लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उदयपुर जिला (नेपाल)

सूची उदयपुर जिला (नेपाल)

उदयपुर जिला नेपाल के प्रदेश संख्या १ के १४ जिलों में से एक जिला है। जिले का मुख्यालय त्रियुगा/गाइघाट है और जिले का कुल क्षेत्रफल २०६३ किमी² है। २०११ के जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या ३१७५३२ है। यह जिला समुद्र सतह से ३६० मीटर से २३१० मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। .

7 संबंधों: त्रियुगा, नेपाल के प्रदेश, नेपाल के जिले, प्रदेश संख्या १, मैनामैनी, सगरमाथा अंचल, कटारी

त्रियुगा

त्रियुगा नेपाल का एक शहर तथा नगरपालिका है, जो प्रदेश संख्या १ के उदयपुर जिले में आता है। इसे गाइघाट नाम से भी जाना जाता है। १९९१ के जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या ५५,२९१ थी। २०११ के जनगणना के अनुसार त्रियुगा की जनसंख्या ७१,४०५ थी। यह १७ वार्डों में विभाजित है। इस शहर में अस्पताल तथा क्लिनिक की सुविधाएं उपलब्ध है। शहर में ६ पुलिस इकाई और आर्मी बल हैं और एक आर्मी बैरक भी है। .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और त्रियुगा · और देखें »

नेपाल के प्रदेश

20 सितंबर 2015 के अनुसार नेपाल को भारतीय राज्य प्रणाली की तरह ही सात राज्यों (प्रदेशों) में विभाजित किया गया है। संविधान की धारा 295 (ख) के अनुसार प्रदेशों का नामाकरण सम्वन्धित प्रदेश के संसद (विधान सभा) में दो तिहाई बहुमत से होने का प्रावधान है। .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और नेपाल के प्रदेश · और देखें »

नेपाल के जिले

२० सितम्बर २०१५ को जारी हुए नए संविधान के अनुसार नेपाल को ७ प्रदेशों (प्रान्तों) में बांटा गया है। सभी प्रदेशों के जिलों को मिलाकर फिलहाल ७५ जिले हैं। ३ नए जिले बनाये जा सकते हैं। नेपाल में जिले (नेपाली:जिल्ला) द्वितीय स्तर के प्रशासनिक विभाग हैं, जो प्रदेशों में विभाजित हैं। नेपाल में अब ७८ जिले हैं जो ७ प्रदेशों में व्यवस्थित हैं। प्रत्येक जिला जिला समन्वय समिति के अधीन प्रशासित हैं। स्थानीय तह निर्वाचन ऐन ०७३ के अनुसार अब गाउँपालिका (ग्रामपालिका) और नगरपालिका में निर्वाचित प्रमुख, उपप्रमुख, वार्ड अध्यक्ष और सदस्य सभी जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख के उम्मीदवार के रूप में खड़ा हो सकते हैं। जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख और उपप्रमुख चुने जाने के लिए मतदान करने का अधिकार सिर्फ ग्रामपालिका और नगरपालिका के प्रमुख और उपप्रमुख को होगा नियम में ऐसी व्यवस्था रखी गई है। जिले नगरपालिका और ग्रामपालिका (गाउँपालिका) में विभाजित हैं। पूरे नेपाल में ७४४ ग्रामपालिका और नगरपालिका हैं। .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और नेपाल के जिले · और देखें »

प्रदेश संख्या १

प्रदेश संख्या १ नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है। २० सितम्बर २०१५ को लागू हुए संविधान में नए सात प्रदेशों का प्रावधान है। इस प्रदेश का नामांकन प्रदेश संसद (विधान परिषद) द्वारा किया जाएगा। इसकी राजधानी कहाँ होगी यह भी प्रदेश संसद द्वारा निर्धारित किया जाएगा। इस प्रदेश के पूर्व में भारत का सिक्किम राज्य है तथा साथ में पश्चिम बंगाल का उत्तरी हिस्सा दार्जीलिंग सटा हुआ है। उत्तर में हिमालय के उस पार तिब्बत स्थित है रही तो दक्षिण में भारत का बिहार स्थित है। २५,९०५ वर्ग किमी के क्षेत्रफल में ४४ निर्वाचन क्षेत्र फैले हुए हैं। १०,४३८ किमी२ का क्षेत्रफल पर्वतों से घिरा हुआ है, १०,७४९ किमी२ का क्षेत्रफल पहाड़ी है और पूर्वी तराई का फैलाव ४,७१८ किमी२ में है। निपआ.

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और प्रदेश संख्या १ · और देखें »

मैनामैनी

मैनामैनी नेपाल के पुर्वांचल विकास क्षेत्र के सगरमाथा अंचल के उदयपुर जिला का एक गाँव विकास समिति है। .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और मैनामैनी · और देखें »

सगरमाथा अंचल

सगरमाथा प्रान्त Sagarmatha zone नेपाल के पूर्वांचल विकास क्षेत्र का एक प्रान्त है। हिमालय पर्वत के सर्वोच्च शिखर माउण्ट एवरेस्ट को नेपाल में "सगरमाथा" कहा जाता है। इसी "सगरमाथा" के नाम पर इस अंचल का नाम रखा गया है। यह अंचल पूर्वांचल विकास क्षेत्र, नेपाल में अवस्थित है। इस अंचल के पूर्व में कोशी अंचल दक्षिण में भारतीय राज्य बिहार, पश्चिम मैं जनकपुर अंचल और उत्तर में चीन का स्वशासित क्षेत्र तिब्बत स्थित है। इसमें ६ जिले - सोलुखुंबु जिला, खोटांग जिला, ओखालढुंगा जिला, उदयपुर जिला (नेपाल), सिराहा जिला व सप्तरी जिला तथा प्रमुख नगर हैं- त्रियुगा, गाइघाट, लाहान, राजविराज, सिराहा, कटारी, सल्लेरी, वखलढुंगा, दिक्तेल, नाम्चे बजार, लुक्ला, रूम्जाटार, बेलटार .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और सगरमाथा अंचल · और देखें »

कटारी

कटारी नेपाल के प्रदेश संख्या १ के उदयपुर जिले का एक नगरपालिका है। यह नगर तावा नदी के नजदीक स्थित है, जिस पर १२३.५ मीटर का एक पुल है। यह नगरपालिका दो ग्राम विकास समितियों त्रिवेणी और कटारी को मिलाकर १८ मई २०१४ को बनाया गया था। १९९१ की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या ७२३० थी और १४१० घर थें। .

नई!!: उदयपुर जिला (नेपाल) और कटारी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उदयपुर जिला, नेपाल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »