वीडन का सांस्कृतिक, साहित्यिक, राजनैतिक और आर्थिक केंद्र रहा है। यह शहर स्वीडन के दक्षिण-मध्यपूर्व तट पर १४ द्वीपों पर मैलारन झील के मुख के समीप विस्तृत है। यह अपनी सुन्दरता, शानदार इमारतों, खुली आब-ओ-हवा और उद्यानों के लिए जाना जाता है। २००८ के विश्व शहरी सूची में इसे स्कैन्डीनेविया में पहला, यूरोप में १०वाँ और विश्वभर में २४वाँ सब से बढ़िया शहर ठहराया गया।, Foreign Policy, November 2008 स्वीडन की राष्ट्रीय संसद (जिसे रिक्स्दाग/Riksdag कहते हैं) इसी शहर में स्थित है और स्वीडन के राजा-रानी और प्रधान मंत्री भी यहीं निवास करते हैं। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और स्टॉकहोम · और देखें »

स्वीडन

स्वीडन (स्वीडिश: Konungariket Sverige कूनुङारीकेत् स्वेरिये) यूरोपीय महाद्वीप में उत्तर में स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में स्थित एक देश है। स्टॉकहोल्म इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। स्वीडिश भाषा इसकी मुख्य और राजभाषा है। यहाँ एक संवैधानिक और लोकतान्त्रिक राजतन्त्र है। स्वीडन के पश्चिम एवं उत्तर में नॉर्वे, पूर्व में फ़िनलैंड तथा दक्षिण में डेनमार्क स्थित हैं। स्वीडन का पूरा क्षेत्रफल 528447 वर्ग किलोमीटर का है, जिसमे से 407340 वर्ग किलोमीटर थल क्षेत्र, 40080 वर्ग किलोमीटर में नदियाँ और झील तथा 81027 वर्ग किलोमीटर समुद्र क्षेत्र है। इस तरह यह यूरोपियन यूनियन में तीसरा सबसे बड़ा देश है। यहाँ की जनसँख्या वर्तमान में लगभग एक करोड़ दस लाख है। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और स्वीडन · और देखें »

स्वीडिश बैंक

Karagre vasate Lakshmi karmoli Saraswati Comedy Govinda Parbhat kya kar darshanam श्रेणी:स्वीडन.

नई!!: नोबेल पुरस्कार और स्वीडिश बैंक · और देखें »

हर्ता म्यूलर

रोमानिया में १७ अगस्त १९५३ को जन्मीं हर्ता म्यूलर जर्मन उपन्यासकार, कवियित्री और निबंधकार हैं और वे साम्यवादी रोमानिया में निकोलाइ चाउसेस्कु के दमनकारी शासन के दौरान जीवन की कठोर परिस्थितियों का सजीव चित्रण करने के लिए जानी जाती हैं। ८ अक्टूबर २००९, को की गयी एक घोषणा के अनुसार वो वर्ष २००९ की साहित्य के नोबेल पुरस्कार की विजेता हैं। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और हर्ता म्यूलर · और देखें »

जैक शॉस्तक

जैक विलियम शॉस्तक (जन्म: ९ नवंबर, 1952) एक जीवविज्ञानी हैं और अनुवांशिकी के प्रोफेसर है। उन्हें संयुक्त रूप से चिकित्सा का साल २००९ का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी खोज कि 'कैसे टेलोमेरेज गुणसूत्रों की रक्षा करते हैं' कि लिए दिया गया है। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और जैक शॉस्तक · और देखें »

जॉर्ज ई स्मिथ

जॉर्ज एल्वुड स्मिथ जॉर्ज एल्वुड स्मिथ (जन्म- 10 मई 1930) एक अमेरिकन वैज्ञानिक हैं। जो कि आवेश-युग्मित युक्ति (चार्ज कपल्ड डिवाइज़, या सीसीडी) के सह-आविष्कर्ता हैं। उन्हें 2009 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के एक चतुर्थांश से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें "एक छविकारी अर्धचालक परिपथ अर्थात् सीसीडी संवेदक के आविष्कार" के लिए दिया गया है। स्मिथ का जन्म व्हाइट प्लेन्स, न्यू यॉर्क में हुआ। उन्होंने सं.रा.

नई!!: नोबेल पुरस्कार और जॉर्ज ई स्मिथ · और देखें »

विलार्ड स्टर्लिंग बॉयल

विलार्ड स्टर्लिंग बॉयल (जन्म 19 अगस्त 1924) कनाडा के एक भौतिक विज्ञानी और चार्ज-कपल्ड डिवाइस (आवेश-युग्मित युक्ति) के सह आविष्कारक है। 6 अक्टूबर 2009 को श्री बॉयल को 2009 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार उनके अविष्कार "इमेजिंग अर्धचालक परिपथ -सीसीडी संवेदक" (imaging semiconductor circuit—the CCD sensor) के लिए संयुक्त रूप से प्रदान करने की घोषणा की गयी है। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और विलार्ड स्टर्लिंग बॉयल · और देखें »

वेंकटरामन रामकृष्णन

वेंकटरामन "वेंकी" रामकृष्णन (வெங்கட்ராமன் ராமகிருஷ்ணன்) (जन्म: १९५२, तमिलनाडु) एक जीव वैज्ञानिक हैं। इनको २००९ के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन्हें यह पुरस्कार कोशिका के अंदर प्रोटीन का निर्माण करने वाले राइबोसोम की कार्यप्रणाली व संरचना के उत्कृष्ट अध्ययन के लिए दिया गया है। इनकी इस उपलब्धि से कारगर प्रतिजैविकों को विकसित करने में मदद मिलेगी। इसराइली महिला वैज्ञानिक अदा योनोथ और अमरीका के थॉमस स्टीज़ को भी संयुक्त रूप से इस सम्मान के लिए चुना गया। तीनों वैज्ञानिकों ने त्रि-आयामी चित्रों के ज़रिए दुनिया को समझाया कि किस तरह राइबोसोम अलग-अलग रसायनों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं, इसके लिए उन्होंने एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफ़ी का सहारा लिया जो राइबोसोम्ज़ की हज़ारों गुना बड़ी छवि सामने लाता है। वर्तमान में श्री वेंकटरामन् रामकृष्णन् ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से जुड़े हैं एवं विश्वविद्यालय की एमआरसी लेबोरेट्रीज़ ऑफ़ म्यलूकुलर बायोलोजी (पेशीय जीवविज्ञान की एमआरसी प्रयोगशाला) के स्ट्रकचरल स्टडीज़ (संरचनात्मक अध्ययन) विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक हैं। वेंकी के नाम से मशहूर वेंकटरामन सातवें भारतीय एवं तीसरे तमिल मूल के व्यक्ति हैं जिनको नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा तमिलनाडु के चिदंबरम में हुई .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और वेंकटरामन रामकृष्णन · और देखें »

ओलिवर विलियमसन

ओलिवर इटॉन विलियमसन, एक अमेरिकी अर्थशास्त्री और अर्थशास्त्र के क्षेत्र के एक नामी लेखक हैं, उन्हें अपने सौदों की लागत नामक सिद्धान्त से प्रसिद्धि प्राप्त हुई है। ओलिवर, सन २००९ के अर्थशास्त्र के क्षेत्र के नोबेल स्मृति पुरस्कार के इलिनॉर ऑस्ट्रॉम के साथ सह विजेता हैं। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और ओलिवर विलियमसन · और देखें »

इज़राइल

इज़राइल राष्ट्र (इब्रानी:מְדִינַת יִשְׂרָאֵל, मेदिनत यिसरा'एल; دَوْلَةْ إِسْرَائِيل, दौलत इसरा'ईल) दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई। यरूशलम इसरायल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और इज़राइल · और देखें »

इंटरनेशनल रेड क्रॉस एवं रेड क्रेसेन्ट मोवमेंट

रेड क्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका मिशन मानवीय जिन्दगी व सेहत को बचाना है। इसकी स्थापना 1863 ई.में हेनरी ड्यूनेन्ट ने जेनेवा में की। इसका मुख्यालय जेनेवा (सि्वट्जरलेंड) में है। इसे तीन बार (1917,1944,1963)में नोबेल शांति पुरस्कार मिला है। इसका मुख्य उद्देश्य युद्ध या विपदा के समय में कठिनाईंयों से राहत दिलाना है। प्रतिवर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस 8मई को मनाया जाता है। जो कि इसके संस्थापक ड्यूरेंट का जन्मदिन है। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और इंटरनेशनल रेड क्रॉस एवं रेड क्रेसेन्ट मोवमेंट · और देखें »

कैरोल ग्रीडर

कैरोल ग्रीडर (जन्म: 15 अप्रैल, 1961) जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय में एक आण्विक जीवविज्ञानी हैं। 1984 में उन्होने संयुक्त रूप से एंजाइम टेलोमिरेज की खोज उस समय की थी, जब वो कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले में एलिजाबेथ ब्लैकबर्न के मातहत काम कर रही थीं। ग्रीडर ने टेलोमेरेस (गुणसूत्रों का छोर), की संरचना पर अनुसंधान का बीड़ा उठाया है। उन्हें 2009 का शरीर विज्ञान या चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से ब्लैकबर्न और जैक शॉस्तक के साथ प्रदान किया गया है। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और कैरोल ग्रीडर · और देखें »

अल्फ़्रेद नोबेल

अल्फ्रेड नोबेल ऐल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल (Nobel, Alfred Bernhard, 1833-1896), स्वीडन निवासी रसायनज्ञ तथा इंजीनियर थे। विश्व प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार इनके ही द्वारा स्थापित न्यास द्वारा दिया जाता है। इन्होने डाइनेमाइट नामक प्रसिद्ध बिस्फोटक का आविष्कार किया था। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और अल्फ़्रेद नोबेल · और देखें »

१८६७

१८६७ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और १८६७ · और देखें »

१८९६

1896 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और १८९६ · और देखें »

१९००

१९०० ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है, जो सोमवार से प्रारंभ हुआ था। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और १९०० · और देखें »

१९०१

१९०१ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और १९०१ · और देखें »

१९६८

1968 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और १९६८ · और देखें »

२९ जून

२९ जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १८०वाँ (लीप वर्ष में १८१ वाँ) दिन है। साल में अभी और १८५ दिन बाकी हैं। .

नई!!: नोबेल पुरस्कार और २९ जून · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नोबल पुरस्कार, नोबेल सम्मान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »