लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उड़ान

सूची उड़ान

उड़ान एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक वस्तु, किसी सतह के सीधे संपर्क के बिना वायुमंडल में (पृथ्वी के सम्बन्ध में) या इससे बाहर (अंतरिक्ष उड़ान के सम्बन्ध में) चलती है। इसे ऐरोडायनामिक लिफ्ट, एयर प्रप्लशन, बोएन्सी या बैलेस्टिक मूवमेंट पैदा करके प्राप्त किया जा सकता है। बहुत सी चीजें उड़ती हैं जैसे पक्षी,कीट और मानव निर्मित जैसे मिसाइल, विमान हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, गुब्बारे,रॉकेट व अंतरिक्ष यान। .

6 संबंधों: नियूपोर्ट १०, पाल-उड़ान, प्राणी उड़ान और पाल-उड़ान, हाइपरसॉनिक उड़ान, अंतरिक्ष उड़ान, उड़ान अभिलेखक

नियूपोर्ट १०

एक नियूपोर्ट १० विमान नियूपोर्ट १० एक फ़्रांसिसी बाईप्लेन था जो की प्रथम विश्व युद्ध में सामान्य उपयोग के लिए बनाया गया था। इसे सन १९१४ में डिजाइनर गुस्ताव दिलागे ने फ़्रांसिसी वायुसेना के लिए बनाया था। इस विमान के दो प्रकार बनाए गए। १० ऐवि में गनर आगे और पाईलट पीछे बैठते और १० ऐआर में पाइलट आगे और गनर पीछे बैठते.

नई!!: उड़ान और नियूपोर्ट १० · और देखें »

पाल-उड़ान

पाल-उड़ान या ग्लाइडिंग (gliding, ग्लाइडिंग) ऐसी मनोरंजन क्रिया व खेल है जिसमें बिना किसी मोटर या अन्य कृत्रिम ऊर्जा की खपत से चलने वाले साधन का प्रयोग करे किसी विमान को अपने पंखों का पाल (sail) के रूप में इस्तेमाल कर के उसे प्राकृतिक वायु बहाव से भूमि से ऊपर हवा में उड़ते हुए रखा जाता है। ऐसे विमानों को ग्लाइडर (gliders) या पालविमान (sailplane) कहते हैं। कई प्राणी और वनस्पति-अंश (जैसे कि कुछ प्रकार के बीज) भी इस सिद्धांत के प्रयोग से स्थान-से-स्थान तक वायु में यातायात करते हैं। पाल-उड़ान में कौशल हवा के ऊपर उठते प्रवाहों को खोजने-पहचानने और फिर विमान को उनके ऊपर ले जाकर उठवाने में महारत को समझा जाता है। अनुकूल स्थितियों में निपुण विमानचालक हलके विमानों को पाल-उड़ान द्वारा सैंकड़ों किलोमीटर तक बिना किसी कृत्रिम ऊर्जा के ले जा सकते हैं और विचित्र परिस्थितियों में १००० किमी तक की ऐसी उड़ाने देखी गई हैं। .

नई!!: उड़ान और पाल-उड़ान · और देखें »

प्राणी उड़ान और पाल-उड़ान

पृथ्वी पर बहुत से प्राणियों में उड़ान और पाल-उड़ान की क्षमता है जिससे वे धरातल या समुद्रतल से उठकर वायु में यातायात कर सकते हैं। कुछ में पंख मारकर ऊर्जा के व्यय से उड़ान की क्षमता होती है जबकि अन्यों में पाल-उड़ान (ग्लाइडिंग) द्वारा स्थान-से-स्थान बिना अधिक ऊर्जा ख़र्च करे जाने की क्षमता होती है। पृथ्वी पर क्रम-विकास से चार बिलकुल अलग ज्ञात अवसरों पर उड़ने की क्षमता विकसित हुई है: कीटों में, पक्षियों में, चमगादड़ों में और टेरोसोरों में। पाल-उड़ान की क्षमता इस से कई अधिक बार स्वतंत्र रूप से प्राणियों में विकसित हुई है और अक्सर प्राणियों को एक वृक्ष से दूसरे वृक्ष तक जाने में सहायक रही है। यह विशेष रूप से बोर्नियो जैसे स्थानों में देखा गया है जहाँ के वनों में पेड़ों के बीच अधिक दूरी होती है। .

नई!!: उड़ान और प्राणी उड़ान और पाल-उड़ान · और देखें »

हाइपरसॉनिक उड़ान

अतिपराध्वनिक उड़ान (हाइपरसॉनिक उड़ान) वह उड़ान है जो धरती के वातावरण से होकर (90 किलोमीटर से कम ऊँचाई पर) 5 मैक से अधिक वेग से भरी जाती है। इतनी अधिक गति के कारण वायु काफी सीमा तक वियोजित होने लगती है और अत्यधिक ऊष्मा पैदा होती है। .

नई!!: उड़ान और हाइपरसॉनिक उड़ान · और देखें »

अंतरिक्ष उड़ान

अंतरिक्ष उड़ान (space flight) अंतरिक्ष में गुज़रने वाली प्रक्षेपिक उड़ान होती है। अंतरिक्ष उड़ान में अंतरिक्ष यानों का प्रयोग होता है, जो मानव-सहित या मानव-रहित हो सकते हैं। मानवीय अंतरिक्ष उड़ान में अमेरिकी द्वारा करी गई अपोलो चंद्र यात्रा कार्यक्रम और सोवियत संघ (और उसके अंत के बाद रूस) द्वारा संचालित सोयूज़ कार्यक्रम शामिल हैं। मानव-रहित अंतरिक्ष उड़ान में पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा करते सैंकड़ो उपग्रह तथा पृथ्वी की कक्षा छोड़कर अन्य ग्रहों, क्षुद्रग्रहों व उपग्रहों की ओर जाने वाले भारत के मंगलयान जैसे अंतरिक्ष शोध यान शामिल हैं। .

नई!!: उड़ान और अंतरिक्ष उड़ान · और देखें »

उड़ान अभिलेखक

ब्लैक बॉक्स उड़ान अभिलेखक (अंग्रेजी:फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर या फ़्लाइट रिकॉर्डर) जिसे ब्लैक बॉक्स भी कहा जाता है, वायुयान में उड़ान के दौरान विभिन्न सूचनाओं को ध्नियांकित करने वाला उपकरण है। इसमें विमान से जुड़ी कई जानकारियाँ, जैसे कि विमान की गति, ऊँचाई, इंजन तथा अन्य यंत्रों की ध्वनी, यात्रियों और पायलटों की बातचित आदि, दर्ज होती रहती है। इन सूचनाओं के विश्लेषण द्वारा विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में दुर्घटना के कारणों की पहचान की जाती है। .

नई!!: उड़ान और उड़ान अभिलेखक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »