लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जन्नत 2

सूची जन्नत 2

जन्नत 2 एक हिन्दी जुर्म थ्रिलर फ़िल्म है जो २००८ में बनी हीट फ़िल्म जन्नत का अगला भाग है। फ़िल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख द्वारा व निर्माण महेश भट्ट और मुकेश भट्ट द्वारा किया गया है। फ़िल्म में इमरान हाश्मी, रणदीप हूडा, इमरान ज़ाहिद और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म की कहानी दिल्ली में गैरकानूनी हथियारों के विवाद पर आधारित है। इसकी पहली झलक १५ मार्च २०१२ को अनावृत की गई थी और फ़िल्म को ४ मई २०१२ को रिलीज़ किया गया। यह फ़िल्म २००५ में बनी अंग्रेज़ी फ़िल्म लॉर्ड ऑफ़ वॉर पर आधारित है जिसमे निकोलस केज मुख्य भूमिका में है। .

6 संबंधों: रणदीप हुड्डा, राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज, सईद क़ादरी, ईशा गुप्ता, कुणाल देशमुख, अनुपम अमोद

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा जो की हरियाणा के एक जाट परिवार से है, भारतीय अभिनेता हैं जो हिन्दी फ़िल्मों में नज़र आते हैं। विद्यार्थी जीवन में ही हुड्डा ने अभिनय क्षेत्र में कदम रख दिया था। मेलबॉर्न, ऑस्ट्रेलिया, में अपनी शिक्षा पूरी कर के हुड्डा भारत वापस आ गए और मॉडल तथा रंगमंच अभिनेता के तौर पर कार्य करने लगे। हुड्डा ने अपनी बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत 2001 की मीरा नायर की मॉनसून वैडिंग फ़िल्म से की। हालांकि फ़िल्म में अपने अच्छे काम के पश्चात भी इन्होंने अगली परियोजना के लिए चार वर्ष तक की प्रतीक्षा की। 2005 में रिलीज़ हुई राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म डी में अपने किरदार के लिए हुड्डा को आलोचकों की प्रशंसा प्राप्त हुई। डी के बाद हुड्डा ने कई असफ़ल परियोजनाओं में कार्य किया। अगली सफ़लता इन्हें मिलान लुथरिया कई 2010 की फ़िल्म वन्स अपोन अ टाइम इन मुम्बई से मिली, जो इनके कैरियर में निर्णायक बिंदु रहा। इसके पश्चात ये साहिब, बीवी और गैंगस्टर (2011) और जन्नत 2 (2012) में निभाई गई अपनी भूमिकाओं के लिए जाने गए। .

नई!!: जन्नत 2 और रणदीप हुड्डा · और देखें »

राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज

राज़: द मिस्ट्री कन्टिन्युज, (अंग्रेजी; Raaz - The Mystery Continues) वर्ष २००९ की भारतीय हाॅर्रर फ़िल्म है जो परालौकिक विषय पर आधारित है, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है तथा मुख्य अदाकारों में इमरान हाशमी तथा कंगना राणावत शामिल है। यह राज़ श्रंखला की दूसरी किस्त है, मगर कहानी भिन्न है, ना कि वर्ष २००२ की फ़िल्म राज़ की अगली कड़ी। फ़िल्म "अंदरूनी शैतान" जैसे मुद्दे पर प्रकाश है कि कैसे इंसानी सनक पर वह प्रकट होता है। यह समकालीन भारतीय समाज में व्याप्त मिथकों एवं अंधविश्वासों पर आधारित है। वहीं यह फ़िल्म का प्रयास है परालौकिक घटनाओं पर विश्वास एवं अविश्वास की चुनौती पर। इमरान हाशमी फ़िल्म में पृथ्वी नामक एक रहस्यमयी पेंटिंग कलाकार की भूमिका में हैं, जिनमें एक असाधारण नेमत या उपहार प्राप्त है, कि वह आने वाले भविष्य की तस्वीरें पेंट कर सकते हैं। वह पेंटिंग नंदिता (कंगना) के भविष्य को लेकर है। फ़िल्म का थिएटरों में पर्दार्पण 23 जनवरी 2009 को हुआ था। जिसे सामान्यतः मिश्रित प्रतिक्रिया मिली और बाॅक्स ऑफिस पर "औसत हिट" साबित हुई। राज़ सीरीज की तीसरी किस्त वर्ष 2013 में आई जहाँ इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। इस फ़िल्म के कुछेक दृश्य को हाॅलीवुड फ़िल्म द रिंग 2 और गोथिका के समान ही तुलना की गई। यह उस वर्ष के बाद से पहली किस्तें थी जहाँ भट्ट बैनर के तले लगभग दूसरे फ़िल्मों की अगली सिक्विलों को प्रदर्शित किया जिनमें मर्डर 2, जन्नत 2, जिस्म 2, राज़ 3D और 1920: इविल रिटर्न्स के नाम प्रमुख है, जिनका किसी भी पिछली फ़िल्म की कहानी का क्रमशः अगला भाग नहीं है, मगर किसी ना तरह उनकी पिछली फ़िल्म की शैली तथा वस्तुस्थिति को दोहराता है। .

नई!!: जन्नत 2 और राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज · और देखें »

सईद क़ादरी

सईद क़ादरी एक प्रसिद्ध कवि और बॉलीवुड संगीतकार हैं। उनका जन्म जोधपुर, राजस्थान में हुआ। उन्होंने फ़िल्म मर्डर (2004) के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का छठा आईफा अवार्ड्स जीता। .

नई!!: जन्नत 2 और सईद क़ादरी · और देखें »

ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता (जन्म ४ नवम्बर १९८५) एक भारतीय अभिनेत्री है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। उन्होंने २००७ में मिस इण्डिया इन्टरनेशनल का ख़िताब जीता था। उन्होंने देश को मिस इंटरनेशनल २००७ प्रतियोगिता में पेश किया। २०१२ में महेश भट्ट ने उन्हें तिन फ़िल्मों के समझौते पर विशेष फ़िल्म्स का हिस्सा बना लिया व देशमुख की फ़िल्म जन्नत 2 से बड़े पर्दे पर उतरी.

नई!!: जन्नत 2 और ईशा गुप्ता · और देखें »

कुणाल देशमुख

कुणाल देशमुख एक भारतीय फ़िल्म निर्माता और भोजनालय व्यवस्थापक हैं। उनका पालन पोषण मुम्बई में हुआ। .

नई!!: जन्नत 2 और कुणाल देशमुख · और देखें »

अनुपम अमोद

अनुपम अमोद एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। आंशिक डिस्कोग्राफी .

नई!!: जन्नत 2 और अनुपम अमोद · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जन्नत २

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »