लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इमरान हाशमी

सूची इमरान हाशमी

इमरान हाशमी (इमरान हशमीजन्म: 24 मार्च 1979 कन्नौज,उत्तर प्रदेश,भारत) एक फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकित भारतीय अभिनेता हैं। इन्होने संगीतमय, समीक्षात्मक प्रशंसनीय और व्यवसायिक तौर पर सफल फिल्में दी हैं। इनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण हैं बॉलीवुड में इनका अपने मामा महेश भट्ट और मुकेश भट्ट से सम्बन्ध.

27 संबंधों: चॉकलेट (2005 फ़िल्म), तुम मिले, तुम सा नहीं देखा (2004 फ़िल्म), द किलर (2006 फ़िल्म), दिल दिया है (2006 फ़िल्म), फुटपाथ (2003 फ़िल्म), भारत, मर्डर (2004 फ़िल्म), महेश भट्ट, मुम्बई, मुसलमान, रश (२०१२ फ़िल्म), शाहरुख़ ख़ान, सलमान ख़ान, ज़हर (2005 फ़िल्म), घनचक्कर (फ़िल्म), वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई (2010 फ़िल्म), गुड बॉय बैड बॉय (2007 फ़िल्म), गैंगस्टर (2006 फ़िल्म), आशिक बनाया आपने (2005 फ़िल्म), कन्नौज, कलयुग (2005 फ़िल्म), कलियुग, अभिनेता, उत्तर प्रदेश, १९७९, २४ मार्च

चॉकलेट (2005 फ़िल्म)

चॉकलेट 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: इमरान हाशमी और चॉकलेट (2005 फ़िल्म) · और देखें »

तुम मिले

तुम मिले वर्ष २००९ की रोमांटिक व आपदा आधारित फ़िल्म है, जिसका निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया है । .

नई!!: इमरान हाशमी और तुम मिले · और देखें »

तुम सा नहीं देखा (2004 फ़िल्म)

तुम सा नहीं देखा 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: इमरान हाशमी और तुम सा नहीं देखा (2004 फ़िल्म) · और देखें »

द किलर (2006 फ़िल्म)

द किलर 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: इमरान हाशमी और द किलर (2006 फ़िल्म) · और देखें »

दिल दिया है (2006 फ़िल्म)

दिल दिया है 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: इमरान हाशमी और दिल दिया है (2006 फ़िल्म) · और देखें »

फुटपाथ (2003 फ़िल्म)

फुटपाथ 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: इमरान हाशमी और फुटपाथ (2003 फ़िल्म) · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: इमरान हाशमी और भारत · और देखें »

मर्डर (2004 फ़िल्म)

मर्डर (अंग्रेज़ी;Murder / शब्दार्थ: हत्या) वर्ष २००४ की हिन्दी भाषा में बनी कामुक व अपराध-थ्रिलर आधारित फ़िल्म है जिसका निर्देशन अनुराग बसु एवं निर्माण मुकेश भट्ट ने किया@ था। फ़िल्म के मुख्य किरदारों में इमरान हाशमी, मल्लिका शेरावत एवं अश्मित पटेल ने अदायगी तथा कहानी के सेट को बैंगकाॅक, थाइलैण्ड में रखा गया है। यह वर्ष २००२ की हाॅलीवुड फ़िल्म अनफेथफुल का ही अनाधिकारिक रिमेक है। मर्डर को 2 अप्रैल २००४ को प्रदर्शित किया गया, हालाँकि समीक्षकों की मिश्रित प्रतिक्रिया बावजूद, इसने बाॅक्स ऑफिस में बड़ी सफलतापूर्वक व्यवसाय किया, भारतीय बाॅक्स ऑफिस द्वारा फ़िल्म को "सुपरहिट" दर्ज करार किया गया। फ़िल्म के मुख्य कलाकारों को काफी तारीफ की गई, विशेषकर हाशमी और शेरावत की। भारतीय प्रमाणन बाॅर्ड ने फ़िल्म में मौजूद कामुक विषयों तथा दृश्यों जैसी वयस्क सामाग्रियों का हवाला देकर "ए" सर्टिफिकेट दिया गया। आगामी वर्षों में, इसी फ़िल्म के श्रृंखला पर दो सिक्विल और बनाए गए, जिनमें क्रमशः २०११ में मर्डर 2 (इमरान हाशमी, जैक़लीन फर्नांडीस व प्रशांत नारायण अभिनीत) तथा २०१३ में मर्डर 3 (रणदीप हुड्डा, अदिती राव हैदरी व सारा लियोन अभिनीत) को जारी किया गया। .

नई!!: इमरान हाशमी और मर्डर (2004 फ़िल्म) · और देखें »

महेश भट्ट

महेश भट्ट (जन्म: 20 सितंबर, 1948) भारतीय हिन्दी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इन्होंने मंज़िलें और भी हैं (1974) से अपने निर्देशन कार्य की शुरुआत की थी। इनके द्वारा निर्देशित फिल्म सारांश (1984) मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया गया था और साथ ही इसके कहानी लिखने के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। यह अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ कब्ज़ा (1988) नामक फिल्म के निर्माण के साथ ही निर्माता भी बन गए। महेश भट्ट की पत्नी का नाम .

नई!!: इमरान हाशमी और महेश भट्ट · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: इमरान हाशमी और मुम्बई · और देखें »

मुसलमान

मिसरी (ईजिप्ट) मुस्लिमान नमाज़ पढ रहे हैं, एक तस्वीर। मुसलमान (अरबी: مسلم، مسلمة फ़ारसी: مسلمان،, अंग्रेजी: Muslim) का मतलब वह व्यक्ति है जो इस्लाम में विश्वास रखता हो। हालाँकि मुसलमानों के आस्था के अनुसार इस्लाम ईश्वर का धर्म है और धर्म हज़रत मुहम्मद से पहले मौजूद था और जो लोग अल्लाह के धर्म का पालन करते रहे वह मुसलमान हैं। जैसे कुरान के अनुसार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम भी मुसलमान थे। मगर आजकल मुसलमान का मतलब उसे लिया जाता है जो हज़रत मुहम्मद लाए हुए दीन का पालन करता हो और विश्वास रखता हो। मध्यकालीन मुस्लिम इतिहासकारों ने भारत को हिन्द अथवा हिन्दुस्तान कहा है । .

नई!!: इमरान हाशमी और मुसलमान · और देखें »

रश (२०१२ फ़िल्म)

रशा २०१२ में प्रदर्शित शमीन देसाई निर्देशित बॉलीवुड की रहस्यमय फ़िल्म है। यह फ़िल्म इमरान हाशमी, नेहा धूपिया, सागरिका घाटगे, आदित्य पंचोली और राहुल सिंह अभिनीत है। फ़िल्म की कहानी मीडिया और अपराध के सम्बंध की ओर निर्दिष्ट है। .

नई!!: इमरान हाशमी और रश (२०१२ फ़िल्म) · और देखें »

शाहरुख़ ख़ान

शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाहरुख खान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एसआरके नाम से सन्दर्भित किया जाता, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। खान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। अर्थशास्त्र में उपाधी ग्रहण करने के बाद इन्होने अपने करियर की शुरुआत १९८० में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और १९९२ में व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्च्यात उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमे डर (१९९३), बाज़ीगर (१९९३) और अंजाम (१९९४) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखे व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है। उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में १ बिलियन का व्यवसाय किया है। खान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (१९९५), कुछ कुछ होता है (१९९८), ''देवदास'' (२००२), ''चक दे! इंडिया'' (२००७), ओम शांति ओम (२००७), रब ने बना दी जोड़ी (२००८) और रा.वन (२०११) अबतक की सबसे बड़ी हीट फ़िल्मों में रही है और कभी खुशी कभी ग़म (२००१), कल हो ना हो (२००३), वीर ज़ारा (२००६)। वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग खान पहले सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 4000 करोङ बताई जाती है। .

नई!!: इमरान हाशमी और शाहरुख़ ख़ान · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: इमरान हाशमी और सलमान ख़ान · और देखें »

ज़हर (2005 फ़िल्म)

ज़हर 2005 में बनी निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक-थ्रिलर आधारित हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी और शमिता शेट्टी ने अदायगी की है। फिल्म की पटकथा अंग्रेजी भाषा में बनी अमेरिकी फिल्म आउट ऑफ टाईम अभिनीत डेंज़ेल वाशिंगटन एवं इवा मेन्डेस से प्रेरित बताई जाती है। .

नई!!: इमरान हाशमी और ज़हर (2005 फ़िल्म) · और देखें »

घनचक्कर (फ़िल्म)

घनचक्कर २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड हास्य और रहस्यमय फ़िल्म है जिसका निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है तथा यह रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ राय कपूर ने यूटीवी मोशन पिक्चर्स के अधिन निर्मित की। फ़िल्म में इमरान हाशमी और विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं। यह 28 जून 2013 क्प प्रदर्शित हुई। .

नई!!: इमरान हाशमी और घनचक्कर (फ़िल्म) · और देखें »

वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई (2010 फ़िल्म)

वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई 2010 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: इमरान हाशमी और वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई (2010 फ़िल्म) · और देखें »

गुड बॉय बैड बॉय (2007 फ़िल्म)

गुड बॉय बैड बॉय 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: इमरान हाशमी और गुड बॉय बैड बॉय (2007 फ़िल्म) · और देखें »

गैंगस्टर (2006 फ़िल्म)

गैंगस्टर - ए लव स्टोरी वर्ष 2006 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेम एवं अपराध-रोमांच आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन व सह लेखन अनुराग बसु ने किया है, एवं फ़िल्म निर्माण "विशेष फ़िल्मस" के बैनर के मुख्य निर्माता महेश भट्ट ने किया है। फ़िल्म की मुख्य भूमिकाओं में इमरान हाशमी, शाइनी आहूजा, गुलशन ग्रोवर के साथ नवोदित कलाकार में कंगना राणावत ने भी पर्दापर्ण किया है। फ़िल्म का संगीत निर्देशन प्रीतम चक्रवर्ती ने किया है। फ़िल्म त्रिकोणीय प्रेम-अपराध पर केंद्रित है जिसमें एक बार डांसर परिस्थितिवश दो व्यक्ति जिनमें एक अपराधी और एक साधारण युवक से प्रेम हो जाता है, जिसे मिडिया ने सामयिक तौर पर अपराध माफिया अबु सालेम तथा अभिनेत्री मोनिका बेदी के संबंधों पर आंशिक रूप से आधारित बताया है, जिसे निर्देशक अनुराग ने सिरे से इंकार कर दिया। यह फ़िल्म वर्ष 2006 को व्यावसायिक एवं समीक्षात्मक तौर पर काफी सफल रही। नई अभिनेत्री के रूप में कंगना राणावत के भावपूर्ण अभिनय एवं सशक्त उपस्थिति के लिए भी प्रशंसा की गई तथा उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के तौर पर विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान से नवाजा गया। .

नई!!: इमरान हाशमी और गैंगस्टर (2006 फ़िल्म) · और देखें »

आशिक बनाया आपने (2005 फ़िल्म)

आशिक बनाया आपने 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: इमरान हाशमी और आशिक बनाया आपने (2005 फ़िल्म) · और देखें »

कन्नौज

कन्नौज, भारत में उत्तर प्रदेश प्रांत के कन्नौज जिले का मुख्यालय एवं प्रमुख नगरपालिका है। शहर का नाम संस्कृत के कान्यकुब्ज शब्द से बना है। कन्नौज एक प्राचीन नगरी है एवं कभी हिंदू साम्राज्य की राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित रहा है। माना जाता है कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण मूल रूप से इसी स्थान के हैं। विन्ध्योत्तर निवासी एक ब्राह्मणौंकी समुह है जिनको पंचगौड कहते हैं। उनमें गौड, सारस्वत, औत्कल, मैथिल,और कान्यकुब्ज है। उनकी ऐसी प्रसिद्ध लोकोक्ति प्रचलित है- ""सर्वे द्विजाः कान्यकुब्जाःमागधीं माथुरीं विना"" कान्यकुब्जी ब्राह्मण अपनी इतिहासको बचाये रखें | वर्तमान कन्नौज शहर अपने इत्र व्यवसाय के अलावा तंबाकू के व्यापार के लिए मशहूर है। कन्नौज की जनसंख्या २००१ की जनगणना के अनुसार ७१,५३० आंकी गयी थी। यहाँ मुख्य रूप से कन्नौजी भाषा/ कनउजी भाषा के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। यहाँ के किसानों की मुख्य फसल आलू है। .

नई!!: इमरान हाशमी और कन्नौज · और देखें »

कलयुग (2005 फ़िल्म)

कलयुग 2005 में बनी निर्देशक मोहित सूरी की थ्रिलर आधारित हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म का विषय "अश्लील व्यवसाय" करने वाले माफिया पर केंद्रित है। मुख्य भूमिकाओं में कुणाल खेमू यह पहली वयस्क अभिनीत फिल्म है अन्य कलाकारों में अमृता सिंह और आशुतोष राना सम्मिलित हैं। इमरान हाशमी मेहमान भूमिका में है। .

नई!!: इमरान हाशमी और कलयुग (2005 फ़िल्म) · और देखें »

कलियुग

कलियुग पारम्परिक भारत का चौथा युग है। आर्यभट के अनुसार महाभारत युद्ध ३१३७ ईपू में हुआ। कलियुग का आरम्भ कृष्ण के इस युद्ध के ३५ वर्ष पश्चात निधन पर हुआ। के अनुसार भगवान श्री कृष्ण के इस पृथ्वी से प्रस्थान के तुंरत बाद 3102 ईसा पूर्व से कलि युग आरम्भ हो गया। .

नई!!: इमरान हाशमी और कलियुग · और देखें »

अभिनेता

अभिनेता वह पुरुष कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करता है। अभिनेता परिकल्पना एवं दर्शक के बीच माध्यम का काम करता है। जो दी गयी भूमिका को किसी मंच (चलचित्र, नाटक, रेडियो) द्वारा दर्शक के लिए प्रस्तुत करता है। अभिनय की कला का ज्ञान एवं अभिनेता के भाव प्रस्तुतीकरण को सार्थक बनाता है। .

नई!!: इमरान हाशमी और अभिनेता · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: इमरान हाशमी और उत्तर प्रदेश · और देखें »

१९७९

1979 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: इमरान हाशमी और १९७९ · और देखें »

२४ मार्च

24 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 83वॉ (लीप वर्ष मे 84 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 282 दिन बाकी है। .

नई!!: इमरान हाशमी और २४ मार्च · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

इमरान हाश्मी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »