लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द्वीपीय केल्टी भाषाएँ

सूची द्वीपीय केल्टी भाषाएँ

द्वीपीय केल्टी भाषाएँ (Insular Celtic languages) पश्चिमोत्तर यूरोप में केल्टी भाषा-परिवार की एक उपशाखा है जिसकी भाषाएँ ब्रिटेन व आयरलैण्ड के द्वीपों पर उत्पन्न हुई थीं। यह मुख्यभूमि यूरोप और आनातोलिया में उत्पन्न होने वाली महाद्वीपीय केल्टी भाषाओं से भिन्न थी। सभी महाद्वीपीय केल्टी भाषाएँ विलुप्त हो गई और विश्व में आज बोली जाने वाली सभी केल्टी भाषाएँ केवल द्वीपीय केल्टी शाखा से ही हैं। ५वीं और ६ठी शताब्दी ईसवी में कुछ द्वीपीय केल्टी बोलने वाले पश्चिमोत्तर फ़्रान्स में जा बसे और वहाँ के ब्रिटेनी प्रायद्वीप व कुछ अन्य क्षेत्रों में आज भी उनके बोलने वाले मिलते हैं। .

18 संबंधों: द्वीप, फ़्रान्स, ब्रतान्य, ब्रिटेन, ब्रिटोनिक भाषाएँ, यूरोप, स्कॉटिश गैलिक, स्कॉट्लैण्ड, वेल्श भाषा, वेल्स, गोइडेलिक भाषाएँ, आनातोलिया, आयरलैण्ड, आयरिश भाषा, आइल ऑफ़ मैन, केल्टी भाषाएँ, कॉर्निश भाषा, कॉर्नवल

द्वीप

फीजी का एक लघु द्वीप एड्रियाटिक सागर का एक द्वीप समुई द्वीप, थाईलैंड संयुक्त राज्य के निचले सैरैनैक झील में एक द्वीप द्वीप स्थलखण्ड के एसे भाग होतें हैं, जिनके चारों ओर जल का विस्तार पाया जाता हैं। आकार में द्वीप छोटे भी हो सकते हैं तथा बड़े भी। इनका आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर ह्ज़ारों वर्ग किलोमीटर तक पाया जाता हैं। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और द्वीप · और देखें »

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और फ़्रान्स · और देखें »

ब्रतान्य

ब्रतान्य (फ़्रान्सीसी: Bretagne), जिसे ब्रिटेनी (Brittany) और ब्रॅय्स (Breizh) भी कहा जाता है, पस्चिमोत्तरी फ़्रान्स में स्थित एक सांस्कृतिक क्षेत्र है। यहाँ पारम्परिक रूप से फ़्रान्सीसी भाषा की बजाय ब्रेतों नामक एक केल्टी भाषा बोली जाती थी जो आयरलैंड व स्कॉटलैंड में बोली जाने वाली पारम्परिक केल्टी भाषाओं से सम्बन्धित है।, Gilles Asselin, Ruth Mastron, pp.

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और ब्रतान्य · और देखें »

ब्रिटेन

ब्रिटेन शब्द का प्रयोग हालाँकि आम तौर पर हिंदी में संयुक्त राजशाही अर्थात् यूनाइटेड किंगडम देश का बोध करने के लिए होता है, परंतु इसका उपयोग अन्य सन्दर्भों के लिए भी हो सकता है.

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और ब्रिटेन · और देखें »

ब्रिटोनिक भाषाएँ

ब्रिटोनिक भाषाएँ (Brittonic languages, Brythonic languages) या ब्रिटिश केल्टी भाषाएँ (British Celtic languages) यूरोप में बोली जाने वाली केल्टी भाषा-परिवार की द्वीपीय केल्टी शाखा (Insular Celtic languages) की दो उपशाखाओं में से एक है जिसकी भाषाएँ ब्रिटेन में बोली जाती हैं, हालांकि अंग्रेज़ी के विस्तार से इन्हें बोलने वालों की संख्याएँ बहुत कम हो गई हैं। ५वीं और ६ठी शताब्दी ईसवी में ब्रिटेन से कुछ समुदाय इन भाषाओं को फ़्रान्स के ब्रिटेनी क्षेत्र में भी ले गए जहाँ अब ब्रेतों (Breton) नामक ब्रिटोनिक भाषा बोली जाती है। द्वीपीय केल्टी भाषाओं की दूसरी शाखा गोइडेलिक (Goidelic) है। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और ब्रिटोनिक भाषाएँ · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और यूरोप · और देखें »

स्कॉटिश गैलिक

स्कॉटिश गैलिक, जिसे कभी कभी गैलिक Gàidhlig भी कहा जाता है, एक सेल्टिक भाषा है जिसका प्रारंभ स्कॉटलैंड में हुआ। सेल्टिक भाषा की शाखा गोएडलिक भाषाओं में से एक गैलिक का उद्भव आयरिश भाषा की ही तरह मध्य आयरिश से हुआ। यूनाइटेड किंगडम के २०११ की जनगणना के अनुसार कुल ५७,३७५ स्कॉटिस लोग (१.१%) उस वक्त तक स्कॉटिश गैलिक भाषा बोल सकते थे। जनगणना के नतीजों के अनुसार २००१ के बाद से गैलिक भाषा बोलने वालों की संख्या में १२७५ वक्ताओं की कमी आई है। ८७०५६ लोगों ने गैलिक से संबंधित किसी भी तरह का ज्ञान होने की बात कही जो कि २००१ के ९३२८२ के आंकणों से ६२२६ कम है। इस कमी के बावजूद इस भाषा को बचाने का कार्य जारी है और २० वर्ष से कम आयु के गैलिक बोलने वाले वक्ताओं की संख्या में बढोत्तरी हुई है। from the Council of Europe.

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और स्कॉटिश गैलिक · और देखें »

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

वेल्श भाषा

वेल्श मूल रूप से वेल्स में बोले जाने वाली, केल्टिक भाषाओं की ब्रिथोनिक शाखा की सदस्य है। श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम की भाषाएँ श्रेणी:वेल्स श्रेणी:ब्रिटोनिक भाषाएँ.

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और वेल्श भाषा · और देखें »

वेल्स

वेल्ज़ संयुक्त राजशाही (U.K.) का प्रान्त है। यहां कि राजधानी कार्डिफ है। अन्य मुख्य नगर हैं बांगोर, स्वान्ज़ी, न्यूपोर्ट। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और वेल्स · और देखें »

गोइडेलिक भाषाएँ

गोइडेलिक भाषाएँ (Goidelic languages) या गेयलिक भाषाएँ (Gaelic languages) ब्रिटेन व आयरलैण्ड में बोली जाने वाली द्वीपीय केल्टी भाषा-परिवार की दो में से एक उपशाखा का नाम है (दूसरी ब्रिटोनिक भाषाएँ हैं)। गोइडेलिक शाखा में आयरलैण्ड की आयरिश भाषा, मैन के द्वीप पर बोली जाने वाली मैन्क्स भाषा और स्कॉटलैण्ड में बोली जाने वाली स्कॉटिश गेयलिक भाषा शामिल हैं। किसी ज़माने में आयरलैण्ड से मैन के द्वीप से होते हुए स्कॉटलैण्ड तक इन भाषाओं की उपभाषा सतति हुआ करती थी लेकिन अंग्रेज़ी के दबाव से यह विलुप्ति के समीप आ गई। कई प्रयासों के बाद इसकी तीन अस्तित्ववान भाषाएँ कुछ हद तक पुनर्जीवित हो पाई हैं। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और गोइडेलिक भाषाएँ · और देखें »

आनातोलिया

आनातोलिया का भूस्वरूप आनातोलिया (तुर्की: Anadolu, यूनानी: Ανατολία) आज के तुर्की, खासकर इसके मध्य भाग को कहते हैं। इसका पूर्वी भाग ऐतिहासिक रूप से अर्मेनिया तथा कुर्दिस्तान का अंग रहा है। यह ईलाका एशिया माइनर के नाम से भी जाना जाता हैं। सामान्य रूप से माना जाता है कि काला सागर के दक्षिण का भूभाग अनातोलिया है। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और आनातोलिया · और देखें »

आयरलैण्ड

आयरलैण्ड (Éire एक द्वीप है उत्तर पश्चिम यूरोप में। यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और दुनिया में बीसवां सबसे बड़ा द्वीप है। पुर्व में संजयुक्त राजशाही है। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और आयरलैण्ड · और देखें »

आयरिश भाषा

आयरिश (अंग्रेज़ी: Irish) (मूल नाम: Gaeilge, teanga na Gaeilge, Ghaelacha) भारोपीय परिवार की एक गोइदेलिक भाषा है, जिसका उद्भव आयरलैंड में हुआ और आयरिश लोगों द्वारा बोली जाती है। आज आयरिश भले ही केवल आयरिश जनसंख्या के एक छोटे समुदाय द्वारा बोली जाती हो, लेकिन यह आयरिश राज्य के निवासियों के जीवन में एक महत्वपूर्ण प्रतीकात्मक भूमिका अदा करता है, जिसका इस्तेमाल देश भर में मीडिया, निजी संदर्भों और सामाजिक स्थितियों में किया जाता है। इसे आयरलैंड गणतंत्र की राष्ट्रीय और पहली आधिकारिक भाषा के रूप में संवैधानिक दर्जा प्राप्त है, इसके अलावा इसे यूरोपीय संघ के एक आधिकारिक भाषा के रूप में दर्जा प्राप्त है। आयरिश को उत्तरी आयरलैंड में भी आधिकारिक तौर पर अल्पसंख्यक भाषा का दर्जा प्राप्त है। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और आयरिश भाषा · और देखें »

आइल ऑफ़ मैन

मनुष्य का टापू एक स्वशासित किरीटाधीन क्षेत्र है, जो आयरिश सागर में ब्रिटिश आइल्स में स्थित है। इसकी राजाध्यक्ष साम्राज्ञी महारानी एलीजाबेथ द्वितीय हैं। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। इसकी राजधानी डगलस है। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और आइल ऑफ़ मैन · और देखें »

केल्टी भाषाएँ

केल्टी भाषाएँ (अंग्रेज़ी: Celtic languages) या सेल्टी भाषाएँ, जिन्हें अंग्रेज़ी में केल्टिक या सेल्टिक कहा जाता है, हिन्द-यूरोपी भाषा परिवार की एक उपशाखा है जिसकी बोलियाँ यूरोप के पश्चिमोत्तरी छोर के कुछ हिस्सों में बोली जाती हैं। इनका विस्तार विषेश रूप से आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेल्ज़, मैन के द्वीप (आइल ऑफ़ मैन) और फ़्रान्स के ब्रिटनी क्षेत्र में है। यहाँ से बहुत से लोग दक्षिण अमेरिका के आरजेनटीना देश के कुछ भागों में भी जा बसे थे इसलिये कुछ हद तक केल्टी बोलियाँ वहाँ भी बोली जाती हैं।, George L. Campbell, pp.

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और केल्टी भाषाएँ · और देखें »

कॉर्निश भाषा

कॉर्निश भाषा (कॉर्निश: Kernowek, अंग्रेज़ी: Cornish) ब्रिटेन के सुदूर दक्षिणपश्चिमी भाग के कॉर्नवल प्रायद्वीप में बोली जाने वाली द्वीपीय केल्टी भाषा-परिवार की ब्रिटोनिक शाखा की एक भाषा है। इसे अब कम बोला जाता है और इसे बोल सकने वाले अधिकतर लोग अंग्रेज़ी का अधिक प्रयोग करते हैं। फिर भी इसे कॉर्नवल की पारम्परिक भाषा और सांस्कृतिक पहचान होने के नाते सम्मानित किया जाता है और समारोही तौर पर प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और कॉर्निश भाषा · और देखें »

कॉर्नवल

कॉर्नवल (अंग्रेज़ी: Cornwall) संयुक्त राजशाही में इंग्लैंड का एक काउंटी है, जो लगभग भारत के ज़िलों के बराबर का दर्जा है। भौगोलिक रूप से कॉर्नवल एक प्रायद्वीप है। इसके उत्तर व पश्चिम में केल्टिक सागर, दक्षिण में इंग्लिश चैनल और पूर्व में टेमार नदी के पार डेवन काउंटी है। कॉर्नवल में कॉर्निश लोग रहते हैं, जो बाकि इंग्लैंड के लोगों से भिन्न हैं और प्राचिन केल्टी राष्ट्रों में से एक हैं। इनके पूर्वज कॉर्निश भाषा बोलते थे लेकिन अब अधिकांश लोग अंग्रेज़ी बोलते हैं। फिर भी इस क्षेत्र की एक अलग सांस्कृतिक पहचान है और यहाँ के कुछ लोग इसे एक राजनैतिक स्वायत्त क्षेत्र बनाने की माँगे उठाते रहते हैं। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और कॉर्नवल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

द्वीपीय केल्टी भाषा-परिवार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »