लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एना कोर्निकोवा

सूची एना कोर्निकोवा

एना सर्जेयेव्ना कोर्निकोवा (Анна Сергеевна Ку́рникова; जन्म: 7 जून 1981) एक रूसी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी तथा मॉडल हैं। उनकी प्रसिद्धि ने उन्हें दुनिया के नामचीन टेनिस खिलाड़ियों में शुमार कर दिया है। अपनी प्रसिद्धि के शीर्ष पर, प्रशंसकों द्वारा कोर्निकोवा की तस्वीरों की खोज के कारण उनका नाम इंटरनेट के सर्च इंजन गूगल पर सर्वाधिक तलाश किए जाने वाले नामों में एक बन गया है। यद्यपि सिंगल्स में भी वे सफल रहीं और वर्ष 2000 में दुनिया के नम्बर 8 पर जा पहुंची, पर कोर्निकोवा की खासियत डबल्स ही रही, जहां वे दुनिया की पहले नम्बर की खिलाड़ी रहीं। मार्टिना हिंगिस की जोड़ी के साथ उन्होंने वर्ष 1999 तथा 2002 में ऑर्स्टेलिया में ग्रैंड स्लैम का खिताब हासिल किया। कोर्निकोवा का पेशेवर टेनिस करियर पिछ्ले कुछ सालों से धीमा रहा है और रीढ़ एवं स्पाइनल की गंभीर समस्याओं के कारण संभवतः समाप्त ही हो चला है। वर्तमान में वे फ्लोरिडा के मियामी तट पर रहती हैं तथा कभी-कभी प्रदर्शनियों एवं वर्ल्ड टेनिस टीम के सेंट लुईस एसेस के लिए खेलती हैं। .

33 संबंधों: टेनिस, एड्स, एनरिक इग्लेसियस, एंडी रॉडिक, डेली स्टार (यूनाइटेड किंगडम), नव वर्ष, पाम श्राइवर, फ़्लोरिडा, फाइनेंशियल टाइम्स, फ्रेंच ओपन, बिली जीन किंग, मारिया शरापोवा, मार्टिना हिंगिस, मास्को, मोनिका सेलेस, याहू!, रूस, लिएंडर पेस, शंघाई, सानिया मिर्ज़ा, सिडनी, स्टेफी ग्राफ, सैन डिएगो, सेरेना, सोवियत संघ, हनोवर, हेलेना सुकोवा, वीनस विलियम्स, गूगल, क्रिस एवर्ट, १९७२, १९९९, २००२

टेनिस

टेनिस खेल 2 टीमों के बीच गेंद से खेले जाने वाला एक खेल है जिसमें कुल 2 खिलाडी (एकल मुकाबला) या ४ खिलाड़ी (युगल) होते हैं। टेनिस के बल्ले को टेनिस रैकट और मैदान को टेनिस कोर्ट कहते है। खिलाडी तारो से बुने हुए टेनिस रैकट के द्वारा टेनिस गेंद जोकि रबर की बनी, खोखली और गोल होती है एवम जिस के ऊपर महीन रोए होते है को जाल के ऊपर से विरोधी के कोर्ट में फेकते है। टेनिस की शुरूआत फ्रांस में मध्य काल में हुई मानी जाती है। उस समय यह खेल इन-डोर यानि छत के नीचे हुआ करता था। इंगलैड में 19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षो में लान टेनिस, यानि छत से बाहर उद्यान में खेले जाने वाले का जन्म हुआ और बाद में सारे विश्व में लोकप्रिय हुआ। आज यह खेल ओलम्पिक में शामिल है और विश्व के सभी प्रमुख देशों के करोड़ों लोगो में काफी लोकप्रिय है। टेनिस की विश्व स्तर पर चार प्रमुख स्पर्धाए होती है जिन्हे ग्रेन्ड स्लेम कहा जाता है - हर साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया की ऑस्ट्रेलियन ओपन, मई में फ़्रांस की फ़्रेन्च ओपन और उसके दो हफ़्तों के बाद लंदन की विम्बलडन, सितम्बर में अमेरिका में होने वाली स्पर्धा को अमेरिकन ओपन (संक्षेप में यूएस ओपन) कहा जाता है। विम्बलडन एक घास के कोर्ट पर खेला जाता है। फ्रेंच ओपन मिट्टी के आंगन (क्ले कोर्ट) पर खेला जाता है। यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित कोर्ट पर खेला जाता है। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और टेनिस · और देखें »

एड्स

उपार्जित प्रतिरक्षी अपूर्णता सहलक्षण या एड्स (अंग्रेज़ी:एड्स) मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु (एच.आई.वी) संक्रमण के बाद की स्थिति है, जिसमें मानव अपने प्राकृतिक प्रतिरक्षण क्षमता खो देता है। एड्स स्वयं कोई बीमारी नही है पर एड्स से पीड़ित मानव शरीर संक्रामक बीमारियों, जो कि जीवाणु और विषाणु आदि से होती हैं, के प्रति अपनी प्राकृतिक प्रतिरोधी शक्ति खो बैठता है क्योंकि एच.आई.वी (वह वायरस जिससे कि एड्स होता है) रक्त में उपस्थित प्रतिरोधी पदार्थ लसीका-कोशो पर आक्रमण करता है। एड्स पीड़ित के शरीर में प्रतिरोधक क्षमता के क्रमशः क्षय होने से कोई भी अवसरवादी संक्रमण, यानि आम सर्दी जुकाम से ले कर क्षय रोग जैसे रोग तक सहजता से हो जाते हैं और उनका इलाज करना कठिन हो जाता हैं। एच.आई.वी.

नई!!: एना कोर्निकोवा और एड्स · और देखें »

एनरिक इग्लेसियस

एनरिक मीगेल इग्लेसियस प्रेसलर (जन्म - 8 मई 1975, मेड्रिड, स्पेन), एनरिक इग्लेसियस स्पैनिश गायक, गीतकार और अभिनेता हैं। इग्लेसिआस ने अपने संगीत करियर की शुरूआत मेक्सिकन इंडी लेबल फोनोविसा से की जिसने उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के लतीनो मार्केट और लैटिन अमेरिका का सबसे प्रसिद्ध कलाकार बनने में मदद की और जिसने की उस समय किसी भी अन्य कलाकार के स्पैनिश भाषा में बिकने वाले ऐल्बम से ज्यादा बिक्री की। सहस्राब्दी के पारगमन से पहल ही उन्होंने मुख्यधारा अंग्रेजी भाषा मार्केट में अपनी प्रसिद्धी कायम कर ली और युनिवर्सल म्यूजिक के साथ $48,000,000 का एक अनूठा और अभूतपूर्व मल्टी-ऐल्बम अनुबंध साइन किया जिसके तहत यूनिवर्सल म्यूजिक लतीनो ने उनकी स्पैनिश ऐलबम्स और इंटरस्कोप (Interscope) ने अंग्रेजी ऐलबम्स रिलीज़ कीं.

नई!!: एना कोर्निकोवा और एनरिक इग्लेसियस · और देखें »

एंडी रॉडिक

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:पुरुष टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता.

नई!!: एना कोर्निकोवा और एंडी रॉडिक · और देखें »

डेली स्टार (यूनाइटेड किंगडम)

डेली स्टार ब्रिटन का ईक लघु समाचार - पत्र है|यह पहली बार २ नोवेंबर १९७८ को प्रकाशित हुआ था|यह डेली वर्कर के बाद दूरा राष्ट्िए अख़बार था|बहुत सालो तक यह सोम्बार से सनिवार तक ही प्रकाशित होता रहा|लेकिन १५ सितंबर २००२ के बाद यह सनडे (रविवार) को डेली सटार् सनडे (रविवार) के नाम से भी प्रकाशित होने लगा|पहली बार यह मानचेस्टर मे प्रकाशित हुआ उसके बाद पूर्वी ब्रिटन और मिलांदस तक प्रकाशित होने लगा| .

नई!!: एना कोर्निकोवा और डेली स्टार (यूनाइटेड किंगडम) · और देखें »

नव वर्ष

भारतीय नववर्ष की विशेषता   - ग्रंथो में लिखा है कि जिस दिन सृष्टि का चक्र प्रथम बार विधाता ने प्रवर्तित किया, उस दिन चैत्र शुदी १ रविवार था। हमारे लिए आने वाला संवत्सर २०७५ बहुत ही भाग्यशाली होगा, क़्योंकि इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रविवार है,   शुदी एवम  ‘शुक्ल पक्ष एक ही  है। चैत्र के महीने के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि (प्रतिपद या प्रतिपदा) को सृष्टि का आरंभ हुआ था।हमारा नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को शरू होता है| इस दिन ग्रह और नक्षत्र मे परिवर्तन होता है | हिन्दी महीने की शुरूआत इसी दिन से होती है | पेड़-पोधों मे फूल,मंजर,कली इसी समय आना शुरू होते है,  वातावरण मे एक नया उल्लास होता है जो मन को आह्लादित कर देता है | जीवो में धर्म के प्रति आस्था बढ़ जाती है | इसी दिन ब्रह्मा जी  ने सृष्टि का निर्माण किया था | भगवान विष्णु जी का प्रथम अवतार भी इसी दिन हुआ था | नवरात्र की शुरुअात इसी दिन से होती है | जिसमे हमलोग उपवास एवं पवित्र रह कर नव वर्ष की शुरूआत करते है | परम पुरूष अपनी प्रकृति से मिलने जब आता है तो सदा चैत्र में ही आता है। इसीलिए सारी सृष्टि सबसे ज्यादा चैत्र में ही महक रही होती है। वैष्णव दर्शन में चैत्र मास भगवान नारायण का ही रूप है। चैत्र का आध्यात्मिक स्वरूप इतना उन्नत है कि इसने वैकुंठ में बसने वाले ईश्वर को भी धरती पर उतार दिया। न शीत न ग्रीष्म। पूरा पावन काल। ऎसे समय में सूर्य की चमकती किरणों की साक्षी में चरित्र और धर्म धरती पर स्वयं श्रीराम रूप धारण कर उतर आए,  श्रीराम का अवतार चैत्र शुक्ल नवमी को होता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि  के ठीक नवे दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था | आर्यसमाज की स्थापना इसी दिन हुई थी | यह दिन कल्प, सृष्टि, युगादि का प्रारंभिक दिन है | संसारव्यापी निर्मलता और कोमलता के बीच प्रकट होता है हमारा अपना नया साल *  *विक्रम संवत्सर विक्रम संवत का संबंध हमारे कालचक्र से ही नहीं, बल्कि हमारे सुदीर्घ साहित्य और जीवन जीने की विविधता से भी है। कहीं धूल-धक्कड़ नहीं, कुत्सित कीच नहीं, बाहर-भीतर जमीन-आसमान सर्वत्र स्नानोपरांत मन जैसी शुद्धता। पता नहीं किस महामना ऋषि ने चैत्र के इस दिव्य भाव को समझा होगा और किसान को सबसे ज्यादा सुहाती इस चैत मेे ही काल गणना की शुरूआत मानी होगी। चैत्र मास का वैदिक नाम है-मधु मास। मधु मास अर्थात आनंद बांटती वसंत का मास। यह वसंत आ तो जाता है फाल्गुन में ही, पर पूरी तरह से व्यक्त होता है चैत्र में। सारी वनस्पति और सृष्टि प्रस्फुटित होती है,  पके मीठे अन्न के दानों में, आम की मन को लुभाती खुशबू में, गणगौर पूजती कन्याओं और सुहागिन नारियों के हाथ की हरी-हरी दूब में तथा वसंतदूत कोयल की गूंजती स्वर लहरी में। चारों ओर पकी फसल का दर्शन,  आत्मबल और उत्साह को जन्म देता है। खेतों में हलचल, फसलों की कटाई, हंसिए का मंगलमय खर-खर करता स्वर और खेतों में डांट-डपट-मजाक करती आवाजें। जरा दृष्टि फैलाइए, भारत के आभा मंडल के चारों ओर। चैत्र क्या आया मानो खेतों में हंसी-खुशी की रौनक छा गई। नई फसल घर मे आने का समय भी यही है | इस समय प्रकृति मे उष्णता बढ्ने लगती है, जिससे पेड़ -पौधे, जीव-जन्तु मे नव जीवन आ जाता है | लोग इतने मदमस्त हो जाते है कि आनंद में मंगलमय  गीत गुनगुनाने लगते है | गौर और गणेश कि पूजा भी इसी दिन से तीन दिन तक राजस्थान मे कि जाती है | चैत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन सूर्योदय के समय जो वार होता है वह ही वर्ष में संवत्सर का राजा कहा जाता है,  मेषार्क प्रवेश के दिन जो वार होता है वही संवत्सर का मंत्री होता है इस दिन सूर्य मेष राशि मे होता है | नये साल के अवसर पर फ़्लोरिडा में आतिशबाज़ी का एक दृश्य। नव वर्ष एक उत्सव की तरह पूरे विश्व में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तिथियों तथा विधियों से मनाया जाता है। विभिन्न सम्प्रदायों के नव वर्ष समारोह भिन्न-भिन्न होते हैं और इसके महत्त्व की भी विभिन्न संस्कृतियों में परस्पर भिन्नता है। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और नव वर्ष · और देखें »

पाम श्राइवर

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: एना कोर्निकोवा और पाम श्राइवर · और देखें »

फ़्लोरिडा

फ्लोरिडा संयुक्त राज्य के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है, जिसके उत्तर-पश्चिमी सीमा पर अलाबामा और उत्तरी सीमा पर जॉर्जिया स्थित है।संयुक्त राज्य में शामिल होने वाला यह 27वां राज्य था। इस राज्य के भूस्थल का अधिकांश भाग एक बड़ा प्रायद्वीप है जिसके पश्चिम में मैक्सिको की खाड़ी और पूर्व में अटलांटिक महासागर है। साधारणतया इसकी गर्म जलवायु की वजह से इसे "सनशाइन स्टेट" के रूप में उपनामित किया गया है। इसके उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में उपोष्णकटिबंधीय एवं दक्षिणी भाग में उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है। इस राज्य में चार बड़े शहरी क्षेत्र, कई छोटे-छोटे औद्योगिक नगर और बहुत से छोटे कस्बें हैं।संयुक्त राज्य के जनगणना विभाग (यूनाइटेड स्टेट्स सेंसस ब्यूरो) का अनुमान है कि 2008 में इस राज्य की जनसंख्या 18,328,340 थी और फ्लोरिडा, U.S. के चौथे सर्वाधिक आबादी वाले राज्य के रूप में श्रेणीत था। टलहसी, इस राज्य की राजधानी और मियामी सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। फ्लोरिडा के निवासियों को सटीक तौर पर "फ्लोरिडियन्स" के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और फ़्लोरिडा · और देखें »

फाइनेंशियल टाइम्स

यह् एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और फाइनेंशियल टाइम्स · और देखें »

फ्रेंच ओपन

फ्रेंच ओपन (Les Internationaux de France de Roland Garrosअथवा टूर्नोई डी रोलां-गेर्रोस) एक मुख्य टेनिस टूर्नामेंट है जो मई के अंत तथा जून की शुरुआत के दो सप्ताह के मध्य पेरिस, फ्रांस में स्टेड रोलैंड गर्रोस में खेला जाता है। यह वार्षिक टेनिस कैलेंडर में दूसरा ग्रैंड स्लैम है तथा दुनिया का प्रमुख क्ले कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट है। रोलां गर्रोस ही एकमात्र ऐसा ग्रैंड स्लैम है जो अभी भी मिट्टी पर आयोजित किया जाता है और वसंत क्ले कोर्ट काल को समाप्त करता है। यह टेनिस की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगितायों में से एक है, और यह एक ऐसा खेल है जिसका दुनिया भर में व्यापक प्रसारण होता है साथ ही इस खेल में सभी नियमित प्रतियोगितायों के श्रोता सम्मिलित होते हैं। धीमी खेल धरातल और फाइनल सेट में बिना किसी टाईब्रेक के पांच सेट के पुरुष सिंगल मैचों के कारण, इस प्रतियोगिता को व्यापक रूप से दुनिया का सर्वाधिक शारीरिक रूप से आकांक्षित टेनिस टूर्नामेंट माना जाता है। 2009 के एकल चैम्पियन पुरुष में स्विस के रोजर फेडरर और महिला में रूसी महिला स्वेतलाना कुजनेत्सोवा हैं। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और फ्रेंच ओपन · और देखें »

बिली जीन किंग

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: एना कोर्निकोवा और बिली जीन किंग · और देखें »

मारिया शरापोवा

मारिया यूरीएवना शारापोवा (रूसी:Мари́я Ю́рьевна Шара́пова)(जन्म १९ अप्रैल १९८७) का जन्म तत्कालीन सोवियत संघ और वर्तमान रूस के साइबेरिया प्रांत में हुआ था। 1993 में छह साल की उम्र में शारापोवा बेहतर भविष्य की तलाश में पिता यूरी के साथ रूस छोड़कर अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में चली गई थीं। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और मारिया शरापोवा · और देखें »

मार्टिना हिंगिस

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता श्रेणी:महिला टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता अमरीकी ओपन विजेता.

नई!!: एना कोर्निकोवा और मार्टिना हिंगिस · और देखें »

मास्को

thumb मास्को स्थित रेड स्केव्यर का एक दृश्य मास्को या मॉस्को (रूसी: Москва́ (मोस्कवा)), रूस की राजधानी एवं यूरोप का सबसे बडा शहर है, मॉस्को का शहरी क्षेत्र दुनिया के सबसे बडे शहरी क्षेत्रों में गिना जाता है। मास्को रूस की राजनैतिक, आर्थिक, धार्मिक, वित्तीय एवं शैक्षणिक गतिविधियों का केन्द्र माना जाता है। यह मोस्कवा नदी के तट पर बसा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से यह पुराने सोवियत संघ एवं प्राचीन रूसी साम्राज्य की राजधानी भी रही है। मास्को को दुनिया के अरबपतियों का शहर भी कहा जाता है जहां दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति बसते हैं। २००७ में मास्को को लगातार दूसरी बार दुनिया का सबसे महंगा शहर भी घोषित किया गया था। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और मास्को · और देखें »

मोनिका सेलेस

मोनिका सेलेस (जन्म: 2 दिसंबर, 1973) टेनिस की एक व्यावसायिक खिलाड़ी हैं जिन्होंने १९९० के दशक के शुरुआत में टेनिस जगत पर अपना दबदबा बनाया, अपनी जोरदार आवाज के द्वारा विपक्षी खिलाड़ी पर दबाव बनने वाली मोनिका ने वर्ष 2008 में पेशेवर टेनिस से सन्‍यास ले लिया। वर्ष 2008 में सेलेस, मार्टीना हिंगिस के बाद दूसरा झटका दिया है। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और मोनिका सेलेस · और देखें »

याहू!

याहू! याहू! (Yahoo!) एक अमेरिकी निगमित निगम व वैश्विक इंटरनेट सेवा कंपनी है। वह कई प्रकार की सुविधाये जैसे वेब पोर्टल, खोज साधन, ईमेल, ख़बरे, इत्यादी प्रस्तुत करती है। याहू की स्थापना स्तयाँनफोर्ड विश्वविद्यालय के ग्रैजुएट छात्र जेरी याँग व डेविड फिलो ने जनवरी १९९४ मे की थी। कंपनी का मुख्य कार्यालय सिलीकॉन घाटी के शहर संनिवेल, कैलिफोर्निया में है। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और याहू! · और देखें »

रूस

रूस (रूसी: Росси́йская Федера́ция / रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, Росси́я / रोस्सिया) पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल १,७०,७५,४०० किमी२ के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है। रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया। रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना। वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और रूस · और देखें »

लिएंडर पेस

लिएंडर पेस (जन्म: 17 जून 1973) भारत के व्यावसायिक टेनिस खिलाड़ी हैं जो आजकल युगल एवं मिश्रित युगल मुकाबलों में भाग लेते हैं। वह भारत के सफलतम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कई युगल एवं मिश्रित युगल स्पर्धायें जीती हैं। उनको भारत का खेल जगत में सबसे ऊँचा पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार 1996-1997 में दिया गया और साथ ही २००१ में पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 2014 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। युगल मैचों के अलावा उन्होंने डेविस कप टेनिस स्पर्धा में भारत के लिये कई यादगार जीतें हासिल की और 1996 अटलांटा ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और लिएंडर पेस · और देखें »

शंघाई

शंघाई (चीनी: 上海; पिनयिन) चीनी जनवादी गणराज्य का सबसे बड़ा नगर है। यह देश के पूर्वी भाग में यांग्त्ज़े नदी के डेल्टा पर स्थित है। यह अर्थव्यवस्था और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से चीन का सबसे बड़ा नगर है। यह देश की चार नगरपालिकाओं में से एक है और उसी स्तर पर है जिसपर कि चीन का कोई अन्य प्रान्त। नगर सीमा के भीतर की जनसंख्या ९३ लाख है और पूरी नगरपालिका में १ करोड़ ८१ लाख लोग रहते हैं। १ जनवरी, २००६ की स्थिति तक यहां १ करोड़ ३७ लाख स्थाई निवासी और ४४ लाख अस्थाई निवासी थे जिनके पास रहने का वैध परमिट था। इसके अतिरिक्त यहां ३० लाख लोग अवैध रूप से भी रहते है। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और शंघाई · और देखें »

सानिया मिर्ज़ा

सानिया मिर्ज़ा (उर्दू: ثانیہ مرزا, तेलुगू: సాన్యా మీర్జా, जन्म: 15 नवम्बर 1986, मुंबई,महाराष्ट्र) भारत की एक टेनिस खिलाड़ी हैं। 2003 से 2013 में लगातार एक दशक तक उन्होने महिला टेनिस संघ (डब्ल्यू टी ए) के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रही और उसके बाद एकल प्रतियोगिता से उनकी सेवानिवृत्ति के बाद शीर्ष स्थान पर अंकिता रैना विराजमान हुई। मात्र 18 वर्ष की आयु में वैश्विक स्तर पर चर्चित होने वाली इस खिलाड़ी को 2006 में 'पद्मश्री' सम्मान प्रदान किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। उन्हें 2006 में अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्लूटीए का 'मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर एवार्ड' प्रदान किया गया था। अपने कॅरियर की शुरुआत उन्होंने 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर किया। इसके बाद उन्होंने कई अंतररार्ष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया और सफलता भी पाई। 2003 उनके जीवन का सबसे रोचक मोड़ बना जब भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने विम्बलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। वर्ष 2004 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2005 के अंत में उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 हो चुकी थी जो किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा थी। 2009 में वह भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल संवाददाता थे। कुछ समय के बाद उन्हें हैदराबाद जाना पड़ा जहां एक पारंपरिक शिया खानदान के रूप में सानिया का बचपन गुजरा। निज़ाम क्लब हैदराबाद में सानिया ने छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरु किया था। महेश भूपति के पिता और भारत के सफल टेनिस प्लेयर सीके भूपति से सानिया ने अपनी शुरुआती कोचिंग ली। उनके पिता के पास इतने पैसे नहीं थे जो वह सानिया को प्रोफेशनल ट्रेनिंग करवा सकें। इसके लिए उन्होंने कुछ बड़े व्यापारिक समुदायों से स्पाँशरशिप ली। जीवेके इंड्रस्ट्रीज और एडीडास ने सानिया मिर्ज़ा को 12 साल से ही स्पाँशर करना शुरु कर दिया। उसके बाद उनके पिता ने उनकी ट्रेनिंग का जिम्मा ले लिया। अक्टूबर 2005 में टाइम पत्रिका के द्वारा सानिया को एशिया के 50 नायकों में नामित किया गया था। मार्च 2010 में नवभारत टाइम्स समाचार पत्र के द्वारा उन्हें भारत की गौरवान्वित 33 महिलाओं की सूची में नामित किया गया। वर्तमान में, वे नवगठित भारतीय राज्य तेलंगाना की 'ब्रांड एंबेसडर' हैं। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और सानिया मिर्ज़ा · और देखें »

सिडनी

सिडनी का दृश्य सिडनी का ओपेरा हाउस, हार्बर सेतु से दृश्य सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना शहर है। न्यू साउथ वेल्स का सबसे सुंदर माना जाने वाला यह शहर आधुनिक वास्तुकला और शहरी विकास का प्रतीक है। यह शहर मरे-डार्लिंग बेसिन का सबसे सुंदर नगर है। ब्राउन रेत के खूबसूरत बीच, सुहावना मौसम और डार्लिंग हार्बर के लिए प्रसिद्ध है सिडनी। दर्शनीय स्थलों में प्रमुख हैं- आस्ट्रेलियन म्यूजियम, रॉयल बोटेनिक गार्डन, बॉन्डी बीच, निल्सन पार्क इसके अलावा आस्ट्रेलियन नेशनल मैरिटाइम म्यूजियम, चाइनीज गार्डन, म्यूजियम ऑफ कंटैम्परेरी आर्ट, म्यूजियम ऑफ सिडनी, पॉवर हाउस म्यूजियम, सिडनी एक्वेरियम, सिडनी हार्बर ब्रिज पाइलोन लुक आउट, सिडनी ओपेरा हाउस, सिडनी ऑब्जरवेशन लेवल, राष्ट्रीय उद्यान के अलावा 40 से भी अधिक खूबसूरत रेतीले बीच हैं जिनमें से कूजी, क्रोन्यूला, कोलोरॉयल और पाम बीच प्रमुख हैं। सिडनी हार्बर को चारों तरफ से घेरे रहस्यमय सैंड स्टोन से बने क्लिफ और कव्स हैं। श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के शहर.

नई!!: एना कोर्निकोवा और सिडनी · और देखें »

स्टेफी ग्राफ

स्टेफी ग्राफ (जन्म: 14 जून, 1969) टेनिस की महान खिलाड़ियों में से एक हैं। जर्मनी की यह खिलाड़ी विश्व में प्रथम रैंक पर रह चुकी हैं। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और स्टेफी ग्राफ · और देखें »

सैन डिएगो

सैन डिएगो शहर सैन डिएगो संयुक्त राज्य अमेरिका का आठवा व कैलिफ़ोर्निया राज्य का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। यह शहर प्रशान्त महासागर के मुहाने पर बसा है व इसकी सीमा मेक्सिको से सीधी जुड़ती है। सन २०१० की जनगणना के अनुसार इस की आबादी १३,०१,६१७ थी। मूलरूप से सैन डिएगो कुमेयाय लोगो का घर था और वो पहली जगह भी जहा यूरोपियन लोग अमेरिका में पहली बार आये थे व जो की आज अमेरिका के पश्चिमी तट का हिस्सा है। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और सैन डिएगो · और देखें »

सेरेना

यह दक्षिण अमेरिकी महाद्वीपीय देश ब्राजील के रियो दी जेनेरियो के समीपवर्ती स्थित एक प्रमुख शहर है। 16 जनवरी 2011 को आई भयंकर बाढ़ में यहाँ एक ही दिन में 500 लोगों की मृत्यु हो गई थी। श्रेणी:ब्राज़ील के शहर.

नई!!: एना कोर्निकोवा और सेरेना · और देखें »

सोवियत संघ

सोवियत संघ (रूसी भाषा: Сове́тский Сою́з, सोवेत्स्की सोयूज़; अंग्रेज़ी: Soviet Union), जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Сою́з Сове́тских Социалисти́ческих Респу́блик, Union of Soviet Socialist Republics) था, यूरेशिया के बड़े भूभाग पर विस्तृत एक देश था जो १९२२ से १९९१ तक अस्तित्व में रहा। यह अपनी स्थापना से १९९० तक साम्यवादी पार्टी (कोम्युनिस्ट पार्टी) द्वारा शासित रहा। संवैधानिक रूप से सोवियत संघ १५ स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन वास्तव में पूरे देश के प्रशासन और अर्थव्यवस्था पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण रहा। रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र (Russian Soviet Federative Socialist Republic) इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था, इसलिए पूरे देश का गहरा रूसीकरण हुआ। यही कारण रहा कि विदेश में भी सोवियत संघ को अक्सर गलती से 'रूस' बोल दिया जाता था। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और सोवियत संघ · और देखें »

हनोवर

हनोवर (Hanover या Hannover; जर्मन: हानोफ), जर्मनी का एक प्रमुख नगर है। यह लीन नदी (Leine) के किनारे बसा है। यह लोवर सैक्सोनी (Niedersachsen) की राजधानी है। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और हनोवर · और देखें »

हेलेना सुकोवा

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: एना कोर्निकोवा और हेलेना सुकोवा · और देखें »

वीनस विलियम्स

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: एना कोर्निकोवा और वीनस विलियम्स · और देखें »

गूगल

यह लेख गूगल नामक संस्था के संबंद्ध में है। सर्च इंजन के लिए, गूगल सर्च देखें। अन्य के लिए, देखें। गूगल एक अमेरीकी बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कम्पनी है, जिसने इंटरनेट सर्च, क्लाउड कम्प्यूटिंग और विज्ञापन तंत्र में पूँजी लगायी है। यह इंटरनेट पर आधारित कई सेवाएँ और उत्पाद बनाता तथा विकसित करता है और यह मुनाफा मुख्यतया अपने विज्ञापन कार्यक्रम ऐडवर्ड्स (AdWords) से कमाती है। यह कम्पनी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पी॰एच॰डी॰ के दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा स्थापित की गयी थी। इन्हें प्रायः "गूगल गाइस" के नाम से सम्बोधित किया जाता है। सितम्बर 4, 1998 को इसे एक निजि-आयोजित कम्पनी में निगमित किया गया। इसका पहला सार्वजनिक कार्य/सेवा 19 अगस्त 2004 को प्रारम्भ हुआ। इसी दिन लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और एरिक स्ख्मिड्ट ने गूगल में अगले बीस वर्षों (2024) तक एक साथ कार्य करने की रजामंदी की। कम्पनी का शुरूआत से ही "विश्व में ज्ञान को व्यवस्थित तथा सर्वत्र उपलब्ध और लाभप्रद करना" कथित मिशन रहा है। कम्पनी का गैर-कार्यालयीन नारा, जोकि गूगल इन्जीनियर पौल बुखीट ने निकाला था— "डोन्ट बी इवल (बुरा न बनें)"। सन् 2006 से कम्पनी का मुख्यालय माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में है। गूगल विश्वभर में फैले अपने डाटा-केन्द्रों से दस लाख से ज़्यादा सर्वर चलाता है और दस अरब से ज़्यादा खोज-अनुरोध तथा चौबीस उपभोक्ता-सम्बन्धी जानकारी (डाटा) संसाधित करता है। गूगल की सन्युक्ति के पश्चात् इसका विकास काफ़ी तेज़ी से हुआ है, जिसके कारण कम्पनी की मूलभूत सेवा वेब-सर्च-इंजन के अलावा, गूगल ने कई नये उत्पादों का उत्पादन, अधिग्रहण और भागीदारी की है। कम्पनी ऑनलाइन उत्पादक सौफ़्ट्वेयर, जैसे कि जीमेल ईमेल सेवा और सामाजिक नेटवर्क साधन, ऑर्कुट और हाल ही का, गूगल बज़ प्रदान करती है। गूगल डेस्कटॉप कम्प्युटर के उत्पादक सोफ़्ट्वेयर का भी उत्पादन करती है, जैसे— वेब ब्राउज़र गूगल क्रोम, फोटो व्यवस्थापन और सम्पादन सोफ़्ट्वेयर पिकासा और शीघ्र संदेशन ऍप्लिकेशन गूगल टॉक। विशेषतः गूगल, नेक्सस वन तथा मोटोरोला ऍन्ड्रोइड जैसे फोनों में डाले जाने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम ऍन्ड्रोइड, साथ-ही-साथ गूगल क्रोम ओएस, जो फिलहाल भारी विकास के अन्तर्गत है, पर सीआर-48 के मुख्य ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में प्रसिद्ध है, के विकास में अग्रणी है। एलेक्सा google.com को इंटरनेट की सबसे ज़्यादा दर्शित वेबसाइट बताती है। इसके अलावा गूगल की अन्य वेबसाइटें (google.co.in, google.co.uk, आदि) शीर्ष की सौ वेबासाइटों में आती हैं। यही स्थिती गूगल की साइट यूट्यूब और ब्लॉगर की है। ब्रैंडज़ी के अनुसार गूगल विश्व का सबसे ताकतवर (नामी) ब्राण्ड है। बाज़ार में गूगल की सेवाओं का प्रमुख होने के कारण, गूगल की आलोचना कई समस्याओं, जिनमें व्यक्तिगतता, कॉपीराइट और सेंसरशिप शामिल हैं, से हुई है। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और गूगल · और देखें »

क्रिस एवर्ट

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: एना कोर्निकोवा और क्रिस एवर्ट · और देखें »

१९७२

१९७२ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और १९७२ · और देखें »

१९९९

१९९९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और १९९९ · और देखें »

२००२

2002 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: एना कोर्निकोवा और २००२ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अन्ना कुर्निकोवा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »