लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हवाई जहाज

सूची हवाई जहाज

द्वितीय विश्व युद्ध का लड़ाकू जहाज - पी-51 मस्टंग हवाई जहाज एक प्रकार का वायुयान होता है, जो अपने पंखों के द्वारा गति मिलने पर हवा में उड़ता है। यह कई आकार, वजन आदि में मिलता है। इसका मुख्य उपयोग वस्तुओं और लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग सेना, अनुसंधान कार्यों आदि में भी किया जाता है। बहुत से जहाज को उड़ाने के लिए चालक की आवश्यकता होती है, लेकिन कुछ को कम्प्यूटर की सहायता से भी चलाया जा सकता है। .

7 संबंधों: राइट बंधु, रघुराज प्रताप सिंह, वायुयान चालक, विमान (बहुविकल्पी), उड़ान, उड़ान अभिलेखक, २ नवम्बर

राइट बंधु

राइट बंधु (अंग्रेजी: Wright brothers), ऑरविल (अंग्रेजी: Orville, १९ अगस्त, १८७१ – ३० जनवरी १९४८) और विलबर (अंग्रेजी: Wilbur, १६ अप्रैल, १८६७ – ३० मई, १९१२), दो अमरीकन बंधु थे जिन्हें हवाई जहाज का आविष्कारक माना जाता है। बीबीसी न्यूज़, मार्च १९, १९९९। अभिगमन तिथि: १७ जुलाई २००९ इन्होंने १७ दिसंबर १९०३ को संसार की सबसे पहली सफल मानवीय हवाई उड़ान भरी जिसमें हवा से भारी विमान को नियंत्रित रूप से निर्धारित समय तक संचालित किया गया। इसके बाद के दो वर्षों में अनेक प्रयोगों के बाद इन्होंने विश्व का प्रथम उपयोगी दृढ़-पक्षी विमान तैयार किया। ये प्रायोगिक विमान बनाने और उड़ाने वाले पहले आविष्कारक तो नहीं थे, लेकिन इन्होंने हवाई जहाज को नियंत्रित करने की जो विधियाँ खोजीं, उनके बिना आज का वायुयान संभव नहीं था। इस आविष्कार के लिए आवश्यक यांत्रिक कौशल इन्हें कई वर्षों तक प्रिंटिंग प्रेस, बाइसिकल, मोटर और अन्य कई मशीनों के साथ काम करते करते मिला। बाइसिकल के साथ काम करते करते इन्हें विश्वास हो गया कि वायुयान जैसे असंतुलित वाहन को भी अभ्यास के साथ संतुलित और नियंत्रित किया जा सकता है। १९०० से १९०३ तक इन्होंने ग्लाइडरों पर बहुत प्रयोग किये जिससे इनका पायलट कौशल विकसित हुआ। इनके बाइसिकल की दुकान के कर्मचारी चार्ली टेलर ने भी इनके साथ बहुत काम किया और इनके पहले यान का इंजन बनाया। जहाँ अन्य आविष्कारक इंजन की शक्ति बढ़ाने पर लगे रहे, वहीं राइट बंधुओं ने आरंभ से ही नियंत्रण का सूत्र खोजने पर अपना ध्यान लगाया। इन्होंने वायु-सुरंग में बहुत से प्रयोग किए और सावधानी से जानकारी एकत्रित की, जिसका प्रयोग कर इन्होंने पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली पंख और प्रोपेलर खोजे। इनके पेटेंट (अमरीकन पेटेंट सं. ८२१, ३९३) में दावा किया गया है कि इन्होंने वायुगतिकीय नियंत्रण की नई प्रणाली विकसित की है जो विमान की सतहों में बदलाव करती है। अनेक अन्य आविष्कारकों ने भी हवाई जहाज के आविष्कार का दावा किया है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि राइट बंधुओं की सबसे बड़ी उपलब्धि थी तीन-ध्रुवीय नियंत्रण का आविष्कार, जिसकी सहायता से ही पायलट विमान को संतुलित रख सकता है और दिशा-परिवर्तन कर सकता है। नियंत्रण का यह तरीका सभी विमानों के लिये मानक बन गया और आज भी सब तरह के दृढ़-पक्षी विमानों के लिए यही तरीका उपयुक्त होता है। .

नई!!: हवाई जहाज और राइट बंधु · और देखें »

रघुराज प्रताप सिंह

कुँवर रघुराज प्रताप सिंह (जन्मः 31 अक्टूबर 1967, पश्चिम बंगाल) एक सुप्रसिद्ध भारतीय राजनेता है, जो राजा भैया के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। सन 1993 से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के विधान सभा क्षेत्र कुंडा से निर्दलीय विधायक निर्वाचित किए जाते हैं। विधानसभा चुनाव 2012 में भी भारी मतों से जीतकर विधानसभा सदस्य हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट में खाद्य आपूर्ति मंत्री हैं। .

नई!!: हवाई जहाज और रघुराज प्रताप सिंह · और देखें »

वायुयान चालक

एक विमान पायलट या एविएटर वो व्यक्ति है जो अपनी दिशात्मक उड़ान नियंत्रण ऑपरेटिंग द्वारा एक विमान की उड़ान को नियंत्रित करता है। नाविक या फ्लाइट इंजीनियर्स जैसे कुछ अन्य हवाईदल सदस्य भी एविएटर्स माने जाते हैं, क्योंकि वे हवाई जहाज के नेविगेशन और इंजन सिस्टम को ऑपरेटिंग करने मदद करते है।" .

नई!!: हवाई जहाज और वायुयान चालक · और देखें »

विमान (बहुविकल्पी)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: हवाई जहाज और विमान (बहुविकल्पी) · और देखें »

उड़ान

उड़ान एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक वस्तु, किसी सतह के सीधे संपर्क के बिना वायुमंडल में (पृथ्वी के सम्बन्ध में) या इससे बाहर (अंतरिक्ष उड़ान के सम्बन्ध में) चलती है। इसे ऐरोडायनामिक लिफ्ट, एयर प्रप्लशन, बोएन्सी या बैलेस्टिक मूवमेंट पैदा करके प्राप्त किया जा सकता है। बहुत सी चीजें उड़ती हैं जैसे पक्षी,कीट और मानव निर्मित जैसे मिसाइल, विमान हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, गुब्बारे,रॉकेट व अंतरिक्ष यान। .

नई!!: हवाई जहाज और उड़ान · और देखें »

उड़ान अभिलेखक

ब्लैक बॉक्स उड़ान अभिलेखक (अंग्रेजी:फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर या फ़्लाइट रिकॉर्डर) जिसे ब्लैक बॉक्स भी कहा जाता है, वायुयान में उड़ान के दौरान विभिन्न सूचनाओं को ध्नियांकित करने वाला उपकरण है। इसमें विमान से जुड़ी कई जानकारियाँ, जैसे कि विमान की गति, ऊँचाई, इंजन तथा अन्य यंत्रों की ध्वनी, यात्रियों और पायलटों की बातचित आदि, दर्ज होती रहती है। इन सूचनाओं के विश्लेषण द्वारा विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में दुर्घटना के कारणों की पहचान की जाती है। .

नई!!: हवाई जहाज और उड़ान अभिलेखक · और देखें »

२ नवम्बर

२ नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३०६वाँ (लीप वर्ष मे ३०७वाँ) दिन है। साल मे अभी और ५९ दिन बाकी है। .

नई!!: हवाई जहाज और २ नवम्बर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »