लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द्वीपीय केल्टी भाषाएँ

सूची द्वीपीय केल्टी भाषाएँ

द्वीपीय केल्टी भाषाएँ (Insular Celtic languages) पश्चिमोत्तर यूरोप में केल्टी भाषा-परिवार की एक उपशाखा है जिसकी भाषाएँ ब्रिटेन व आयरलैण्ड के द्वीपों पर उत्पन्न हुई थीं। यह मुख्यभूमि यूरोप और आनातोलिया में उत्पन्न होने वाली महाद्वीपीय केल्टी भाषाओं से भिन्न थी। सभी महाद्वीपीय केल्टी भाषाएँ विलुप्त हो गई और विश्व में आज बोली जाने वाली सभी केल्टी भाषाएँ केवल द्वीपीय केल्टी शाखा से ही हैं। ५वीं और ६ठी शताब्दी ईसवी में कुछ द्वीपीय केल्टी बोलने वाले पश्चिमोत्तर फ़्रान्स में जा बसे और वहाँ के ब्रिटेनी प्रायद्वीप व कुछ अन्य क्षेत्रों में आज भी उनके बोलने वाले मिलते हैं। .

3 संबंधों: ब्रिटोनिक भाषाएँ, गोइडेलिक भाषाएँ, कॉर्निश भाषा

ब्रिटोनिक भाषाएँ

ब्रिटोनिक भाषाएँ (Brittonic languages, Brythonic languages) या ब्रिटिश केल्टी भाषाएँ (British Celtic languages) यूरोप में बोली जाने वाली केल्टी भाषा-परिवार की द्वीपीय केल्टी शाखा (Insular Celtic languages) की दो उपशाखाओं में से एक है जिसकी भाषाएँ ब्रिटेन में बोली जाती हैं, हालांकि अंग्रेज़ी के विस्तार से इन्हें बोलने वालों की संख्याएँ बहुत कम हो गई हैं। ५वीं और ६ठी शताब्दी ईसवी में ब्रिटेन से कुछ समुदाय इन भाषाओं को फ़्रान्स के ब्रिटेनी क्षेत्र में भी ले गए जहाँ अब ब्रेतों (Breton) नामक ब्रिटोनिक भाषा बोली जाती है। द्वीपीय केल्टी भाषाओं की दूसरी शाखा गोइडेलिक (Goidelic) है। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और ब्रिटोनिक भाषाएँ · और देखें »

गोइडेलिक भाषाएँ

गोइडेलिक भाषाएँ (Goidelic languages) या गेयलिक भाषाएँ (Gaelic languages) ब्रिटेन व आयरलैण्ड में बोली जाने वाली द्वीपीय केल्टी भाषा-परिवार की दो में से एक उपशाखा का नाम है (दूसरी ब्रिटोनिक भाषाएँ हैं)। गोइडेलिक शाखा में आयरलैण्ड की आयरिश भाषा, मैन के द्वीप पर बोली जाने वाली मैन्क्स भाषा और स्कॉटलैण्ड में बोली जाने वाली स्कॉटिश गेयलिक भाषा शामिल हैं। किसी ज़माने में आयरलैण्ड से मैन के द्वीप से होते हुए स्कॉटलैण्ड तक इन भाषाओं की उपभाषा सतति हुआ करती थी लेकिन अंग्रेज़ी के दबाव से यह विलुप्ति के समीप आ गई। कई प्रयासों के बाद इसकी तीन अस्तित्ववान भाषाएँ कुछ हद तक पुनर्जीवित हो पाई हैं। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और गोइडेलिक भाषाएँ · और देखें »

कॉर्निश भाषा

कॉर्निश भाषा (कॉर्निश: Kernowek, अंग्रेज़ी: Cornish) ब्रिटेन के सुदूर दक्षिणपश्चिमी भाग के कॉर्नवल प्रायद्वीप में बोली जाने वाली द्वीपीय केल्टी भाषा-परिवार की ब्रिटोनिक शाखा की एक भाषा है। इसे अब कम बोला जाता है और इसे बोल सकने वाले अधिकतर लोग अंग्रेज़ी का अधिक प्रयोग करते हैं। फिर भी इसे कॉर्नवल की पारम्परिक भाषा और सांस्कृतिक पहचान होने के नाते सम्मानित किया जाता है और समारोही तौर पर प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: द्वीपीय केल्टी भाषाएँ और कॉर्निश भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

द्वीपीय केल्टी भाषा-परिवार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »