लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ्रेंच ओपन

सूची फ्रेंच ओपन

फ्रेंच ओपन (Les Internationaux de France de Roland Garrosअथवा टूर्नोई डी रोलां-गेर्रोस) एक मुख्य टेनिस टूर्नामेंट है जो मई के अंत तथा जून की शुरुआत के दो सप्ताह के मध्य पेरिस, फ्रांस में स्टेड रोलैंड गर्रोस में खेला जाता है। यह वार्षिक टेनिस कैलेंडर में दूसरा ग्रैंड स्लैम है तथा दुनिया का प्रमुख क्ले कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट है। रोलां गर्रोस ही एकमात्र ऐसा ग्रैंड स्लैम है जो अभी भी मिट्टी पर आयोजित किया जाता है और वसंत क्ले कोर्ट काल को समाप्त करता है। यह टेनिस की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगितायों में से एक है, और यह एक ऐसा खेल है जिसका दुनिया भर में व्यापक प्रसारण होता है साथ ही इस खेल में सभी नियमित प्रतियोगितायों के श्रोता सम्मिलित होते हैं। धीमी खेल धरातल और फाइनल सेट में बिना किसी टाईब्रेक के पांच सेट के पुरुष सिंगल मैचों के कारण, इस प्रतियोगिता को व्यापक रूप से दुनिया का सर्वाधिक शारीरिक रूप से आकांक्षित टेनिस टूर्नामेंट माना जाता है। 2009 के एकल चैम्पियन पुरुष में स्विस के रोजर फेडरर और महिला में रूसी महिला स्वेतलाना कुजनेत्सोवा हैं। .

32 संबंधों: टेनिस, डेविस कप, दिनारा सफीना, नताशा ज़्वेरेवा, पाम श्राइवर, पेरिस, फ़्रान्स, बॉब ब्रायन, बोरिस बेकर, महेश भूपति, मार्टिना नवरातिलोवा, मार्टिना हिंगिस, मैक्स मिर्नयी, मोनिका सेलेस, रफ़ाएल नडाल, रॉड लेवर, रॉय इमरसन, लिएंडर पेस, लिंडसे डेवनपोर्ट, लीज़ेल ह्यूबर, स्टेड रोलैंड गर्रोस, स्टीफन एडबर्ग, जस्टिन हेनिन, जॉन मेकनरो, वायुयान चालक, वैस्ली मूडी, वीनस विलियम्स, गुस्तावो कुएर्तेन, इवान लेंडल, क्रिस एवर्ट, क्ले कोर्ट, २००९

टेनिस

टेनिस खेल 2 टीमों के बीच गेंद से खेले जाने वाला एक खेल है जिसमें कुल 2 खिलाडी (एकल मुकाबला) या ४ खिलाड़ी (युगल) होते हैं। टेनिस के बल्ले को टेनिस रैकट और मैदान को टेनिस कोर्ट कहते है। खिलाडी तारो से बुने हुए टेनिस रैकट के द्वारा टेनिस गेंद जोकि रबर की बनी, खोखली और गोल होती है एवम जिस के ऊपर महीन रोए होते है को जाल के ऊपर से विरोधी के कोर्ट में फेकते है। टेनिस की शुरूआत फ्रांस में मध्य काल में हुई मानी जाती है। उस समय यह खेल इन-डोर यानि छत के नीचे हुआ करता था। इंगलैड में 19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षो में लान टेनिस, यानि छत से बाहर उद्यान में खेले जाने वाले का जन्म हुआ और बाद में सारे विश्व में लोकप्रिय हुआ। आज यह खेल ओलम्पिक में शामिल है और विश्व के सभी प्रमुख देशों के करोड़ों लोगो में काफी लोकप्रिय है। टेनिस की विश्व स्तर पर चार प्रमुख स्पर्धाए होती है जिन्हे ग्रेन्ड स्लेम कहा जाता है - हर साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया की ऑस्ट्रेलियन ओपन, मई में फ़्रांस की फ़्रेन्च ओपन और उसके दो हफ़्तों के बाद लंदन की विम्बलडन, सितम्बर में अमेरिका में होने वाली स्पर्धा को अमेरिकन ओपन (संक्षेप में यूएस ओपन) कहा जाता है। विम्बलडन एक घास के कोर्ट पर खेला जाता है। फ्रेंच ओपन मिट्टी के आंगन (क्ले कोर्ट) पर खेला जाता है। यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित कोर्ट पर खेला जाता है। .

नई!!: फ्रेंच ओपन और टेनिस · और देखें »

डेविस कप

डेविस कप दुनिया की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में से एक है। इस प्रतियोगिता ने अभी भी अपनी इस चमक को बरकरार रखा है। डेविस कप एक अंतर्राष्ट्रीय पुरुष टेनिस स्पर्द्धा है जो के दलों द्वारा खेली जाती है। डेविस कप प्रतिवर्ष नॉक आउट ढंग से खेला जाता है। इसे "टेनिस का विश्व कप" भी कहा जाता है श्रेणी:खेल श्रेणी:टेनिस.

नई!!: फ्रेंच ओपन और डेविस कप · और देखें »

दिनारा सफीना

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: फ्रेंच ओपन और दिनारा सफीना · और देखें »

नताशा ज़्वेरेवा

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: फ्रेंच ओपन और नताशा ज़्वेरेवा · और देखें »

पाम श्राइवर

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: फ्रेंच ओपन और पाम श्राइवर · और देखें »

पेरिस

पेरिस (फ़्रांसीसी: Paris, फ़्रांसिसी उच्चारण: पारी) फ़्रांस का सबसे बड़ा नगर और उसकी राजधानी है। यह 105 वर्ग किलोमीटर (41 वर्ग मील) में फैला हुआ है, और इसकी प्रशासनिक सीमा के भीतर 2015 में 22,29,621 की आबादी थी। 17वीं शताब्दी में पेरिस, यूरोप में वित्त, वाणिज्य, फैशन, विज्ञान और कला के प्रमुख केंद्रों में से एक बना, और यह आज भी उस स्थिति को बरकरार रखता है। 2012 में पेरिस क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद 649.6 अरब यूरो (763.4 अरब अमेरिकी डॉलर) था, जो कि पूरे फ्रांस के सकल घरेलू उत्पाद का 30.4 प्रतिशत होता है। इसे दुनिया के सबसे सुन्दर नगरों में से एक और दुनिया की फ़ैशन और ग्लैमर राजधानी माना जाता है। पेरिस के शहर को सेन नदी के किनारे एक निर्मित क्षेत्र के केंद्र के रूप में बनाया गया था, जोकि अब प्रशासनिक सीमाओं से परे भी फैल चुकी है। 2013 की जनगणना के अनुसार पेरिस शहर की आबादी 10,601,122 है, जो इसे यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा बनाता है। वही इसके महानगरीय क्षेत्र की अबादी 12,405,426 है, जोकि फ्रांस की कुल आबादी का पांचवाँ हिस्सा है। और साथ लंदन के बाद, यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे बड़ा महानगर क्षेत्र है। पेरिस-चार्ल्स डी गॉल (2014 में 63.8 मिलियन यात्रियों के साथ लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र के बाद यूरोप में दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा) और पेरिस-ओरली सहित दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ शहर, रेल, राजमार्ग और हवाई-परिवहन का केंद्र है। 1900 में खोला गया, शहर की मेट्रो प्रणाली (पेरिस मेट्रो) रोजाना 5.23 मिलियन यात्रियों की सेवाएं देती है। मॉस्को मेट्रो के बाद यह यूरोप में दूसरा सबसे व्यस्त मेट्रो प्रणाली है। पेरिस में कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थान हैं: इसकी लौवर संग्रहालय दुनिया में सबसे अधिक देखी जाने वाली है; इसकी मुसे डी'ओर्से, फ्रांसिस इंपीरियनिस्ट कला के संग्रह के लिए प्रसिद्ध है, और इसकी पोम्पिडु-केंद्र म्यूसिक नेशनल डी'आर्ट मॉर्डेन, यूरोप में आधुनिक और समकालीन कला का सबसे बड़ा संग्रह है। सेन नदी के साथ शहर के केंद्रीय क्षेत्र को यूनेस्को विरासत स्थल के रूप में वर्गीकृत किया गया है, और नॉट्रे डेम कैथेड्रल, सैंट-चैपल, पुर्व यूनिवर्सल प्रदर्शनी ग्रैंड पैलेस, पेटिट पालिसी और आइफ़िल टावर सहित कई उल्लेखनीय स्मारक शामिल हैं। 2015 में 22.2 मिलियन पर्यटक पेरिस घुमने आये थे, इसके साथ ही यह दुनिया का शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक बन गया। .

नई!!: फ्रेंच ओपन और पेरिस · और देखें »

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: फ्रेंच ओपन और फ़्रान्स · और देखें »

बॉब ब्रायन

बॉब ब्रायन (जन्म: 29 अप्रैल, 1978) एक प्रसिद्ध युगल टेनिस खिलाड़ी हैं। .

नई!!: फ्रेंच ओपन और बॉब ब्रायन · और देखें »

बोरिस बेकर

बोरिस बेकर 1990 के दशक के एक प्रमुख टेनिस खिलाड़ी थे। जर्मनी में जन्मे बेकर ने टेनिस जगत की चार सबसे बड़ी सालाना स्पर्धाओं (ग्रैंड स्लेम) में कुल 6 विजय प्राप्त की और अपने करिअर में कुल 49 प्रतियोगिताओं का फाइनल जीता। बेकर ने अपना पहला विंबलडन ख़िताब 1985 में 17 वर्ष की उम्र में जीता और इस तरह ये ख़िताब जीतने वाले वे सबसे युवा खिलाड़ी बने। .

नई!!: फ्रेंच ओपन और बोरिस बेकर · और देखें »

महेश भूपति

महेश भूपति (जन्म: 7 जून, 1974) एक भारत के पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। लिएंडर पेस के साथ मिलकर उन्होंने तीन डबल्स खिताब जीते हैं जिनमें 1999 का विबंलडन का खिताब भी शामिल है। साल 1999 भूपति के लिए स्वर्णिम वर्ष साबित हुआ क्योंकि इसमें उन्होंने अमेरिकी ओपन मिश्रित खिताब जीता और फिर लिएंडर पेस के साथ रोलां गैरां और विंबलडन समेत तीन युगल ट्राफी अपने नाम की। वह और पेस सभी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंचने वाली पहली युगल जोड़ी बने थे। साल 1999 में ही दोनों को युगल की विश्व रैंकिंग में पहली भारतीय टीम बनने का गौरव हासिल हुआ। ओपन युग में 1952 के बाद यह पहली उपलब्धि थी। हालांकि बीच के सालों में महेश भूपति और लिएंडर पेस के बीच कुछ मतभेद हो गए जिसकी वजह से दोनों ने एक-दूसरे के साथ खेलना बंद कर दिया पर 2008 बीजिंग ओलंपिक्स के बाद से उन्होंने पुनः साथ-साथ खेलना शुरू कर दिया। .

नई!!: फ्रेंच ओपन और महेश भूपति · और देखें »

मार्टिना नवरातिलोवा

मार्टिना नवरातिलोवा मार्टिना नवरातिलोवा (जन्म: 18 अक्टूबर, 1956) एक महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। 100px .

नई!!: फ्रेंच ओपन और मार्टिना नवरातिलोवा · और देखें »

मार्टिना हिंगिस

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता श्रेणी:महिला टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता अमरीकी ओपन विजेता.

नई!!: फ्रेंच ओपन और मार्टिना हिंगिस · और देखें »

मैक्स मिर्नयी

मैक्स मिरन्यी (जन्म: 6 जुलाई, 1977) बेलारूस के एक टेनिस खिलाड़ी हैं। .

नई!!: फ्रेंच ओपन और मैक्स मिर्नयी · और देखें »

मोनिका सेलेस

मोनिका सेलेस (जन्म: 2 दिसंबर, 1973) टेनिस की एक व्यावसायिक खिलाड़ी हैं जिन्होंने १९९० के दशक के शुरुआत में टेनिस जगत पर अपना दबदबा बनाया, अपनी जोरदार आवाज के द्वारा विपक्षी खिलाड़ी पर दबाव बनने वाली मोनिका ने वर्ष 2008 में पेशेवर टेनिस से सन्‍यास ले लिया। वर्ष 2008 में सेलेस, मार्टीना हिंगिस के बाद दूसरा झटका दिया है। .

नई!!: फ्रेंच ओपन और मोनिका सेलेस · और देखें »

रफ़ाएल नडाल

रफ़ाएल नडाल परेरा (जन्म 1986 3 जून) स्पेन के एक टेनिस खिलाड़ी हैं। वे विश्वा के नंबर 1 खिलाड़ी हैं| नडाल आठ ग्रैंड स्लैम खिताब एकल, एकल स्वर्ण पदक ओलिंपिक 2008 में तथा एक रिकार्ड 18 एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में विजय रह चुके हैं| स्पेन डेविस कप टीम के साथ उन्होने 2004, 2008 और 2009 में डेविस कप भी जीता है| अनेक जानकार उन्हें इतिहास के प्रमुख खिलाड़ियों में एक मानते हैं| .

नई!!: फ्रेंच ओपन और रफ़ाएल नडाल · और देखें »

रॉड लेवर

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:पुरुष टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता.

नई!!: फ्रेंच ओपन और रॉड लेवर · और देखें »

रॉय इमरसन

रॉय इमरसन (जन्म: 3 नवंबर, 1936) टेनिस के ऑस्ट्रेलिया के भूतपूर्व खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने टेनिस कैरियर में कुल १२ ग्रैंड स्लैम खिताब जीते। श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:पुरुष टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता.

नई!!: फ्रेंच ओपन और रॉय इमरसन · और देखें »

लिएंडर पेस

लिएंडर पेस (जन्म: 17 जून 1973) भारत के व्यावसायिक टेनिस खिलाड़ी हैं जो आजकल युगल एवं मिश्रित युगल मुकाबलों में भाग लेते हैं। वह भारत के सफलतम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कई युगल एवं मिश्रित युगल स्पर्धायें जीती हैं। उनको भारत का खेल जगत में सबसे ऊँचा पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार 1996-1997 में दिया गया और साथ ही २००१ में पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 2014 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। युगल मैचों के अलावा उन्होंने डेविस कप टेनिस स्पर्धा में भारत के लिये कई यादगार जीतें हासिल की और 1996 अटलांटा ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता। .

नई!!: फ्रेंच ओपन और लिएंडर पेस · और देखें »

लिंडसे डेवनपोर्ट

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: फ्रेंच ओपन और लिंडसे डेवनपोर्ट · और देखें »

लीज़ेल ह्यूबर

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: फ्रेंच ओपन और लीज़ेल ह्यूबर · और देखें »

स्टेड रोलैंड गर्रोस

स्टेड रोलैंड गर्रोस फ्रांस के पेरिस में स्थित एक टेनिस आयोजन स्थल है। फ्रेंच ओपन का आयोजन यहीं होता है। .

नई!!: फ्रेंच ओपन और स्टेड रोलैंड गर्रोस · और देखें »

स्टीफन एडबर्ग

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:पुरुष टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता.

नई!!: फ्रेंच ओपन और स्टीफन एडबर्ग · और देखें »

जस्टिन हेनिन

जस्टिन हेनिन बेल्जियम की एक पेशेवर महिला टेनिस खिलाडी हैं | वर्ष २००२ से लेकर वर्ष २००७ तक उनका नाम जस्टिन हेनिन हार्डएन था। वर्ष २००७ में उनके विवाह सबंध विच्छेद के बाद उनका नाम फिर से जस्टिन हेनिन हो गया | जस्टिन का जन्म १ जून १९८२ को बेल्जियम के लीज शहर में हुआ था। १४ मई २००८ में अचानक सन्यास लेने के बाद उन्होंने सितम्बर २००९ में फिर से पेशेवर टेनिस में वापसी की है | जस्टिन ने अब तक ४१ WTA एकल ख़िताब जीते हैं | इसके अतिरिक्त उन्होंने सात ग्रेंड स्लैम मुकाबले जीते हैं, जिनमे चार फ्रेंच ओपन, एक अमरीकी ओपन और एक ऑस्ट्रेलियाई ओपन शामिल हैं | जस्टिन ने वर्ष २००४ का ओलम्पिक स्वर्ण पदक भी जीता है | .

नई!!: फ्रेंच ओपन और जस्टिन हेनिन · और देखें »

जॉन मेकनरो

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:पुरुष टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता.

नई!!: फ्रेंच ओपन और जॉन मेकनरो · और देखें »

वायुयान चालक

एक विमान पायलट या एविएटर वो व्यक्ति है जो अपनी दिशात्मक उड़ान नियंत्रण ऑपरेटिंग द्वारा एक विमान की उड़ान को नियंत्रित करता है। नाविक या फ्लाइट इंजीनियर्स जैसे कुछ अन्य हवाईदल सदस्य भी एविएटर्स माने जाते हैं, क्योंकि वे हवाई जहाज के नेविगेशन और इंजन सिस्टम को ऑपरेटिंग करने मदद करते है।" .

नई!!: फ्रेंच ओपन और वायुयान चालक · और देखें »

वैस्ली मूडी

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:पुरुष टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: फ्रेंच ओपन और वैस्ली मूडी · और देखें »

वीनस विलियम्स

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: फ्रेंच ओपन और वीनस विलियम्स · और देखें »

गुस्तावो कुएर्तेन

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:पुरुष टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता.

नई!!: फ्रेंच ओपन और गुस्तावो कुएर्तेन · और देखें »

इवान लेंडल

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:पुरुष टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता.

नई!!: फ्रेंच ओपन और इवान लेंडल · और देखें »

क्रिस एवर्ट

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: फ्रेंच ओपन और क्रिस एवर्ट · और देखें »

क्ले कोर्ट

2006 के फ्रेंच ओपन के दौरान पेरिस के स्टेड रोलैंड गैरोज़ में कोर्ट फिलिप चैट्रियर क्ले कोर्ट, चार भिन्न प्रकार के टेनिस के मैदानों (टेनिस कोर्ट्स) में से एक है। क्ले कोर्ट कुचले हुए शेल (एक प्रकार के पत्थर), पत्थर और ईंटों द्वारा बनाया जाता है। लाल क्ले, हरी क्ले या अमेरिकी हार-ट्रू क्ले की अपेक्षा धीमी होती है। फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट्स में ही खेला जाता है, जो इसे ग्रैंड स्लैम की अन्य प्रतियोगिताएं के मध्य विशिष्ट दर्जा देता है। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा या ब्रिटेन की अपेक्षा यूरोपीय महाद्वीप और लैटिन अमेरिका में क्ले कोर्ट्स का प्रचलन अधिक है। संयुक्त राज्य अमेरिका में हरी मिट्टी द्वारा बने कोर्ट (मैदान), जिन्हें "रुबिको" के नाम से भी जाना जाता है, को प्रायः "क्ले" ही कहा जाता है, लेकिन वह उस मिट्टी द्वारा नहीं बने होते हैं जो अधिकांश यूरोपीय और लैटिन अमेरिकी देशों में प्रयोग की जाती है। हालांकि इसे बनाना अन्य प्रकार के टेनिस मैदानों को बनाने की अपेक्षा सस्ता होता है, किन्तु इसके रखरखाव की लागत अधिक होती है क्योंकि सपाटपन बनाये रखने के लिए सतह को निरंतर बराबर करते रहना पड़ता है। इसमें पानी के स्तर का संतुलन बनाये रखना भी बहुत ज़रूरी होता है; पानी निकालते रहने के लिए हरे मैदान प्रायः ढालयुक्त बनाये जाते हैं। .

नई!!: फ्रेंच ओपन और क्ले कोर्ट · और देखें »

२००९

२००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .

नई!!: फ्रेंच ओपन और २००९ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फ़्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता, फ़्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टैनिस प्रतियोगिता, फ़्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »