लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंतरिक्ष उड़ान

सूची अंतरिक्ष उड़ान

अंतरिक्ष उड़ान (space flight) अंतरिक्ष में गुज़रने वाली प्रक्षेपिक उड़ान होती है। अंतरिक्ष उड़ान में अंतरिक्ष यानों का प्रयोग होता है, जो मानव-सहित या मानव-रहित हो सकते हैं। मानवीय अंतरिक्ष उड़ान में अमेरिकी द्वारा करी गई अपोलो चंद्र यात्रा कार्यक्रम और सोवियत संघ (और उसके अंत के बाद रूस) द्वारा संचालित सोयूज़ कार्यक्रम शामिल हैं। मानव-रहित अंतरिक्ष उड़ान में पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा करते सैंकड़ो उपग्रह तथा पृथ्वी की कक्षा छोड़कर अन्य ग्रहों, क्षुद्रग्रहों व उपग्रहों की ओर जाने वाले भारत के मंगलयान जैसे अंतरिक्ष शोध यान शामिल हैं। .

5 संबंधों: एक्सपेंडेबल लांच सिस्टम, ऐरो 3 मिसाइल, ऑस्टियोपोरोसिस, अन्तर्ग्रहीय अंतरिक्ष उड़ान, अंतरतारकीय अंतरिक्ष उड़ान

एक्सपेंडेबल लांच सिस्टम

एक्सपेंडेबल लॉन्च सिस्टम (विस्तार्योग्य प्रक्षेपण प्रणाली) एक प्रकार का प्रक्षेपण तंत्र (लॉन्च सिस्टम) है जो किसी पेलोड को ले जाने के लिए एक्सपेंडेबल लॉन्च व्हीकल (ELV) का प्रयोग करता है। एक्सपेंडेबल लॉन्च सिस्टम्स में जिन वाहनों (व्हीकल्स) का प्रयोग किया जाता है उन्हें एक बार के इस्तेमाल के लिए ही बनाया जाता है और उनके हिस्सों को लॉन्च के बाद दोबारा इस्तेमाल के लिये रिकवर नहीं किया जाता। वाहन में विशेष रूप से अनेक रॉकेट स्टेज होती हैं जिन्हें ऊंचाई के बढ़ने के साथ-साथ अलग कर दिया जाता है। .

नई!!: अंतरिक्ष उड़ान और एक्सपेंडेबल लांच सिस्टम · और देखें »

ऐरो 3 मिसाइल

ऐरो 3 या हेट्ज 3 (Arrow 3 or Hetz 3) एक बाहरी वायुमंडलीय एंटी बैलिस्टिक मिसाइल है, जो इसराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित और विकसित है। इसे इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) और बोइंग द्वारा विकसित किया गया है। इसकी इजरायल के रक्षा मंत्रालय के "होमा" प्रशासन और अमेरिकी मिसाइल डिफेन्स एजेंसी द्वारा देखरेख की जाती है। यह परमाणु, रासायनिक, जैविक या पारंपरिक हथियार ले जाने वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) सहित बैलिस्टिक मिसाइलों को बाहरी वायुमंडलीय में ही नष्ट करने की क्षमता प्रदान करती है। डायवर्ट मोटर की क्षमता के साथ, इसका मारने वाला वाहन नाटकीय ढंग से दिशा बदल सकता है। See also full article: (2010-03-04).

नई!!: अंतरिक्ष उड़ान और ऐरो 3 मिसाइल · और देखें »

ऑस्टियोपोरोसिस

अस्थिसुषिरता या ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) हड्डी का एक रोग है जिससे फ़्रैक्चर का ख़तरा बढ़ जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस में अस्थि खनिज घनत्व (BMD) कम हो जाता है, अस्थि सूक्ष्म-संरचना विघटित होती है और अस्थि में असंग्रहित प्रोटीन की राशि और विविधता परिवर्तित होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस को DXA के मापन अनुसार अधिकतम अस्थि पिंड (औसत 20 वर्षीय स्वस्थ महिला) से नीचे अस्थि खनिज घनत्व 2.5 मानक विचलन के रूप में परिभाषित किया है; शब्द "ऑस्टियोपोरोसिस की स्थापना" में नाज़ुक फ़्रैक्चर की उपस्थिति भी शामिल है। ऑस्टियोपोरोसिस, महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद सर्वाधिक सामान्य है, जब उसे रजोनिवृत्तोत्तर ऑस्टियोपोरोसिस कहते हैं, पर यह पुरुषों में भी विकसित हो सकता है और यह किसी में भी विशिष्ट हार्मोन संबंधी विकार तथा अन्य दीर्घकालिक बीमारियों के कारण या औषधियों, विशेष रूप से ग्लूकोकार्टिकॉइड के परिणामस्वरूप हो सकता है, जब इस बीमारी को स्टेरॉयड या ग्लूकोकार्टिकॉइड-प्रेरित ऑस्टियोपोरोसिस (SIOP या GIOP) कहा जाता है। उसके प्रभाव को देखते हुए नाज़ुक फ़्रैक्चर का ख़तरा रहता है, हड्डियों की कमज़ोरी उल्लेखनीय तौर पर जीवन प्रत्याशा और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। ऑस्टियोपोरोसिस को जीवन-शैली में परिवर्तन और कभी-कभी दवाइयों से रोका जा सकता है; हड्डियों की कमज़ोरी वाले लोगों के उपचार में दोनों शामिल हो सकती हैं। जीवन-शैली बदलने में व्यायाम और गिरने से रोकना शामिल हैं; दवाइयों में कैल्शियम, विटामिन डी, बिसफ़ॉसफ़ोनेट और कई अन्य शामिल हैं। गिरने से रोकथाम की सलाह में चहलक़दमी वाली मांसपेशियों को तानने के लिए व्यायाम, ऊतक-संवेदी-सुधार अभ्यास; संतुलन चिकित्सा शामिल की जा सकती हैं। व्यायाम, अपने उपचयी प्रभाव के साथ, ऑस्टियोपोरोसिस को उसी समय बंद या उलट सकता है। .

नई!!: अंतरिक्ष उड़ान और ऑस्टियोपोरोसिस · और देखें »

अन्तर्ग्रहीय अंतरिक्ष उड़ान

अन्तर्ग्रहीय अंतरिक्ष उड़ान (interplanetary spaceflight) या अन्तर्ग्रहीय यात्रा (interplanetary travel) ग्रहों के बीच किसी यान की अंतरिक्ष उड़ान को कहते हैं। यह वास्तविक या काल्पनिक हो सकती है, हालांकि आमतौर पर "अन्तर्ग्रहीय" शब्द एक ही ग्रहीय मण्डल के दो ग्रहों के बीच की यात्रा को कहा जाता है। भारत के मंगलयान की पृथ्वी से मंगल ग्रह की यात्रा इसका एक उदाहरण है। दो अलग तारों या उनके ग्रहों के बीच की यात्रा को अंतरतारकीय अंतरिक्ष उड़ान (interstellar spaceflight) कहते हैं, हालांकि ऐसी यात्राएँ अभी तक केवल काल्पनिक ही हैं। .

नई!!: अंतरिक्ष उड़ान और अन्तर्ग्रहीय अंतरिक्ष उड़ान · और देखें »

अंतरतारकीय अंतरिक्ष उड़ान

अंतरतारकीय अंतरिक्ष उड़ान (interstellar travel) दो भिन्न तारों या ग्रहीय मण्डलों के बीच की अंतरिक्ष उड़ान द्वारा करी गई यात्रा को कहते हैं। फ़िलहाल यह पूरी तरह काल्पनिक ही है। जहाँ सौर मंडल के ग्रहों के बीच की दूरी औसतन केवल ३० खगोलीय इकाईयों के लगभग ही होती है, वहाँ तारों के बीच की दूरी लाखों खगोलीय इकाईयों में गिनी जाती है। इतना अधिक फ़ासला तय करने के लिये या तो किसी अंतरिक्ष यान को प्रकाश की गति के एक बड़े भाग तक का वेग देने की आवश्यकता है या फिर यान को हमारी पृथ्वी से सूरज से अगले सबसे समीपी तारे प्रॉक्सिमा सेन्टॉरी तक भी पहुँचने के लिये दसियों हज़ार वर्ष लगेंगे। यदि यान को किसी तरह प्रकाश की गति का १०% भी गति दी जा सके तो उसे पहुँचने में ४० वर्षों से अधिक लगेंगे। फिर भी अभियान्त्रिक और वैज्ञानिक इस का प्रयास करने के लिये तकनीकों और नये वैज्ञानिक सिद्धांतों की खोज में हैं। .

नई!!: अंतरिक्ष उड़ान और अंतरतारकीय अंतरिक्ष उड़ान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »