लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्रिटिश कोलम्बिया

सूची ब्रिटिश कोलम्बिया

कनाडा में ब्रिटिश कोलम्बिया प्रान्त की स्थिति। ब्रिटिश कोलम्बिया, (अंग्रेज़ी: British Columbia, फ्राँसीसी: a Colombie-Britannique) कनाडा का एक प्रान्त है जो कनाडा के प्रशान्त महासागर से लगते पश्चिमी तट पर स्थित है। यह कनाडा का तीसरा सबसे बड़ा प्रान्त है जिसका क्षेत्रफल ९,४४,७३५ वर्ग किमी है। २००६ की जनगणना के अनुसार इस प्रान्त की कुल जनसंख्या ४१,१३,४८७ थी। इस प्रान्त की राजधानी विक्टोरिया है और राज्य का सबसे बड़ा नगर वैंकूवर है। इसी नगर में ब्रिटिश कोलम्बिया की लगभग आधी जनसंख्या निवास करती है (२० लाख)। अन्य बड़े नगर हैं: केलोव्ना, अबोट्स्फोर्ड, कैम्लूप्स, नानाइमो और प्रिन्स जॉर्ज। इस प्रान्त के बड़े उद्योग हैं: वानिकी, पर्यटन, खनन और मछलीपालन। यह प्रान्त १९७१ में कनाडा से जुड़ा। इस प्रान्त की सीमांकन को लेकर कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में कुछ असहमति थी। दक्षिणी सीमा ४९वें समानान्तर पर स्थित है, जैसा ऑरेगन सन्धि में स्वीकृत किया गया था जो १८४६ में हुई थी। सान जुआन द्वीपों और अलास्का की सीमा से भी कुछ विवाद थे, पर वह सुलझा लिए गए। इस प्रान्त के प्रमुख गॉर्डन कैम्पबेल हैं और वे लिब्रल पार्टी के नेता हैं। २०१० के शीतकालीन ओलम्पिक खेल इस प्रान्त के सबसे बड़े नगर वैंकूवर में आयोजित किए जाएंगे। स्कींग प्रतियोगिताएँ व्हिस्लर में आयोजित होंगी जो एक विश्व-प्रसिद्ध स्कींग स्थान है। .

10 संबंधों: प्रशान्त महासागर, फ़्रान्सीसी भाषा, लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा, शीतकालीन ओलम्पिक खेल, संयुक्त राज्य, वैंकूवर, कनाडा, अलास्का, अंग्रेज़ी भाषा, १९७१

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: ब्रिटिश कोलम्बिया और प्रशान्त महासागर · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: ब्रिटिश कोलम्बिया और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा

कनाडा की लिबरल पार्टी (उदारवादी दल) (Parti libéral du Canada), जिसे बोलचाल की भाषा में ग्रिट्स भी कहा जाता है, कनाडा के इतिहास का सबसे पुराना राजनीतिक दल है। यह दल उदारतावाद के सिद्धांत पर काम करता है और कनाडा के राजनीतिक हलकों में सामान्यत: सेंटर (मध्यमार्गी विचारधारा) वाले दल के रूप में जाना जाता है।मैकॉल, क्रिस्टीना; स्टीफन क्लॉर्कसन। The Canadian Encyclopedia.

नई!!: ब्रिटिश कोलम्बिया और लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा · और देखें »

शीतकालीन ओलम्पिक खेल

शीतकालीन ऑलंपिक खेल (अंग्रेज़ी:विंटर ऑलंपिक्स) एक विशेष ओलम्पिक खेल होते हैं, जिनमें में अधिकांशत: बर्फ पर खेले जाने वाले खेलों की स्पर्धा होती है। इन खेलों में ऑल्पाइन स्कीइंग, बायथलॉनबॉब्स्लेड, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, कर्लिंग, फिगर स्केटिंग, फ्रीस्टाइल स्कीइंग, आइस हॉकी, ल्यूज, नॉर्डिक कंबाइंड, शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, स्केलेटन, स्नोबोर्डिंग, स्पीड स्केटिंग आदि स्पर्धाएं होती हैं। .

नई!!: ब्रिटिश कोलम्बिया और शीतकालीन ओलम्पिक खेल · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: ब्रिटिश कोलम्बिया और संयुक्त राज्य · और देखें »

वैंकूवर

वैंकूवर (Vancouver) ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में समुद्री किनारे पर स्थित एक शहर है। २०११ के आंकड़ों के अनुसार शहर में ६०३,००० लोग रहते है जो इसे कनाडा का आठवां सबसे बड़ा शहर बनाते है। इसके शहरी इलाके में २३ लाख लोग रहते है जो इसे देश का तिसरा सबसे अधिक आबादी वाला और पश्चिमी कनाडा का सर्वाधिक आबादी वाला शहर बनाते है। ५,२४९ वर्ग किलोमीटर में फैला वैकूवर का शहर कनेडियाई मुंसीपाल्टी का सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला शहर है जहां ५,००० से अधिक लोग रहते है। यह भाषा व वंश में अनेकता के अनुसार कनाडा का सबसे बड़ा शहर है जहां ५३% लोग ऐसे है जिनकी मातृभाषा अंग्रेज़ी नहीं है। गैसटाउन नाम की बस्ती हैस्टिंग मिल नाम की लकड़ी काटने वाली मिल के आस-पास बस गई जिसका निर्माण १८६७ में किया गया था। बढ़ कर यह ग्रेनविली कहलाने लगी और १८८६ में इसका नाम "वैंकूवर" करके इसे शहर के रूप में शामिल कर लिया गया। वैंकूवर और बर्नाबी में स्थित कई बड़े फ़िल्म निर्माण स्टूडियो ने मेट्रो वैंकूवर को उत्तरी अमेरिका का लॉस एंजिलिस और न्यू यॉर्क शहर के बाद का तिसरा सबसे बड़ा फ़िल्म निर्माण क्षेत्र बना दिया है जिसके चलते इसे उत्तरी हॉलीवूड कहा जाता है। .

नई!!: ब्रिटिश कोलम्बिया और वैंकूवर · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ब्रिटिश कोलम्बिया और कनाडा · और देखें »

अलास्का

अलास्का (अंग्रेज़ी: Alaska) उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी छोर में स्थित अमेरिकी का राज्य है। इसके पूर्व में कनाडा, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर और पश्चिम में रूस स्थित हैं। क्षेत्रफल के अनुसार अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। अलास्का की लगभग आधी जनसंख्या 6,83,478 इसके अन्कोरेज महानगर में रहती है। सन 2009 तक अलास्का संयुक्त राज्य में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। 30 मार्च 1867 को संयुक्त राज्य सीनेट ने अलास्का को रूसी साम्राज्य से खरीदने का फैसला किया, इसके लिए रूस को 72 लाख डॉलर (45 करोड़ 81 लाख रूपए) चुकाए गए, यानि की हर एकड़ के लिए 4.74 डालर (315 रूपए) दिया गया था। इसके बाद यह भूमि कई आधिकारिक बदलावों से गुज़री, तब जाकर इसको 11 मई 1912 को संगठित क्षेत्र माना गया और 49 वें राज्य के तौर पे 3 जनवरी 1953 को शामिल किया गया। इस राज्य का नाम अलास्का रूसी साम्राज्य के समय से ही इस्तेमाल होता रहा था जिसका की मतलब मुख्य ज़मीन या मात्रभूमि था और जो की "अलयूत" के शब्द "अलाक्स्स्क्साक" से लिया गया था। .

नई!!: ब्रिटिश कोलम्बिया और अलास्का · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: ब्रिटिश कोलम्बिया और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

१९७१

१९७१ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ब्रिटिश कोलम्बिया और १९७१ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ब्रिटिश कोलंबिया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »