लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्लैकफूट लोग

सूची ब्लैकफूट लोग

ब्लैकफूट समुदाय या नीत्सितापी (ᖹᐟᒧᐧᒣᑯ, अर्थात "मूल निवासी"Compare to ओजीब्वे: अनिशिनाबेज और क़्विनिपियाक: ईन्स्केटम्बॉग) तीन समूहों फ़र्स्ट नेशन्स, सैस्कैचवेन, अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलम्बिया में बैंड सरकारों और मोन्टाना में एक अमेरिकी जनजाति का संयुक्त नाम है। सिकसिका (ब्लैक्फूट अर्थात काले पैरों वाले) कैनाई या कैना (कई सरदार) और उत्तरी पीगन या पीकानी ("Poor Robes") कनाडा में रहते हैं जबकि दक्षिणी पीगन या पिकुनी लोग संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं। ऐतिहासिक तौर पर समुदाय के सदस्य जंगली भैंसे का शिकार करने वाले आदिवासी लोग थे जो पश्चिमी उत्तर अमेरिका के विशाल मैदानों के उत्तरी क्षेत्रों से कनाडा की ओर आये थे। ऐसा माना जाता है कि भैंसों का शिकार करने के लिये उनके झुंडो का पीछा करते करते वो यूएसए से कनाडा के बो नदी तक आते रहे। अट्ठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में उन्होंने यूरोपीय अन्वेष्कों से घोडे और अग्नेयास्त्रों का व्यापार किया। ब्लैकफूटों ने इन सुविधाओं का उपयोग अपने शासकीय क्षेत्रों का विस्तार करने के लिये किया। इससे उन्हें भैंसों के शिकार के लिये ज्यादा दूर दूर तक जाने और आसानी से शिकार करने में सहायता मिली। उन्नीसवीं शताब्दी में यूरोपीय लोगों द्वारा योजनापूर्वक व्यापारिक कारणों से किये गये भैंसो के शिकार ने कभी बहुत ज्यादा संख्या में पाये जाने वाले भैंसों के विशाल झुंडों को ख्त्म कर दिया और परिणामत: विशाल मैदानों में मूल अमेरिकीयों की रोजमर्रा की जिंदगी ही बदल दी। अब उनका मुख्य भोजन स्रोत खत्म होने की कगार पर था जिसकी वजह से वो भुखमरी का शिकार होने लगे। इसकी वजह से मजबूरन इन आदिवासियों को खेती, किसानी और पशु-पालन जैसे व्यवसायों में संलग्न होना पडा। 1870 में उन्होंने अमेरिका और कनाडा की सरकारों से अपनी विशाल भूमि के बदले भोजन, दवाईयों और उन्नत खेती की शिक्षा के लिये संधियाँ कीं। फिर भी, ब्लैकफूट लोग अमेरिका और कनाडा की समावेशी नीतीयों के बावजूद अपनी मूल संस्कृति और भाषा को बचाने में सफल रहे हैं। .

11 संबंधों: फर्स्ट नेशन्स, बायसन, ब्रिटिश कोलम्बिया, भाला, मोन्टाना, संयुक्त राज्य, ईसाई, कनाडा, अल्बर्टा, अंग्रेज़ी भाषा, उत्तर अमेरिका

फर्स्ट नेशन्स

फ़र्स्ट नेशन्स (First Nations), (Premières Nations) यानि प्राथमिक देश विभिन्न कनाडा के आदिवासीयों जो कि ना ही ईनुइट और ना ही मेटिस लोग, कनाडा हैं केल इये सामूहिक रूप से उपयोग किया जाने वाला शब्द है। कनाडा में वर्तमान में कुल 634 पंजीकृत फ़र्स्ट नेशन सरकारें या समूह हैं, जिनमें से लगभग आधे ओंटारियो और ब्रिटिश कोलम्बिया में हैं। कनाडा के नौकरी निष्पक्षता कानून के तहत फ़र्स्ट नेशन्स महिलाओं, अल्पसंख्यकों, विकलांगों के साथ-साथ एक मान्यता प्राप्त समूह हैं। स्टैटिसटिक्स कनाडा के नियमानुसार फ़र्स्ट नेशन्स को अल्पसँख्यक नहीं माना जाता है और वो एक मान्य समूह हैं। जैसे भारत में अनुसूचित जनजाति एक अलग मान्यता प्राप्त समूह है। कनाडा में "फ़र्स्ट नेशन्स" शब्द आम बोलचाल में अमेरिका के मूल निवासियों के लिये पहले प्रयुक्त होने वाले शब्द "इंडियन्स" की जगह अस्तित्व में आया। कनाडा से बाहर इस शब्द का उपयोग करने वाले लोगों में पैसिफिक पश्चिमोत्तर में रहने वाले कैसकेडियाई और मूल अमेरिकी आदिवासीयों के समर्थक हैं। आदिवासियों द्वारा स्वयं को संबोधित करने का एक नया चलन है अपने आदिवासी या राष्ट्रीय पहचान का इस्तेमाल। जैसे मैं हूँ हैदा, या "हम हैं क्वानितियाई," जो कि विभिन्न आदिवासी समूहों की पहचान बताती है। उत्तर अमेरिकी मूल निवासियों की संस्कृति हजारों वर्श पुरानी है। उनके कुछ मौखिक परम्पराएँ ऐतिहासिक घटनाओं को सही-सही बतलाती हैं, जैसे कि कासकाडिया का भूकम्प और अट्ठारहवीं सदी का सीक कोन ज्वालामुखी विस्फ़ोट। लिखित दस्तावेजीकरण पंद्रहवीं सदी के उत्तरार्द्ध में यूरोपीय लोगों के आने और उपनिवेशीकरण के बाद से शुरु हुआ। चरवाहों, पशुपालकों, व्यापारियों, अन्वेषकों, ईसाई पादरियों द्वारा बताये गये यूरोपीय दस्तावेज ऐतिहासिक संस्कृतियों के बारे में बताते हैं। इसके अलावा पुरातात्विक और भाषाई अध्धयनों से शोधकरताओं को कनाडा के आदिवासियों की पुरानी संस्कृति को समझने में बहुत मदद मिली है। संयुक्त राज्य अमेरिका के रेड इंडियन्स आदिवासियों के मुकाबले कनाडियाई आदिवासियों से यूरोपीय संपर्क कम हिंसक रहा है। बाद के आर्थिक विकास के साथ यह कम हिंसक संघर्ष फ़र्स्ट नेशन आदिवासियों को कनाडा की संस्कृति पर अपनी मूल पहचान बचाते हुए प्रभाव डालने में महत्वपूर्ण रहा है। .

नई!!: ब्लैकफूट लोग और फर्स्ट नेशन्स · और देखें »

बायसन

बायसन (Bison) गोवंश के जीववैज्ञानिक कुल में विशाल समखुरीय प्राणियों का एक जीववैज्ञानिक वंश है। इस वंश में छह ज्ञात जातियाँ हैं, जिनमें से दो अस्तित्व में हैं और चार विलुप्त हो चुकी हैं। .

नई!!: ब्लैकफूट लोग और बायसन · और देखें »

ब्रिटिश कोलम्बिया

कनाडा में ब्रिटिश कोलम्बिया प्रान्त की स्थिति। ब्रिटिश कोलम्बिया, (अंग्रेज़ी: British Columbia, फ्राँसीसी: a Colombie-Britannique) कनाडा का एक प्रान्त है जो कनाडा के प्रशान्त महासागर से लगते पश्चिमी तट पर स्थित है। यह कनाडा का तीसरा सबसे बड़ा प्रान्त है जिसका क्षेत्रफल ९,४४,७३५ वर्ग किमी है। २००६ की जनगणना के अनुसार इस प्रान्त की कुल जनसंख्या ४१,१३,४८७ थी। इस प्रान्त की राजधानी विक्टोरिया है और राज्य का सबसे बड़ा नगर वैंकूवर है। इसी नगर में ब्रिटिश कोलम्बिया की लगभग आधी जनसंख्या निवास करती है (२० लाख)। अन्य बड़े नगर हैं: केलोव्ना, अबोट्स्फोर्ड, कैम्लूप्स, नानाइमो और प्रिन्स जॉर्ज। इस प्रान्त के बड़े उद्योग हैं: वानिकी, पर्यटन, खनन और मछलीपालन। यह प्रान्त १९७१ में कनाडा से जुड़ा। इस प्रान्त की सीमांकन को लेकर कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में कुछ असहमति थी। दक्षिणी सीमा ४९वें समानान्तर पर स्थित है, जैसा ऑरेगन सन्धि में स्वीकृत किया गया था जो १८४६ में हुई थी। सान जुआन द्वीपों और अलास्का की सीमा से भी कुछ विवाद थे, पर वह सुलझा लिए गए। इस प्रान्त के प्रमुख गॉर्डन कैम्पबेल हैं और वे लिब्रल पार्टी के नेता हैं। २०१० के शीतकालीन ओलम्पिक खेल इस प्रान्त के सबसे बड़े नगर वैंकूवर में आयोजित किए जाएंगे। स्कींग प्रतियोगिताएँ व्हिस्लर में आयोजित होंगी जो एक विश्व-प्रसिद्ध स्कींग स्थान है। .

नई!!: ब्लैकफूट लोग और ब्रिटिश कोलम्बिया · और देखें »

भाला

भाला एक शस्त्र को कहते हैं जो आम तौर पर लकड़ी के एक डंडे से बना होता है जिसपर धातु से बनी नोक होती है। एक मुगल योद्ध .

नई!!: ब्लैकफूट लोग और भाला · और देखें »

मोन्टाना

सयुक्त राज्य में स्थिति मोन्टाना (Montana) संयुक्त राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राज्य है। राज्य का नाम स्पेनिश शब्द मोंटाना जिसका अर्थ पर्वत है, से लिया गया है। मोंटाना की तीन कनाडाई प्रांतों: ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा, और सस्केचेवान के साथ 545 मील (877 किमी) की सीमा है। इसके पूर्व में नॉर्थ डेकोटा और साउथ डेकोटा, दक्षिण में वायोमिंग, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में आयडाहो स्थित है। मोंटाना अमेरिका के राज्यों में आकार के हिसाब से चौथा स्थान है, लेकिन आबादी में वह 48वां स्थान रखता है। मोन्टाना का पूर्वी हिस्सा 1803 में अमेरिका ने फ्रांस से खरीदा था। पश्चिमी हिस्सा ब्रिटेन के साथ 1846 में की गई संधि से अमेरिका के हाथ आया। 1889 में 41वें राज्य के रूप में इसे संघ में शामिल किया गया। मोन्टाना की अनुमानित जनसंख्या 2015 में 10,32,949 है। 94% जनता अंग्रेज़ी भाषा बोलती है जो राज्य की अधिकारिक भाषा भी है। .

नई!!: ब्लैकफूट लोग और मोन्टाना · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: ब्लैकफूट लोग और संयुक्त राज्य · और देखें »

ईसाई

ईसाई वो व्यक्ति है जो ईसाई धर्म को मानता है। ईसाइयों कई साम्प्रदायों में बटे हैं, जैसे रोमन कैथोलिक, प्रोटेस्टेंट और ऑर्थोडॉक्स। देखिये: ईसाई धर्म। श्रेणी:ईसाई धर्म.

नई!!: ब्लैकफूट लोग और ईसाई · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ब्लैकफूट लोग और कनाडा · और देखें »

अल्बर्टा

कनाडा में अल्बर्टा प्रान्त की स्थिति। अल्बर्टा कनाडा का एक प्रान्त है। यह कनाडा के पश्चिमी भाग में स्थित है। इस प्रान्त के पश्चिम में ब्रिटिश कोलम्बिया प्रान्त, पूर्व में सास्काचवान और दक्षिण में संयुक्त राज्य अमेरिका का मॉण्टाना राज्य इसके पड़ोसी हैं। अल्बर्टा, कनाडा का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल ६,४२३१७ वर्ग किमी है। अल्बर्टा की जनसंख्या ३३,०५,८०० है और कनाडा के तीन प्रान्त ऐसे है जिनकी जनसंख्या इससे अधिक है। अल्बर्टा की राजधानी एडमण्टन है। एडमण्टन, अल्बर्टा के मध्य भाग के निकट स्थित है। कैलगैरी अल्बर्टा का एक अन्य प्रमुख नगर है। यह राजधानी एडमण्टन के दक्षिण में स्थित है। .

नई!!: ब्लैकफूट लोग और अल्बर्टा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: ब्लैकफूट लोग और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

नई!!: ब्लैकफूट लोग और उत्तर अमेरिका · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »