लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उदयपुर जिला (नेपाल)

सूची उदयपुर जिला (नेपाल)

उदयपुर जिला नेपाल के प्रदेश संख्या १ के १४ जिलों में से एक जिला है। जिले का मुख्यालय त्रियुगा/गाइघाट है और जिले का कुल क्षेत्रफल २०६३ किमी² है। २०११ के जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या ३१७५३२ है। यह जिला समुद्र सतह से ३६० मीटर से २३१० मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। .

23 संबंधों: एवरेस्ट पर्वत, तराई क्षेत्र, त्रियुगा, धनकुटा जिला, धनुषा जिला, नगरपालिका, नेपाल, पर्वत, पुर्वांचल विकास क्षेत्र, प्रदेश संख्या १, भोजपुर जिला, नेपाल, शिवालिक, सप्तरी जिला, सिराहा जिला, सिंधुली जिला, सगरमाथा अंचल, सुनसरी जिला, खोटांग जिला, गिरिपीठ, ग्राम विकास समिति, ग्रामपालिका, ओखलढुंगा जिला, कटारी

एवरेस्ट पर्वत

एवरेस्ट पर्वत (नेपाली:सागरमाथा, संस्कृत: देवगिरि) दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है, जिसकी ऊँचाई 8,850 मीटर है। पहले इसे XV के नाम से जाना जाता था। माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई उस समय 29,002 फीट या 8,840 मीटर मापी गई। वैज्ञानिक सर्वेक्षणों में कहा जाता है कि इसकी ऊंचाई प्रतिवर्ष 2 से॰मी॰ के हिसाब से बढ़ रही है। नेपाल में इसे स्थानीय लोग सागरमाथा (अर्थात स्वर्ग का शीर्ष) नाम से जानते हैं, जो नाम नेपाल के इतिहासविद बाबुराम आचार्य ने सन् 1930 के दशक में रखा था - आकाश का भाल। तिब्बत में इसे सदियों से चोमोलंगमा अर्थात पर्वतों की रानी के नाम से जाना जाता है। सर्वे ऑफ नेपाल द्वारा प्रकाशित, (1:50,000 के स्केल पर 57 मैप सेट में से 50वां मैप) “फर्स्ट जॉईन्ट इन्सपेक्सन सर्वे सन् 1979-80, नेपाल-चीन सीमा के मुख्य पाठ्य के साथ अटैच” पृष्ठ पर ऊपर की ओर बीच में, लिखा है, सीमा रेखा, की पहचान की गई है जो चीन और नेपाल को अलग करते हैं, जो ठीक शिखर से होकर गुजरता है। यह यहाँ सीमा का काम करता है और चीन-नेपाल सीमा पर मुख्य हिमालयी जलसंभर विभाजित होकर दोनो तरफ बहता है। .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और एवरेस्ट पर्वत · और देखें »

तराई क्षेत्र

तराई क्षेत्र भारत, नेपाल एवं भूटान में स्थित हिमालय के आधार के दक्षिण में स्थित क्षेत्रों को कहते हैं। यह क्षेत्र पश्चिम में यमुना नदी से लेकर पूरब में ब्रह्मपुत्र नदी तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में भूमि नम है तथा इस क्षेत्र में घास के मैदान एवं वन हैं। तराई क्षेत्र के उत्तरी भाग भाभर क्षेत्र कहलाता है। तराई क्षेत्र की भूमि के अन्दर मिट्टी और बालू की एक के बाद एक परते हैं। यहाँ पर जल-स्तर बहुत उपर है। इस क्षेत्र की नदियों में मानसून के समय प्राय: बाढ़ आ जाती है। तराई क्षेत्र के नीचे (दक्षिण में) गंगा-यमुना-ब्रह्मपुत्र का मैदानी क्षेत्र स्थित है। तराई का अर्थ समतल भूमि होता है। और अर्थ मधेस भी होता है। पिछले 1 दशक में नेपालमे तराई मधेश नाम से 1 दर्जन से भी अधिक राजनितिक दल दर्ता हुए है। उनमे से अधिकतर अभी के नेपालके सम्भिधान सभा में प्रतिनिधित्व करते है। कुछ मधेसी दल के नाम:मधेसी फोरम, तराई मधेश लोकतांत्रिक पार्टी, सद्भावना पार्टी, तराई मधेश राष्टीय अभियान। उनका मुद्दा मधेशियो हक अधिकार संबिधान सभा से सुनिश्चित करवाना है। मधेश के लोग राजनितिक रूप से पिछड़े है। नेपाली सेना मधेसी की उपस्थिति 2% से भी कम है। और यही स्थिति कुटनीतिक पदों पर भी है। मधेसी लोग अधिकतर भारत के यूपी विहार मूल के है। उसकेवाद अन्य राज्य से सम्बंधित है जैसे बंगाल पंजाब राजस्थान का नंबर आता है। .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और तराई क्षेत्र · और देखें »

त्रियुगा

त्रियुगा नेपाल का एक शहर तथा नगरपालिका है, जो प्रदेश संख्या १ के उदयपुर जिले में आता है। इसे गाइघाट नाम से भी जाना जाता है। १९९१ के जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या ५५,२९१ थी। २०११ के जनगणना के अनुसार त्रियुगा की जनसंख्या ७१,४०५ थी। यह १७ वार्डों में विभाजित है। इस शहर में अस्पताल तथा क्लिनिक की सुविधाएं उपलब्ध है। शहर में ६ पुलिस इकाई और आर्मी बल हैं और एक आर्मी बैरक भी है। .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और त्रियुगा · और देखें »

धनकुटा जिला

धनकुटा जिला नेपाल के कोशी प्रान्त का एक जिला है। .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और धनकुटा जिला · और देखें »

धनुषा जिला

जनकपुर में स्वयंबर के दौरान भगवान राम के द्वारा शिव धनुष तोड़ने से संबंधित रवी वर्मा की पेंटिंग यह नेपाल के जनकपुर प्रान्त का एक जिला है। यह हिंदुओं का एक पवित्र तीर्थ स्थल है। .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और धनुषा जिला · और देखें »

नगरपालिका

नगरपालिका (municipality) एक निश्चित भूभाग एवं जनसंख्या वाला प्रशासकीय संभाग (administrative division) होता है। यह किसी नगर, कस्बा या गाँव या उनके किसी भाग का द्योतक है। श्रेणी:प्रशासनिक विभाग.

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और नगरपालिका · और देखें »

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और नेपाल · और देखें »

पर्वत

माउंट एवरेस्ट, दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत (दाहिनी ओर)। बाएँ ओर की चोटी नुप्त्से है। पर्वत या पहाड़ पृथ्वी की भू-सतह पर प्राकृतिक रूप से ऊँचा उठा हुआ हिस्सा होता है, जो ज़्यादातर आकस्मिक तरीके से उभरा होता है और पहाड़ी से बड़ा होता है। पर्वत ज़्यादातर एक लगातार समूह में होते हैं। पर्वत ४ प्रकर के होते है.

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और पर्वत · और देखें »

पुर्वांचल विकास क्षेत्र

पूर्वांचल पूर्वांचल विकास क्षेत्र नेपाल का एक प्रान्त है जो नेपाल के पाँच विकास क्षेत्रों में से एक विकास क्षेत्र है। यह नेपाल के सबसे पूर्वी भाग है। इस के पूर्व में भारत का सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग तथा पश्चिम में नेपाल का मध्यमांचल विकास क्षेत्र तथा उत्तर में चीन का तिब्बत तथा दक्षिण में भारत का बिहार स्थित है। पूर्वांचल का मुख्यालय धनकुटा में स्थित है। पूर्वांचल में ३ अंचल तथा १६ जिलें हैं। Category:नेपाल के पूर्व शासन प्रणाली.

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और पुर्वांचल विकास क्षेत्र · और देखें »

प्रदेश संख्या १

प्रदेश संख्या १ नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है। २० सितम्बर २०१५ को लागू हुए संविधान में नए सात प्रदेशों का प्रावधान है। इस प्रदेश का नामांकन प्रदेश संसद (विधान परिषद) द्वारा किया जाएगा। इसकी राजधानी कहाँ होगी यह भी प्रदेश संसद द्वारा निर्धारित किया जाएगा। इस प्रदेश के पूर्व में भारत का सिक्किम राज्य है तथा साथ में पश्चिम बंगाल का उत्तरी हिस्सा दार्जीलिंग सटा हुआ है। उत्तर में हिमालय के उस पार तिब्बत स्थित है रही तो दक्षिण में भारत का बिहार स्थित है। २५,९०५ वर्ग किमी के क्षेत्रफल में ४४ निर्वाचन क्षेत्र फैले हुए हैं। १०,४३८ किमी२ का क्षेत्रफल पर्वतों से घिरा हुआ है, १०,७४९ किमी२ का क्षेत्रफल पहाड़ी है और पूर्वी तराई का फैलाव ४,७१८ किमी२ में है। निपआ.

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और प्रदेश संख्या १ · और देखें »

भोजपुर जिला, नेपाल

भोजपुर जिला पूर्वी नेपाल के राज्य संख्या १ (कोशी प्रान्त) में स्थित है। इस जिले का क्षेत्रफल 1,507 किमी² तथा जनसंख्या 182,459 (2011) है। इसका मुख्यालय भोजपुर है। श्रेणी:नेपाल के जिले श्रेणी:प्रदेश संख्या १.

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और भोजपुर जिला, नेपाल · और देखें »

शिवालिक

शिवालिक श्रेणी या बाह्य हिमालय भी कहा जाता है) हिमालय पर्वत का सबसे दक्षिणी तथा भौगोलिक रूप से युवा भाग है जो पश्चिम से पूरब तक फैला हुआ है। यह हिमायल पर्वत प्रणाली के दक्षिणतम और भूगर्भ शास्त्रीय दृष्टि से, कनिष्ठतम पर्वतमाला कड़ी है। इसकी औसत ऊंचाई 850-1200 मीटर है और इसकी कई उपश्रेणियां भी हैं। यह 1600 कि॰मी॰ तक पूर्व में तिस्ता नदी, सिक्किम से पश्चिमवर्त नेपाल और उत्तराखंड से कश्मीर होते हुए उत्तरी पाकिस्तान तक जाते हैं। सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से देहरादून और मसूरी के पर्वतों में जाने हेतु मोहन दर्रा प्रधान मार्ग है। पूर्व में इस श्रेणी को हिमालय से दक्षिणावर्ती नदियों द्वारा, बड़े और चौड़े भागों में काटा जा चुका है। मुख्यत यह हिमालय पर्वत की बाह्यतम, निम्नतम तथा तरुणतम श्रृंखला हैं। उत्तरी भारत में ये पहाड़ियाँ गंगा से लेकर व्यास तक २०० मील की लंबाई में फैली हुई हैं और इनकी सर्वोच्च ऊंचाई लगभग ३,५०० फुट है। गंगा नदी से पूर्व में शिवालिक सदृश संचरना पाटली, पाटकोट तथा कोटह को कालाघुंगी तक हिमालय को बाह्य श्रृंखला से पृथक्‌ करती है। ये पहाड़ियाँ पंजाब में होशियारपुर एवं अंबाला जिलों तथा हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले को पार कर जाती है। इस भाग की शिवालिक श्रृंखला अनेक नदियों द्वारा खंडित हो गई है। इन नदियों में पश्चिम में घग्गर सबसे बड़ी नदी है। घग्गर के पश्चिम में ये पहाड़ियाँ दीवार की तरह चली गई हैं और अंबाला को सिरसा नदी की लंबी एवं तंग घाटी से रोपड़ तक, जहाँ पहाड़ियों को सतलुज काटती है, अलग करती हैं। व्यास नदी की घाटी में ये पहाड़ियाँ तरंगित पहड़ियों के रूप में समाप्त हो जाती हैं। इन पहड़ियों की उत्तरी ढलान की चौरस सतहवाली घाटियों को दून कहते हैं। ये दून सघन, आबाद एवं गहन कृष्ट क्षेत्र हैं। सहारनपुर और देहरादून को जोड़नेवाली सड़क मोहन दर्रे से होकर जाती है। भूवैज्ञानिक दृष्टि से शिवालिक पहाड़ियाँ मध्य-अल्प-नूतन से लेकर निम्न-अत्यंत-नूतन युग के बीच में, सुदूर उत्तर में, हिमालय के उत्थान के समय पृथ्वी की हलचल द्वारा दृढ़ीभूत, वलित एवं भ्रंशित हुई हैं। ये मुख्यत: संगुटिकाश्म तथा बलुआ पत्थर से निर्मित है और इनमें स्तनी वर्ग के प्राणियों के प्रचुर जीवाश्म मिले हैं .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और शिवालिक · और देखें »

सप्तरी जिला

नेपाल के सगरमाथा प्रान्त का जिला। श्रेणी:नेपाल के जिले.

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और सप्तरी जिला · और देखें »

सिराहा जिला

नेपाल के सगरमाथा प्रान्त का जिला। श्रेणी:नेपाल के जिले.

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और सिराहा जिला · और देखें »

सिंधुली जिला

नेपाल के जनकपुर प्रान्त का जिला। श्रेणी:नेपाल के जिले.

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और सिंधुली जिला · और देखें »

सगरमाथा अंचल

सगरमाथा प्रान्त Sagarmatha zone नेपाल के पूर्वांचल विकास क्षेत्र का एक प्रान्त है। हिमालय पर्वत के सर्वोच्च शिखर माउण्ट एवरेस्ट को नेपाल में "सगरमाथा" कहा जाता है। इसी "सगरमाथा" के नाम पर इस अंचल का नाम रखा गया है। यह अंचल पूर्वांचल विकास क्षेत्र, नेपाल में अवस्थित है। इस अंचल के पूर्व में कोशी अंचल दक्षिण में भारतीय राज्य बिहार, पश्चिम मैं जनकपुर अंचल और उत्तर में चीन का स्वशासित क्षेत्र तिब्बत स्थित है। इसमें ६ जिले - सोलुखुंबु जिला, खोटांग जिला, ओखालढुंगा जिला, उदयपुर जिला (नेपाल), सिराहा जिला व सप्तरी जिला तथा प्रमुख नगर हैं- त्रियुगा, गाइघाट, लाहान, राजविराज, सिराहा, कटारी, सल्लेरी, वखलढुंगा, दिक्तेल, नाम्चे बजार, लुक्ला, रूम्जाटार, बेलटार .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और सगरमाथा अंचल · और देखें »

सुनसरी जिला

नेपाल के कोशी प्रान्त का जिला। श्रेणी:नेपाल के जिले श्रेणी:प्रदेश संख्या १.

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और सुनसरी जिला · और देखें »

खोटांग जिला

नेपाल के सगरमाथा प्रान्त का जिला। श्रेणी:नेपाल के जिले श्रेणी:प्रदेश संख्या १.

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और खोटांग जिला · और देखें »

गिरिपीठ

गिरिपीठ या तलहटी भौगोलिक दृष्टि से एक पर्वत श्रृंखला के आधार से क्रमिक वृद्धि के रूप में परिभाषित कर सकते हैं। यह मैदानी क्षेत्र और पहाड़ी क्षेत्र के बीच का वह इलाका है जो क्रमशः मैदानी क्षेत्र से बढ़कर पर्वत शृंखला की चोटी में जाकर ख़त्म होता है। श्रेणी:पर्वतमालाएँ.

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और गिरिपीठ · और देखें »

ग्राम विकास समिति

गांव विकास समिति (गाविस), नेपालकी स्थानीय विकास मन्त्रालय अन्तर्गत सब्से निचेकि प्रशासनिक निकाय है। हरेक जिलामे ज्यदा गाविसऍ होतेहै, परन्तु सर्वसाधारण-सरकार अन्तरक्रिया और प्रशासन उच्च होता है। हाल नेपालमे ३,८०८ गांव विकास समितिऍ है। जनसंख्याके आधारमे हरेक गाविस विभिन्न वडामे विभाजित है, वे संख्या औसतमे ९ और ९ से ज्यदा और कम होते हैं। .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और ग्राम विकास समिति · और देखें »

ग्रामपालिका

ग्रामपालिका (नेपाली:गाउँपालिका) नेपाल में हाल ही में बनाया गया निचले स्तर का प्रशासनिक विभाग है। संघीय मामला तथा स्थानीय विकास मंत्रालय ने मौजूदा ग्राम विकास समिति को भंग कर दिया तथा नए स्थानीय निकाय की घोषणा की। नेपाल में ७४४ स्थानीय निकायों में से अभी ४८१ निकाय ग्रामपालिकायेँ हैं। .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और ग्रामपालिका · और देखें »

ओखलढुंगा जिला

नेपाल के सगरमाथा प्रान्त का जिला। श्रेणी:नेपाल के जिले श्रेणी:प्रदेश संख्या १.

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और ओखलढुंगा जिला · और देखें »

कटारी

कटारी नेपाल के प्रदेश संख्या १ के उदयपुर जिले का एक नगरपालिका है। यह नगर तावा नदी के नजदीक स्थित है, जिस पर १२३.५ मीटर का एक पुल है। यह नगरपालिका दो ग्राम विकास समितियों त्रिवेणी और कटारी को मिलाकर १८ मई २०१४ को बनाया गया था। १९९१ की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या ७२३० थी और १४१० घर थें। .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और कटारी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उदयपुर जिला, नेपाल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »