लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जन्नत 2

सूची जन्नत 2

जन्नत 2 एक हिन्दी जुर्म थ्रिलर फ़िल्म है जो २००८ में बनी हीट फ़िल्म जन्नत का अगला भाग है। फ़िल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख द्वारा व निर्माण महेश भट्ट और मुकेश भट्ट द्वारा किया गया है। फ़िल्म में इमरान हाश्मी, रणदीप हूडा, इमरान ज़ाहिद और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म की कहानी दिल्ली में गैरकानूनी हथियारों के विवाद पर आधारित है। इसकी पहली झलक १५ मार्च २०१२ को अनावृत की गई थी और फ़िल्म को ४ मई २०१२ को रिलीज़ किया गया। यह फ़िल्म २००५ में बनी अंग्रेज़ी फ़िल्म लॉर्ड ऑफ़ वॉर पर आधारित है जिसमे निकोलस केज मुख्य भूमिका में है। .

12 संबंधों: द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, दिल्ली, निकोलस केज, प्रीतम, फॉक्स स्टार स्टूडियोज़, ब्लड मनी, महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, रणदीप हुड्डा, राहत फ़तेह अली खान, ईशा गुप्ता, इमरान हाशमी

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: जन्नत 2 और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: जन्नत 2 और दिल्ली · और देखें »

निकोलस केज

निकोलस केज' (Nicolas Cage) एक अमरिकी फ़िल्म अभिनेता, निर्माता व निर्देशक। यह गोस्ट राइडर में मुख्य भुमिका निभाने के लिए जाने जाते है। निकोलस किम कोप्पोला (७ जनवरी १९६४), निकोलस केज पेशेवर के रूप में जाना जाता है, एक अमेरिकी अभिनेता, निर्माता और निर्देशक है। वह रोमांटिक हास्य और नाटक से विज्ञान कथा और एक्शन फिल्मों से लेकर फिल्मों की एक किस्म में प्रमुख भूमिकाओं में प्रदर्शन किया गया है। केज प्रति वर्ष कम से कम एक फिल्म में प्रदर्शित होने के लिए जाना जाता है। १९८०के बाद से (१९८५ और १९९१ को छोड़कर) लगभग हर वर्ष फिल्म में प्रदर्शित होने, उसकी पैदावार के लिए जाना जाता है। अपने कैरियर के प्रारंभिक वर्षों में, केज ने वैली गर्ल, रेसिंग विथ दी मून, बर्डी, पेग्गी सुए गोट मैरिड (१९८६), रेसिंग एरिज़ोना (१९८७), मून्स स्ट्ऱाक्क् (१९८७) वेंपाइर किस्स (१९८९), वाइल्ड अत हार्ट (१९९०), हनीमून इन वेगास (१९९२), एंड रेड रॉक वेस्ट (१९९३) जैसे समीक्षकों बहुप्रशंसित फिल्मों में अभिनय किया। मुख्यधारा की फिल्मों जैसे की रॉक (१९९६), सिटी ऑफ़ एंगेल्स (१९९८), के साथ व्यापक दर्शकों के ध्यान में आने से पहले केज ने एक अकादमी पुरस्कार प्राप्त किया, गोल्डन ग्लोब, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड प्राप्त किया। २००२ में, उन्होंने फिल्म सोनि का निर्देशन किया जिसके लिए उन्हें ग्रांड विशेष पुरस्कार के लिए नामित किया था। केज एक उत्पादन कंपनी सैटर्न फिल्म्स के मालिक है और शैडो ऑफ़ थे वैम्पायर (२०००), थे लाइफ ऑफ़ डेविड गले (२००३) जैसे फिल्मों का निर्माण भी किया। .

नई!!: जन्नत 2 और निकोलस केज · और देखें »

प्रीतम

प्रीतम चक्रबोर्ती (चक्रवर्ती) (बंगाली: প্রীতম চক্রবর্ত্তী) जिन्हें प्रीतम के नाम से बेहतर जाना जाता है, (14 जून 1971) बॉलीवुड फिल्मों के एक प्रख्यात भारतीय संगीत निर्देशक, संगीतकार, गायक, वादक और रिकार्ड निर्माता है जो वर्तमान में मुम्बई में रहते हैं।। लगभग डेढ़ दशकों में फैले कैरियर में, प्रीतम ने सौ से अधिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत रचना की है। कई शैलियों को कवर कर चुके प्रीतम भारत में सबसे बहुमुखी संगीत संगीतकारों में से एक हैं। वह 2 फिल्मफेयर पुरस्कार, 4 जी सिने अवार्ड्स, 3 स्टार स्क्रीन पुरस्कार, 3 आईफा पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार जीत चुके हैं। .

नई!!: जन्नत 2 और प्रीतम · और देखें »

फॉक्स स्टार स्टूडियोज़

फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ एक भारतीय फ़िल्म प्रोडक्सन और फ़िल्म वितरण की कंपनी है इन्होंने बहुत सारी हिंदी तथा तमिल फ़िल्मों का प्रोडक्सन किया है 'इनका मालिक रुपर्ट मर्डोक हैं ' .

नई!!: जन्नत 2 और फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ · और देखें »

ब्लड मनी

ब्लड मनी (Blood Money) २०१२ में बनी हिन्दी थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन विशाल महाडकर द्वारा और निर्माण महेश भट्ट द्वारा किया गया है। फ़िल्म में कुणाल खेमू और अमृता पुरी मुख्य भूमिकाओ में है। फ़िल्म का शीर्षक पहले कलयुग 2 था परन्तु बाद में इसे वर्तमान शीर्षक में तब्दील कर दिया गया। फ़िल्म को ३० मार्च २०१२ को रिलीज़ किया गया था। ब्लड मनी की तुलना अंग्रेज़ी फ़िल्म ब्लड डायमण्ड (२००६) व भट्ट की ही पुरानी फ़िल्म नाम (१९८६) से की गई है हालाँकि यह फ़िल्म दोनों ही फ़िल्मों से जुडी हुई नहीं है। .

नई!!: जन्नत 2 और ब्लड मनी · और देखें »

महेश भट्ट

महेश भट्ट (जन्म: 20 सितंबर, 1948) भारतीय हिन्दी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इन्होंने मंज़िलें और भी हैं (1974) से अपने निर्देशन कार्य की शुरुआत की थी। इनके द्वारा निर्देशित फिल्म सारांश (1984) मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया गया था और साथ ही इसके कहानी लिखने के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। यह अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ कब्ज़ा (1988) नामक फिल्म के निर्माण के साथ ही निर्माता भी बन गए। महेश भट्ट की पत्नी का नाम .

नई!!: जन्नत 2 और महेश भट्ट · और देखें »

मुकेश भट्ट

मुकेश भट्ट हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता हैं। .

नई!!: जन्नत 2 और मुकेश भट्ट · और देखें »

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा जो की हरियाणा के एक जाट परिवार से है, भारतीय अभिनेता हैं जो हिन्दी फ़िल्मों में नज़र आते हैं। विद्यार्थी जीवन में ही हुड्डा ने अभिनय क्षेत्र में कदम रख दिया था। मेलबॉर्न, ऑस्ट्रेलिया, में अपनी शिक्षा पूरी कर के हुड्डा भारत वापस आ गए और मॉडल तथा रंगमंच अभिनेता के तौर पर कार्य करने लगे। हुड्डा ने अपनी बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत 2001 की मीरा नायर की मॉनसून वैडिंग फ़िल्म से की। हालांकि फ़िल्म में अपने अच्छे काम के पश्चात भी इन्होंने अगली परियोजना के लिए चार वर्ष तक की प्रतीक्षा की। 2005 में रिलीज़ हुई राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म डी में अपने किरदार के लिए हुड्डा को आलोचकों की प्रशंसा प्राप्त हुई। डी के बाद हुड्डा ने कई असफ़ल परियोजनाओं में कार्य किया। अगली सफ़लता इन्हें मिलान लुथरिया कई 2010 की फ़िल्म वन्स अपोन अ टाइम इन मुम्बई से मिली, जो इनके कैरियर में निर्णायक बिंदु रहा। इसके पश्चात ये साहिब, बीवी और गैंगस्टर (2011) और जन्नत 2 (2012) में निभाई गई अपनी भूमिकाओं के लिए जाने गए। .

नई!!: जन्नत 2 और रणदीप हुड्डा · और देखें »

राहत फ़तेह अली खान

राहत फ़तह अली खान(जन्म 1974, फैसलाबाद, पाकिस्तान) एक पाकिस्तानी संगीतकार हैं। वह विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक नुसरत फतह अली खान के भतीजे है । राहत भी मुख्य रूप से सूफी गीतकार हैं। कव्वाली के अलावा वह गजल भी गाते हैं। राहत भारतीय फिल्म उद्योग बालीवुड के एक जाने माने पार्श्वगायक हैं। .

नई!!: जन्नत 2 और राहत फ़तेह अली खान · और देखें »

ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता (जन्म ४ नवम्बर १९८५) एक भारतीय अभिनेत्री है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। उन्होंने २००७ में मिस इण्डिया इन्टरनेशनल का ख़िताब जीता था। उन्होंने देश को मिस इंटरनेशनल २००७ प्रतियोगिता में पेश किया। २०१२ में महेश भट्ट ने उन्हें तिन फ़िल्मों के समझौते पर विशेष फ़िल्म्स का हिस्सा बना लिया व देशमुख की फ़िल्म जन्नत 2 से बड़े पर्दे पर उतरी.

नई!!: जन्नत 2 और ईशा गुप्ता · और देखें »

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी (इमरान हशमीजन्म: 24 मार्च 1979 कन्नौज,उत्तर प्रदेश,भारत) एक फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकित भारतीय अभिनेता हैं। इन्होने संगीतमय, समीक्षात्मक प्रशंसनीय और व्यवसायिक तौर पर सफल फिल्में दी हैं। इनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण हैं बॉलीवुड में इनका अपने मामा महेश भट्ट और मुकेश भट्ट से सम्बन्ध.

नई!!: जन्नत 2 और इमरान हाशमी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जन्नत २

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »